Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 जारी (Sainik School Exam Pattern 2027) - कक्षा 6 और 9 के सिलेबस को जानें
    • लेख
    • सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 जारी (Sainik School Exam Pattern 2027) - कक्षा 6 और 9 के सिलेबस को जानें

    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 जारी (Sainik School Exam Pattern 2027) - कक्षा 6 और 9 के सिलेबस को जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 05 Nov 2026, 03:54 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027 in hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सैनिक स्कूल 2027 परीक्षा पैटर्न निर्धारित करती है। एआईएसएसईई 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा पैटर्न या पेपर डिज़ाइन से परिचित होना चाहिए। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सैनिक स्कूल 2027 एग्जाम पैटर्न (Sainik School 2027 Exam Pattern in hindi) जारी किया गया है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इसमें सफलता पाने के लिए एआईएसएसईई एग्जाम पैटर्न 2027 (AISSEE 2027 Exam pattern in hindi) या सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पेपर डिजाइन जानने की जरूरत होती है।
    ये भी पढ़ें : यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन प्रक्रिया 2027-28

    This Story also Contains

    1. सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027)
    2. सैनिक स्कूल कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2027 (Sainik School Class 6th Exam Pattern 2027 in Hindi)
    3. सैनिक स्कूल कक्षा 9 एग्जाम पैटर्न 2027 (Sainik School Class 9th Exam Pattern 2027 in Hindi)
    4. सैनिक स्कूल सिलेबस 2027 (Sainik School Syllabus 2027 in Hindi)
    5. सैनिक स्कूल कक्षा 6 का संपूर्ण पाठ्यक्रम (Sainik School Class 6 Syllabus 2027)
    6. कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिलेबस pdf in hindi
    7. एआईएसएसईई कक्षा 9 गणित का पाठ्यक्रम (AISSEE Class 9 Syllabus for Mathematics in Hindi)
    8. 1. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं गणित का सिलेबस (AISSEE Class 9 Mathematics Syllabus 2027)
    9. 2. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं बुद्धिमत्ता का सिलेबस (AISSEE Class 9 Intelligence Syllabus 2027)
    10. 3. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं अंग्रेजी का सिलेबस (AISSEE Class 9 English Syllabus 2027)
    11. 4. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं सामान्य विज्ञान का सिलेबस (AISSEE Class 9 General Science Syllabus 2027)
    12. 5. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान का सिलेबस (AISSEE Class 9 Social Science Syllabus 2027)
    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 जारी (Sainik School Exam Pattern 2027) - कक्षा 6 और 9 के सिलेबस को जानें
    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 (Sainik School exam pattern 2027)

    सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027 in hindi) के इस लेख में एआईएसएसईई से शामिल विषय, अंक विभाजन, परीक्षा अवधि, कुल अंक और अन्य बातों की जानकारी दी गई है। कक्षा 6 की परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता खंडों से कुल 125 प्रश्न होंगे और इसका पूर्णांक 300 होगा। सैनिक स्कूल ऑनलाइन आवेदन पत्र के बारे में जानें।

    कक्षा 9 के सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न में गणित, अंग्रेजी, बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाते हैं। फाइनल सैनिक स्कूल प्रश्न पत्र बनाने के लिए परीक्षा प्राधिकरण सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न का पालन करता है। सैनिक स्कूल परीक्षा प्रारूप 2027 (Sainik School Exam format 2027 in Hindi) का विवरण जानने से छात्रों को AISSEE परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने में मदद मिलती है। सैनिक स्कूल पेपर पैटर्न 2027 (Sainik School Paper Pattern 2027 in hindi), महत्वपूर्ण विषयों और अन्य विवरणों की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

    इसे भी देखें- सैनिक स्कूल रिजल्ट 

    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027)

    हमने सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027 in hindi) के बारे में सभी विवरण नीचे दिए हैं:

    • परीक्षा का तरीका – सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027 in hindi) ऑफ़लाइन (पेन-एंड-पेपर) आधारित प्रवेश परीक्षा है।

    • सैनिक स्कूल एग्जाम पेपर में प्रश्नों के प्रकार – सभी प्रश्न बहुविकल्पीय या वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

    • सैनिक स्कूल एग्जाम पेपर में नकारात्मक अंकन - अनुत्तरित प्रश्नों या गलत प्रतिक्रियाओं के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2027 की जांच अवश्य करें।

    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न 2027 - भाषा माध्यम (Sainik School Exam Pattern 2027 - Language Medium)

    • सैनिक स्कूल ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय छात्र को AISSEE 2027 परीक्षा में बैठने के लिए एक भाषा माध्यम चुनना होगा।

    • एक छात्र नीचे दी गई सूची में से कोई भी भाषा चुन सकता है, भले ही किसी भी स्कूल के लिए आवेदन किया गया हो।

    • इस विकल्प को आगे नहीं बदला जा सकता है।

    • हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को एक द्विभाषी सैनिक स्कूल एग्जाम पेपर (अंग्रेजी और हिंदी) प्रदान किया जाएगा।

    • अन्य क्षेत्रीय भाषा के छात्रों को आवेदन पत्र में चुनी गई भाषा में परीक्षा पुस्तिका दी जाएगी।

    एआईएसएसईई 2027 भाषा माध्यम (AISSEE 2027 Language Mediums)

    कक्षा 6

    English, हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू

    कक्षा 9

    English only

    एआईएसएसईई 2027 विषय

    • कक्षा 6: गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता

    • कक्षा 9: गणित, बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन

    यह भी देखें-

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2027 (Sainik School Class 6th Exam Pattern 2027 in Hindi)

    कक्षा VI और IX दोनों के लिए एआईएसएसईई में प्रत्येक पेपर के लिए अंकों का वितरण नीचे तालिका में दिया गया है:

    कक्षा 6 एआईएसएसईई पेपर पैटर्न (Class 6 AISSEE paper pattern)

    क्रम

    विषय

    प्रश्न और कुल अंकों

    कुल अंक

    1

    गणित

    3 अंक वाले 50 प्रश्न

    150

    2

    जीके

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    3

    भाषा

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    4

    बुद्धिमत्ता

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    कुल-

    125

    300

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सैनिक स्कूल कक्षा 9 एग्जाम पैटर्न 2027 (Sainik School Class 9th Exam Pattern 2027 in Hindi)

    कक्षा 9 परीक्षा के खंडों, प्रश्नों की संख्या और अंकन योजना के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    कक्षा 9 एआईएसएसईई पेपर पैटर्न 2027 (Class 9 AISSEE Paper Pattern 2027 in Hindi)

    कुल

    विषय

    प्रश्नों की संख्या और अंक

    कुल अंक

    1

    गणित

    4 अंक वाले 50 प्रश्न

    200

    2

    अंग्रेजी

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    3

    बुद्धिमत्ता

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    4

    सामान्य विज्ञान

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    5

    सामाजिक अध्ययन

    2 अंक वाले 25 प्रश्न

    50

    कुल -

    150

    400


    सैनिक स्कूल 2027 पासिंग मार्क्स (Sainik School 2027 Passing Marks)

    इस परीक्षा के अर्हक अंकों के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई जानकारी की मदद ले सकते हैं।

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 उत्तीर्ण अंक

    • सामान्य वर्ग के लिए प्रत्येक विषय में 25%

    • सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए कुल मिलाकर 40%

    • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए कोई योग्यता अंक सीमा नहीं हैं, उन्हें इंटर-से-मेरिट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

    सैनिक स्कूल सिलेबस 2027 (Sainik School Syllabus 2027 in Hindi)

    सैनिक स्कूल परीक्षा 2027 पैटर्न (Sainik School Exam 2027 Pattern in Hindi) के साथ, छात्रों को AISSEE 2027 पाठ्यक्रम को जानना चाहिए क्योंकि इसमें तैयारी के दौरान कवर की जाने वाली सभी इकाइयों और टॉपिक्स का उल्लेख होता है। नौवीं कक्षा के सैनिक स्कूल पाठ्यक्रम 2027 में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के विषय हैं। छठी कक्षा के सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिलेबस pdf in hindi में गणित और अंग्रेजी शामिल हैं। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को एआईएसएसईई परीक्षा पैटर्न 2026 (AISSEE exam pattern 2027 in Hindi) से परिचित होना चाहिए।

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 का संपूर्ण पाठ्यक्रम (Sainik School Class 6 Syllabus 2027)

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2027) की कक्षा 6 के लिए पाठ्यक्रम में गणित, बुद्धिमत्ता, भाषा और सामान्य ज्ञान विषय शामिल हैं। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 300 अंक निर्धारित हैं।

    1. गणित (Mathematics)

    कुल प्रश्न: 50 | अधिकतम अंक: 150

    1. प्राकृतिक संख्याएँ (Natural Numbers)

    2. लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक (LCM and HCF)

    3. एकक विधि (Unitary Method)

    4. भिन्न (Fractions)

    5. अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)

    6. लाभ और हानि (Profit and Loss)

    7. सरलीकरण (Simplification)

    8. औसत (Average)

    9. प्रतिशत (Percentage)

    10. क्षेत्रफल और परिमाप (Area and Perimeter)

    11. साधारण ब्याज (Simple Interest)

    12. रेखाएँ और कोण (Lines and Angles)

    13. पूरक और संपूरक कोण (Complementary and Supplementary Angles)

    14. इकाइयों का रूपांतरण (Conversion of Units)

    15. रोमन अंक (Roman Numerals)

    16. कोणों के प्रकार (Types of Angles)

    17. वृत्त (Circle)

    18. घन और घनाभ का आयतन (Volume of Cube and Cuboids)

    19. अभाज्य और भाज्य संख्याएँ (Prime and Composite Numbers)

    20. समतलीय आकृतियाँ (Plane Figures)

    21. दशमलव संख्याएँ (Decimal Numbers)

    22. गति और समय (Speed and Time)

    23. संख्याओं पर संक्रियाएँ (Operations on Numbers)

    24. तापमान (Temperature)

    25. भिन्नों को क्रम में व्यवस्थित करना (Arranging of Fractions)


    2. बुद्धिमत्ता (Intelligence)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    1. समानताएँ (गणितीय और शाब्दिक) (Analogies – Mathematical and Verbal)

    2. पैटर्न (स्थानिक और गणितीय) (Pattern – Spatial and Mathematical)

    3. वर्गीकरण (Classification)

    4. दृश्य और तार्किक तर्कशक्ति (Visual and Logical Reasoning)

    5. श्रृंखला और अनुक्रम (Series and Sequences)

    6. आलोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान (Critical Thinking and Problem Solving)

    7. पारिवारिक संबंध (Familial Relations)

    3. भाषा (Language)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    1. गद्यांश (Comprehension Passage)

    2. संबंध सूचक अव्यय (Preposition)

    3. आर्टिकल (Article)

    4. शब्दावली (Vocabulary)

    5. क्रिया और उसके प्रकार (Verbs and Their Types)

    6. भ्रमित करने वाले शब्द (Confusing Words)

    7. प्रश्न सूचक टैग (Question Tags)

    8. वाक्य के प्रकार (Types of Sentences)

    9. काल के रूप (Tense Forms)

    10. संज्ञा के प्रकार (Kinds of Nouns)

    11. सर्वनाम के प्रकार (Kinds of Pronouns)

    12. सही वर्तनी (Correct Spelling)

    13. वाक्य में शब्दों का क्रम (Ordering of Words in a Sentence)

    14. वाक्य निर्माण (Sentence Formation)

    15. विलोम शब्द (Antonyms)

    16. पर्यायवाची शब्द (Synonyms)

    17. विशेषण (Adjectives)

    18. विस्मयादिबोधक शब्द (Interjection)

    19. मुहावरे और वाक्यांश (Idioms and Phrases)

    20. समूहवाचक संज्ञाएँ (Collective Nouns)

    21. वचन (Number)

    22. लिंग (Gender)

    23. क्रिया विशेषण (Adverbs)

    24. तुकांत शब्द (Rhyming Words)

    25. एकवचन और बहुवचन (Singular and Plural)

    नोट: भाषा खंड के प्रश्न कक्षा 5 तक पढ़ाए गए विषयों पर आधारित होंगे। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा के विकल्पों के अनुसार प्रश्न हो सकते हैं।

    4. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    1. भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India)

    2. भारत एक नजर में (India: At a Glance)

    3. भारत की कला और संस्कृति—स्मारक, नृत्य, संगीत, धर्म, भाषा, खान-पान और पहनावा (Art and Culture of India)

    4. भारतीय साक्षरता और सांस्कृतिक पुरस्कार (Indian Literacy and Cultural Awards)

    5. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व तथा उनकी उपलब्धियाँ (National and International Personalities and Achievements)

    6. भारतीय रक्षा प्रणाली (Indian Defence System)

    7. खेलकूद (Sports)

    8. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन (National and International Organisations)

    9. सौरमंडल और हमारी पृथ्वी (Solar System and Our Earth)

    10. पर्वतीय क्षेत्र और जीवनशैली (Mountain Terrain and Lifestyle)

    11. जल चक्र, वाष्पीकरण और संघनन (Water Cycle, Evaporation and Condensation)

    12. ऊर्जा के नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय स्रोत (Renewable and Non-Renewable Energy)

    13. जलवायु, भूकंप, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएँ (Climate, Earthquake, Flood and Natural Calamities)

    14. दैनिक जीवन में पानी का उपयोग और उससे संबंधित कार्य (Use of Water in Daily Life and Related Functions)

    15. स्वाद, पाचन और भोजन का संरक्षण (Tasting, Digestion and Food Preservation)

    16. किसानों का जीवन, खेती की तकनीक, बीजों का अंकुरण और प्रसार (Life of Farmers, Farming Techniques, Seed Germination and Dispersal)

    17. जनजातीय समुदाय और वन (Tribal Community and Forest)

    18. दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वैज्ञानिक उपकरण (Scientific Devices Used in Daily Life)

    19. जल प्रदूषण और सूक्ष्मजीवों से होने वाले रोग (Water Pollution and Microbial Diseases)

    20. मनुष्य और जानवरों के बीच संबंध तथा उनके शारीरिक कार्य (Relationship Between Humans and Animals and Their Physical Functions)

    21. पौधों, जानवरों और मनुष्यों के कार्य (Functions of Plants, Animals and Humans)

    22. विशेष इंद्रियाँ और जानवरों के बच्चे (Super Senses and Young Ones of Animals)

    AISSEE कक्षा 6 परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    गणित (Mathematics)

    50

    150

    बुद्धिमत्ता (Intelligence)

    25

    50

    भाषा (Language)

    25

    50

    सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

    25

    50

    कुल

    125

    300

    महत्वपूर्ण: कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थियों को कक्षा 5 तक के पाठ्यक्रम की बुनियादी अवधारणाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिलेबस pdf in hindi

    कक्षा 9 गणित के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 सिलेबस (Sainik school entrance exam syllabus for class 9 2027 Maths)

    एआईएसएसईई कक्षा 9 गणित का पाठ्यक्रम (AISSEE Class 9 Syllabus for Mathematics in Hindi)

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027: कक्षा 9वीं का सिलेबस (AISSEE Class 9 Syllabus 2027 in Hindi)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (All India Sainik Schools Entrance Examination – AISSEE 2027) के माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश दिया जाता है। AISSEE 2027 की कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में गणित, बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 400 अंक निर्धारित हैं। विषयवार प्रश्नों और अंकों का विवरण नीचे दिया गया है।

    AISSEE कक्षा 9वीं परीक्षा 2027: विषयवार प्रश्न और अंक

    विषय

    कुल प्रश्न

    अधिकतम अंक

    गणित (Mathematics)

    50

    200

    बुद्धिमत्ता (Intelligence)

    25

    50

    अंग्रेजी (English)

    25

    50

    सामान्य विज्ञान (General Science)

    25

    50

    सामाजिक विज्ञान (Social Science)

    25

    50

    कुल

    150

    400

    1. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं गणित का सिलेबस (AISSEE Class 9 Mathematics Syllabus 2027)

    कुल प्रश्न: 50 | अधिकतम अंक: 200

    क्रम संख्या

    विषय (Topics)

    1.

    परिमेय संख्याएं (Rational Numbers)

    2.

    एक चर वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in One Variable)

    3.

    चतुर्भुजों की समझ (Understanding Quadrilaterals)

    4.

    त्रिभुज एवं उनके गुण (Triangles & Their Properties)

    5.

    कोणों के योग का गुण (Angles Sum Property)

    6.

    पाइथागोरस प्रमेय (Pythagoras Theorem)

    7.

    वर्ग एवं वर्गमूल (Square & Square Roots)

    8.

    घन एवं घनमूल (Cubes & Cube Roots)

    9.

    राशियों की तुलना (Comparing Quantities)

    10.

    प्रतिशत (Percentage)

    11.

    लाभ एवं हानि (Profit & Loss)

    12.

    बीजीय व्यंजक (Algebraic Expressions)

    13.

    साधारण ब्याज (Simple Interest)

    14.

    चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)

    15.

    छूट (Discount)

    16.

    ठोस आकृतियों का दृश्यांकन (Visualizing Solid Shapes)

    17.

    2D एवं 3D आकृतियों के दृश्य (Views of 2D & 3D Shapes)

    18.

    यूलर का सूत्र (Euler's Formula)

    19.

    क्षेत्रमिति (Mensuration)

    20.

    क्षेत्रफल एवं परिमाप (Area & Perimeter)

    21.

    आयतन एवं पृष्ठीय क्षेत्रफल (Volume & Surface Area)

    22.

    घातांक एवं घात (Exponents & Powers)

    23.

    प्रत्यक्ष एवं व्युत्क्रम समानुपात (Direct & Inverse Proportion)

    24.

    गुणनखंड (Factorization)

    25.

    आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)

    26.

    दंड आलेख (Bar Graph)

    27.

    रेखा आलेख (Line Graph)

    28.

    संख्याओं के साथ खेलना (Playing with Numbers)

    29.

    विभाज्यता की जांच (Divisibility Test)

    30.

    सांख्यिकी (Statistics)

    31.

    कच्चे आंकड़ों का माध्य, बहुलक एवं माध्यिका (Mean, Mode & Median of Raw Data)

    32.

    प्रायिकता (Probability)

    33.

    समांतर रेखाएं (Parallel Lines)

    34.

    समय एवं कार्य (Time & Work)

    2. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं बुद्धिमत्ता का सिलेबस (AISSEE Class 9 Intelligence Syllabus 2027)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    क्रम संख्या

    विषय (Topics)

    1.

    समानताएं (गणितीय एवं शाब्दिक) [Analogies (Mathematical & Verbal)]

    2.

    पैटर्न (स्थानिक एवं गणितीय) [Pattern (Spatial & Mathematical)]

    3.

    वर्गीकरण (Classification)

    4.

    दृश्य एवं तार्किक तर्कशक्ति (Visual & Logical Reasoning)

    5.

    श्रृंखला एवं अनुक्रम (Series & Sequences)

    6.

    आलोचनात्मक चिंतन एवं समस्या समाधान (Critical Thinking & Problem Solving)

    7.

    पारिवारिक संबंध (Familial Relations)

    3. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं अंग्रेजी का सिलेबस (AISSEE Class 9 English Syllabus 2027)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    क्रम संख्या

    विषय (Topics)

    1.

    त्रुटियों की पहचान (Spotting Errors)

    2.

    गद्यांश आधारित प्रश्न (Comprehension Passage)

    3.

    विलोम शब्द (Antonyms)

    4.

    समानार्थी शब्द (Synonyms)

    5.

    संबंधसूचक शब्द (Prepositions)

    6.

    आर्टिकल्स (Articles)

    7.

    क्रिया के प्रकार (Types of Verbs)

    8.

    काल के रूप (Tense Forms)

    9.

    कथन परिवर्तन (Narration)

    10.

    मोडल्स (Modals)

    11.

    भ्रमित करने वाले शब्द (Confusing Words)

    12.

    कर्ता-क्रिया में समानता (Subject-Verb Agreement)

    13.

    सही वर्तनी (Correct Spellings)

    14.

    वाक्य में शब्दों का क्रम (Order of Words in a Sentence)

    15.

    मुहावरे एवं वाक्यांश (Idioms and Phrases)

    16.

    वाक्य सुधार (Sentence Improvement)

    17.

    निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन (Change of Sentence as Directed)

    18.

    वाक्य निर्माण (Sentence Formation)

    19.

    वाक्यांश एवं उपवाक्य (Phrases and Clauses)

    20.

    संज्ञा के प्रकार (Kinds of Noun)

    21.

    विशेषण (Adjectives)

    22.

    विस्मयादिबोधक शब्द (Interjection)

    23.

    प्रश्नसूचक टैग (Question Tags)

    24.

    क्रिया विशेषण (Adverbs)

    25.

    संयोजक शब्द (Conjunctions)

    26.

    शर्तसूचक वाक्य (Conditions)

    27.

    विशेषणों की तुलना (Comparison of Adjectives)

    28.

    वाच्य (Voices)

    29.

    वाक्यों के प्रकार (Types of Sentences)

    30.

    व्यक्तिगत सर्वनाम (Personal Pronouns)

    31.

    लिंग परिवर्तन (Change of Gender)

    32.

    वचन परिवर्तन (Change of Number)

    4. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं सामान्य विज्ञान का सिलेबस (AISSEE Class 9 General Science Syllabus 2027)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    क्रम संख्या

    विषय (Topics)

    1.

    जीवाश्म ईंधन: कोयला एवं पेट्रोलियम (Fossil Fuel: Coal and Petroleum)

    2.

    दहन एवं ज्वाला (Combustion and Flame)

    3.

    कोशिका की संरचना एवं कार्य (Cell Structure and Function)

    4.

    पौधों एवं जंतुओं में प्रजनन (Reproduction in Plants & Animals)

    5.

    बल, घर्षण एवं दाब (Force, Friction and Pressure)

    6.

    ध्वनि एवं इसकी मूल अवधारणाएं (Sound and Its Basics)

    7.

    प्रकाश का परावर्तन एवं विक्षेपण (Reflection and Dispersion of Light)

    8.

    धातु एवं अधातु (Metals and Non-Metals)

    9.

    कृत्रिम रेशे एवं प्लास्टिक (Synthetic Fibres and Plastics)

    10.

    विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव (Chemical Effects of Electric Current)

    11.

    तारे एवं सौरमंडल (Stars and Solar System)

    12.

    वायु एवं जल प्रदूषण (Pollution of Air and Water)

    13.

    ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming)

    14.

    सूक्ष्मजीव (Micro-Organisms)

    15.

    कुछ प्राकृतिक घटनाएं (Some Natural Phenomena)

    16.

    ईंधन का ऊष्मीय मान कैसे ज्ञात करें? (How to Find Calorific Value of Fuel?)

    17.

    विद्युत लेपन एवं कृत्रिम आभूषण (Electroplating and Artificial Jewellery)

    18.

    घर्षण के विभिन्न प्रकारों के बीच संबंध (Relation Between Types of Friction)

    19.

    फसल उगाने के मौसम (Cropping Seasons)

    20.

    कृषि संबंधी गतिविधियां (Agricultural Practices)

    21.

    पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण (Conservation of Plants and Animals)

    22.

    जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र, राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य (Biosphere Reserves, National Parks and Sanctuaries)

    23.

    किशोरावस्था की ओर बढ़ना (Reaching the Age of Adolescence)

    24.

    यौवनारंभ के दौरान होने वाले परिवर्तन (Changes During Puberty)

    25.

    अंतःस्रावी ग्रंथियां एवं हार्मोन (Endocrine Glands and Hormones)

    5. सैनिक स्कूल कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान का सिलेबस (AISSEE Class 9 Social Science Syllabus 2027)

    कुल प्रश्न: 25 | अधिकतम अंक: 50

    क्रम संख्या

    विषय (Topics)

    1.

    भारत की भौगोलिक विविधता (Geographical Diversity of India)

    2.

    संसाधन एवं उनका संरक्षण (Resources & Their Conservation)

    3.

    मौसम एवं जलवायु (Weather & Climate)

    4.

    भू-आकृतियां एवं जीवन (Landforms & Life)

    5.

    पृथ्वी पर स्थानों का निर्धारण (Locating Places on the Earth)

    6.

    महासागर एवं महाद्वीप (Oceans & Continents)

    7.

    शासकों से शासितों तक: सरकार के प्रकार (From the Rulers to the Ruled: Types of Government)

    8.

    भारत का संविधान (The Constitution of India)

    9.

    सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार एवं भारत की चुनाव प्रणाली (Universal Franchise & India's Electoral System)

    10.

    संसदीय प्रणाली: विधायिका एवं कार्यपालिका (The Parliamentary System: Legislature & Executive)

    11.

    जमीनी स्तर पर लोकतंत्र: स्थानीय एवं स्वशासन (Grassroots Democracy: Local & Self-Government)

    12.

    वस्तु विनिमय से मुद्रा तक (From Barter to Money)

    13.

    बाजार को समझना (Understanding Market)

    14.

    हमारे आसपास की आर्थिक गतिविधियां (Economic Activities Around Us)

    15.

    भारतीय सभ्यता की शुरुआत (The Beginning of Indian Civilization)

    16.

    भारत की सांस्कृतिक जड़ें (India's Cultural Roots)

    17.

    नई शुरुआत – नगर एवं राज्य (New Beginnings – City & State)

    18.

    साम्राज्य का उदय (The Rise of Empire)

    19.

