Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 (NVS Admit Card 2027 Class 6 & 9) - कक्षा 6 और 9 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
    • लेख
    • एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 (NVS Admit Card 2027 Class 6 & 9) - कक्षा 6 और 9 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 (NVS Admit Card 2027 Class 6 & 9) - कक्षा 6 और 9 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 16 Sep 2026, 12:15 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 और 9 (NVS Admit Card 2027 For Class 6 & 9) : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) एनवीएस कक्षा 6वीं एडमिट कार्ड 2027 नवंबर 2026 में जारी करेगी। कक्षा 9वीं के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2027 मार्च 2027 में, जबकि कक्षा 11वीं का एडमिट कार्ड जनवरी 2027 में जारी किया जाएगा। छात्र navodaya.gov.in पर स्टूडेंट लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 (NVS Admit Card 2027 Class 6 & 9) - कक्षा 6 और 9 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
    JNVST Admit Card 2027

    नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6वीं की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित करेगी। वहीं, कक्षा 9वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को और कक्षा 11वीं की परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2027 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। छात्रों को परीक्षा के दिन जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2027 साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एनवीएस एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जारी नहीं करता है, इसलिए छात्रों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

    ये भी पढ़ें : देश में नवोदय विद्यालय की संख्या और किन जिलों में दो नवोदय विद्यालय हैं, पूरी सूची देखें

    JNV प्रवेश परीक्षा के बारे में

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) भारत के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए छात्रों के चयन हेतु हर वर्ष आयोजित की जाती है। जेएनवी कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को, जबकि कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड, इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया और जेएनवीएसटी परीक्षा 2027 से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

    जेएनवीएसटी कक्षा 9 परीक्षा पैटर्न 2027 | जेएनवीएसटी कक्षा 6 एग्जाम पैटर्न 2027

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 और 9 की महत्वपूर्ण तिथियां

    छात्र जेएनवी एडमिट कार्ड 2027 की रिलीज़ तिथि और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों के विवरण के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं। कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए जेएनवी एडमिट कार्ड 2027 की अपेक्षित रिलीज तिथि के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें।

    नवोदय प्रवेश पत्र 2027 डेट (Navodaya Admit Card 2027 Date)

    जेएनवी एडमिट कार्ड 2027 (JNV Admit Card 2027 in hindi) जारी किए जाने की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई तालिकाओं का संदर्भ ले सकते हैं।

    एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 तिथि (NVS Class 6 Admit Card 2027 Date)

    ईवेंट

    तारीख

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख

    नवंबर 2026

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा तिथि

    28 नवंबर, 2026

    एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट की तारीख

    मार्च 2027

    एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2026 तिथि (NVS Class 6 Admit Card 2026 Date)

    संदर्भ के लिए पिछले सत्र की तिथियां देख सकते हैं :

    ईवेंट

    तारीख

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख चरण 1

    18 नवंबर 2025 (चरण 1)

    एनवीएस कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख चरण 2

    16 मार्च 2026 (चरण 2)

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा तिथि चरण 1

    13 दिसंबर, 2025 (चरण 1)

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा तिथि चरण 2

    11 अप्रैल 2026 (चरण 2)

    एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट की तारीख चरण 1

    17 मार्च 2026 (जारी)

    एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट की तारीख चरण 2

    मई 2026

    महत्वपूर्ण लिंक

    नवोदय प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 9 तिथि (Navodaya admit card 2027 class 9 Date)

    ईवेंट

    डेट

    जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख

    मार्च 2027

    जेएनवीएसटी कक्षा 9 परीक्षा तिथि

    10 अप्रैल 2027

    एनवीएस कक्षा 9 परिणाम की तारीख

    अप्रैल 2026

    नवोदय प्रवेश पत्र 2026 कक्षा 9 तिथि (Navodaya admit card 2026 class 9 Date)

    संदर्भ के लिए पिछले सत्र की तिथियां चेक कर सकते हैं :

    ईवेंट

    डेट

    जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख

    7 जनवरी 2026

    जेएनवीएसटी कक्षा 9 और 11 परीक्षा तिथि

    7 फरवरी 2026

    नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और 11 झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए परीक्षा तिथि15 मार्च 2026

    एनवीएस कक्षा 9 परिणाम की तारीख

    28 अप्रैल 2026

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 डाउनलोड करने के चरण

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 डाउनलोड (JNVST Class 6 admit card 2027 download) करने के लिए, छात्रों को पंजीकरण नंबर तथा पासवर्ड की जरूरत होगी। नीचे, हमने एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 (NVS Admit Card 2027 in hindi) डाउनलोड करने के चरण दिए हैं -

    • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    • इसके बाद मुखपृष्ठ पर, एडमिशन टैब के ड्रॉपडाउन मेन्यू से एडमिशन नोटीफिकेशन विकल्प चुनें। यहाँ दिए गए 'जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2026 कक्षा 6' के लिंक पर क्लिक करें।

    • उपयुक्त क्षेत्रों में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड दर्ज करें जैसा कि लॉगिन विंडो में दिया हो।

    • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

    • छात्र डैशबोर्ड पर, एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा VI लिंक पर क्लिक करें और डिवाइस पर हॉल टिकट डाउनलोड हो जाएगा।

    • जेएनवी एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 डाउनलोड करें और परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए इसे सुरक्षित रखें।

    नोट: छात्रों को अपने नवोदय रिजल्ट कक्षा 6 की जांच के लिए अपना एनवीएस रोल नंबर सहेजना होगा।

    नवोदय प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 6 विंडो की नमूना छवि

    1690497015317

    इन्हें भी देखें-

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 लैटरल एंट्री कक्षा 9 डाउनलोड करने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर एडमिशन टैब के ड्रॉपडाउन मेन्यू से एडमिशन नोटीफिकेशन विकल्प चुनें। 'जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 9' के लिंक पर क्लिक करें।

    • संबंधित क्षेत्रों में पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर भरें।

    • कैप्चा कोड दर्ज करें।

    • लॉग इन बटन पर क्लिक करें।

    • स्टूडेंट डैशबोर्ड पर नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र कक्षा 9 2027 लिंक (Navodaya Vidyalaya admit card class 9 2027 link) पर क्लिक करें।

    • एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 9 डाउनलोड करें और इसे बाद में उपयोग करने के लिए सुरक्षित रखें।

    नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक जेएनवी प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 9 की एक प्रति अपने पास रखें।

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 में इन विवरणों का उल्लेख होगा

    नीचे हमने कुछ सामान्य विवरण दिए हैं जो नवोदय हॉल टिकट 2027 में उपलब्ध होंगे। सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2027 में किसी भी विसंगति के मामले में तुरंत अधिकारी से संपर्क करें-

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र विवरण

    • परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 - याद रखे जाने वाले निर्देश

    • एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का जेएनवीएसटी परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को पालन करना चाहिए। ये निर्देश हैं:

    • नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2027 उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में ले जाना चाहिए क्योंकि यह अनिवार्य है।

    • प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक जेएनवी प्रवेश पत्र 2027 सुरक्षित रूप से रखा जाना चाहिए।

    • एडमिट कार्ड को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।

    • छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रवेश पत्र पर किसी भी प्रकार की कटिंग या लेखन की अनुमति नहीं है।

    • जिन छात्रों के नवोदय कक्षा 6 के आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया है, वे नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र कक्षा 6 2027 डाउनलोड कर सकेंगे।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए।

    • परीक्षा हॉल में केवल बैक/ब्लू बॉल पेन की अनुमति है। पेंसिल के उपयोग की अनुमति नहीं है।

    • परिणाम की जांच करने के लिए एडमिट कार्ड का विवरण आवश्यक है, इसलिए नवोदय एडमिट कार्ड 2027 को सुरक्षित रखें।

    जेएनवीएसटी परीक्षा 2027 भाषाएं

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 9 अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 6 की परीक्षा पुस्तिका निम्नलिखित भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी:

    नवोदय कक्षा 6 की परीक्षा की भाषा

    राज्य/यूटी

    भाषा

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, बंगाली

    आंध्र प्रदेश

    हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, मराठी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़

    अरुणाचल प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी

    असम

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बोडो, गारो, बंगाली, मणिपुरी (बोंगियो लिपि), मणिपुरी (मैतेई मायेक)

    बिहार

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    चंडीगढ़

    अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी

    छत्तीसगढ

    अंग्रेजी, हिंदी

    दिल्ली

    अंग्रेजी, हिंदी

    गोवा

    अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कन्नड़

    गुजरात

    अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी

    हरयाणा

    अंग्रेजी, हिंदी

    हिमाचल प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी

    जम्मू और कश्मीर

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    झारखंड

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, उड़िया

    कर्नाटक

    हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मराठी, उर्दू, मलयालम, तमिल

    केरल

    हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, कन्नड़

    लक्षद्वीप

    हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम

    मध्य प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, गुजराती

    महाराष्ट्र

    अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उर्दू, तेलुगु, गुजराती

    मणिपुर

    अंग्रेजी, हिंदी, मणिपुरी, मैतेई मायेकी

    मेघालय

    अंग्रेजी, हिंदी, खोसी, गारो, बंगाली, असमिया

    मिजोरम

    अंग्रेजी, हिंदी, मिज़ो

    नागालैंड

    अंग्रेजी, हिंदी

    उड़ीसा

    अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, उड़िया, उर्दू

    पुदुचेरी

    अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी

    पंजाब

    अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी

    राजस्थान

    अंग्रेजी, हिंदी

    सिक्किम

    अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली

    तेलंगाना

    हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, मेराती, उर्दू

    त्रिपुरा

    अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली

    केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव संघ शासित प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी

    उत्तर प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    उत्तराखंड

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, नेपाली, उर्दू

    जेएनवीएसटी परीक्षा पैटर्न 2027 कक्षा 6

    एनवीएस परीक्षा पैटर्न से परिचित होने से उम्मीदवारों को प्रश्नों के प्रकार और पेपर के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। इससे उनके लिए परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से करने में आसानी होगी। एनवीएस परीक्षा पैटर्न के तहत पूछे गए प्रश्नों की संख्या, अवधि और अंकन योजना की जाँच करें:

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2027

    टेस्ट का प्रकार

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि

    मानसिक क्षमता परीक्षण

    40

    50

    60 मिनट

    अंकगणित परीक्षण

    20

    25

    30 मिनट

    भाषा परीक्षण

    20

    25

    30 मिनट

    कुल

    100

    100

    2 घंटे

    क्रम

    विषय

    अंक

    1

    अंग्रेजी

    15

    2

    हिंदी

    15

    3

    गणित

    35

    4

    विज्ञान

    35


    जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड क्यों महत्वपूर्ण है?

    जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड के माध्यम से ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2027 class 6 पर परीक्षा केंद्र का पता तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड, परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश आदि दिए होते है। छात्रों को नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा तथा उपलब्ध होने के बाद इस लेख में भी नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक प्रदान किया गया है। नवोदय विद्यालय समिति एडमिट कार्ड ऑनलाइन रूप से जारी करती है।

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भारत के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित कर छात्रों का चयन करती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 (NVS admit card 2027 in hindi) जारी किया जाता है। एनवीएस एडिमट कार्ड कक्षा 6 और कक्षा 9 की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है।

    एनवीएस जेएनवी प्रवेश पत्र (JNV admit card in hindi) की हार्ड कॉपी जारी नहीं करता है। 2027 के लिए नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड (Navodaya vidyalaya admit card in hindi) में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। छात्रों को परीक्षा में जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2027 अवश्य ले जाना चाहिए।

    एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 कक्षा 6 और 9 (NVS Admit Card 2026 For Class 6 & 9)

    कक्षा VI JNVST (शीतकालीन सत्र) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय विंटर बाउंट 2026 की प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ से रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2026 लिंक

    1773658209303

    इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यों के लिए जेएनवीएसटी एग्जाम 15 मार्च, 2026 को संपन्न हुआ। झारखंड और पश्चिम बंगाल से क्लास XI LEST 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए क्लास 11 लेस्ट एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
    जेएनवीएसटी 11वीं एडमिट कार्ड 2026 लिंक (झारखंड और पश्चिम बंगाल)

    इससे पहले नवोदय विद्यालय समिति ने 7 जनवरी 2026 को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। नवोदय विद्यालय कक्षा 9 परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की गई।
    नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और कक्षा 11 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    1767767170756

    इससे पहले नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 18 नवंबर, 2025 को जेएनवीएसटी कक्षा 6 के चरण 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नवोदय विद्यालय समिति 13 दिसंबर, 2025 को चरण 1 के लिए एनवीएस कक्षा 6 की परीक्षा आयोजित करेगी। छात्र navodaya.gov.in पर छात्र लॉगिन विंडो में अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि केरल राज्य के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
    डाउनलोड करें: जेएनवीएसटी 6वीं एडमिट कार्ड 2026 (चरण 1)

    1765510111830

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गया हूं। एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    पंजीकरण के दौरान जेनरेट की गई पंजीकरण संख्या जानने के लिए छात्रों को अपने पंजीकृत फोन नंबर / ईमेल आईडी की जांच करने की आवश्यकता होगी। उसी का उपयोग करके नवोदय प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 6 और 9 डाउनलोड किए जा सकते हैं।

    Q: कक्षा 6 की परीक्षा के लिए एनवीएस प्रवेश पत्र 2027 कब जारी किया जाएगा?
    A:

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए प्रवेश पत्र नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। 

    Q: क्या एनवीएस 2027 एडमिट कार्ड के साथ कोई अन्य दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता है?
    A:

    छात्रों को नवोदय प्रवेश पत्र 2027 के साथ अपनी स्कूल आईडी/आवेदन पत्र की प्रति ले जानी होगी।

    Q: मुझे एनवीएस 2027 एडमिट कार्ड कब तक अपने पास रखना चाहिए?
    A:

    छात्रों को जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2027 को जेएनवीएसटी परिणाम या अंतिम प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा तक सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .