Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (MPSOS 10th Result 2026 in hindi) - रुक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट यहां देखें
    • लेख
    • एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (MPSOS 10th Result 2026 in hindi) - रुक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट यहां देखें

    एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (MPSOS 10th Result 2026 in hindi) - रुक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट यहां देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 10 Aug 2026, 10:13 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 - मध्यप्रदेश स्टेट ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 7 अगस्त 2026 को एएलसी, ओपन स्कूल और रुक जाना नहीं (RJN) परीक्षाओं के लिए एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट (जून सत्र) जारी किया। जून 2026 के एमपीएसओएस 10वीं परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट mpsosresults.in/rjn या www.mp.govt.in⁠, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से अपने रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एमपीएसओएस 10वीं जून सत्र के लिए ओपन स्कूल परीक्षा 3 से 15 जुलाई 2026 (संशोधित) तक आयोजित हुई। रुक जाना नहीं (RJN) और एएलसी परीक्षाएं 10वीं की परीक्षा 3 से 13 जुलाई (संशोधित) तक आयोजित की गई।
    एमपीएसओएस रूक जाना नहीं रिजल्ट जुलाई 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    एमपीएसओएस रिजल्ट लिंक 2026 डायरेक्ट चेक करें

    एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (MPSOS 10th Result 2026 in hindi) - रुक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट यहां देखें
    एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट 2026, रुक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट

    मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जुलाई 2026 सत्र की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम www.mp.govt.in⁠, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के कंट्रोल रूम दूरभाष 0755-2552106 पर कार्यालयीन समय में संपर्क भी कर सकते हैं।

    बोर्ड द्वारा "रुक जाना नहीं" योजना, "आ लौट चलें" योजना, ओपन स्कूल (परम्परागत), आईटीआई 12वीं, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12वीं और कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 98,410 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। "रुक जाना नहीं" योजना की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टलों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

    1786117457834

    मध्यप्रदेश स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10 की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करता है। जून 2025 ओपन स्कूल परीक्षा के परिणाम 30 जून 2025 को घोषित किए गए थे। ऑनलाइन एमपीएसओएस 10वीं परिणाम में छात्र का नाम, प्राप्त अंक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण (पास/फेल) स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित होती है। कक्षा 10 के एमपीएसओएस जून 2026 परीक्षा परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 डेट्स (MPSOS Class 10 Result 2026 Dates)

    छात्र नीचे दी गई तालिका में एमपीएसओएस कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपी ओपन स्कूल कक्षा 10 रिजल्ट तिथियों और आगामी घटनाओं पर नजर रखने के लिए तालिका देखें।

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट डेट 2026 - जून परीक्षा

    इवेंट्स

    तिथि

    रुक जाना नहीं एमपीएसओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा डेट्स

    30 जून से 9 जुलाई 2026
    3 से 13 जुलाई 2026

    एमपी ओपन स्कूल कक्षा 10वीं परीक्षा डेट्स

    30 जून से 9 जुलाई 2026
    3 से 15 जुलाई 2026

    एमपीएसओएस आरजेएन कक्षा 10 रिजल्ट डेट्स

    7 अगस्त 2026

    एमपीएसओएस ओपन स्कूल कक्षा 10वीं रिजल्ट डेट्स

    7 अगस्त 2026

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट डेट 2026 - दिसंबर परीक्षा

    इवेंट्स

    तिथि

    एमपी ओपन स्कूल 10वीं परीक्षा तिथि

    दिसंबर, 2026

    एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट डेट (आरजेएन)

    फरवरी 2027

    एमपीएसओएस एएलसी रिजल्ट डेट

    फरवरी 2027

    एमपीएसओएस ओपन स्कूल रिजल्ट डेट

    फरवरी 2027

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट डेट 2025 - दिसंबर परीक्षा

    संदर्भ के लिए पिछले सत्र की तिथियां देखें

    इवेंट्स

    तिथि

    एमपी ओपन स्कूल 10वीं परीक्षा तिथि

    15 से 26 दिसंबर, 2025

    एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट डेट (आरजेएन)

    12 फरवरी 2026

    एमपीएसओएस एएलसी रिजल्ट डेट

    12 फरवरी 2026

    एमपीएसओएस ओपन स्कूल रिजल्ट डेट

    12 फरवरी 2026

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट डेट 2025 - जून परीक्षा

    इवेंट्स

    तिथि

    रुक जाना नहीं एमपीएसओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा डेट्स

    2 जून से 12 जून 2025

    एमपी ओपन स्कूल कक्षा 10वीं परीक्षा डेट्स

    2 जून से 14 जून 2025

    एमपीएसओएस आरजेएन कक्षा 10 रिजल्ट डेट्स

    30 जून 2025

    एमपीएसओएस ओपन स्कूल कक्षा 10वीं रिजल्ट डेट्स

    30 जून 2025

    यह भी पढ़ें:

    एमपीएसओएस रूक जाना नहीं जुलाई 2026 रिजल्ट 10वीं और 12वीं कैसे चेक करें

    मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) के “रुक जाना नहीं” जुलाई 2026 रिजल्ट का रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है। रिजल्ट पेज पर रोल नंबर और कैप्चा भरकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

    रिजल्ट चेक करने का तरीका

    1. सबसे पहले यह वेबसाइट खोलें:
      MPSOS Ruk Jana Nahi Result July 2026
      https://july2026.mpsosresults.in/rjn

    2. स्क्रीन पर “Ruk Jana Nahi July 2026 Exam” दिखाई देगा।

    3. कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।

    4. Your Roll Number / OS Roll Number वाले बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    5. नीचे दिखाई दे रहा Captcha Code ध्यान से भरें।

    6. इसके बाद नीचे दिए गए Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    7. आपका MPSOS Ruk Jana Nahi July 2026 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    8. रिजल्ट में अपने अंक, पास/फेल स्थिति और अन्य विवरण जांच लें और भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट/स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

    ध्यान दें: MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट के Result सेक्शन में भी “Ruk Jana Nahi” योजना कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट का विकल्प दिया गया है।

    1786337011170

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की जांच कैसे करें? (How to check MPSOS Class 10 Result 2026 in hindi?)

    एमपीएसओएस रुक जाना नहीं कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए दिए गए चरणों की जाँच करें।

    • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsosresults.in/rjn या mpsos.nic.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर 'एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें।

    • रोल नंबर दर्ज करें और दिए गए क्षेत्रों में परीक्षा का चयन करें।

    • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

    • एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 रुक जाना नहीं स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • एमपीएसओएस कक्षा 10 परिणाम 2026 को सेव करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

    यह भी पढ़ें:

    रुक जाना नहीं कक्षा 10 रिजल्ट 2026 विंडो नीचे दी गई इमेज की तरह दिखाई देगी।

    1770868681534

    एमपीएसओएस कक्षा 10 परिणाम 2026 में उल्लिखित विवरण

    छात्रों को मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10 रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण प्राप्त होगा।

    • रोल नंबर

    • छात्र का नाम

    • जन्म तिथि

    • माता - पिता का नाम

    • कुल अंक

    • विषयवार अंक

    • www.mpsos.nic.in results 2026 स्थिति

    महत्वपूर्ण लेख :

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 (MPSOS Class 10 Result 2026 in hindi) - उत्तीर्ण अंक

    एमपीएसओएस कक्षा 10 परीक्षा देने वाले छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। एमपीएसओएस कक्षा 10 परीक्षा 2026 को उत्तीर्ण करने के लिए उन्हें सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों परीक्षाओं को अलग-अलग पास करना होगा।

    इसके अलावा, संबंधित एमपी बोर्ड के लिंक भी देखें:

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 (MPSOS Class 10 Result 2026 in hindi) - पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट (MPSOS class Result 2026 in hindi) से संतुष्ट न होने वाले छात्र पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे। एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन विवरण के बारे में जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

    • छात्रों को एमपीएसओएस कक्षा 10 परिणाम 2026 (MPSOS class 10 Result 2026 in hindi) की तारीख घोषित होने के दो या तीन सप्ताह के भीतर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते है।

    • एक बार पुनर्मूल्यांकन परिणाम निकलने के बाद अंकों में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

    • पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है।

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :

    एमपीएसओएस रिजल्ट 2025

    मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने 12 फरवरी 2026 को ओपन स्कूल और रुक जाना नहीं एग्जाम के लिए एमपीएसओएस 10वीं का रिजल्ट (दिसंबर सेशन) घोषित किया गया था। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालकर ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर दिसंबर 2025 एमपीएसओएस 10वीं एग्जाम का रिजल्ट देख सकते हैं। दिसंबर सेशन के लिए एमपीएसओएस 10वीं एग्जाम 15 से 26 दिसंबर, 2025 तक संपन्न हुआ। एमपीएसओएस 10वीं दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया गया।
    एमपीएसओएस दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

    एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट दिसंबर 2025

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से “रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे।

    माह दिसंबर 2025 में आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 एवं कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा “रुक जाना नहीं” (कक्षा 10 एवं 12), “राज्य ओपन परम्परागत” (कक्षा 5, 8, 10 एवं 12), “आ लौट चले” (कक्षा 10 एवं 12), “सीबीएसई ऑन डिमांड” (कक्षा 12), “आईटीआई 12 समकक्ष” और “मदरसा बोर्ड” योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

    दिसंबर 2025 में “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या

    16,356

    कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या

    23,847

    विभिन्न योजनाओं की परीक्षा तिथि

    15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026

    कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम

    51.58 प्रतिशत

    इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    एमपीएसओएस 10वीं परीक्षा हर वर्ष दो बार यानी जून तथा दिसंबर में आयोजित की जाती है। एमपीएसओएस कक्षा 10 रिजल्ट में छात्र का नाम, उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक और परीक्षा योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल होते हैं। एमपी ओपन स्कूल 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिया गया लेख पूरा पढ़ें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एमपीएसओएस कक्षा 10 के परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने हेतु कोई शुल्क है?
    A:

    हां, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने हेतु एक मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।

    Q: क्या मैं ऑनलाइन एमपीएसओएस परिणाम को आधिकारिक मार्कशीट के रूप में उपयोग कर सकता हूँ?
    A:

    नहीं, ऑनलाइन परिणाम केवल संदर्भ के लिए है। परिणाम के बाद परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अंकतालिका प्रदान की जाती है।

    Q: एमपीएसओएस जून 2026 परीक्षा परिणाम कब घोषित होंगे?
    A:

    जून 2026 परीक्षा के लिए एमपीएसओएस 10वीं परिणाम 7 अगस्त 2026 को घोषित किया गया।

    Q: मैं MPSOS परीक्षा परिणाम जून 2026 कक्षा 10 कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?
    A:

    छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से कक्षा 10 के लिए अपने एमपी बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम डाउनलोड या देख सकेंगे।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 31 Aug'26 (Online)