    पुनर्गठन का युग (Age of Re-organization)

    20.

    गुप्त काल: असीम रचनात्मकता का युग (The Gupta Era: An Age of Tireless Creativity)

    21.

    भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्गठन (Reshaping India's Political Map)

    22.

    मराठों का उदय (The Rise of Marathas)

    23.

    भारत में औपनिवेशिक युग (The Colonial Era in India)

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for Sainik School Entrance Exam 2027)

    1. AISSEE 2027 में उपस्थित होने की तैयारी करने वाले छात्रों को अधिक से अधिक सैनिक स्कूल प्रश्न पत्रों को हल करने का अभ्यास करना चाहिए। यह उन्हें सैनिक स्कूल 2027 एग्जाम पैटर्न और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिलेबस pdf in hindi को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा।

    2. महत्वपूर्ण तथ्यों से अपडेट रहने के लिए छात्रों को नियमित अंतराल पर कवर किए गए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिलेबस pdf in hindi का रिविज़न करने का सुझाव दिया जाता है।

    3. सामान्य ज्ञान में सुधार के लिए भौगोलिक और डिस्कवरी चैनल देखें। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टा और अन्य सोशल नेटवर्क से दूर रहें क्योंकि ये सबसे बड़े विकर्षण हैं।

    4. हस्तलिखित नोट्स बनाएं जिससे आपको टॉपिक को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, भारी किताबों की तुलना में छोटे नोट्स से रिवीजन करना अधिक सुविधाजनक होता है।

    5. सैनिक स्कूल टेस्ट के लिए निर्धारित सैनिक स्कूल एग्जाम syllabus को परीक्षा से कम से कम 1 महीने पहले कवर करने का प्रयास करें। इससे छात्रों को सैनिक स्कूल टेस्ट से पूर्व सैनिक स्कूल एग्जाम syllabus को रिवाइज़ करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    6. सैनिक स्कूल पेपर 2027 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिलेबस pdf से तैयारी करते हुए छात्र अपनी रुचि के लिए भी अतिरिक्त समय निकालें।

    7. सैनिक स्कूल पेपर 2027 से पहले पर्याप्त नींद लें। अपने आप को स्वस्थ रखें। तनावमुक्त होकर पढ़ाई पर ध्यान दें जिससे आपका सिलेबस समय पर पूरा हो सके।

    उपरोक्त सुझावों का पालन करने से छात्रों को सैनिक स्कूल रिजल्ट 2027 में अपने स्कोर में सुधार करने में मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ें :

    सैनिक स्कूल में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (Sainik School me pass hone ke liye kitne number chahiye?)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा प्रत्येक वर्ष सैनिक स्कूल रिजल्ट के साथ ही सैनिक स्कूल कटऑफ भी जारी किया जाता है। सैनिक स्कूल कटऑफ वो न्यूनतम अंक है जिसे प्रत्येक छात्र को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 में पास होने के लिए प्राप्त करना अनिवार्य है। सैनिक स्कूल कटऑफ का निर्धारण कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि उपलब्ध राज्य स्तरीय कोटा, परीक्षा के लिए उपस्थित छात्रों की कुल संख्या, एक छात्र के सबसे कम अंक, आरक्षण मानदंड, एक छात्र द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक और परीक्षा का कठिनाई स्तर। नीचे सैनिक स्कूल क्वालिफ़ाइंग अंक दिया गया है जिसकी छात्र जांच कर सकते हैं :

    सैनिक स्कूल क्वालिफाइंग मार्क्स 2027

    श्रेणी

    न्यूनतम एआईएसएसईई अर्हता अंक

    अनारक्षित (सामान्य)

    45%

    ओबीसी/एससी/एसटी

    40%

    पीएच (शारीरिक रूप से विकलांग)

    35%


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सैनिक स्कूल परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
    A:

    नवीनतम सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा 6 और 9 की परीक्षाओं में क्रमशः 125 और 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    Q: सैनिक स्कूल परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
    A:

    सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

    Q: AISSEE परीक्षा की अवधि क्या होती है?
    A:

    कक्षा 6 की परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की और 9वीं कक्षा की परीक्षा 3 घंटे की होती है। 

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP Intermediate 1st year Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    Hello students! If you are looking for Sainik School Class 6 previous years' question papers, you can refer to the article below. It provides Sainik School Class 6 PYQs from multiple years.
    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360