Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 (Navodaya Class 6 Admission 2027-28) - आवेदन (शुरू), सिलेबस, एग्जाम पैटर्न
    • लेख
    • नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 (Navodaya Class 6 Admission 2027-28) - आवेदन (शुरू), सिलेबस, एग्जाम पैटर्न

    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 (Navodaya Class 6 Admission 2027-28) - आवेदन (शुरू), सिलेबस, एग्जाम पैटर्न

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 13 Jul 2026, 08:58 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027-28 (Navodaya Class 6 admission in Hindi) : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा 2027-28 शैक्षणिक वर्ष के लिए JNVST कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई, 2026 से जारी है। रजिस्ट्रेशन की विंडो 31 जुलाई, 2026 को बंद हो जाएगी। 10 से 12 साल के छात्र-छात्राएं अपने JNV प्रवेश फॉर्म 2027 को ऑफिशियल पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन यथाशीघ्र पूरा कर लें। नवोदय विद्यालय (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जेएनवी आवेदन सबमिट करने से पहले जरूरी गाइडलाइंस देखें।
    यहाँ आवेदन करें - JNVST कक्षा 6 रजिस्ट्रेशन 2027-28 लिंक
    1783489506479

    This Story also Contains

    1. नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027-28 हाईलाइट्स (Navodaya Vidyalaya Admission 2027-28 Class 6 in hindi - Highlights)
    2. नवोदय क्लास 6 एडमिशन 2027-28 डेट (Navodaya Vidyalaya Admission 2027-28 Class 6 Dates)
    3. नवोदय एडमिशन 2027 कक्षा 6 पात्रता शर्तें (Navodaya Admission 2027 Class 6 Eligibility Conditions)
    4. नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 फॉर्म (Navodaya Class 6 Admission Form 2027 in hindi)
    5. नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 टेस्ट (Navodaya Class 6 Admission 2027-28 Test) - परीक्षा की भाषा
    6. जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन 2027 टेस्ट सिलेबस (Syllabus of Navodaya 6th Class Admission Test in hindi)
    7. नवोदय कक्षा 6 एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड (Navodaya Class 6 Admission Test Admit Card)
    8. कक्षा 6 के लिए नवोदय रिजल्ट (Navodaya Result for Class 6)
    9. जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन (jnv admission 2027) परीक्षा 2027 कक्षा 6 आवेदन कैसे करें?
    10. नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025-26
    11. नवोदय रिजल्ट 2026
    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 (Navodaya Class 6 Admission 2027-28) - आवेदन (शुरू), सिलेबस, एग्जाम पैटर्न
    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027

    एनवीएस कक्षा 6 की परीक्षा इस बार एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा परीक्षा के लिए जेएनवी कक्षा 6 एडमिट कार्ड (JNV class 6 admit card in hindi) जारी किया जाता है। छात्र अपना जेएनवी एडमिट कार्ड 2027-28 ऑनलाइन navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) की मदद से लॉगिन करके कक्षा 6 एनवीएस प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026 (jnv admission 2027) कक्षा 6 के बारे में विस्तृत जानकारी के लए लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी देखें: नवोदय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा

    नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रवेश परीक्षा (Navodaya Vidyalaya Class 6 entrance exam) संपूर्ण देश में सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए दो चरण में आयोजित की जाएगी। एनवीएस एडमिशन कक्षा 6 परीक्षा परिणाम (NVS admission class 6 exam result in hindi) मार्च-अप्रैल 2027 में घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से अपना एनवीएस क्लास 6 परिणाम 2027 (NVS Class 6 Result 2027 in hindi) प्राप्त कर सकेंगे। नवोदय विद्यालय प्रवेश 2027-28 कक्षा 6 तिथि (Navodaya Vidyalaya Admission 2027-28 Class 6 Date), प्रक्रिया, पंजीकरण फॉर्म, नवोदय रिजल्ट (Navodaya result in hindi) आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख उपयोगी होगा।

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027-28 हाईलाइट्स (Navodaya Vidyalaya Admission 2027-28 Class 6 in hindi - Highlights)

    एक नज़र में एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2027-28 (Navodaya Class 6 Admission 2027-28 in hindi) के बारे में जानने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका की जांच करनी चाहिए।

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2027 ओवरव्यू (NVS Class 6 Admission 2027 in hindi - Overview)

    परीक्षा का नाम

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

    (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test)

    प्रवेश

    654 नवोदय विद्यालयों के कक्षा 6 में एडमिशन

    परीक्षा संचालक

    नवोदय विद्यालय समिति

    (Navodaya Vidyalaya Samiti)

    नवोदय एडमिशन 2027-28 क्लास 6 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
    (jnv class 6 online registration 2027)

    31 जुलाई 2026

    जवाहर नवोदय परीक्षा 2026-27 तिथि

    28 नवंबर 2026

    परीक्षा का समय

    सुबह 11.30 बजे से

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    ऑफिसियल वेबसाइट

    navodaya.gov.in

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटें 2026-27

    अधिकतम 80 सीटें प्रत्येक नवोदय विद्यालय में

    1783395684252

    नवोदय क्लास 6 एडमिशन 2027-28 डेट (Navodaya Vidyalaya Admission 2027-28 Class 6 Dates)

    नीचे दी गई तालिका में नवोदय एडमिशन 2027-28 कक्षा 6 की महत्वपूर्ण तिथियों (Navodaya Admission 2027-28 Class 6 Important date in hindi) को देखें। यह आपको एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2028 (Navodaya Class 6 Admission 2027 in hindi) की आगामी कार्यक्रमों को ट्रैक करने में मदद करेगा।

    एनवीएस एडमिशन 2027 कक्षा 6 तिथियां (NVS Admission 2027 Class 6 Dates in hindi)

    कार्यक्रम

    नवोदय परीक्षा तिथि

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश 2027 अधिसूचना (JNVST Class 6 Admission 2027 notification in hindi)

    6 जुलाई 2026

    नवोदय प्रवेश 2027-28 कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ होने की तिथि (Navodaya Admission 2027-28 Class 6 Admission start date)

    6 जुलाई 2026

    एनवीएस क्लास 6 एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (Navodaya Admission 2027-28 Class 6 Admission last date)

    31 जुलाई 2026

    एनवीएस क्लास 6 आवेदन सुधारअगस्त 2026

    एनवीएस क्लास 6 प्रवेश पत्र 2027 (Navodaya Class 6 Admit card 2027 in hindi)

    नवंबर 2026

    नवोदय प्रवेश कक्षा 6 परीक्षा 2027 (Navodaya Admission Class 6 Exam 2027)

    28 नवंबर 2026

    जेएनवी कक्षा 6 चरण 1 परीक्षा कटऑफ और नवोदय आंसर की

    मार्च 2027

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2027 तारीख (JNVST class 6 result 2027 Date)

    मार्च 2027

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2027 के लिए पात्रता (Eligibility for NVS Class 6 Admission 2027 in hindi)

    छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 पात्रता मानदंड (JNVST Class 6 Eligibility Criteria in hindi) पता होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इसे पूरा कर रहे हैं। यदि एनवीएस किसी भी छात्र को जेएनवी प्रवेश 2027 कक्षा 6 (Navodaya Class 6 Admission 2027 in hindi) के लिए पात्र नहीं पाती है, तो उसका आवेदन (jnv application form) अस्वीकार कर दिया जाएगा।
    ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : योग्यता, सीटों का आरक्षण और चयन के बाद आवश्यक दस्तावेज

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    नवोदय एडमिशन 2027 कक्षा 6 पात्रता शर्तें (Navodaya Admission 2027 Class 6 Eligibility Conditions)

    • छात्र नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 (Navodaya Class 6 Admission 2026 in hindi) के लिए अपने जिले में स्थित जेएनवी में आवेदन कर सकते हैं।

