Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2026 जारी (Bihar Board 10th Exam Date 2026) : बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2026 जारी (Bihar Board 10th Exam Date 2026) : बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि

    बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2026 जारी (Bihar Board 10th Exam Date 2026) : बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि

    Mithilesh KumarUpdated on 18 Jul 2026, 12:54 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 (BSEB Bihar Board 10th Exam Date 2027 in Hindi) : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का टाइम टेबल नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। जारी किए जाने के बाद यहां टाइम टेबल उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2026 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी : एक सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और एक दोपहर की शिफ्ट 2:00 PM से 5:15 PM तक।

    This Story also Contains

    1. बीएसईबी 10वीं टाइम टेबल 2027
    2. बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2027 (Bihar Board 10th Exam Date 2027 in Hindi) - हाईलाइट्स
    3. बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 (Bihar Board 10th Exam Date 2027) - विषयवार
    4. परीक्षा भवन में जूता–मोजा पहनकर आना वर्जित, चप्पल पहनना होगा
    5. परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट
    6. चहारदीवारी कूदकर प्रवेश करने पर होगी एफआईआर
    7. बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to download Bihar Board 10th Exam Date 2027?)
    8. प्रैक्टिकल के लिए बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 टाइम टेबल (Bihar Board 10th Exam Date 2027 Time Table for Practicals)
    9. बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2027 - तैयारी टिप्स (BSEB Class 10 Exam Date 2027 - Preparation Tips)
    10. बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा तिथि 2027 (Bihar board 10th class Exam Date 2027) - कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां
    11. बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा तिथि 2027 (Bihar board sent-up exam dates 2027)
    12. बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड के बारे में जानें
    13. BSEB माध्यमिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2027
    14. बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2027 के लिए निर्देश
    बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2026 जारी (Bihar Board 10th Exam Date 2026) : बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि
    बिहार बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम डेट 2025

    बीएसईबी 10वीं टाइम टेबल 2027

    छात्र बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथियां 2027 की कक्षा 10 का पीडीएफ बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र जो परीक्षा आवेदन फॉर्म के दौरान पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हो सकते हैं। बिहार कक्षा 10 की डेट शीट में परीक्षा तिथियों का उल्लेख होगा और आवश्यक निर्देश और समय की जानकारी प्रदान की जाएगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई को प्रभावी ढंग से योजना बनाने के लिए बिहार बोर्ड 10वीं की समय सारणी 2027 पीडीएफ की जांच करनी चाहिए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 भी देख सकते हैं। यहाँ बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथियों के बारे में जानकारी रखने के लिए एक व्यापक अवलोकन है।
    ये भी पढ़ें - बिहार बोर्ड 10वीं सिलेबस 2026-27 | बिहार बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर 2027 | बिहार बोर्ड एग्जाम डेट 2027

    पिछले सत्र में मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 29 नवंबर 2025 को बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2026 का पीडीएफ जारी किया। मुख्य परीक्षाओं से पहले, बीएसईबी के प्रायोगिक परीक्षा 20 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक आयोजित की गई। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आना वर्जित है, परीक्षार्थी को चप्पल पहनकर आना था और गेट बंद होने से पहले प्रवेश करना अनिवार्य था।
    ये भी पढ़ें : बीएसईबी कक्षा 10 का परिणाम और बिहार बोर्ड टॉपर 2026
    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2026: पीडीएफ यहां डाउनलोड करें।
    बिहार बोर्ड मॉडल पेपर मैट्रिक, इंटर डाउनलोड करें

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2027 (Bihar Board 10th Exam Date 2027 in Hindi) - हाईलाइट्स

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2027 से संबंधित आवश्यक बिदुओं की संक्षिप्त जानकारी देंखें-

    बिंदु

    विवरण

    बोर्ड का नाम

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति/बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा/ बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा

    डेट शीट का नाम

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2026-27

    आधिकारिक वेबसाइट

    biharboardonline.bihar.gov.in

    डेट शीट फॉर्मेट

    पीडीएफ (PDF)

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा डेट शीट जारी

    नवंबर 2026

    बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि

    16 से 25 फरवरी 2027 (संभावित)

    बीएसईबी 10वीं रिजल्ट डेट

    मार्च 2027

    बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का शेड्यूल

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

    बिहार कक्षा 10 की डेट शीट (Bihar board 10th date sheet in Hindi) परीक्षा की तारीखों की रूपरेखा बताती है और आवश्यक निर्देश और समय प्रदान करती है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 (Bihar Board matric exam 2027 in Hindi) दो पालियों में सुबह (9:30 बजे से) और दोपहर (2 बजे से) आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई की प्रभावी ढंग से योजना बनाने के लिए बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल (Bihar board 10th date sheet in Hindi) की जांच करनी चाहिए। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी इस लेख में मिलेगी।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 (Bihar Board 10th Exam Date 2027) - विषयवार

    मैट्रिक परीक्षा के लिए बीएसईबी द्वारा 10वीं बिहार बोर्ड परीक्षा तारीख 2027 (10th Bihar board exam date 2027 in hindi) की घोषणा की जाएगी। अपनी परीक्षा की तारीखों के बारे में जानने के इच्छुक छात्र बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (Bihar Board 10th time table 2027 in hindi) की मदद ले सकते हैं तथा इसकी मदद से अपनी पढ़ाई की योजना बना सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) दिसंबर महीने में 10वीं बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल (BSEB 10th exam schedule 2027 in hindi) जारी करता है। सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की तारीखों के विवरण के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    बिहार बोर्ड 10वीं थ्योरी एग्जाम डेट 2027 (BSEB 10th Theory Exam Date 2027 in Hindi)

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 2027 में 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। नीचे दी गई तालिका में तिथियां देखें। बोर्ड की ओर से आधिकारिक तिथियां जारी होने पर इसे अपडेट किया जाएगा। ये तिथियां बोर्ड द्वारा जारी होने के बाद अपडेट की जाएगी।

    परीक्षा तिथियां (संभावित)

    सुबह की शिफ्ट

    (सुबह 9:30 बजे से)

    दोपहर की शिफ्ट

    (दोपहर 2:00 बजे से)

    16 फरवरी 2026 मंगलवार

    हिन्दी - 101
    बंगाली - 102
    उर्दू- 103
    मैथिली- 104

    हिन्दी - 201
    बंगाली - 202
    उर्दू - 203
    मैथिली- 204

    17 फरवरी 2026 बुधवार

    गणित- 110

    गणित - 210

    18 फरवरी 2026 गुरुवार

    संस्कृत - 105
    अरबी - 107
    फारसी- 108
    भोजपुरी - 109
    हिंदी - 106

    संस्कृत- 205
    अरबी- 207
    फारसी- 208
    भोजपुरी - 209
    हिंदी - 206

    19 फरवरी 2026 शुक्रवार

    सामाजिक विज्ञान -111

    सामाजिक विज्ञान -211

    20 फरवरी 2026 शनिवार

    विज्ञान- 112

    विज्ञान- 212

    22 फरवरी 2026 सोमवार

    अंग्रेज़ी- 113 (सामान्य)

    अंग्रेज़ी- 213 (सामान्य)

    23 फरवरी 2026 मंगलवार

    ऐच्छिक विषय (114 - उच्च गणित, 115 - वाणिज्य, 116 - अर्थशास्त्र, 121 - फारसी, 122 - संस्कृत, 123 - अरबी, 124 - मैथिली)

    117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य, 120-संगीत

    ऐच्छिक विषय (214 - उच्च गणित, 215 - वाणिज्य, 216 - अर्थशास्त्र, 221 - फारसी, 222 - संस्कृत, 223 - अरबी, 224 - मैथिली)

    217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य, 220-संगीत

    24 फरवरी 2026 बुधवार

    व्यावसायिक ऐच्छिक विषय
    127 -सुरक्षा
    128 - ब्यूटीशियन
    129 - पर्यटन
    130 - रिटेल प्रबंधन
    131 - ऑटोमोबाइल
    132 - इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर
    133 -ब्यूटी एंड वेलनेस
    134 - टेलीकॉम
    135 - आईटी/आईटीईएस ट्रेड

    छात्रों को बीएसईबी एग्जाम डेट 2027 10 वीं कक्षा (BSEB 10th exam date 2027 in hindi) के जारी होने तक पूरे सिलेबस को कवर कर लेने की सलाह दी जाती है, इसके बाद मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पढ़ी गई चीजों को रिविजन शुरू करना होता है।

    परीक्षा भवन में जूता–मोजा पहनकर आना वर्जित, चप्पल पहनना होगा

    बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 16 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होगी।

    बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के संबंध में जूता-मोजा संबंधी निर्देश जारी किया जाता है। पिछले सत्र में परीक्षा में जूता मोजा पहनना वर्जित था। यह मौसम पर निर्भर करता है और ठंड ज्यादा न रहने पर जूता-मोजा पहनना वर्जित रहता है :

    • परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना पूरी तरह प्रतिबंधित (वर्जित) है।

    • छात्र/छात्राओं को जूता-मोजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

    • यदि कोई जूता-मोजा पहनकर आएगा, तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    1770801231893मैट्रिक परीक्षा के लिए निर्देश

    परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आधिकारिक सूचना के माध्यम से वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2027 (कक्षा 10वीं / मैट्रिक) के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश समय और मुख्य द्वार बंद होने का नियम जारी करता है।

    1. प्रवेश समय और मुख्य द्वार बंद होने का सख्त नियम :

      • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 01 घंटा पहले से शुरू होगा।

      • परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा (30 मिनट) पहले बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

      • प्रथम पाली (सुबह की शिफ्ट):

        • परीक्षा शुरू: पूर्वाह्न 09:30 बजे।

        • प्रवेश शुरू: 08:30 बजे से (1 घंटा पहले)।

        • मुख्य द्वार बंद: 09:00 बजे (आधा घंटा पहले)।

      • द्वितीय पाली (दोपहर की शिफ्ट):

        • परीक्षा शुरू: अपराह्न 02:00 बजे।

        • प्रवेश शुरू: 01:00 बजे से (1 घंटा पहले)।

        • मुख्य द्वार बंद: 01:30 बजे (आधा घंटा पहले)।

      • देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और परीक्षा से वंचित होने की पूरी जिम्मेदारी छात्र/छात्रा की होगी।

    2. अन्य निर्देश:

      • भीड़-भाड़ से बचने और समय पर पहुंचने के लिए 01 घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।

      • सभी छात्र, अभिभावक, केंद्राधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि को इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    1770801231929बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा निर्देश

    चहारदीवारी कूदकर प्रवेश करने पर होगी एफआईआर

    मैट्रिक परीक्षा 2027 में परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। विलंब से पहुंचकर चहारदीवारी कूदकर या जबरदस्ती प्रवेश करने पर यह Criminal Trespass माना जाएगा।

    ऐसे परीक्षार्थी को:

    • 2 वर्ष तक सभी BSEB परीक्षाओं से निष्कासित किया जाएगा।

    • FIR दर्ज होगी।

    • परीक्षा की निष्पक्षता भंग करने का आपराधिक कृत्य माना जाएगा।

    • ऐसी अनुमति देने वाले केंद्राधीक्षक पर निलंबन व कानूनी कार्रवाई होगी।

    1770801231961बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा निर्देश

    बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    • सभी पालियों में 15 मिनट का आरम्भिक समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया गया है।

    • दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ से 30 मिनट अर्थात् अपराह्न 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा जो पूर्वाह्न 09:30 बजे से प्रारम्भ होगी, के लिए पूर्वाह्न 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा जो अपराह्न 02:00 बजे से प्रारम्भ होगी, के लिए अपराह्न 01:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम :-

    (i) ऐच्छिक विषय– गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला तथा दृश्यकला परीक्षार्थियों के संबंधित विषय एवं व्यावसायिक ऐच्छिक विषय– सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आई०टी०/आई०टी०ई०एस की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि जनवरी 2027 में होगी। पिछले सत्र में यह 20.01.2026 से 22.01.2026 तक हुई थी।

    (ii) विद्यालय स्तर पर विज्ञान विषय में आन्तरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) तथा सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित Literacy Activity एवं Project Work एवं ऐच्छिक विषय–गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला तथा व्यावसायिक ऐच्छिक विषय–सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आई०टी०/आई०टी०ई०एस की प्रायोगिक परीक्षा का स्टैण्डर्ड माक्सफायल एवं अवार्डशीट सभी विद्यालय प्रधान संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्राप्त करायेंगे।

    bihar_board_10बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2026

    बीएसईबी 12वीं टाइम टेबल पिछले वर्ष की तारीख (BSEB 12th Time Table Release Date of the Previous Year)

    पिछले वर्ष बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने 7 दिसंबर, 2024 को बीएसईबी 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गईं। कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक हुईं। बीएसईबी 10वीं परीक्षा के लिए आधिकारिक आंसर की 6 मार्च, 2025 को जारी की गई। अंततः, बीएसईबी कक्षा 10 का परिणाम और बिहार बोर्ड टॉपर 2025 29 मार्च, 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया। बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड स्कूलों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस लेख में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की पूरी जानकारी दी गई है।

    बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to download Bihar Board 10th Exam Date 2027?)

    छात्र कक्षा 10 बिहार बोर्ड परीक्षा तारीख 2027 टाइम टेबल पीडीएफ (timetable pdf for the 10th Bihar board exam in 2027) ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेब पोर्टल biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    • Student Section (स्टूडेंट सेक्शन) पर क्लिक करें, स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

    • मैट्रिक टैब के तहत 'BSEB 10th exam date 2027' (बीएसईबी 10वीं एग्जाम डेट 2027) के लिंक पर क्लिक करें।

    • बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 पीडीएफ (Bihar Board 10th exam date 2027 pdf in hindi) स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • डाउनलोड करें या बाद में उपयोग के लिए बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (Bihar Board 10th timetable 2027 in hindi) का प्रिंटआउट लें।

    बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in Bihar Board 10th Exam Date 2027 in hindi)

    निम्नलिखित विवरणों को ऑनलाइन बीएसईबी 10वीं टाइम टेबल 2027 (BSEB 10th time table 2027 in hindi) के माध्यम से सूचित किया गया है:

    • परीक्षा का नाम

    • बिहार 10वीं परीक्षा तिथि और दिन (Bihar 10th exam date and day)

    • परीक्षा शिफ्ट और समय

    • विषयों की सूची

    • छात्रों के लिए निर्देश

    बीएसईबी 10वीं समय सारिणी के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश

    बिहार बोर्ड 10वीं समय सारिणी पर प्रकाश डाले गए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश इस प्रकार हैं:

    • बिहार बोर्ड परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है।

    • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

    • बिहार बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

    • छात्रों को परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।

    • बीएसईबी हॉल टिकट के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    प्रैक्टिकल के लिए बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 टाइम टेबल (Bihar Board 10th Exam Date 2027 Time Table for Practicals)

    बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं 2027 की थ्योरी परीक्षा तिथियों (theory exam dates of Bihar board 10th 2027 in hindi) के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी करता है। छात्र नीचे दी गई सूची में प्रैक्टिकल के लिए बिहार बोर्ड 10 वीं एग्जाम शेड्यूल 2027 (Bihar board 10th exam schedule 2027 in hindi) की जांच कर सकते हैं:

    इवेंट्स

    तारीख (संभावित)

    तारीख


    बिहार बोर्ड 10वीं 2027 प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल जारी करने की तिथि

    दिसंबर, 2026

    7 दिसंबर, 2025

    बिहार बोर्ड 10वीं 2027 की प्रैक्टिकल परीक्षा तारीख

    जनवरी 2027

    20 से 22 जनवरी 2026

    यह भी देखें

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तारीख 2027 टाइम टेबल - शिफ्ट समय (Bihar Board 10th Exam Date 2027 Time Table - Shift Timing)

    • मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा सभी विषयों के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

    • बिहार बोर्ड 2027 एग्जाम डेट (Bihar Board 2027 exam date in hindi) में पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    • बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (Bihar Board 2027 Time Table in hindi) के अनुसार दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शुरू होकर शाम 5ः15 बजे तक संचालित की जाएगी।

    • छात्रों को अपने बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2027 में उल्लिखित शिफ्ट शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

    • बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 (Bihar Board 10th exam date 2027) के अनुसार परीक्षा के शुरू के 15 मिनट प्रश्न पत्र और निर्देश पढ़ने के लिए आरक्षित हैं।

    • मंदबुद्धि, दृष्टिबाधित या दिव्यांग छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय प्रदान किया जाता है।

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 - दृष्टिबाधित छात्रों के लिए (Bihar Board 10th Exam Date 2027 - Visually Impaired Students)

    • दृष्टिबाधित छात्र गणित और विज्ञान के बजाय संगीत और गृह विज्ञान की परीक्षा देंगे।

    • गृह विज्ञान और संगीत विषयों में छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

    • इस विशेष श्रेणी के लिए संगीत और गृह विज्ञान की परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

    • इस श्रेणी के छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2027 के अपडेट के लिए अपने शिक्षकों या केंद्रों के संपर्क में रहना चाहिए।

    बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2027 - तैयारी टिप्स (BSEB Class 10 Exam Date 2027 - Preparation Tips)

    बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र प्रत्येक विषय के लिए निम्नलिखित तैयारी युक्तियों से लाभ उठा सकते हैं:

    • भाषा विषयों में सटीक उत्तरों के लिए व्याकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

    • गणित, भौतिकी या रसायन विज्ञान के लिए, सूत्रों, व्युत्पत्तियों और संख्यात्मक का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।

    • प्रश्नों को हल करने में याद रखना नियमित अभ्यास जितना प्रभावी नहीं है।

    • इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान जैसे सिद्धांत-आधारित विषयों में मुख्य जानकारी और प्रश्नों की विस्तृत समझ और प्रकाश डालने की आवश्यकता होती है।

    परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है ; नियमित लेखन अभ्यास से छात्रों को प्रश्नों का तेजी से उत्तर देने में मदद मिलती है। अपनी क्षमता को पहचानने से आसान विषयों में अच्छा स्कोर करने और साथ ही कमजोर पकड़ वाले विषयों पर अधिक ध्यान देने में मदद मिलती है। परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और उनके संबंधित अंकों को समझने से प्रति अध्याय अंक आवंटन के आधार पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्राथमिकता देने में मदद मिलती है।

    बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को देखें

    बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा तिथि 2027 (Bihar board 10th class Exam Date 2027) - कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां

    यहां बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2027 से संबंधित आवश्यक विवरण दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा मई 2027 में ये परीक्षा आयोजित करने की उम्मीद है।

    • बीएसईबी कम्पार्टमेंट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2027 के बाद मार्च-अप्रैल 2027 में शुरू होगा।

    • बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा अप्रैल-मई 2027 में आयोजित की जाएगी।

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा तिथि 2027 (Bihar board sent-up exam dates 2027)

    बीएसईबी कक्षा 10 सेंट-अप सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा कार्यक्रम अंतिम परीक्षा समय सारणी से पहले प्रकाशित किया जाता है। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की सेंटअप थ्योरी परीक्षा (Bihar board class 10 sent-up theory exam) नवंबर में आयोजित की जाएगी। बीएसईबी 10वीं सेंट-अप प्रैक्टिकल परीक्षा (Bihar board class 10 sent-up practical exam) अलग से आयोजित की जाती है।

    बीएसईबी 10वीं सेंट-अप परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है। स्कूल के प्रिंसिपल अपने छात्रों की सुविधा के अनुसार इन परीक्षाओं की व्यवस्था कर सकते हैं। केवल न्यूनतम 75% उपस्थिति वाले छात्र ही बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा (Bihar board class 10 sent-up theory exam) में बैठ सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को जनवरी 2026 में बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे।

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2027 (Bihar Board 10th Sent Up Exam Date 2027)

    तारीख (संभावित)

    पहली पाली

    दूसरी पाली

    नवंबर 2026

    मातृ भाषा

    (हिंदी/ उर्दू/ बांग्ला/ मैथिली)

    द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषी विद्यार्थियों के लिए – संस्कृत/ अरबी/ पर्सियन (फारसी)/ भोजपुरी)

    (गैर-हिंदी भाषी के लिए – हिंदी)

    नवंबर 2026

    विज्ञान/संगीत

    सामाजिक विज्ञान

    नवंबर 2026

    गणित / गृह विज्ञान

    अंग्रेजी

    नवंबर 2026

    वैकल्पिक विषय

    वैकल्पिक विषय (वाणिज्यिक ट्रेड)

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड के बारे में जानें

    कुछ ध्यान देने योग्य जरूरी बातें -

    • छात्रों को 10वीं सेंट-अप परीक्षा के लिए अपने स्कूल के प्रिंसिपलों द्वारा जारी डेट शीट का पालन करना होगा।

    • बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 के संबंध में जानकारी स्कूल अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

    • वास्तविक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को सेंट-अप परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए।

    • छात्रों के लिए बीएसईबी 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं सेंट-अप परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना महत्वपूर्ण है।

    • छात्रों को परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा निर्धारित उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है; परीक्षा में असफल होने पर छात्र वास्तविक बोर्ड परीक्षा में बैठने से अयोग्य हो जाएंगे।

    महत्वपूर्ण प्रश्न :

    क्या बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 में जूता-मोजा पहनने की अनुमति है?

    यह मौसम पर निर्भर करता है। हालांकि बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें चप्पल पहनकर आना होगा। जूता-मोजा पहनने पर इंट्री नहीं मिलेगी।

    क्या एडमिट कार्ड घर पर छूट जाने पर परीक्षा में प्रवेश मिलेगा?

    हां, परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड यदि घर पर छूट जाता है, या गुम हो जाता है तो उपस्थिति पत्रक में फोटो से मिलान और पहचान कर व रौल शीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

    BSEB माध्यमिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2027

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अप्रैल, 2027 में BSEB माध्यमिक कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें जारी करेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की थ्योरी कंपार्टमेंट परीक्षाएं मई, 2027 में आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल, 2027 में आयोजित होगी। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट टाइमटेबल 2027 को देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। नीचे दिए गए टेबल में आप पूरा टाइम टेबल जारी होने के बाद देख सकते हैं।

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परीक्षा कार्यक्रम

    (माध्यमिक विशेष परीक्षा, 2027 एवं माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2027)

    परीक्षा की तिथि / दिन (संभावित)

    प्रथम पाली (First Shift)

    द्वितीय पाली (Second Shift)

    01.05.2027 (शनिवार)

    मातृभाषा (101-हिन्दी, 102-बंगला, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

    द्वितीय भारतीय भाषा (105-संस्कृत, 106-हिन्दी, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-मोजपुरी) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

    03.05.2027 (सोमवार)

    112-विज्ञान (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक) 125-संगीत (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)

    111-सामाजिक विज्ञान (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक)

    04.05.2027 (मंगलवार)

    110-गणित (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

    113-अंग्रेजी (सामान्य) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

    04.05.2027 (मंगलवार)

    126-गृह विज्ञान (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

    -

    05.05.2027 (बुधवार)

    ऐच्छिक विषय (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली) (117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)

    व्यावसायिक ऐच्छिक विषय (127-सूचना, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाइल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आईटी/आईटीईएस ट्रेड) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

    नोट:

    • उपरोक्त समय सारणी में उल्लिखित सभी परीक्षाएँ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

    • दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

    • परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    1776069755098

    बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2027 के लिए निर्देश

    बिहार बोर्ड ने मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंट परीक्षा 2027 के लिए कई निर्देश जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा मई 2027 में होगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा अप्रैल, 2027 में होगी। इस दौरान बोर्ड का कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 0612-2232227 या 0612-2232257 पर फोन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर 1 घंटा पूर्व प्रवेश प्रारंभ होगा और परीक्षा से आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा में इसके बाद विलंब से पहुंचने पर और चहारदीवारी या बाउंड्री पार करने पर केस दर्ज किया जाएगा। पहली पाली में 9 बजे तक और द्वितीय पाली में 1.30 बजे गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा कक्ष में जूता-मोजा पहनकर आना मना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल में जारी होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    छात्र आधिकारिक बिहार बोर्ड वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से दिए गए चरणों का पालन करके बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 के लिए उत्तीर्ण अंक मानदंड क्या हैं?
    A:

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% और कुल मिलाकर 150 अंक प्राप्त करने होंगे।

    Q: 2027 के लिए बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 की कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा मई 2027 में आयोजित की जाएगी।

    Q: बिहार बोर्ड परीक्षा की अवधि कितनी होती है?
    A:

    बिहार बोर्ड परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है, जिसमें प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए आवंटित 15 मिनट शामिल हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 31 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hello Student,

    The Bihar Board Class 10 Social Science (SST) exam paper for 2026 is available in PDF format at the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-class-10-social-science-question-paper-2026