Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Sainik School Result 2026 in Hindi) - एआईएसएसईई स्कोर देखें
    • लेख
    • सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Sainik School Result 2026 in Hindi) - एआईएसएसईई स्कोर देखें

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Sainik School Result 2026 in Hindi) - एआईएसएसईई स्कोर देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 03 Mar 2026, 10:28 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 (Sainik School Result 2026 in Hindi) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 27 फरवरी को क्लास 6 और क्लास 9 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेस एग्जाम (AISSEE) रिजल्ट 2026 अनाउंस कर दिया है। जो स्टूडेंट्स ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम 2026 में बैठे थे, वे अपना रिजल्ट exam.nta.nic.in/sainik-school-society/ और nta.ac.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सैनिक स्कूल रिजल्ट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची और आंसर की पीडीएफ इस लेख में नीचे दिए गए लिंक से भी चेक कर सकते हैं। सैनिक स्कूल का रिजल्ट स्कोरकार्ड के तौर पर जारी किया जाता है। कैंडिडेट अपने AISSEE एप्लीकेशन नंबर और DOB का इस्तेमाल करके लॉग इन करके इसे देख सकते हैं। सैनिक स्कूल का एग्जाम 18 जनवरी, 2026 को हुआ था।
    सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा परिणाम देखें | एआईएसएसईई कक्षा 9 रिजल्ट देखें

    This Story also Contains

    1. सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026
    2. सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की
    3. सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 मुख्य बातें (Sainik School Result 2026 in Hindi)
    4. सैनिक स्कूल 2026 रिजल्ट तारीख (Sainik School 2026 Result Date in Hindi)
    5. एआईएसएसईई रिजल्ट 2026 की जांच कैसे करें (How to Check AISSEE Result 2026 in Hindi)
    6. सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 में उपलब्ध विवरण (Sainik School Result 2026 in Hindi - Details Available)
    7. सैनिक स्कूल रिजल्ट के आंकड़े 2026 (Sainik School Result Statistics 2026 in hindi)
    8. सैनिक स्कूल गोपालगंज कटऑफ 2024
    9. सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा कटऑफ 2024 (Sainik School Sujanpur Tira Cutoff 2024)
    10. सैनिक स्कूल 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स (Sainik School 2026 Qualifying Marks in hindi)
    11. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 : स्कूल-वार (Sainik School Entrance Exam Results 2026 : School-Wise)
    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 जारी (Sainik School Result 2026 in Hindi) - एआईएसएसईई स्कोर देखें
    सैनिक स्कूल रिजल्ट (Sainik School result in Hindi)

    1772198886791

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026

    मेडिकल जांच के लिए स्कूल-वाइज़ लिस्ट जारी कर दी गई है। कैंडिडेट डिटेल्स के लिए अपना लॉगिन चेक कर सकते हैं। 2 मार्च, 2026 को काउंसिल ने मेडिकल राउंड के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। सैनिक स्कूल काउंसलिंग प्रोसेस 22 फरवरी, 2026 को शुरू हुआ।

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 18 जनवरी 2026 को पेपर-पेन मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत भर में 190 शहरों में स्थित 464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जो सैनिक स्कूलों/नए सैनिक स्कूलों में कक्षा VI तथा कक्षा IX में प्रवेश के लिए थी।

    उक्त परीक्षा के परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया तथा ये परिणाम https://exams.nta.ac.in/SAINIK-SCHOOL/ पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या (Application Number) तथा पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख/डाउनलोड कर सकते हैं।

    काउंसलिंग के लिए आमंत्रित पात्र अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए जाने वाले पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की सत्यापन, निर्धारित मानदंडों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में किया जाएगा। सैनिक स्कूलों तथा नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा ई-काउंसलिंग मोड के माध्यम से ही किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया संबंधी कोई भी प्रश्न/पूछताछ admission.sss@gov.in ईमेल आईडी पर भेजी जा सकती है।

    सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 11 फरवरी 2026 को जारी की गई। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ से एआईएसएसईई प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने प्रोविजनल आंसर की पर चैलेंज के लिए विंडो भी खोल दी। उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान कर चैलेंज कर सकते थे। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद एनटीए ने कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 (Sainik School Result 2026 in hindi) की घोषणा की।