    • छात्रों का जन्म 1 मई 2015 के बाद और 31 जुलाई 2017 के बीच हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)।

    • जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन 2027 हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से शैक्षणिक वर्ष 2027 के दौरान कक्षा 5 उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • छात्र जिनको पदोन्नत नहीं किया गया है तथा जिन्होंने 31 जुलाई, 2026 से पहले कक्षा पांचवी में एडमिशन नहीं लिया है, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।

    • ग्रामीण कोटे से नवोदय एडमिशन 2027 कक्षा 6 के लिए आवेदन करने वा छात्र को ग्रामीण क्षेत्र में स्थित किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई की होनी चाहिए और उन्हें इनमें उत्तीर्ण होना चाहिए।

    नोट: भारी ट्रैफिक के कारण जेएनवी प्रवेश 2027 फॉर्म की वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखना चाहिए या बाद में फॉर्म भरना चाहिए।

    ये भी पढ़ें :

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    JEE Main Important Mathematics Formulas

    As per latest syllabus. Maths formulas, equations, & theorems of class 11 & 12th chapters

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 फॉर्म (Navodaya Class 6 Admission Form 2027 in hindi)

    एनवीएस द्वारा जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन फॉर्म 2027 (JNVST Class 6 Admission Form 2027 in hindi) जारी किया गया है। छात्रों को एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन फॉर्म 2027 (NVS Class 6 Admission Form 2027 in hindi) ऑनलाइन navodaya.gov.in और cbseitms.in पर जाकर भरना होगा। नवोदय विद्यालय क्लास 6 के लिए एडमिशन फॉर्म 2027-28 (Navodaya Class 6 Admission Form 2027) भरने की अंतिम तिथि भी जारी की गई है।

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2027 फॉर्म (NVS Class 6 Admission 2027 Form) - आवश्यक दस्तावेज

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन पत्र 2027 (JNVST Class 6 Application Form 2027 in hindi) भरने की शुरुआत करने से पहले माता-पिता / छात्रों को निम्नलिखित चीजें तैयार रखनी चाहिए। उन्हें दिए गए प्रारूप और आकार में स्कैन कॉपी के रूप में दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर तैयार रखना चाहिए।

    नवोदय एडमिशन 2027 कक्षा 6वीं फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required to Fill Navodaya 6th Class Admission 2027 Form)

    दस्तावेज

    फॉर्मेट

    फाइल का आकार

    छात्र का फोटोग्राफ

    JPG

    10-100 KB

    छात्र का हस्ताक्षर

    JPG

    10-100 KB

    अभिभावक का हस्ताक्षर

    JPG

    10-100 KB

    आधार कार्ड/अधिवास प्रमाण पत्र

    JPG

    10-100 KB

    जेएनवीएसटी 2023 सर्टिफिकेट

    JPG

    50-300 KB

    फोटो, स्कैन डॉक्यूमेंट को रिसाइज कैसे करें

    उम्मीदवार को जेएनवी आवेदन फॉर्म (jnv application form) भरते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि विद्यार्थी का फोटाेग्राफ, हस्ताक्षर, अभिभावक का हस्ताक्षर, आधार कार्ड और सर्टिफिकेट की स्कैन प्रति का फाइल साइज मांगे गए साइज के अनुसार हो। यदि यह उस साइज के अनुसार नहीं होगा तो यह आवेदन करते समय अपलोड नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आपको बड़ी साइज के फाइन को कंप्रेस (image compressor) कर छोटा करना होगा ताकि वह उस निर्धारित आकार के दायरे में आ सके और अपलोड हो सके। इसके लिए आपको गूगल में किसी इमेज रिसाइजर (Image & Photo Resizer) वेबसाइट को सर्च कर उसमें अपना स्कैन किया हुआ फोटो, डाक्यूमेंट अपलोड कर उसके निर्धारित साइज में ला सकते हैं और फिर उसके फॉर्म के साथ अपलोड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    एनवीएस एडमिशन 2027 कक्षा 6 फॉर्म भरने के लिए चरण (Steps to Fill NVS Admission 2027 Class 6 Form in hindi)

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 फॉर्म (JNV Class 6 admission form 2027 in hindi) जमा करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।

    • जेएनवी आवेदन भरने के लिए (jnv application form) नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    • जेएनवीएसटी कक्षा 6 पंजीकरण 2027-28 लिंक पर क्लिक करें :अगले पृष्ठ पर, 'क्या आपने विवरणिका पढ़ी है' के चेक बॉक्स पर क्लिक करें यदि विवरणिका को अच्छी तरह से पढ़ा गया है तो 'आगे बढ़ें' बटन पर क्लिक करें।

    • पहले खंड में, व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें: कक्षा 5 स्कूल विवरण: राज्य, जिला, ब्लॉक, स्कूल का नाम, मूल विवरण, संपर्क विवरण, श्रेणी, परीक्षा माध्यम, माता-पिता की वार्षिक आय तथा अन्य सभी क्षेत्र।

    • उसके बाद, संचार विवरण का दूसरा खंड भरें जिसमें शामिल हैं: वर्तमान आवासीय पता,

    • अब, 'पिछले स्कूल विवरण' के अगले भाग में कक्षा 3, 4 और 5 का विवरण भरें।

    1632745069531

    • संबंधित क्षेत्रों में दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    • नवोदय 6वीं एडमिशन फॉर्म 2027 (Navodaya Class 6 admission form 2027) में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे सही हैं। किसी भी त्रुटि के मामले में, फॉर्म को संपादित करें और इसे सही करें।

    • एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2027 फॉर्म (NVS Class 6 admission 2027 form) को जमा करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या (jnv class 6 online registration 2027) नोट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ की प्रति डाउनलोड करें।

    ये भी पढ़ें :

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 परीक्षा पैटर्न (Navodaya Class 6 Admission 2027 Exam Pattern)

    JNVST कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न प्रत्येक विषय में पूछे गए प्रश्नों की संख्या, दिए गए अंक और परीक्षा की अवधि के बारे में जानकारी देता है।

    • एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2027 (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2027 class 6th) परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। "दिव्यांग छात्रों या अलग-अलग विकलांग छात्रों" को अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

    • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक के लिए 1.25 अंक मिलेंगे।

    • कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    • प्रश्न पत्र में 3 खंड कुल 100 अंकों के 80 प्रश्नों वाले होंगे।

    • दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन टेस्ट पैटर्न (Navodaya Vidyalaya admission class 6 Test Pattern)

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा 2 घंटे की होगी, जो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 3 खंड (सेक्शन) होंगे और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।

    प्रत्येक अभ्यर्थी को एक ही प्रश्न पुस्तिका (Test Booklet) प्रदान की जाएगी, जिसमें तीनों खंडों (Sections) के प्रश्न शामिल होंगे।

    दिव्यांग (विशेष रूप से सक्षम) अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    अवधि

    मानसिक योग्यता परीक्षा

    40

    50

    60 मिनट

    अंकगणित परीक्षा

    20

    25

    30 मिनट

    भाषा परीक्षा

    20

    25

    30 मिनट

    कुल

    80

    100

    2 घंटे

    1748772940520

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन 2027 टेस्ट (Navodaya Class 6 Admission 2027-28 Test) - परीक्षा की भाषा

    जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2027 (Navodaya Class 6 Admission 2027) के लिए परीक्षा प्रत्येक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। नीचे, हमने सभी राज्यों के जेएनवी प्रवेश 2027-28 परीक्षा (JNV entrance 2027-28 exam) के लिए भाषा के उपलब्ध माध्यमों की सूची तैयार की है:

    नवोदय विद्यालय एडमिशन 2027 टेस्ट - कक्षा 6 भाषाएं (NVS admission 2027 Class 6 Test Languages)

    राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

    भाषा

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, बंगाली

    आंध्र प्रदेश

    हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, मराठी, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़

    अरुणाचल प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी

    असम

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बोड़ो, गारो, बंगाली, मणिपुरी (बोंगियो स्क्रिप्ट), मणिपुरी (मैतेई मायेक)

    बिहार

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    चंडीगढ़

    अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी

    छत्तीसगढ़

    अंग्रेजी, हिंदी

    दिल्ली

    अंग्रेजी, हिंदी

    गोवा

    अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कन्नड़

    गुजरात

    अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी

    हरियाणा

    अंग्रेजी, हिंदी

    हिमाचल प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी

    जम्मू एवं कश्मीर

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    झारखंड

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, ओड़िया

    कर्नाटक

    हिंदी, अंग्रेजी, कोनोडो, तेलुगु, मराठी, उर्दू, मलयालम, तमिल

    केरल

    हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, कन्नड़

    लक्षद्वीप

    हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम

    मध्य प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, गुजराती

    महाराष्ट्र

    अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उर्दू, तेलुगु, गुजराती

    मणिपुर

    अंग्रेजी, हिंदी, मणिपुरी, मैतेई मायेक

    मेघालय

    अंग्रेजी, हिंदी, खासी, गारो, बंगाली, असमिया

    मिजोरम

    अंग्रेजी, हिंदी, मिजो

    नागालैंड

    अंग्रेजी, हिंदी

    ओडिशा

    अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, ओड़िया, उर्दू

    पुद्दुचेरी

    अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी

    पंजाब

    अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी

    राजस्थान

    अंग्रेजी, हिंदी

    सिक्किम

    अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली

    तेलंगाना

    हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उर्दू

    त्रिपुरा

    अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली

    केंद्र शासित प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    दादर और नगर हवेली और दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी

    उत्तर प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    उत्तराखंड

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, नेपाली, उर्दू

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन 2027 टेस्ट सिलेबस (Syllabus of Navodaya 6th Class Admission Test in hindi)

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन 2027 (Navodaya Class 6 Admission 2027 in hindi) के लिए छात्रों का चयन जेएनवीएसटी 2027-28 में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2026 class 6th) के पाठ्यक्रम के बारे में पता होना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2027 class 6th) के पाठ्यक्रम में परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    इसमें 3 सेक्शन होंगे - मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT), अरिथमेटिक टेस्ट (AT) और लैंग्वेज टेस्ट।

    • मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) में शामिल विषयों में भिन्न आकृति छाँटिए, आकृति मिलान, आकृति पूरक तथा समानता जैसे टॉपिक के प्रश्न शामिल होते हैं।

    • अंक गणित से परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय LCM/HCF, संख्या और संख्यात्मक प्रणाली, दशमलव, भिन्नात्मक संख्या आदि शामिल हैं।

    • भाषा परीक्षा अनुभाग में कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न व्याकरण और लेखन कौशल से संबंधित होंगे।

    नवोदय कक्षा 6 एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड (Navodaya Class 6 Admission Test Admit Card)

    नवोदय विद्यालय समिति द्वारा परीक्षा से कुछ दिनों पूर्व ऑनलाइन माध्यम से जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027 in hindi) जारी किया जाएगा। जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों के पास अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड विवरण होना चाहिए। JNVST कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2027 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के चरण (Steps to download the JNVST Class 6 admission test admit card 2027) -

    1. आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    2. मुख्य स्क्रीन पर दिए गए लिंक, "Download the Admit Card for Class VI JNVST 2027-28" पर क्लिक करें।

    3. लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

    4. जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027-28 (JNVST Class 6 Admit Card 2027-28 in hindi) प्रदर्शित किया जाएगा।

    5. भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड के 2-3 प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन 2027 - परीक्षा केंद्र (NVS Admission Class 6 2027 Exam Centres)

    उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST Class 6 Entrance Exam in hindi) के लिए उपस्थित होना होगा। संबंधित विवरण का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को किसी अन्य केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र लाना होगा अन्यथा उन्हें इसके बिना जेएनवी चयन परीक्षा 2027 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) की राज्यवार सूची

    1783661235720

    कक्षा 6 के लिए नवोदय रिजल्ट (Navodaya Result for Class 6)

    जेएनवी चयन परीक्षा 2027 परिणाम मार्च 2027 में घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से कक्षा 6 के लिए अपने जेएनवी परिणाम 2027 की जांच कर सकेंगे। जेएनवी परिणाम 2027 कक्षा 6 क्षेत्रवार मेरिट सूची के रूप में तथा लॉगिन विंडो के माध्यम से भी जारी किया जाएगा। जवाहर नवोदय रिजल्ट 2027 प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

    नवोदय एडमिशन 2027 (jnv admission 2027) कक्षा 6 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    परिणाम की घोषणा के बाद, चयनित छात्रों को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित सभी प्रासंगिक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नीचे हमने निम्नलिखित दस्तावेजों का उल्लेख किया है जो सत्यापन उद्देश्यों के लिए आवश्यक हैं।

    • जन्म तिथि का प्रमाण (जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड)
    • एनवीएस की शर्तों के अनुसार पात्रता का प्रमाण
    • ग्रामीण क्षेत्र अध्ययन प्रमाण पत्र
    • कक्षा 5वीं की मार्कशीट
    • निवास प्रमाण पत्र
    • एनआईओएस उम्मीदवारों के मामले में, 'बी' प्रमाण पत्र आवश्यक है
    • अन्य कोई आवश्यक प्रमाण पत्र

    जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन (jnv admission 2027) परीक्षा 2027 कक्षा 6 आवेदन कैसे करें?

    नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 कक्षा 6 आवेदन पत्र ऑनलाइन (jnv class 6 online registration 2027) माध्यम से जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

    अन्य लेख पढ़ें:

    नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025-26

    इससे पहले जेएनवी द्वारा विंटर बाउंड स्कूल के लिए आयोजित जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 17 मई को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार अपना रिजल्टऑफिशियल वेबसाइट पर रौल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर चेक कर सकते हैं। इससे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने 18 जनवरी 2025 को समर बाउंड स्कूल के लिए आयोजित जेएनवी प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के प्रथम चरण का कटऑफ और आंसर की 9 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया। जेएनवी कक्षा 6 कटऑफ 2025 और आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया गया। इस लेख में जेएनवीएसटी कक्षा 6 कटऑफ लिस्ट पीडीएफ और कक्षा 6 जेएनवीएसटी आंसर की चेक करने का सीधा लिंक दिया गया है।
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा प्रथम चरण कटऑफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा प्रथम चरण आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर रौल नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025-26 (Navodaya Vidyalaya Admission 2025 in hindi) के लिए जेएनवी प्रवेश परीक्षा चरण 1 का आयोजन 18 जनवरी, 2025 को किया गया। एनवीएस द्वारा जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आंसर की (JNV class 6 admission test answer key in hindi ) जारी की जाती है।
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

    चरण 2 नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025-26 का आयोजन 12 अप्रैल, 2025 को किया गया। जेएनवी कक्षा 6 एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुई। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नवोदय स्कूल कक्षा 6 प्रवेश के लिए जेएनवी कक्षा 6 एडमिशन आवेदन पत्र 17 जुलाई को जारी किया गया था।
    एनवीएस कक्षा 6 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in से जवाहर नवोदय एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन (Jawahar Navodaya admission form online in Hindi) भरने का अवसर दिया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं। पहले, जेएनवी कक्षा 6 एडमिशन आवेदन (JNV class 6 admission application in hindi) की अंतिम तिथि 16 सितंबर तथा फिर 23 सितंबर थी जिसे बाद में विस्तारित करते हुए 7 अक्टूबर किया गया। नवोदय विद्यालय समिति ने 14 दिसंबर 2024 को एनवीएस कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी किया।

    अन्य लेख पढ़ें

    नवोदय रिजल्ट 2026

    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आंसर की और एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट 16 मार्च 2026 को जारी किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन परीक्षा 2026-27 के चरण 1 का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को हुआ। जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 नवंबर को जारी किया गया था। जेएनवीएसटी परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2026 (NVS class 6 admit card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। चरण 2 परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।
    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28; आवेदन पत्र (जारी)
    नवोदय रिजल्ट कक्षा 6 चेक करें
    नवोदय परीक्षा 2026 कक्षा 6 की आंसर की चेक करें
    डाउनलोड करें : जेएनवीएसटी 6वीं एडमिट कार्ड 2026 (चरण 1)

    नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए 1 जून 2025 से आवेदन शुरू हुआ। जेएनवी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर कर सकते थे। आवेदन सुधार की सुविधा 30 अगस्त तक दी गई थी। आवेदन त्रुटि में सुधार के लिए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होता है।
    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन परीक्षा के लिए आवेदन सुधार करने का सीधा लिंक
    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन परीक्षा (सत्र 2026-27) के लिए सूचना विवरणिका डाउनलोड करें
    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन परीक्षा के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक

    1765513123195

    महत्वपूर्ण लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनवीएस आवेदन पत्र 2027-28 की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    एनवीएस आवेदन पत्र 2027-28 कक्षा 6 जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक है।

    Q: जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027-28 कब होगी?
    A:

    शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 6 के लिए जेएनवी चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 28 नवंबर 2027 को होगी।

    Q: जेएनवीएसटी 2027 कक्षा 6 का परिणाम कब घोषित किया जाएगा?
    A:

    JNVST 2027 कक्षा 6 समर बाउंड का परिणाम मार्च-अप्रैल 2027 को जारी किया जाएगा और चरण 2 रिजल्ट मई 2027 में घोषित किया जाएगा।

    Q: एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2027 के लिए कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
    A:

    चयन परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक जेएनवी में कक्षा 6 प्रवेश 2027 में प्रत्येक स्कूल में लगभग 80 छात्रों का चयन किया जाएगा।

    Q: जेएनवी क्लास 6 प्रवेश आवेदन कब भरे जाते हैं?
    A:

    मोटे तौर पर जुलाई में जवाहर नवोदय स्कूल कक्षा 6 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन 6 जुलाई से आरंभ किया गया।

    Q: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 कब आयोजित होगी?
    A:

    नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 6 और 9 दोनों के लिए आवेदन और परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है। कक्षा 6 के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी: पहला चरण 28 नवंबर, 2026 को होगा और दूसरा चरण अप्रैल, 2027 में होगा। कक्षा 9 के लिए परीक्षा फरवरी, 2027 में आयोजित की जाएगी।

    Q: नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 कक्षा 6 के लिए कब आयोजित होगी?
    A:

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा 2027 में कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी (जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा) आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होगी, पहला चरण 28 नवंबर, 2026 को होगा और दूसरा चरण अप्रैल, 2027 में होगा और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 31 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello Dear Student,

    To effectively prepare for the Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST), focus heavily on the Mental Ability Test (MAT) which carries 50% of the weightage. Master pattern completion, figure matching, and basic arithmetic, while regularly solving mock tests and previous year papers to build speed for the

    Hello Khushi

    We don't provide the class 9 JNV question paper, but you can check the link given below:

    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-9-answer-key

    Hi Kailash,
    Please refer to this article link - https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6-question-paper

    You will find all the previous years' question papers of JNV at a single place in a free downloadable PDF.

    Hi,

    Class 8 students are eligible to appear for the Navodaya entrance exam lateral entry selection test

    Check these useful resources:

    JNVST Question Paper

    JNVST Exam Pattern

    The JNVST Class 9 exam pattern generally includes questions from English, Hindi, Mathematics, and Science based on the Class 8 syllabus. The paper