Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2027 (Sainik School Admission Form 2027 in Hindi)- आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें
    • लेख
    • सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2027 (Sainik School Admission Form 2027 in Hindi)- आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें

    सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2027 (Sainik School Admission Form 2027 in Hindi)- आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 17 Sep 2026, 02:46 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सैनिक स्कूल एडमिशन (Sainik School Admission in Hindi) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अक्टूबर 2026 में सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027 ऑनलाइन जारी कर सकती है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए है जो ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 के ज़रिए क्लास 6 और 9 में एडमिशन लेना चाहते हैं। एलिजिबल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए AISSEE 2027 एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकेंगे। AISSEE 2027 एग्जाम 31 जनवरी 2027 को होगा, जिसके बाद फरवरी 2027 में रिजल्ट जारी किए जाएंगे। देश भर के सैनिक स्कूलों में एडमिशन पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को डेडलाइन से पहले AISSEE 2027 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा और एंट्रेंस एग्जाम देना होगा।

    This Story also Contains

    1. सैनिक स्कूल प्रवेश आवेदन पत्र 2027 तारीख (Sainik School Admission Form 2027 Date)
    2. एनटीए एआईएसएसईई 2027 रजिस्ट्रेशन डेट (NTA AISSEE 2027 Registration Dates)
    3. एनटीए एआईएसएसईई 2026 रजिस्ट्रेशन डेट (NTA AISSEE 2026 Registration Dates)
    4. एआईएसएसईई एडमिशन फॉर्म 2027 कौन भर सकता है (Who can fill Sainik School Admission Form 2027?)
    5. AISSEE एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें? (How to fill AISSEE Application Form 2027?)
    6. ऑनलाइन एआईएसएसईई पंजीकरण 2027 (online AISSEE registration)
    सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2027 (Sainik School Admission Form 2027 in Hindi)- आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें
    सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2027 (Sainik School Admission Form 2027 in Hindi)

    सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (sainik school entrance test in hindi) में बैठने के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर्म यानी एआईएसएसईई 2027 फॉर्म (AISSEE 2027 form in Hindi) भरना होगा। सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2027 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2027 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकृत छात्र एआईएसएसईई 2027 (AISSEE 2027) के लिए पात्र होंगे। एआईएसएसईई आवेदन पत्र 2026 की तारीख, पात्रता, शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य के बारे में विस्तार से जाानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    सैनिक स्कूल प्रवेश आवेदन पत्र 2027 तारीख (Sainik School Admission Form 2027 Date)

    सैनिक स्कूल एग्जाम में सम्मिलित होने के लिए छात्रों को अंतिम तिथि या उससे पहले सैनिक स्कूल आवेदन पत्र (Sainik School Admission Form in Hindi) जमा करना होता है। अंतिम तिथि के बाद कोई सैनिक स्कूल सोसायटी सैनिक स्कूल आवेदन पत्र (Sainik School Admission Form in Hindi) स्वीकार नहीं करेगी। AISSEE admission form 2027 की महत्वपूर्ण तारीखों को देखें

    एनटीए एआईएसएसईई 2027 रजिस्ट्रेशन डेट (NTA AISSEE 2027 Registration Dates)

    एआईएसएसईई इवेंट

    सैनिक स्कूल एडमिशन तारीख

    सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027

    अक्टूबर, 2026

    एआईएसएसईई 2027 आवेदन की अंतिम तारीख

    अक्टूबर, 2026

    सैनिक स्कूल पंजीयन शुल्क भरने की अंतिम तारीख (Sainik School Fees last date)

    अक्टूबर, 2026

    करेक्शन विंडो खुलने की तारीख

    नवंबर 2026

    करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख

    नवंबर, 2026

    सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र की तारीख

    दिसंबर 2026

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 तारीख

    31 जनवरी 2027

    परीक्षा का समय

    कक्षा 6 : दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

    कक्षा 9 : दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

    सैनिक स्कूल उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख

    फरवरी 2027

    एआईएसएसईई 2027 रिजल्ट

    फरवरी 2027


    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एनटीए एआईएसएसईई 2026 रजिस्ट्रेशन डेट (NTA AISSEE 2026 Registration Dates)

    संदर्भ के लिए पिछले सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां चेक करें

    एआईएसएसईई इवेंट

    सैनिक स्कूल एडमिशन तारीख

    सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027

    10 अक्टूबर, 2025

    एआईएसएसईई 2026 आवेदन की अंतिम तारीख

    30 अक्टूबर, 2025

    9 नवंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)

    सैनिक स्कूल पंजीयन शुल्क भरने की अंतिम तारीख (Sainik School Fees last date)

    31 अक्टूबर, 2025

    10 नवंबर, 2025

    करेक्शन विंडो खुलने की तारीख

    2 नवंबर 2025

    12 नवंबर 2025

    करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख

    4 नवंबर, 2025

    14 नवंबर, 2025

    सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र की तारीख

    दिसंबर 2025

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 तारीख

    18 जनवरी 2026

    परीक्षा का समय

    कक्षा 6 : दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

    कक्षा 9 : दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

    सैनिक स्कूल उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख

    27 फरवरी 2026

    एआईएसएसईई 2024 रिजल्ट

    27 फरवरी 2026

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    एआईएसएसईई 2027 आवेदन फॉर्म की राज्यवार स्कूल सूची (State-wise List of AISSEE 2027 Application Form in hindi)

    सैनिक स्कूल

    राज्य

    सैनिक स्कूल सतारा एडमिशन

    महाराष्ट्र

    सैनिक स्कूल कुंजपुरा एडमिशन

    हरियाणा

    सैनिक स्कूल कपूरथला एडमिशन

    पंजाब

    सैनिक स्कूल बालाचड़ी एडमिशन

    गुजरात

    सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एडमिशन

    राजस्थान

    सैनिक स्कूल कोरुकोंडा एडमिशन

    आंध्र प्रदेश

    सैनिक स्कूल कझाकूटम एडमिशन

    केरल

    सैनिक स्कूल पुरुलिया एडमिशन

    पश्चिम बंगाल

    सैनिक स्कूल भुवनेश्वर एडमिशन

    ओडिशा

    सैनिक स्कूल अमरावतीनगर एडमिशन

    तमिलनाडु

    सैनिक स्कूल रीवा एडमिशन

    मध्य प्रदेश

    सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन

    झारखंड

    सैनिक स्कूल बीजापुर एडमिशन

    कर्नाटक

    सैनिक स्कूल गोलपाड़ा एडमिशन

    असम

    सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एडमिशन

    उत्तराखंड

    सैनिक स्कूल नगरोटा एडमिशन

    जम्मू और कश्मीर

    सैनिक स्कूल इंफाल एडमिशन

    मणिपुर

    सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा एडमिशन

    हिमाचल प्रदेश

    सैनिक स्कूल नालंदा एडमिशन

    बिहार

    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन

    बिहार

    सैनिक स्कूल पुंगलवा एडमिशन

    नागालैंड

    सैनिक स्कूल कोडागु एडमिशन

    कर्नाटक

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर एडमिशन

    छत्तीसगढ़

    सैनिक स्कूल रेवाड़ी एडमिशन

    हरियाणा

    सैनिक स्कूल कालीकिरी एडमिशन

    आंध्र प्रदेश

    सैनिक स्कूल छिंगछिप एडमिशन

    मिजोरम

    एआईएसएसईई एडमिशन फॉर्म 2027 कौन भर सकता है (Who can fill Sainik School Admission Form 2027?)

    एआईएसएसईई परीक्षा 2026 के लिए एआईएसएसईई 2027 आवेदन करने के लिए, छात्रों को एनटीए द्वारा निर्धारित सैनिक स्कूल पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। छात्रों को एआईएसएसईई आवेदन पत्र 2027 (AISSEE Application Form 2027 in hindi) भरने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करते हैं:

    एआईएसएसईई कक्षा 6 आवेदन पात्रता (AISSEE Class 6 Application Eligibility)

    • सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश के लिए लड़कियां और लड़के दोनों सैनिक स्कूल 2027 एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, लड़कों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या लड़कियों की तुलना में अधिक है।

    • अकादमिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए छात्र-छात्रओं की आयु 31 मार्च, 2027 तक 10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए, 1 अप्रैल, 2015 से 31 मार्च, 2017 के बीच जन्म हुआ हो - दोनों दिन सम्मिलित।

    ये भी पढ़ें :

    एआईएसएसईई कक्षा 9 आवेदन पात्रता (AISSEE Class 9 Application Eligibility)

    • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बालक-बालिका सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल पंजीकरण फॉर्म भरने के पात्र हैं। एडमिशन के समय उम्मीदवार 8वीं कक्षा पास हो जाना चाहिए।

    • छात्र की उम्र 31 मार्च, 2027 तक 13-15 वर्ष के बीच हो।

    महत्वपूर्ण नोट: एआईएसएसईई 2027 पंजीकरण फॉर्म भरते समय छात्र केवल एक सैनिक स्कूल के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए चार परीक्षा शहरों का चयन करना होगा।

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के बारे में जानें

    AISSEE एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें? (How to fill AISSEE Application Form 2027?)

    सैनिक स्कूल प्रवेश फार्म 2027 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए, छात्रों को एआईएसएसईई आवेदन पत्र 2027 जमा करने की प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए। नीचे हमने चरणबद्ध तरीके से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी है-

    ऑनलाइन एआईएसएसईई पंजीकरण 2027 (online AISSEE registration)

    AISSEE एडमिशन फॉर्म भरने का पहला चरण ऑनलाइन पंजीकरण है। मुख्य वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं और आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें

    • एक नया पृष्ठ खुलेगा, छात्रों को New registration बटन पर क्लिक करना होगा।

    • विवरण को ध्यान से पढ़ें और डिस्क्लेमर बॉक्स को चेक करें और फिर आगे बढ़ें।

    • अब व्यक्तिगत और संपर्क विवरण भरें।

    • अपना पासवर्ड सेट करें जिसमें कम से कम एक विशेष कैरेक्टर, एक कैपिटल लेटर, एक स्मॉल लेटर, एक संख्या शामिल हो।

    • उसके बाद, एक सुरक्षा प्रश्न चुनें और दिए गए फ़ील्ड में उत्तर दें।

    • अब, आपको आपके स्क्रीन पर दिखाए गए सुरक्षा पिन या कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

    नोट: सिक्योरिटी पिन केस सेंसिटिव है इसलिए इसे दर्ज करते समय सावधानी रखें।

    • एआईएसएसईई रजिस्ट्रेशन के लिए सैनिक स्कूल 2027 एडमिशन फॉर्म को सेव करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर फॉर्म रिव्यू पेज खुलेगा।

    • सैनिक स्कूल एग्जाम के लिए भरे गए फॉर्म की समीक्षा करें और इसकी पुष्टि करने के लिए चेक-बॉक्स को सक्षम करें।

    • सैनिक स्कूल पंजीकरण फॉर्म जमा करने के लिए 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

    2. सैनिक स्कूल एडमीशन ऑनलाइन आवेदन फार्म 2027 भरना (Filling of sainik school admission online application form 2027)

    एआईएसएसईई 2026 पंजीकरण सफल होने के बाद, छात्रों को सैनिक स्कूल 2027 आवेदन पत्र में दिए गए विवरण को दर्ज करना होगा। छात्रों को सावधानीपूर्वक सभी जानकारी को सही ढंग से भरना चाहिए।

    सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म में भरे जाने वाले विवरण

    शीर्षक

    सैनिक स्कूल आवेदन पत्र 2027 में भरे जाने वाले विवरण

    व्यक्तिगत विवरण

    नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, लिंग, निवास

    शैक्षिक विवरण

    शैक्षिक सूचना जैसे स्कूल का नाम, कक्षा की जानकारी आदि

    संपर्क विवरण

    फोन नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान पता, स्थायी पता

    भरने के विकल्प

    1. आवेदन के लिए एक सैनिक स्कूल का विकल्प

    2. लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा शहर के चार विकल्प

    3. परीक्षा के लिए मीडियम (कक्षा 6 के लिए अंग्रेजी या हिंदी; कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार केवल अंग्रेजी में इसे दे सकेंगे।)

    स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना (Uploading Scanned Images)

    उपर्युक्त चरण को पूरा करने के बाद छात्रों को आवेदन पत्र 2027 में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करने की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि छवि का आकार और प्रारूप निर्धारित सीमा के भीतर हो, नहीं तो छात्रों को सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027 जमा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फोटो व दस्तावेज से संबंधित विवरण छात्र ऊपर देख सकते हैं।

    चरण 3: ऑनलाइन सैनिक स्कूल फीस 2027 भुगतान

    • https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ आवेदन फॉर्म 2027 के लिए छात्रों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से सैनिक स्कूल रजिस्ट्रेशन फीस 2027 का भुगतान करना होगा।

    • सैनिक स्कूल फीस भुगतान का तरीका: क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई

    सैनिक स्कूल एप्लीकेशन फीस 2027 विवरण (Sainik School Application fees 2027 Details in hindi)

    क्रम

    श्रेणी

    सैनिक स्कूल आवेदन शुल्क

    1

    सामान्य और रक्षा श्रेणी के लिए सैनिक स्कूल फीस

    850 रुपये

    2

    एससी/एसटी श्रेणी के लिए सैनिक स्कूल फीस

    700 रुपये

    चरण 4: सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 की पुष्टि डाउनलोड करें

    छात्रों को सैनिक स्कूल 2027 के एडमिशन फॉर्म जमा करने की पुष्टि करने वाले पेज की एक प्रति सेव करके रख लेनी होगी। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड को नोट करें। इसे सुरक्षित रखें क्योंकि यह AISSEE 2027 लॉगिन के लिए आवश्यक है।

    इसके अलावा सैनिक स्कूल शुल्क रसीद की प्रति सुरक्षित रख लें। अंतिम प्रवेश के दौरान AISSEE आवेदन पत्र 2027 और सैनिक स्कूल शुल्क रसीद की आवश्यकता हो सकती है।

    सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म 2027 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required to Fill Sainik School Admission Form 2027)

    किसी भी असुविधा से बचने के लिए छात्रों या उनके अभिभावकों को सैनिक स्कूल पंजीकरण फॉर्म 2027 भरने के लिए दिए गए आकार के अनुसार जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखना चाहिए।

    डॉक्यूमेंट

    डॉक्यूमेंट साइज

    छात्र/छात्रा की फोटो

    10 KB - 200 KB

    हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    4 KB - 30 KB

    अंगूठे के निशान का स्कैन

    3 KB - 30 KB

    जन्म प्रमाण पत्र

    50 KB - 300 KB

    डोमिसाइल प्रमाण पत्र

    50 KB - 300 KB

    जाति प्रमाण पत्र (जो इस दायरे में आता है, उसके लिए)

    50 KB - 300 KB

    सेवा प्रमाणपत्र (रक्षा श्रेणी-सेवारत के लिए) और पूर्व सैनिकों के लिए पीपीओ

    50 KB - 300 KB

    ये भी पढ़ें :

    सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2027 (Sainik School Admission Form 2027) - महत्वपूर्ण निर्देश

    https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ आवेदन फॉर्म 2027 जमा करते समय छात्रों को असुविधा से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना होगा।

    • https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर प्रवेश पत्र भरने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।

    • एक बार जमा कर देने के बाद सैनिक स्कूल आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए एआईएसएसईई आवेदन पत्र 2027 में विवरण भरते समय सावधान रहें।

    • सैनिक स्कूल पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर दिए गए सभी निर्देश और उपयोगकर्ता पुस्तिका पढ़ें।

    • सैनिक स्कूल फीस भुगतान रसीद और आवेदन पत्र की पुष्टि को सेव करना मत भूलिए। छात्रों को अंतिम प्रवेश के दौरान इन दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    सैनिक स्कूल 2027 परीक्षा केंद्र (Sainik School 2027 Exam Centres)

    छात्रों को दी गई सूची से aissee.nta.nic.in आवेदन फॉर्म 2027 के लिए सैनिक स्कूल एग्जाम सिटी को चुनने का विकल्प मिलेगा। परीक्षा आयोजक निकाय पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सैनिक स्कूल एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित करेंगे। पते के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 (Sainik School Admit Card 2027) पर अंकित किया जाएगा।

    सैनिक स्कूल प्रवेश 2027 आरक्षण (Sainik School Admission 2027 Reservation)

    श्रेणी

    आरक्षण प्रतिशत

    एससी

    15%

    एसटी

    7.50%

    गृह राज्य के छात्र

    67%

    अन्य (अन्य राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों के बच्चे)

    33%

    सैनिकों के बच्चे, जिसमें पूर्व सैनिकों के बच्चे भी शामिल हैं

    25%

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सैनिक स्कूल आवेदन पत्र सुधार सुविधा 12 से 14 नवंबर 2025 तक दी गई। सैनिक स्कूल आवेदन सुधार का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर अपडेट किया गया। रजिस्टर्ड उम्मीदवाराें को आवेदन सुधार के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

    इससे पहले सैनिक स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 9 नवंबर 2025 तक किया गया था। जो छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए AISSEE 2026 फॉर्म भरना होता है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल फॉर्म 2026 भर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 10 अक्टूबर को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना के साथ आवेदन जारी किया।
    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक

    1761821324958सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन के लिए संशोधित दिनांक

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा फॉर्म की तिथि देखें -

    1760103078065

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2025 शनिवार को किया गया। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की अप्रैल में जारी की जाएगी। सैनिक स्कूल रिजल्ट मई में जारी होने की संभावना है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सैनिक स्कूल आवेदन सुधार का लिंक 26 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर अपडेट किया गया। रजिस्टर्ड उम्मीदवाराें को आवेदन सुधार के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना था। आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 थी।
    सैनिक स्कूल में एडमिशन प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार करने का सीधा लिंक
    सैनिक स्कूल एडमिशन 2025 इंफोर्मेशन ब्रोशर देखें | सैनिक स्कूल तैयारी टिप्स

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सैनिक स्कूल आवेदन पत्र 2027 की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    सैनिक स्कूल प्रवेश प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि एनटीए की ओर से जारी की जाएगी।

    Q: मैं एआईएसएसईई आवेदन पत्र 2027 कहां भर सकता हूं?
    A:

    छात्र कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म 2027 https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन भर सकते हैं।

    Q: क्या 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र एआईएसएसईई 2027 प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं?
    A:

    5वीं कक्षा में अध्ययनरत वे छात्र जिनकी उम्र 31 मार्च, 2027 तक 10 से 12 साल के बीच हो वे AISSEE आवेदन पत्र 2027 भर सकते हैं।

    Q: क्या सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क लड़के और लड़कियों के लिए समान है?
    A:

    हां, लड़कों और लड़कियों के लिए NTA AISSEE 2027 आवेदन शुल्क समान है यानी SC/ST के लिए 500 रुपये और अन्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं के लिए 650 रुपये।

    Q: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
    A:

    कक्षा 6 में एडमिशन पाने के लिए छात्र ने कक्षा पांचवी (5) की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो और छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9 में एडमिशन पाने के लिए छात्र ने कक्षा आठवीं (8) की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो और छात्र की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    Hello students! If you are looking for Sainik School Class 6 previous years' question papers, you can refer to the article below. It provides Sainik School Class 6 PYQs from multiple years.
    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360