एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2027 (MP Board 5th Result 2027 in Hindi) - राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल (RSKMP) द्वारा मध्यप्रदेश कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 2027 ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं की परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2027 जारी होने के बाद विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट में विद्यार्थियों के विषयवार अंक, उत्तीर्ण स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध होंगे। शिक्षक और संस्था प्रमुख इसी पोर्टल के माध्यम से अपनी शाला का विद्यार्थीवार परीक्षा परिणाम भी देख सकेंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2027 से जुड़ी तारीख, रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
मध्य प्रदेश बोर्ड हर साल मार्च में 5वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपीबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। एमपी कक्षा 5 रिजल्ट 2027 (MP Board 5th result 2027 in hindi) का अवलोकन प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:
विवरण | सूचना |
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) |
परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा |
एमपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख (mp board result 2026) | मार्च 2027 |
आवश्यक क्रेडेंशियल | रोल नंबर |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.org, mpbse.nic.in, और mpresults.nic.in |
एमपीबीएसई 5वीं रिजल्ट डेट 2027 (RSKMP 5th result 2027 in hindi) की घोषणा बोर्ड द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की जाती है। छात्र नीचे दी गई तालिका से रिजल्ट डेट और एमपीबीएसई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं:
इवेंट्स | तिथियां |
फरवरी 2027 | |
एमपी 5वीं रिजल्ट डेट (mp board 5th class result) | मार्च, 2027 |
Get your results instantly with our calculator!
संदर्भ के लिए एमपीबीएसई 5वीं रिजल्ट डेट 2026 छात्र नीचे दी गई तालिका से रिजल्ट डेट और एमपीबीएसई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं:
इवेंट्स | तिथियां |
एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि | 20 से 26 फरवरी 2026 |
एमपी 5वीं रिजल्ट डेट (mp board 5th class result) |
25 मार्च, 2026 को दोपहर 1.30 बजे |
संदर्भ के लिए पिछले शैक्षणिक सत्र की प्रमुख तिथियां जानें
इवेंट्स | तिथियां |
एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा तिथि | 24 फरवरी से 1 मार्च, 2025 |
एमपी 5वीं रिजल्ट डेट (mp board 5th class result) | 28 मार्च, 2025 (दोपहर 1 बजे) जारी |
छात्र आरएसकेएमपी परिणाम 2027 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीबीएसई कक्षा 5 परिणाम 2027 तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एमपी बोर्ड 5वीं परिणाम 2027 डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया की जांच करें।
यह भी पढ़ें :
छात्रों को मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं रिजल्ट में दी गई विभिन्न जानकारियां प्राप्त होगी। छात्रों को विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए स्कूल प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।
यह भी पढ़ें :
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की पुन: परीक्षा 2026 का रिजल्ट @rskmp.in
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून 2026 के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं में 80.42% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुन: परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या को मिलाकर इस सत्र में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 प्रतिशत रहा है।
राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर डालकर देख सकते हैं। साथ ही शिक्षक, संस्था प्रमुख भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून के बीच कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 71, 548 तथा कक्षा 8वीं के 76, 274 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। 17, 000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई थी।

वहीं कक्षा पांचवीं में शासकीय स्कूलों के कुल 46, 665 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 36, 217 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा में 581 में से 352 विद्यार्थी पास हुए हैं, तो वहीं अशासकीय स्कूलों के 24, 302 विद्यार्थियों में से 20, 971 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में शासकीय स्कूलों के कुल 56,738 विद्यार्थियों में से 40, 315 उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा के 423 में से 268 और अशासकीय विद्यालयों के 19, 113 में से 15,978 विद्यार्थी पास हुए हैं।
शासकीय स्कूलों के 86134, अशासकीय स्कूलों के 24023 विद्यार्थी एवं मदरसा के 542 उत्तीर्ण

इससे पहले राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 25 मार्च 2026 बुधवार को कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थी दोपहर 1:30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से संचालित की गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया गया। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर परिणाम आया है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड 5वींऔर 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड 5वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें

विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। पहले यह रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाना था लेकिन समय बदलकर अब दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक 2026 | एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट
मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 95.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं गैर शासकीय स्कूलों के 94.79 फीसदी और मदरसा के 82.42 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।


मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 में बेटियां बेटों से आगे रहीं। कक्षा 5वीं में 94.15 % बालक एवं 96.19 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रहीं वहीं कक्षा 8वीं में 92.74 % बालक एवं 94.98 % बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों कक्षाओं में बालिकाओं का परिणाम बालकों से बेहतर है। कक्षा 5वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.19% है, जो बालकों (94.15%) से अधिक है। कक्षा 8वीं में भी बालिकाएं 94.98% के साथ बालकों (92.74%) से आगे हैं। कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च (90% से अधिक) है। बालिकाएं शैक्षणिक प्रदर्शन में लगातार बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
कक्षा | जेंडर | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
5वीं | बालक | 6,58,392 | 6,19,868 | 94.15% |
बालिका | 6,18,012 | 5,94,476 | 96.19% | |
8वीं | बालक | 5,60,172 | 5,19,490 | 92.74% |
बालिका | 5,32,408 | 5,05,667 | 94.98% |

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 25 मार्च 2026 को एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट घोषित किया। छात्र एमपी 5वीं क्लास का रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। MPBSE 5वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर डालना होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 20 से 26 फरवरी 2026 तक क्लास 5 की परीक्षाएं आयोजित की। पिछले साल, एमपी 5वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2025 को घोषित किया गया था।
एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट जानने के लिए क्यूआर कोड भी स्कैन कर सकते हैं
मध्यप्रदेश पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का 25 मार्च को परिणाम घोषित हुआ। इस परीक्षा का परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 25 मार्च को घोषित करने की सूचजा जारी की गई जबकि कक्षा एक से सातवीं तक लोकल परीक्षा का परिणाम स्कूल स्तर पर 30 मार्च के पहले घोषित किया जाना है। लोकल परीक्षा जिस तरह से परीक्षा परिणाम बनता जाएगा, संबंधित स्कूल प्रबंधन परिणाम जारी कर सकता है।
एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to check MP Board Class 5th Result?)
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं का परिणाम देख सकते हैं-
मध्य प्रदेश बोर्ड एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट के साथ आंकड़ों की भी घोषणा करता है। एमपी कक्षा 5वीं रिजल्ट के आंकड़े यहां अपडेट किए जाएंगे। इस बीच, छात्र पिछले वर्ष के आंकड़े देख सकते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है।
बुधवार 25 मार्च 2026 को घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग प्रदेश में आगे रहा। इसके बाद नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा। इसके बाद डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी जिला रहे।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी ना हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थी। रिजल्ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षा परिणाम देखा और डाउनलोड किया।
जो छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुन: परीक्षा देनी होगी।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा में प्रदेश के 1 लाख 10 हजार 699 शासकीय, निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 93 हज़ार 281 विद्यालय ग्रामीण तथा 17 हज़ार 418 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 134 शासकीय, 24 हज़ार 23 निजी विद्यालय एवं 542 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 12 लाख 76 हज़ार 404 विद्यार्थियों में से 9 लाख 24 हज़ार 783 ग्रामीण और 3 लाख 51 हज़ार 621 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 10 लाख 92 हज़ार 580 विद्यार्थियों में से 7 लाख 53 हज़ार 784 ग्रामीण और 3 लाख 38 हज़ार 796 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक समर्थित रणनीति तैयार की थी। विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्कूलों के समीप ही 12 हज़ार 943 सर्व सुविधायुक्त विद्यालयों में परीक्षा केन्द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पेटर्न पर उत्तर पुस्तिकाएं, एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड के केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए भेजी गई थी। जिनके मूल्यांकन उपरांत 322 मूल्यांकन केन्द्रों से मोबाइल एप पर ऑनस्पॉट अंकों की प्रविष्टियां की गई।
श्रेणी | सरकारी स्कूल (आरएसकेएमपी) | गैर-सरकारी स्कूल | पंजीकृत मदरसे | कुल योग |
छात्रों ने भाग लिया | 6,72,020 | 4,42,846 | 3,095 | 11,17,961 |
उत्तीर्ण छात्र | 6,26,613 | 4,04,377 | 2,378 | 10,36,368 |
इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत | 93.24% | 91.99% | 76.83% | 92.70% |
एमपी बोर्ड ने 11,79,883 के नतीजे घोषित किए। नीचे दी गई तालिका से विस्तृत आँकड़े देखें।
एमपीबीएसई 5वीं रिजल्ट | पहले घोषित किया गया परिणाम | संशोधित परिणाम |
उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या | 9,58,619 | 10,14,994 |
पास प्रतिशत | 82.27% | 86.02% |
डिस्टिनशन के साथ पास हुए विद्यार्थियों की संख्या | 44,293 |
वर्ष 2022 में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.01 था और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.28 था और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.71 प्रतिशत था।
पंजीकृत लड़कों की संख्या: 404092
उपस्थित हुए लड़कों की संख्या: 360784
पंजीकृत बालिकाओं की संख्या: 422732
उपस्थित हुई लड़कियों की संख्या: 383463

एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2024 में 10 डिवीजन की स्थिति
| क्रम संख्या | डिवीजन | उपस्थित विद्यार्थी | पास विद्यार्थी | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
1 | भोपाल | 131,311.00 | 118,422.00 | 90.18% |
2 | चम्बल | 77,689.00 | 73,200.00 | 94.22% |
3 | ग्वालियर | 112,854.00 | 102,859.00 | 91.14% |
4 | इंदौर | 224,448.00 | 211,680.00 | 94.31% |
5 | जबलपुर | 177,942.00 | 167,252.00 | 93.99% |
6 | नर्मदापुरम | 49,894.00 | 46,871.00 | 93.94% |
7 | रीवा | 130,652.00 | 116,431.00 | 89.12% |
8 | सागर | 148,504.00 | 123,787.00 | 83.36% |
9 | शहडोल | 41,322.00 | 39,147.00 | 94.74% |
10 | उज्जैन | 139,072.00 | 122,671.00 | 88.21% |
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) 20 जून को दोपहर 3 बजे 5वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षाओं का संचालन 2 जून से 9 जून 2025 के मध्य किया गया था। प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार 764 तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार 695 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे जहां से 22 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है। घोषित परिणामों के अनुसार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 79.63 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 8 की पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की सूचना

इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 (MP board 5th result 2025 in hindi) 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.org, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के माध्यम से एमपी बोर्ड 5वीं परिणाम 2025 (MP Board 5th result 2025 in hindi) चेक कर सकते हैँ। रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज करना होगा। एमपीबीएसई 5वीं रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे अपने एमपी 5वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 (MP Board 5th result 2025 in hindi) ऑनलाइन देख सकेंगे। एमपी कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 28 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया। हालांकि ऑफिशियल वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.org पर शुरुआती कुछ समय तक सर्वर पर अधिक लोड की वजह से रिजल्ट लिंक नहीं दिख रहा था लेकिन बाद में दबाव कम होने पर वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया। परीक्षार्थी समग्र आईडी या रौल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

.png)
कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम (उत्तीर्ण प्रतिशत में)
एमपी बोर्ड पैटर्न परीक्षा रिजल्ट के अनुसार कक्षा 5वीं में शासकीय स्कूलों के 93.24 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं वहीं प्राइवेट स्कूल के 91.99 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा के 76.83 प्रतिशत बच्चे पास होने में सफल रहे हैं।

5वीं में सरकारी स्कूल के बच्चे अधिक पास
एमपी बोर्ड 5वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 में कुल 11,17,961 बच्चे शामिल हुए। इसमें 10,36,368 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें शासकीय विद्यालय के 6,72,020 बच्चों में से 6,26,613 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के 4,42,846 बच्चों में से 4,07,377 बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा में मदरसा के 3095 बच्चे शामिल हुए और इसमें से 2378 बच्चे पास हुए हैं।
पांचवीं में 92.70 और आठवीं में 90.02 फीसदी स्टूडेंट्स पास
एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट जारी हो गया है। एमपी बोर्ड 5वीं में 92.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
छात्र एमपीबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट 2027 को आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.org, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2027 तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना आवश्यक होगा।
एमपी बोर्ड मार्च 2027 में रिजल्ट जारी करेगा। पिछले सत्र में 25 मार्च 2026 को दोपहर 1.30 बजे एमपीबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट घोषित किया।
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hi Vivek Saket
MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