    कक्षा 9 और 6 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर और योग्यता स्थिति शामिल होती है। छात्र पीडीएफ प्रारूप में अपने संबंधित स्कूल की वेबसाइट से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 तक पहुंच सकते हैं। चयनित छात्रों के आवेदन नंबर अंकों के साथ सैनिक स्कूल मेरिट सूची 2026 में सूचीबद्ध किए जाएंगे। यह लेख एआईएसएसईई सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, परिणाम कैसे जांचें और अन्य प्रासंगिक विवरण शामिल हैं।
    ये भी पढ़ें : जवाहर नवोदय रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 9 और 6 (Sainik school result 2026 class 9 and 6) में रोल नंबर, नाम और अर्हता की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। छात्र सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 कक्षा 9 और 6 (Sainik school entrance exam result 2026 class 9 and 6) को अपने संबंधित स्कूल की वेबसाइटों से पीडीएफ प्रारूप में भी देख सकते हैं।

    सैनिक स्कूल प्रवेश में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में चयनित छात्र अखिल भारतीय सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम तिथि, कटऑफ और सैनिक स्कूल प्रवेश 2026 (Sainik school admission 2026 in Hindi) के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 मुख्य बातें (Sainik School Result 2026 in Hindi)

    परीक्षा का नाम

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (All India Sainik School Entrance Exam)

    परीक्षा आयोजक निकाय

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ result 2026

    एआईएसएसईई 2026 परीक्षा तारीख

    18 जनवरी, 2026

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट (Result of Sainik School entrance exam 2026)

    27 फरवरी 2026

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 मोड

    ऑनलाइन

    जरूरी जानकारी

    आवेदन संख्या और पासवर्ड/आवेदन संख्या और जन्म तिथि

    सैनिक स्कूल 2026 रिजल्ट तारीख (Sainik School 2026 Result Date in Hindi)

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हो जाने के बाद से ही प्रतिभागी सैनिक स्कूल रिजल्ट (sainik school result in Hindi) की प्रतीक्षा करने लगते हैं। sainik school ka result kab aaega से संबंधित प्रश्न उनके दिमाग में घूमने लगते हैं। एनटीए कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल रिजल्ट डेट 2026 (Sainik school result date 2026 in Hindi) की घोषणा करेगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट तिथि दोनों कक्षाओं के लिए एक ही होगी। छात्र तालिका से AISSEE nta nic results 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 तारीख (Sainik school result 2026 date in Hindi)

    एआईएसएसईई इवेंट

    एआईएसएसईई तारीख

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा तारीख

    18 जनवरी, 2026

    सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की11 फरवरी 2026

    सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 रिजल्ट कक्षा 6 डेट (Sainik School Entrance Exam 2026 Result Class 6 date)

    27 फरवरी 2026

    एआईएसएसईई रिजल्ट 2026 कक्षा 9 डेट (AISSEE result 2026 Class 9 date)

    27 फरवरी 2026

    मेडिकल परीक्षा के लिए सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड

    मार्च 2026

    चिकित्सा परीक्षण

    अप्रैल 2026

    फाइनल सैनिक स्कूल सीट आवंटन रिजल्ट 2026 (Final Sainik School Seat allocation Result 2026 in Hindi)

    अप्रैल, 2026

    आवंटित स्कूल को स्वीकृति देने की अंतिम तिथि

    अप्रैल, 2026

    प्रवेश तारीख

    मई 2026

    आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.ac.in/AISSEE/

    एआईएसएसईई रिजल्ट 2026 की जांच कैसे करें (How to Check AISSEE Result 2026 in Hindi)

    सैनिक स्कूल रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के लिए ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है। सैनिक स्कूल का रिजल्ट कैसे देखें, यह जानने के लिए नीचे क्रमबद्ध जानकारी दी गई है। छात्रों को सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए इसकी मदद ले सकते हैं-

    एनटीए सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए सरल प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट: https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।

    • कक्षा 6 और 9 सैनिक स्कूल परीक्षा रिजल्ट 2026 के लिंक को खोजें।

    • स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • सबमिट करें और इससे कैंडिडेट डैशबोर्ड खुल जाएगा।

    • क्विक लिंक सेक्शन में दिए गए Sainik school result 2026 class 9 or 6 (सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 9 या 6) के लिंक पर क्लिक करें।

    • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • छात्रों को AISSEE 2026 result का प्रिंटआउट लेकर रख लेना चाहिए और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

    सैनिक स्कूल 2026 परिणाम लॉगइन विंडो की सैंपल इमेज:

    Sainik School 2022 Result Login Window image.png

    सैनिक स्कूल मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें (How To Download Sainik School Merit List 2026 in Hindi)

    छात्र आसानी से संबंधित स्कूल की वेबसाइट से सैनिक स्कूल की मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। सैनिक स्कूल मेरिट सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • संबंधित सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • Latest updates अनुभाग देखें और कक्षा 6 या कक्षा 9 सैनिक स्कूल मेरिट सूची 2026 पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें चयनित छात्र का आवेदन नंबर और मेडिकल परीक्षा कार्यक्रम होगा।

    • आवेदन संख्या के साथ खोजें और सैनिक स्कूल मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें।

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 में उपलब्ध विवरण (Sainik School Result 2026 in Hindi - Details Available)

    नीचे AISSEE रिजल्ट 2026 में दिए जाने वाले कुछ मुख्य विवरणों का उल्लेख किया गया है।

    • छात्र का नाम

    • पिता का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदित कक्षा

    • माता का नाम

    • वर्ग

    • विषयवार कुल सही उत्तर

    • विषयवार प्राप्त अंक

    • कुल प्राप्त अंक

    • AISSEE रिजल्ट 2026 की स्थिति (सफल/असफल)

    सैनिक स्कूल परीक्षा रिजल्ट 2026 की नमूना छवि

    Sample Image of Sainik School Exam Result 2022.png

    सैनिक स्कूल परीक्षा ओएमआर शीट डाउनलोड करें (Download Sainik School Exam OMR Sheet)

    • सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 कक्षा 9 और 6 की घोषणा के बाद पुनर्मूल्यांकित ओएमआर शीट (OMR sheet) के लिए आवेदन की विंडो खोली जाएगी।

    • कैंडीडेट डैशबोर्ड के माध्यम से छात्रों को 100 रुपये का शुल्क देकर आवेदन करना होगा।

    • छात्र 200 रुपये प्रति प्रश्न भुगतान करके ओएमआर ग्रेडिंग के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ।

    सैनिक स्कूल रिजल्ट के आंकड़े 2026 (Sainik School Result Statistics 2026 in hindi)

    सैनिक स्कूल रिजल्ट के आंकड़े एनटीए द्वारा जारी किए जाते हैं। इसमें AISSEE 2026 परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या, परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या आदि शामिल होंगे। छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों का अंदाजा लगाने के लिए पिछले वर्ष के सैनिक स्कूल के आँकड़ों की जांच कर सकते हैं। 2024 में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,51,247 छात्र उपस्थित हुए। कक्षा 9 के लिए 50,073 छात्र उपस्थित हुए, जो सैनिक स्कूलों में शिक्षा जारी रखने में गहरी रुचि को दर्शाता है।

    पिछले वर्ष सैनिक स्कूल रिजल्ट सांख्यिकी 2022 (Sainik School Result Statistics 2022)

    विषय

    छात्रों की संख्या

    कुल पंजीकृत

    1,52,835

    कक्षा 6 के लिए कुल छात्र

    1,19,360

    कक्षा 9 के लिए कुल छात्र

    33,475

    सैनिक स्कूल कटऑफ 2026 अंक (Sainik School Cutoff 2026 Marks)

    कट ऑफ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक वह न्यूनतम अंक है जो एक छात्र को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्राप्त करना होता है। AISSEE 2026 कट-ऑफ अंक विभिन्न श्रेणियों और सैनिक स्कूलों के लिए अलग-अलग होंगे। यह उपलब्ध सीटों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर जैसे कारकों पर निर्भर करता है। इसे समझने के लिए छात्र/अभिभावक पिछले कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

    सैनिक स्कूल गोपालगंज 2026 कटऑफ

    एनटीए एआईएसएसईई कटऑफ सूची जारी करेगा। कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सैनिक स्कूल गोपालगंज के लिए कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं के लिए अलग से सूची जारी की जाएगी। पिछले वर्ष के सैनिक स्कूल कटऑफ का विवरण नीचे दिया गया है:

    सैनिक स्कूल 2025 कक्षा 6 की कटऑफ (होम स्टेट)

    क्रमांक

    स्कूल के नाम

    राज्य का नाम

    वर्ग

    लड़कियों के अंक

    लड़कियों की AI रैंक

    लड़कों के अंक

    लड़कों की AI रैंक

    1

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_डिफ़

    272

    1682

    277

    955

    2

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_ओबीसी

    282

    473

    281

    495

    3

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_एससी

    273

    1511

    272

    1676

    4

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_एसटी

    252

    6553

    253

    6133

    5

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_यूएन

    288

    172

    284

    348


    सैनिक स्कूल 2024 कक्षा 6 की कटऑफ

    वर्ग

    लड़कों के अंक

    लड़कों की AI रैंक

    लड़कियों के अंक

    लड़कियों की AI रैंक

    होम_डिफ़

    268

    658



    होम_ओबीसी

    273

    319

    277

    154

    होम_एससी

    260

    1485

    259

    1659

    होम_एसटी

    239

    5637

    266

    808

    होम_यूएन

    278

    143

    279

    119

    सैनिक स्कूल झांसी कटऑफ 2024 (Sainik School Jhansi Cutoff 2024)

    कक्षा 6

    श्रेणी

    अंक (बालक)

    अंक (बालिका)

    श्रेणी

    अंक (बालक)

    अंक (बालिका)

    एससी (होम)

    221

    233

    SC (OS)

    MP-221

    MP-180

    एसटी (होम)

    252

    132

    ST (OS)

    Tripura-145

    MP-90

    ओबीसी (होम)

    251

    242

    OBC (OS)

    Gujarat-199, Telangana-194, Maharashtra-192

    Bihar-242

    डिफेंस (होम)

    255

    273

    Def (OS)

    MP-238

    MP-224

    जनरल (होम)

    249

    258

    Gen (OS)

    Maharashtra-177, Haryana-173

    MP-246

    कक्षा 9

    श्रेणी

    अंक

    सामान्य- अन्य राज्य

    332-हरियाणा
    214- एमपी

    रक्षा गृह राज्य

    244

    सैनिक स्कूल रीवा कक्षा 6 कटऑफ 2023 (Sainik School Rewa Class 6 Cutoff 2023)

    श्रेणी/कोटा

    कट ऑफ मार्क्स

    बालक

    बालिका

    गृह राज्य- सामान्य

    253

    254

    गृह राज्य- रक्षा

    232

    248

    गृह राज्य- एससी

    237

    247

    गृह राज्य- एसटी

    185

    189

    सैनिक स्कूल गोपालगंज कटऑफ 2024

    सैनिक स्कूल गोपालगंज में प्रवेश के लिए कोई कट ऑफ अंक निर्धारित नहीं है। हालांकि, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार के श्रेणीवार न्यूनतम अंक निम्नानुसार हैं:

    एससी

    एसटी

    गृह सामान्य

    अन्य सामान्य

    गृह रक्षा

    अन्य रक्षा

    241

    216

    272

    208

    250

    MP-206, UP-220

    सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा कटऑफ 2024 (Sainik School Sujanpur Tira Cutoff 2024)

    श्रेणी

    कक्षा 6 कट ऑफ (Class 6 Cut off)

    SC

    193

    ST

    210

    Defence

    243

    General

    249

    SC(OS)

    Bih- 223, UP- 218, HR- 186

    ST(OS)

    Raj- 135

    OBC(OS)

    Bih- 242, MP- 242, UP-237, Raj-232

    Def(OS)

    Mah-253, UP-249

    Gen(OS)

    Bih-262, DL-250, UP-222, HR-216, CHD-228

    सैनिक स्कूल 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स (Sainik School 2026 Qualifying Marks in hindi)

    सैनिक स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को बेहतर समग्र अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 में सफलता पाने के लिए न्यूनतम अंक नीचे दिए गए हैं। मेडिकल परीक्षा के लिए सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होंगी। उम्मीदवारों को अद्यतन योग्यता मानदंडों के लिए आधिकारिक घोषणाओं की बारीकी से निगरानी करनी चाहिए। परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है लेकिन याद रखें कि परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने भर से प्रवेश की गारंटी नहीं मिल जाती है। प्रवेश विभिन्न कारकों जैसे मेडिकल टेस्ट, प्रवेश परीक्षा स्कोर, श्रेणी आदि के आधार पर दिया जाएगा।

    एआईएसएसईई पात्रता अंक (AISSEE Qualifying Marks)

    श्रेणी

    न्यूनतम एआईएसएसईई पात्रता अंक

    अनारक्षित (सामान्य), ओबीसी (एनसीएल) डिफेंस एक्स सर्विस मैन

    40% (प्रत्येक खंड/विषय में 25 %)

    एससी/एसटी

    प्रवेश सापेक्ष योग्यता पर आधारित है, जो मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के अधीन है

    पीएच (शारीरिक विकलांग)

    35%

    सैनिक स्कूल मेडिकल टेस्ट 2026 (Sainik School Medical Test 2026)

    मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के बाद मेडिकल परीक्षण अगला चरण होगा, इसमें मेडिकल फिटनेस शामिल होती है। हमने कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए मेडिकल परीक्षा का विवरण दिया है। चुने गए छात्रों को बताए गए स्थल पर जाकर अपनी जांच करवानी होगी।

    • प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों या शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    • छात्रों की 6/6 की पूर्ण दृष्टि होनी चाहिए। यदि दृष्टि में कोई समस्या पाई जाती है, तो छात्रों को अयोग्य कर दिया जाएगा।

    • त्वचा संबंधी समस्याओं वाले या शरीर पर टैटू वाले छात्रों पर अंतिम चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

    इन्हें भी देखें-

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026- टाई-ब्रेकिंग मानदंड (Sainik School Result 2026- Tie-Breaking Criteria)

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंकों में बराबर होने के मामले में दिए गए मानदंडों का पालन किया जाता है:

    Sainik School Result 2022 Tie Breaking Criteria.png

    सैनिक स्कूल प्रवेश अंतिम रिजल्ट 2026 ( Sainik School admission Final Result 2026)

    अंतिम मेरिट सूची लिखित और चिकित्सा परीक्षा में समग्र प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। सूची संबंधित सैनिक स्कूल की वेबसाइटों के माध्यम से जारी की जाएगी। सैनिक स्कूल फाइनल रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 की घोषणा के बाद, माता-पिता / अभिभावक अपेक्षित शुल्क का भुगतान करके अपने बच्चे द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण भी प्राप्त कर सकते हैं।

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 के बाद क्या

    एआईएसएसईई रिजल्ट 2026 (AISSEE result 2026) की घोषणा के बाद छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। प्रवेश की पुष्टि करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और शुल्क जमा करें।

    • आय प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र

    • कक्षा 5वीं/8वीं का रिपोर्ट कार्ड

    • राज्य अधिवास

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • सैनिक स्कूल रिजल्ट कार्ड

    • एआईएसएसईई एडमिट कार्ड

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 : स्कूल-वार (Sainik School Entrance Exam Results 2026 : School-Wise)

    एआईएसएसईई 2026 के रिजल्ट मार्च 2026 में जारी होने की उम्मीद है। छात्र अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर देख सकते हैं।

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 में योग्य और गैर-योग्य छात्रों की एआईएसएसईई सूची कक्षा 6 देखें
    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 में योग्य और गैर-योग्य छात्रों की एआईएसएसईई सूची कक्षा 9 देखें

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    सैनिक स्कूल का रिजल्ट कब आएगा या sainik school ka result kab nikalega ?

    छात्र अक्सर ही नेट पर सर्च करते हैं कि सैनिक स्कूल का रिजल्ट कब (sainik school ka result kab tak aaega)। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, कि सैनिक स्कूल रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

    सैनिक स्कूल की मेरिट लिस्ट कब आएगी?

    सैनिक स्कूल रिजल्ट के साथ ही सैनिक स्कूल मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 क्लास 6 तथा सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 क्लास 9 के साथ मेरिट लिस्ट भी देख सकेंगे।

    sainik school ka result kaise check karen?

    सैनिक स्कूल रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट aissee.ntaonline.in/frontend/web/scorecard/index पर जाना होगा।

    ये भी पढ़ें :

    सैनिक स्कूल कटऑफ लिस्ट 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एआईएसएसईई कटऑफ मार्क्स जारी कर दिये है। राउंड 1 और 2 के लिए सैनिक स्कूल कटऑफ लिस्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in के माध्यम से जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 22 मई 2025 को कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर एप्लिकेशन नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर अपना सैनिक स्कूल 2025 परिणाम देख सकते हैं। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में योग्य और गैर-योग्य छात्रों की एआईएसएसईई सैनिक स्कूल सूची भी जारी कर दी गई है।
    सैनिक स्कूल कट-ऑफ देखें
    सैनिक स्कूल रिजल्ट की जांच करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सैनिक स्कूल का रिजल्ट 2026 कब आएगा (sainik school ka result kab aaega)?
    A:

    कक्षा 6 और 9 के लिए AISSEE रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

    Q: सैनिक स्कूल में कितने छात्रों का चयन होता है?
    A:

    प्रत्येक सैनिक स्कूल खाली सीटों की संख्या बताते हुए एक अलग अधिसूचना जारी करता है। आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना बुलेटिन में उपलब्ध सीटों की संख्या देखी जा सकती है।

    Q: क्या लड़कियों को AISSEE 2026 में शामिल होने की अनुमति है?
    A:

    हां, सैनिक स्कूलों में लड़कियां कक्षा 6 और 9 दोनों में प्रवेश के लिए पात्र हैं।

    Q: सैनिक स्कूल परीक्षा रिजल्ट 2026 में 'क्वालिफाइड' का क्या अर्थ है?
    A:

    इसका मतलब है कि उम्मीदवार ने न्यूनतम योग्यता अंक हासिल कर लिया है। ऐसे में उसे संबंधित सैनिक स्कूल मेरिट सूची की जांच यह पता करने के लिए करनी चाहिए कि क्या उनको मेडिकल परीक्षा के लिए चुना गया है।

    Q: सैनिक स्कूल लिखित परीक्षा के बाद क्या?
    A:

    लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 में चयनित छात्रों के लिए मेडिकल परीक्षा होगी।

    Q: मुझे मेडिकल परीक्षा का कॉल लेटर कैसे मिलेगा?
    A:

    AISSEE रिजल्ट 2026 कक्षा 6 और 9 के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को उनके पंजीकृत पते पर डाक के माध्यम से उनके कॉल लेटर प्राप्त होंगे।

    Q: क्या मैं सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की ओएमआर शीट प्राप्त करने के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके सभी उत्तर मशीन द्वारा सही से दर्ज नहीं किए गए थे, तो वे 200 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करके सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: sainik school 2026 ka result kab aaega या sainik school ka result kab niklega
    A:

    सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 मार्च में जारी किया जाएगा। वर्ष 2025 में सैनिक स्कूल रिजल्ट 22 मई को जारी किया गया। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    ISC 12th Admit Card Date

    27 Jan'26 - 6 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360

    Hello there,

    Here is a link for class 6th Sainik School question paper for all subjects in the form of downloadable pdf.  You can visit the Carers360 portal and can get the access just by logging in. Please tap on the link mentioned below to open it:

    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    Thankyou.

    Hello aspirant,

    The school fees for Classes 6 and 9 in 2026 are determined by the Board of Governors of the Sainik School Society in New Delhi. The Sainik School Society has the authority to alter the fee schedule on a regular basis. The official websites of the individual Sainik

    Hello,

    The NTA conducts the All India Sainik School Entrance Examination for admission to class 6 and 9 in Sainik Schools. This is a national level test.

    The selection is made on the basis of marks obtained in the aforesaid examination, participation in e-counselling and medical test. Maths, GK, Language,