एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2026 (MP Board Class 8th Result 2026 in hindi) - मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया गया। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की पुन: परीक्षा 2026 का रिजल्ट @rskmp.in
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून 2026 के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं में 80.42 एवं कक्षा 8वीं में 74.16 % परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुन: परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या को मिलाकर इस सत्र में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 एवं कक्षा 8वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.19 प्रतिशत रहा है।
राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर डालकर देख सकते हैं। साथ ही शिक्षक, संस्था प्रमुख भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून के बीच कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 71, 548 तथा कक्षा 8वीं के 76, 274 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। 17, 000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई थी।

वहीं कक्षा पांचवीं में शासकीय स्कूलों के कुल 46, 665 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 36, 217 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा में 581 में से 352 विद्यार्थी पास हुए हैं, तो वहीं अशासकीय स्कूलों के 24, 302 विद्यार्थियों में से 20, 971 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में शासकीय स्कूलों के कुल 56,738 विद्यार्थियों में से 40, 315 उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा के 423 में से 268 और अशासकीय विद्यालयों के 19, 113 में से 15,978 विद्यार्थी पास हुए हैं।
शासकीय स्कूलों के 86134, अशासकीय स्कूलों के 24023 विद्यार्थी एवं मदरसा के 542 उत्तीर्ण

इससे पहले राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 24 मार्च 2026 बुधवार को दोपहर 1.30 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया। विद्यार्थियों के लिए 24 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देखने के लिए लिंक एक्टिव हो गया। राज्य शिक्षा केंद्र ने 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से से संचालित की। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया गया।
लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड 5वींऔर 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड 5वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2026 पहले यह रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाना था लेकिन अब समय बदलकर दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर रिजल्ट विंडो में रौल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर परिणाम आया है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक 2026 | एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट

Get your results instantly with our calculator!
मध्यप्रदेश में कक्षा 8वीं में 93.83 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 93.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के 95.20 फीसदी और मदरसा के 80.81 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।


मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंत्रालय वल्लभ भवन से रिजल्ट जारी किया।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। आज इन विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 में बेटियां बेटों से आगे रहीं। कक्षा 5वीं में 94.15 % बालक एवं 96.19 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रहीं वहीं कक्षा 8वीं में 92.74 % बालक एवं 94.98 % बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों कक्षाओं में बालिकाओं का परिणाम बालकों से बेहतर है। कक्षा 5वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.19% है, जो बालकों (94.15%) से अधिक है। कक्षा 8वीं में भी बालिकाएं 94.98% के साथ बालकों (92.74%) से आगे हैं। कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च (90% से अधिक) है। बालिकाएं शैक्षणिक प्रदर्शन में लगातार बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
कक्षा | जेंडर | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
5वीं | बालक | 6,58,392 | 6,19,868 | 94.15% |
बालिका | 6,18,012 | 5,94,476 | 96.19% | |
8वीं | बालक | 5,60,172 | 5,19,490 | 92.74% |
बालिका | 5,32,408 | 5,05,667 | 94.98% |

प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी। जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) ने 25 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 जारी किया। कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 और स्कोरकार्ड rskmp.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा 20 से 28 फरवरी 2026 तक एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2026 आयोजित की गई। आरएसकेएमपी रिजल्ट 2026 कक्षा 8 देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। पिछले साल, राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) ने 28 मार्च, 2025 को एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा की थी।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है।
कक्षा 8वीं के परिणामों में इंदौर संभाग ने बाजी मारी। इसके बाद नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले में नरसिंहपुर जिला आगे रहा। इसके बाद अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला जिला रहा।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी ना हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थी। रिजल्ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षा परिणाम देखा और डाउनलोड किया।
जो छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुन: परीक्षा देनी होगी।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा में प्रदेश के 1 लाख 10 हजार 699 शासकीय, निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 93 हज़ार 281 विद्यालय ग्रामीण तथा 17 हज़ार 418 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 134 शासकीय, 24 हज़ार 23 निजी विद्यालय एवं 542 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 12 लाख 76 हज़ार 404 विद्यार्थियों में से 9 लाख 24 हज़ार 783 ग्रामीण और 3 लाख 51 हज़ार 621 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 10 लाख 92 हज़ार 580 विद्यार्थियों में से 7 लाख 53 हज़ार 784 ग्रामीण और 3 लाख 38 हज़ार 796 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक समर्थित रणनीति तैयार की थी। विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्कूलों के समीप ही 12 हज़ार 943 सर्व सुविधायुक्त विद्यालयों में परीक्षा केन्द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पेटर्न पर उत्तर पुस्तिकाएं, एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड के केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए भेजी गई थी। जिनके मूल्यांकन उपरांत 322 मूल्यांकन केन्द्रों से मोबाइल एप पर ऑनस्पॉट अंकों की प्रविष्टियां की गई।
एमपी बोर्ड 2026 कक्षा 8वीं परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट rskmp.in पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन एमपी 8वीं कक्षा परिणाम मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, अंकों का प्रतिशत, ग्रेड और समग्र स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऑनलाइन कक्षा 8 रिजल्ट 2026 एमपी बोर्ड को अनंतिम माना जाएगा और छात्रों को एमपीबीएसई द्वारा कक्षा 8 के रिजल्ट घोषित करने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से अपनी आधिकारिक मार्कशीट एकत्र करनी होगी। रिलीज की तारीख, जांच के चरण, रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के विकल्प और पूरक परीक्षा परिणामों के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे पूरा लेख पढ़ें। एमपीबीएसई कक्षा 8 परिणाम 2026 से संबंधित कार्यक्रमों की तिथियां जानने के लिए नीचे दी गई तालिका पढ़ें।
विवरण | तिथि |
20 से 28 फरवरी 2026 | |
8वीं रिजल्ट एमपी बोर्ड डेट |
25 मार्च 2026 (दोपहर 1.30 बजे) |
एमपी बोर्ड 8वीं पूरक परीक्षा 2026 | 16 से 23 जून 2026 |
एमपी बोर्ड रिजल्ट 8वीं 2026 दिनांक पुन: परीक्षा | 7 जुलाई 2026 |
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें
परीक्षा तिथि और रिजल्ट से संबंधित तिथि की जानकारी के संदर्भ के लिए पिछले साल की डेट देखें।
विवरण | तिथि |
एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा तिथियां 2025 | 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 |
8वीं रिजल्ट एमपी बोर्ड डेट | 28 मार्च 2025 |
एमपी बोर्ड 8वीं पूरक परीक्षा 2025 | 2 से 9 जून 2025 |
एमपी बोर्ड रिजल्ट 8वीं 2025 दिनांक पुन: परीक्षा | 20 जून 2025 (जारी) |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश |
परीक्षा का नाम | एमपीबीएसई कक्षा 8 परीक्षा 2026 |
रिजल्ट का नाम | एमपीबीएसई कक्षा 8 परीक्षा रिजल्ट 2026 |
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट वेबसाइट | rskmp.in, https://www.rskmp.in/result.aspx |
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम दिनांक 2026 |
25 मार्च 2026 (दोपहर 1.30 बजे) |
8वीं कक्षा के परिणाम 2026 एमपी बोर्ड का तरीका | ऑनलाइन |
एमपी बोर्ड 8वीं परिणाम 2026 की स्थिति | दोपहर 1 बजे |
यह भी पढ़ें :
एमपी बोर्ड कक्षा 8 रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे जांचें? (How to Check MP Board Class 8 Result 2026 Online?)
एमपी बोर्ड 8वीं परिणाम 2026 को ऑनलाइन जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 2026 के लिए अपने एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन चरणों का सावधानीपूर्वक पालन करें :
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.in पर जाएं।
टैब "परिणाम" (Results) देखें और उस पर क्लिक करें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से "कक्षा 8" चुनें।
रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

"सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
एमपी बोर्ड कक्षा 8 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8 के प्रश्न पत्र 2026 पीडीएफ
एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2026 में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी। छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और किसी भी अशुद्धि या विसंगतियों की सूचना रिपोर्ट तुरंत स्कूल अधिकारियों को दें।
स्कूल कोड
केंद्र कोड
विद्यार्थी प्रकार
नामांकन संख्या
रोल नंबर
आवेदन संख्या
पिता का नाम
छात्र का नाम
जन्म की तारीख
मां का नाम
थ्योरी परीक्षा में अंक
विषय कोड और नाम
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल अंक
प्रैक्टिकल/आंतरिक अंक
रिमार्क
रिजल्ट की स्थिति
यह भी पढ़ें :
एमपी बोर्ड ने 2026 कक्षा 8 मध्य प्रदेश परीक्षा के लिए न्यूनतम 33% उत्तीर्ण करने की आवश्यकता निर्धारित की है। अगली कक्षा में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे और कुल मिलाकर 33% अंक बनाए रखना होगा। यह उत्तीर्ण मानक एमपी बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया है।
कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षाओं का संचालन 2 जून से 9 जून 2025 के मध्य किया गया था। प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार 764 तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार 695 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे जहां से 22 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है। घोषित परिणामों के अनुसार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 79.63 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024- जिलेवार आंकड़े
ज़िला | परीक्षा में शामिल विद्यार्थी | उत्तीर्ण | उत्तीर्ण % |
आगर मालवा | 9,775.00 | 8,612.00 | 88.10% |
आलीराजपुर | 9,386.00 | 9,069.00 | 96.62% |
अनुपपुर | 11,248.00 | 10,793.00 | 95.95% |
अशोकनगर | 14,344.00 | 13,038.00 | 90.90% |
बालाघाट | 26,550.00 | 24,136.00 | 90.91% |
बड़वानी | 16,064.00 | 15,278.00 | 95.11% |
बेतुल | 23,938.00 | 21,957.00 | 91.72% |
ओरछा | 22,092.00 | 20,435.00 | 92.50% |
भोपाल | 31,831.00 | 27,692.00 | 87.00% |
बुरहानपुर | 10,975.00 | 10,231.00 | 93.22% |
छतरपुर | 35,031.00 | 27,075.00 | 77.29% |
छिंदवाड़ा | 31,029.00 | 29,381.00 | 94.69% |
दमोह | 22,021.00 | 14,606.00 | 66.33% |
दतिया | 10,947.00 | 10,169.00 | 92.89% |
देवास | 25,323.00 | 23,011.00 | 90.87% |
डिंडोरी | 12,925.00 | 12,252.00 | 94.79% |
ग्वालियर | 27,842.00 | 22,847.00 | 82.06% |
हरदा | 8,827.00 | 7,774.00 | 88.07% |
इंदौर | 46,628.00 | 43,401.00 | 93.08% |
जबलपुर | 30,165.00 | 24,564.00 | 81.43% |
झाबुआ | 16,526.00 | 15,935.00 | 96.42% |
खंडवा | 19,864.00 | 18,046.00 | 90.85% |
खरगोन | 25,811.00 | 23,126.00 | 89.60% |
मंडला | 16,732.00 | 15,852.00 | 94.74% |
मंदसौर | 19,982.00 | 17,396.00 | 87.06% |
मुरैना | 33,856.00 | 31,031.00 | 91.66% |
नर्मदापुरम | 17,257.00 | 15,585.00 | 90.31% |
नरसिंहपुर | 17,201.00 | 16,918.00 | 98.35% |
नीमच | 11,332.00 | 10,043.00 | 88.63% |
निवाड़ी | 6,751.00 | 6,088.00 | 90.18% |
रायसेन | 22,581.00 | 20,370.00 | 90.21% |
राजगढ़ | 25,440.00 | 23,357.00 | 91.81% |
रतलाम | 20,538.00 | 18,338.00 | 89.29% |
रीवा | 39,006.00 | 33,876.00 | 86.85% |
सतना | 35,028.00 | 26,790.00 | 76.48% |
सिहोर | 23,106.00 | 22,205.00 | 96.10% |
शहडोल | 19,183.00 | 16,959.00 | 88.41% |
शाजापुर | 15,198.00 | 13,353.00 | 87.86% |
श्योपुर | 11,302.00 | 9,247.00 | 81.82% |
शिवपुरी | 30,506.00 | 27,769.00 | 91.03% |
सिंगरौली | 22,539.00 | 18,850.00 | 83.63% |
टिकमगढ़ | 18,517.00 | 16,409.00 | 88.62% |
उज्जैन | 28,701.00 | 22,617.00 | 78.80% |
उमरिया | 11,432.00 | 8,931.00 | 78.12% |
विदिशा | 23,443.00 | 18,576.00 | 79.24% |
पिछले साल, कुल 10,66,405 छात्रों ने कक्षा 8 की परीक्षा दी थी और 8,11,433 छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 8 में उत्तीर्ण हुए थे। एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.09% है। हालांकि, ये 2022 के समग्र प्रतिशत में 6.36% की कमी है। यह ध्यान देने योग्य है कि ग्रामीण छात्रों ने शहरी छात्रों की तुलना में अधिक सफलता हासिल की। ग्रामीण छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.58% रहा, वहीं शहरी छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 72.73% रहा।
विषय | विवरण |
उपस्थित विद्यार्थी | 10,66,405 |
उत्तीर्ण विद्यार्थी | 8,11,433 |
कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत | 76.09% |
परीक्षा में शामिल लड़कों की कुल संख्या | 5,46,961 |
कितने लड़के उत्तीर्ण हुए? | 4,09,618 |
लड़कों का पास प्रतिशत | 73.46% |
परीक्षा में शामिल लड़कियाें की कुल संख्या | 5,19,444 |
उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों की संख्या | 40,96,18 |
लड़कियों का पास प्रतिशत | 78.86% |
उत्तीर्ण होने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का प्रतिशत | 78.96% |
उत्तीर्ण होने वाले शहरी छात्रों का प्रतिशत | 68.83% |
एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा 2023 में बहुत सारे स्कूलों ने भाग लिया और एमपी बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर हमने विभिन्न शहरों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की एक सूची तैयार की है। एमपी बोर्ड 8वीं परिणाम 2023 में 83.3% का प्रभावशाली समग्र प्रतिशत हासिल करके चंबल सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाले स्कूल वाले शहर के रूप में सामने आया है। दूसरे स्थान पर 82.9% के समग्र प्रतिशत के साथ जबलपुर जिला है। एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट 2023 में प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच जिलों के स्कूल नीचे दिए गए हैं।
चंबल - 83.3%
जबलपुर – 82.9%
शहडोल – 82%
इंदौर - 81.2%
भोपाल - 75.9%
ये भी देखें :
यदि छात्रों को रिजल्ट की सटीकता के बारे में संदेह है तो उनके पास अपने एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प है। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया एमपी बोर्ड की कक्षा 8वीं के परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी। एमपी बोर्ड कक्षा 8 के लिए अंतिम पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2026 में घोषित होने की उम्मीद है। किसी भी हालिया घटनाक्रम के बारे में अपडेट रहने के लिए छात्रों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
एमपी बोर्ड छात्रों को मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षा पास करने का दूसरा मौका देगा। जो लोग एक या दो विषयों में असफल रहे हैं, वे एमपी बोर्ड कक्षा 8 की पूरक परीक्षा 2026 में भाग ले सकते हैं। ये पूरक परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी। एमपीबीएसई कक्षा 8 की पूरक परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा के लगभग 15 दिन बाद घोषित किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन करें और एमपी बोर्ड मॉडल पेपर 2026 को हल करने का अभ्यास करें। इससे उन्हें परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना को समझने में मदद मिलेगी।
पिछले साल, 2025 में एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट (mp board result 2025) के लिए पास प्रतिशत 87.71% था। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) ने 20 जून 2025 को दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पुन: परीक्षा के परिणाम शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे पोर्टल पर घोषित किया गया। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। पुन: परीक्षा 8वीं में 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
एमपी बोर्ड कक्षा 8 की पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की सूचना

इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा की। छात्र राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.in से या नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 8 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वे निर्दिष्ट रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके RSKMP रिजल्ट 2025 तक पहुंच सकते हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 8 डाउनलोड करें
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में 8वीं में 10,52,256 बच्चे उत्तीर्ण
कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा में कुल 11,68,866 बच्चे शामिल हुए। इसमें 10,52,256 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में आठवीं में प्राइवेटस्कूलों के 91.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 89.13 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के 91.73 फीसदी और मदरसा के 62.72 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx, mpbse.nic.in और rskmp.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
एमपीबीएसई कक्षा 8 रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण समग्र आईडी/रोल नंबर है।
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2026 के कुछ दिनों के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मूल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
On Question asked by student community
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hi Jaspreet
Pease refer to the given links:
1. MP Board Class 10 Question Paper 2026 - 2027 https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-question-paper-2026
2. MP Board Class 10 Question Paper 2025-2026 https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-pre-board-question-paper-2025-26
Hi Chintu,
Please refer to the link to this article for the MP Board Class 10 English Question Paper: https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-english-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Hi Ayush,
Here you can download the class 9th mp board question paper.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026
if you need any other resources, please let us know.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes