बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2027 (Bihar Board 10th Admit Card 2027 in Hindi)- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होगी। परीक्षा से लगभग एक माह पहले बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड स्कूलों के माध्यम से जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी को अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा। स्कूलों के लिए बिहार बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/ पर 10वीं एडमिट कार्ड जारी करेगा जिसे स्कूल प्रशासन अपने लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर उस पर प्राचार्य का हस्ताक्षर और मुहर लगाकर विद्यार्थियों के बीच वितरित करेंगे। BSEB 10वीं एडमिट कार्ड 2027 में छात्र और BSEB 10वीं परीक्षा से संबंधित आवश्यक विवरण शामिल होते हैं। बीएसईबी 10वीं डेटशीट के अनुसार बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027
This Story also Contains
इससे पहले बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा जिसके बाद सुधार की सुविधा दी जाएगी। एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि या फोटो या अन्य किसी भी चीज में गड़बड़ी होने पर उसे निर्धारित तिथि के बीच सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसके बाद फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर और रोल कोड की जरुरत होगी। पिछले सत्र में वार्षिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 6 जनवरी 2026 को जारी किया था। बिहार बोर्ड की वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/ पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव किया गया था। बिहार बोर्ड हाईस्कूल एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होता है। बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 6 जनवरी से 15 जनवरी तक विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते थे।
मैट्रिक परीक्षा में बिहार से लगभग 15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थी यदि चाहरदीवारी या गेट फांदकर पहुंचने की कोशिश करेंगे तो दो वर्ष तक निष्कासित होंगे। आम तौर पर परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आना मना होता है। परीक्षार्थी चप्पल पहनकर आएंगे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिहार बोर्ड के कंट्रोल रूम पर फोन करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कंट्रोल रूम परीक्षा अवधि के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेगा। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0612-2232257 और 0612-2232227 है।
ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड मैट्रिक पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्र
बीएसईबी 10वीं मैट्रिक एडमिट कार्ड 2027 में उम्मीदवार का नाम, बीएसईबी 10वीं परीक्षा तारीख और दिन, परीक्षा समय आदि की जानकारी दी होती है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2027 से जुड़े घटनाक्रम की विभिन्न तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख की मदद ली जा सकती है।
छात्र बिहार बोर्ड क्लास 10 एडमिट कार्ड 2027 से जुड़ी घटनाओं के समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस तालिका की मदद ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं प्रवेश पत्र 2027 से जुड़े ईवेंट | दिनांक |
|---|---|
बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड डेट 10th class | नवंबर 2026 |
बीएसईबी 10वीं क्लास डमी एडमिट कार्ड सुधार सुविधा (BSEB 10th class dummy admit card correction window) | नवंबर 2026 |
बीएसईबी एडमिट कार्ड रिलीज डेट कक्षा 10 (BSEB admit card release date class 10) | जनवरी 2027 |
बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2027 | 16 से 24 फरवरी 2027 |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट 2027 | मार्च 2027 |
बीएसईबी मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेटल परीक्षा एडमिट कार्ड डेट 10th class | अप्रैल 2027 |
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेटल एग्जाम डेट 2027 | मई 2027 |
संदर्भ के लिए 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां देखें
बिहार बोर्ड 10वीं प्रवेश पत्र 2026 से जुड़े ईवेंट | दिनांक |
|---|---|
बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड डेट 10th class | 21 नवंबर 2025 |
बीएसईबी 10वीं क्लास डमी एडमिट कार्ड सुधार सुविधा (BSEB 10th class dummy admit card correction window) | 27 नवंबर 2025 तक |
बीएसईबी एडमिट कार्ड रिलीज डेट कक्षा 10 (BSEB admit card release date class 10) |
6 से 15 जनवरी 2026 |
बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2026 | 17 से 25 फरवरी 2026 |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट 2026 | 29 मार्च 2026 को दोपहर 1.15 बजे |
बीएसईबी मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेटल परीक्षा एडमिट कार्ड डेट 10th class | 20 अप्रैल 2026 |
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेटल एग्जाम डेट 2026 | 2 मई से 6 मई 2026 |
नीचे बताए गए चरणों की मदद से आसानी से बिहार कक्षा 10 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा:
bihar board official website वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
लेटेस्ट नोटीफिकेशन के तहत, Bihar Secondary admit card 2027 (बिहार सेकंडरी एडमिट कार्ड 2027) डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
पूछे गए विवरण जैसे - स्कूल कोड, पंजीकरण संख्या और छात्रों की जन्मतिथि उचित क्षेत्रों में दर्ज करें।
'खोज' बटन पर क्लिक करें। बीएसईबी 10वीं हॉल टिकट 2027 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बीएसईबी मैट्रिक 2027 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और उसे छात्रों के बीच वितरित करें।
बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2027 लॉगिन विंडो की नमूना छवि

Get your results instantly with our calculator!
निम्नलिखित विवरण एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड के माध्यम से सूचित किए जाएंगे:
बोर्ड का नाम
परीक्षा का नाम
स्कूल का नाम
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
मां का नाम
जन्म तिथि
बीएसईबी 10वीं रोल नंबर
रोल कोड
परीक्षा केंद्र
छात्र की श्रेणी
विषय
परीक्षा की तारीख और दिन
परीक्षा का समय
छात्रों के लिए निर्देश
अन्य लेख पढ़ें-
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड बीएसईबी बोर्ड परीक्षा 10वीं कक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस दिशानिर्देश भी प्रदान करता है। निर्देश एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड पर भी उल्लिखित हैं। छात्रों को बाद में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना चाहिए। नीचे, हमने कुछ परीक्षा दिवस निर्देशों का उल्लेख किया है।
प्रत्येक परीक्षा के दिन बीएसईबी प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 10 ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट की अनुमति नहीं है। इसलिए, छात्रों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि ले जाने से बचना चाहिए।
किसी भी अनुचित साधन का उपयोग करने पर उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने से अयोग्य ठहराया जा सकता है। इसलिए, उन्हें इसमें शामिल होने से बचना चाहिए।
परीक्षा के दौरान असुविधा से बचने के लिए प्रत्येक छात्र को आवश्यक स्टेशनरी वस्तुएँ जैसे - पेन, पेंसिल, इरेज़र आदि लानी चाहिए।
उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड 2027 के एडमिट कार्ड में उल्लिखित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अन्य उपयोगी लिंक
नीचे दिए गए पॉइंट्स में biharboardonline.bihar.gov.in 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणों की जानकारी दी गई है। 10वीं एडमिट कार्ड 2027 बिहार बोर्ड डाउनलोड का चरण जानने के लिए इनकी मदद लें:
bihar board official website वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/ पर जाएं।
Examination Application Form for 2027 (परीक्षा आवेदन पत्र 2027) के लिंक पर क्लिक करें।
अब, View/print Bihar dummy admit card (बिहार एडमिट कार्ड देखें/प्रिंट करें) लिंक खोलें।
संबंधित फ़ील्ड में रोल कोड, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2027 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
बीएसईबी एडमिट कार्ड 2027 का प्रिंटआउट और स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें -
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र (Admit Card) समिति की वेबसाइट पर जारी करने तथा उसे डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को वितरण कराने के संबंध में आवश्यक सूचना
एतद् द्वारा राज्य के माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थी, उनके अभिभावक, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के इण्टरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा (दिनांक 20.01.2026 से 22.01.2026 तक) एवं सैद्धान्तिक परीक्षा (दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक) में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) समिति की वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org पर दिनांक 06.01.2026 से अपलोड रहेगा।
1. माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान समिति की वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org पर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉग-इन करने के उपरांत दिनांक 06.01.2026 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय में सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि एवं परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली इण्टरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा (दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक) के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। डाउनलोड एवं वितरित किये गये प्रवेश पत्र के आधार पर एक समेकित विवरणी पंजी भी संधारित कर सुरक्षित रखेंगे।
2. विद्यालय द्वारा आश्वस्त हो लेना है कि विद्यालय के सभी अर्ह परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उन्हें प्राप्त करा दिया गया है और किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करना अब शेष नहीं रह गया है ताकि किसी भी परीक्षार्थी को इण्टरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा एवं सैद्धान्तिक परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
3. (i) यह प्रवेश पत्र उत्प्रेषण (Sent-up)/जाँच परीक्षा में उत्प्रेषित/उत्तीर्ण वैध परीक्षार्थियों के लिए ही मान्य होगा। उत्प्रेषण (Sent-up)/जाँच परीक्षा में गैर-उत्प्रेषित (Non Sent-up)/अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित छात्र/छात्रा/विद्यार्थी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में कदापि सम्मिलित नहीं होंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में से गैर-उत्प्रेषित को (Non Sent-up)/अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित विद्यार्थी हैं, उनका प्रवेश पत्र (Admit Card) किसी भी परिस्थिति में उनके द्वारा जारी नहीं किया जाएगा। इस निर्देश की उपेक्षा करते हुए यदि किसी विद्यालय के प्रधान द्वारा किसी भी गैर-उत्प्रेषित (Non Sent-up)/अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित छात्र/छात्रा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाता है, तो इसे घोर अनियमितता मानते हुए समिति द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी कठिनाई के लिए परीक्षार्थी तथा विद्यालय के प्रधान जिम्मेदार होंगे।
(ii) माध्यमिक स्तर के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यालयों के द्वारा उत्प्रेषण (Sent-up)/जाँच परीक्षा का परीक्षाफल समिति में जमा नहीं किया गया है, उन विद्यालयों के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है। उत्प्रेषण (Sent-up)/जाँच परीक्षा का परीक्षाफल समिति में प्राप्त हो जाने के पश्चात उनका प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
4. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि अपने विद्यालय माध्यमिक प्रधान से संपर्क में सम्मिलित अपना प्रवेश पत्र (प्रधानाध्यापक द्वारा एवं उनके हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त) प्राप्त कर लें कि इंटरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 20.01.2026 से 22.01.2026 तक एवं सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक की अवधि में अपने प्रवेश पत्र के अनुसार सम्मिलित होंगे।
दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को लेखक (Writer) की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से की जाने वाली कार्रवाई :-
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पत्रांक- F.No. 34-02/2015-DD III, दिनांक—29-08-2018 एवं पत्रांक F.No.29-06/2019-DD III दिनांक—10-08-2022 द्वारा सूचित प्रावधान के आलोक में सभी परीक्षार्थियों को जो स्वयं से लिखने में असमर्थ हैं, उनके अनुश्रवण के आधार पर श्रुतिलेख उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त यह भी प्रावधान है कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के एक सप्ताह पूर्व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा में 20 मिनट प्रति घंटा क्षतिपूरक समय (Compensatory time) दिया जाएगा।
ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नम्बर—9430429722, 0612—2232239 अथवा E-mail ID : bseb@antiersolutions.com पर सूचित कर किसी समस्या का त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी देखें
फाइनल एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड 10वीं जारी करने से पहले डमी एडमिट कार्ड 10th क्लास और कक्षा 10 का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी किया जाएगा। यह वेबसाइट पर अपलोड होगा। बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो इसमें अंतिम तिथि से पहले सुधार करा सकेंगे। छात्र मैट्रिक एडमिट कार्ड डमी में अपना विवरण देख अपने संबंधित स्कूलों में निर्धारित तिथि तक बदलाव के लिए आग्रह कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में विद्यार्थी, उनके माता-पिता के नाम में पूरा बदलाव नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा मिले सुधार अनुरोध के बाद सुधार प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 10 डमी एडमिट कार्ड 2027 को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा नवंबर 2027 को जारी किया जाएगा।
अन्य लेख पढ़ें-
बिहार बोर्ड ने 20 अप्रैल 2026 को माध्यमिक विशेष परीक्षा, 2026 एवं माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org और https://biharboardonline.com पर जारी किया गया। संबंधित विद्यालयों के प्रधान अपने विद्यालय से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ संबंधित परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। परीक्षार्थी अपने विद्यालय के प्रधान से अपना प्रवेश-पत्र (विद्यालय के प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त) प्राप्त करेंगे तथा अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होंगे।
ये भी देखें : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट | बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर
ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026
समिति की वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2026 अपलोड है। बीएसईबी 10वीं डेटशीट के अनुसार इंटरनल एसेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की गई जबकि सैद्धांतिक परीक्षा कंपार्टमेंटल 2 मई से 6 मई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर और मुहर वाले बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होता है।
बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 6 मई 2026 तक होगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 29 से 30 अप्रैल तक हुई। इस दौरान बोर्ड का कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 0612-2232227 या 0612-2232257 पर फोन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर 1 घंटा पूर्व प्रवेश प्रारंभ होगा और परीक्षा से आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा में इसके बाद विलंब से पहुंचने पर और चहारदीवारी या बाउंड्री पार करने पर केस दर्ज किया जाएगा। पहली पाली में 9 बजे तक और द्वितीय पाली में 1.30 बजे गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा कक्ष में जूता-मोजा पहनकर आना मना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल को जारी किया गया।
इससे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 29 मार्च को जारी किया। उम्मीदवारा आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर और रोल कोड की जरुरत होगी। वार्षिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 6 जनवरी 2026 को जारी किया था। बिहार बोर्ड की वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/ पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव किया गया था। बिहार बोर्ड हाईस्कूल एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध है। बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 6 जनवरी से 15 जनवरी तक विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते थे। BSEB 10वीं एडमिट कार्ड 2026 में छात्र और BSEB 10वीं परीक्षा से संबंधित आवश्यक विवरण शामिल हैं। बीएसईबी 10वीं डेटशीट के अनुसार बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड ने सूचित किया है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि—जिन विद्यालयों द्वारा उत्प्रेषण (Sent-up) या जाँच परीक्षा (Pre-board/Practice Exam/Sent-up Exam) का परीक्षाफल (परिणाम) अभी तक परीक्षाफल समिति (Result Committee) में जमा नहीं किया गया है, उन विद्यालयों के परीक्षार्थियों (छात्रों) का प्रवेश-पत्र (Admit Card/Admission Letter) जारी नहीं किया गया है। जब इन विद्यालयों द्वारा उत्प्रेषण/जाँच परीक्षा का परिणाम समिति में प्राप्त हो जाएगा, उसके बाद ही उनके छात्रों का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया जाएगा। जिन स्कूलों ने बोर्ड को रिजल्ट की सीडी भेजी हैऔर वह सीडी वहां नहीं खुल सकी या पढ़ी नहीं जा सकी, उन स्कूलों के एडमिट कार्ड रोके गए हैं। स्कूलों से रिजल्ट फिर से भेजने को कहा गया है। जैसे ही रिजल्ट बोर्ड को प्राप्त होगा, एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
जिन स्कूलों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं उन स्कूलों की पूरी सूची की पीडीएफ डाउनलोड करें

ऊपर दिया गया पीडीएफ लिंक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD) द्वारा जारी किया गया है, जिसमें वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 (SECONDARY ANNUAL EXAMINATION, 2026) के उन विद्यालयों की सूची दी गई है जिनके एडमिट कार्ड "CD न खुलने या न पढ़े जाने के कारण" ब्लॉक कर दिए गए हैं ।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र 21 नवंबर से 27 नवंबर तक अपने डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते थे तथा डाउनलोड कर सकते थे। छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते थे। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/, biharboardonline.bihar.gov.in पर 6 जनवरी 2026 को फाइनल बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड जारी कर दिया। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर 2027 | बिहार बोर्ड 10वीं सिलेबस 2027
Frequently Asked Questions (FAQs)
आम तौर पर इसकी अनुमति नहीं होती है, पर यदि ऐसा कुछ होगा तो बीएसईबी प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 10 में इसकी जानकारी दी होगी। परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर भी प्रतिबंध होता है।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2027 नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। इसमें कोई त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि तक सुधार करा सकते हैं।
छात्र बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 10th ऑफिसियल वेबसाइट से जनवरी 2027 से डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाती है।
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2027 अप्रैल-मई 2027 तक जारी किए जाने की संभावना है।
अगर आपको अपने बिहार बोर्ड कक्षा 10 के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि मिलती है, तो आपको तुरंत सुधार के लिए बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) से संपर्क करना चाहिए।
On Question asked by student community
Hi Priyanshu!
Given below are the links to access the BSEB Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/bseb-10th-previous-years-question-papers-pdf-download
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-10th-last-5-years-question-papers
Hi Sakshi Raj
Check the links given below for last 5 years' Bihar Board final exam question papers
Hi Prakash Kumar
Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:
If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.
Dear Student,
Aap Bihar Board Class 10th Science 2026 ka question paper aur answer key yahan dekh sakte hain: Bihar Board Class 10 Science Question Paper 2026 PDF Download with Solution
Dear Student,
BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs