बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (Bihar Board 10th Result 2026 Hindi) - बिहार बोर्ड ने माध्यमिक विशेष और माध्यमिक कंपार्टमेंट थ्योरी परीक्षा 2026 2 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित की। बिहार बोर्ड 10वीं विशेष सह कंपार्टमंटल परीक्षा का रिजल्ट 23 मई को शाम 4 बजे जारी किया गया। माध्यमिक विशेष (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 और माध्यमिक कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 12 मई 2026 से 14 मई 2026 तक किया गया। मूल्यांकन कार्य इन पाँच जिलों (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया, सारण) में निर्धारित केंद्रों पर हुआ।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 के बारे में विस्तार से पढ़ें और पूरा विवरण चेक करें :
This Story also Contains
इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 को 29 मार्च 2026 दोपहर 1.15 बजे जारी किया गया। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 (Bihar Board 10th Result 2026 Hindi) आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जारी किया गया। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 (Bihar Board 10th Result 2025 Hindi) देख सकते हैं। टॉपर वेरिफिकेशन की सूची अंतिम रूप से फाइनल होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 29 मार्च, 2026 को दोपहर 1.15 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2026 (BSEB 10th compartment results in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। इस वर्ष, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79 है।
जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय की परवीन ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने शानदार 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च से शुरू हुआ था और 13 मार्च तक चला था। पिछले साल भी 29 मार्च को परिणाम जारी हुआ था।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
बिहार बोर्ड वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक विंडो इसप्रकार दिखेगी जिसमें विद्यार्थी का रौल कोड और रौल नंबर के बाद कैप्चा कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर | बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर | बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा दिनांक 29 मार्च .2026 को दोपहर 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया गया। परीक्षाफल वेबसाइट https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर उपलब्ध है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा करते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर।
Get your results instantly with our calculator!
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड परिणाम घोषित करने की उम्मीद है, और टॉपर्स को 3 दिसंबर को मेधा दिवस के अवसर पर पुरस्कार राशि और सम्मान दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पाने वालों को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान पाने वालों को 1 लाख रुपये मिलेंगे।
कक्षा 12 के लिए, वित्तीय पुरस्कार सभी तीनों शैक्षणिक स्ट्रीम में शीर्ष पाँच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए निर्धारित हैं; चौथे और पाँचवें स्थान पर आने वालों को 30,000 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा 10 के छात्रों के लिए यह सम्मान और भी विस्तृत है, जहाँ चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को प्रत्येक को 20,000 रुपये मिलेंगे। इन नकद प्रोत्साहनों के अलावा, प्रत्येक रैंकधारक को पदक, मेरिट प्रमाणपत्र और भविष्य की पढ़ाई में सहायता के लिए एक लैपटॉप भी दिया जाएगा।
बीएसईबी के पीआरओ राजीव द्विवेदी ने कहा, “ये प्रोत्साहन छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए दिए जाते हैं।” कक्षा 10 के रैंकधारकों के लिए, राज्य उनकी कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी होने तक 2,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। कक्षा 12 के मेधावी छात्रों के लिए 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं, जो उनकी स्नातक अवधि तक जारी रहते हैं। 2025 में कुल 151 छात्रों को नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस समूह में 123 कक्षा 10 के रैंकधारक और कक्षा 12 के 28 छात्र शामिल थे।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट के बाद, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू होंगे। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते हैं; वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट, दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 से 7 अप्रैल तक चलेगी। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
बिहार बोर्ड ने 26 मार्च को मैट्रिक परीक्षा के टॉपर का इंटरव्यू शुरू किया। कुल संभावित 1035 टॉपर को इंटरव्यू के लिए बिहार बोर्ड कार्यालय बुलाया गया। पहले दिन 26 मार्च 2026 को लगभग 500 टॉपर का इंटरव्यू हुआ। वहीं दूसरे दिन 27 मार्च को 491 विद्यार्थियों का इंटरव्यू और टॉपर वेरिफिकेशन संपन्न हुआ। हालांकि शेष 46 विद्यार्थियों का टॉपर वेरिफिकेशन शनिवार 28 मार्च को किया गया। अब रिजल्ट की तैयारी की जा रही है। बोर्ड के एक्सपर्ट शिक्षकों ने विषयवार इंटरव्यू लिया और उनकी हैंडराइटिंग का मिलान किया। बिहार में 15 लाख से अधिक विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए हैं।
अलग–अलग जिलों के संभावित टॉपर्स से बोर्ड की वेरिफिकेशन प्रक्रिया में परीक्षा से संबंधित सवाल पूछे गए। टॉपर्स स्टूडेट्स से संस्कृत में पूछे गए सवाल, उनके भावार्थ, हिंदी में व्याकरण संबंधित सवाल के साथ साइंस में सिलेबस से जुड़े सवाल पूछे गए। टॉपर वेरिफिकेशन में शामिल बच्चे काफी खुश हैं क्योंकि टॉपर वेरिफिकेशन में शामिल होने का मतलब है कि वे जिला की टॉपर सूची में शामिल हैं, तभी उन्हें बोर्ड से वेरिफिकेशन का कॉल आया है। टॉपर वेरिफिकेशन समाप्त हो गया है और अब बिहार बोर्ड जल्द मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी गई है।
बीएसईबी इंटर 12वीं रिजल्ट डेट 2026 : बिहार बोर्ड 12वीं का एग्जाम रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया, जबकि मैट्रिक, क्लास 10 का एग्जाम रिजल्ट 29 मार्च, 2026 को आएगा। बीएसईबी 10वीं और 12वीं का एग्जाम रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर जारी होगा।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में पूछे गए ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों के लिए ऑफिशियल बीएसईबी 10वीं आंसर की जारी कर दी है। बीएसईबी बोर्ड ने बताया कि हर थ्योरी पेपर में कुल सवालों में से लगभग 50% ऑब्जेक्टिव थे, जिनका मूल्यांकन ओएमआर शीट का इस्तेमाल करके किया गया था। जिन कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई गड़बड़ी मिलती है, वे ऑफिशियल पोर्टल के ज़रिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। स्टूडेंट्स 13 मार्च, 2026 शाम 5 बजे तक biharboardonline.com पर अपने चैलेंज ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि डेडलाइन के बाद या किसी और तरीके से सबमिट किए गए ऑब्जेक्शन पर रिव्यू के लिए विचार नहीं किया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडो एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को ज़रूरी क्रेडेंशियल के तौर पर अपना रोल नंबर और रोल कोड देना होगा।
ऑब्जेक्शन विंडो लिंक:बीएसईबी 10वीं आंसर की 2026
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 आंसर की
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच पूरी हो गई है। राज्यभर के मूल्यांकन केंद्रों पर आंसर कॉपी की जांच का काम 2 मार्च 2026 से शुरू हुआ। 13 मार्च 2026 तक मूल्यांकन की प्रक्रिया समाप्त की गई।
इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए बिहार बोर्ड ने परीक्षकों द्वारा जांची जाने वाली कॉपियों की संख्या को सीमित कर दिया है, ताकि जल्दबाजी में छात्रों के अंकों के साथ कोई समझौता न हो। बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब कोई भी परीक्षक एक दिन में अधिकतम 55 आंसर कॉपी का ही मूल्यांकन कर सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में इस संख्या से अधिक कॉपियों की जांच करना प्रतिबंधित है। इसका मुख्य कारण यह है कि जब शिक्षकों पर अधिक कॉपियां जांचने का दबाव होता है, तो अंकों की गणना या मूल्यांकन में त्रुटि की संभावना बढ़ जाती है।
आम तौर पर कॉपियों के जांच में 10 से 15 दिन समय लगता है। उसके बाद रिजल्ट की तैयारी शुरू हो जाती है। पिछले वर्ष भी 17 से 25 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की गई और रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी किया गया। बिहार बोर्ड देशभर में सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है।
कक्षा 10वीं के लिए ऑनलाइन बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त विषयवार अंक, ग्रेड, योग्यता स्थिति जैसे और अन्य महत्वपूर्ण विवरण विवरण शामिल हैं। साथ ही, परीक्षा में शामिल छात्र बीएसईबी 10वीं परीक्षा बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 को एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर की जारी की जाएगी। जो विद्यार्थी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे वे निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम जारी किया जाएगा। ऑनलाइन बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 प्रोविजनल होगा और छात्रों को रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपनी मूल मार्कशीट एकत्र करनी होगी।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की जांच करें।
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक
बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEB) मार्च 2026 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे समिति की वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com पर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की कॉपी जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि अप्रैल 2026 में होगी। जांच के लिए प्रति विषय ₹120/- (केवल एक सौ बीस रुपये) का शुल्क देना होगा।
अपने बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 कक्षा 10 का इंतजार कर रहे छात्र बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी घटनाओं की सभी तिथियों को जानने के लिए निम्नलिखित तालिका देख सकते हैं।
घटनाएं | तिथि 2026 | तिथि 2025 |
| 17 से 25 फरवरी 2026 | 17 से 25 फरवरी 2025 | |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 तारीख | 29 मार्च 2026 (दोपहर 1.15 बजे) | 29 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे |
बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी आवेदन तिथि | 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 | 4 से 12 अप्रैल 2025 |
बिहार 10वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड की तारीखें | अप्रैल 2026 | अप्रैल 2025 |
बिहार 10वीं कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें | 29 से 30 अप्रैल 2026 | अप्रैल 2025 |
बिहार 10वीं कंपार्टमेंट थ्योरी परीक्षा की तारीखें | 2 मई से 6 मई 2026 | मई 2025 |
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2026 तारीख | 23 मई 2026 | मई 2025 |
बीएसईबी बोर्ड परीक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की मुख्य विशेषताओं पर एक नज़र डालने के लिए निम्नलिखित तालिका देखें :
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
परीक्षा का नाम | बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2026 |
रिजल्ट का नाम | बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तारीख | 29 मार्च 2026 |
बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल | रोल नंबर और रोल कोड |
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in matricresult2025.com matricbiharboard.com |
वर्ष | बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट दिनांक और समय |
| 2026 | 29 मार्च 2026 दोपहर 1.15 बजे |
| 2025 | 29 मार्च 2025, दोपहर 12 बजे |
2024 | 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे |
2023 | 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे. |
2022 | 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे |
2021 | 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे |
2020 | 26 मई दोपहर 12:30 बजे |
2019 | 6 अप्रैल दोपहर 1:00 बजे |
2018 | 26 जून शाम 5:00 बजे |
2017 | 22 जून दोपहर 1:00 बजे |
2016 | 29 मई दोपहर 3:00 बजे |
2015 | 20 जून दोपहर 3:00 बजे |
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें तो नीचे लिखी प्रक्रिया का पालन करें। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लिंक 2026 को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन देखा जा सकता है। छात्र बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन मोड में डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया जानने के लिए आगे पढ़ें :
बीएसईबी 10वीं कक्षा का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://results.biharboardonline.com/ खोलें।
'नवीनतम अपडेट' सेक्शन के अंतर्गत, 'बिहार बोर्ड हाई स्कूल 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
बीएसईबी 10वीं रोल नंबर जैसे पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें। यदि कैप्चा कोड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो तो उसे दर्ज करें।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड ऑनलाइन कक्षा 10वीं 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट में दिए गए विवरण सत्यापित करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
बिहार 10वीं रिजल्ट लॉगिन विंडो की नमूना छवि :

biharboardonline.bihar.gov.in
biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
bsebmatric.org
बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 को एसएमएस के माध्यम से जांचने की सुविधा प्रदान करता है। अपना बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन पर जाएं।
दिए गए प्रारूप में एक संदेश टाइप करें: BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर।
अब, संदेश को एक निर्दिष्ट नंबर पर भेजें : 56263।
बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 भेजेगा।
आइए एसएमएस के माध्यम से बीएसईबी 10वीं रिजल्ट बिहार बोर्ड 2026 पर अधिक स्पष्टीकरण के लिए एक उदाहरण दें। यदि किसी छात्र का रोल नंबर 12345678 है, तो निम्न प्रारूप में एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त करें:
BIHAR10 12345678 टाइप करें।
अब इसे 56263 पर भेजें।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 एक एसएमएस के रूप में मोबाइल पर प्राप्त होगा।
ऑनलाइन रिजल्ट कक्षा 10 biharboardonline.gov.in में निम्नलिखित विवरण होंगे :
रोल कोड
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
उम्मीदवार का नाम
विषय
अधिकतम अंक
उत्तीर्ण अंक
थ्योरी में प्राप्त अंक
इंटरनल/प्रैक्टिकल में मिले अंक
विषय में कुल अंक
मैट्रिक बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
डिवीजन
कुल अंक
जिन छात्रों को बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, उन्हें कक्षा 11 में प्रवेश देना होगा। उन्हें सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद और अपनी रुचि के अनुसार विषय स्ट्रीम का चयन करना चाहिए।
जो छात्र बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं या कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी रिजल्ट की अप्रैल 2026 में घोषणा की जाएगी।
बिहार 10वीं की स्क्रूटनी मार्च और अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।
जो छात्र बिहार 10वीं रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने की सुविधा प्रदान करता है। स्क्रूटनी आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू होगी।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी का अनुरोध एक या अधिक विषयों के लिए किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड बीएसईबी रिजल्ट 10वीं कक्षा कंपार्टमेंट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी करेगा।
छात्र अपने बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम की तरह ही देख सकते हैं।
कंपार्टमेंट 2025 के लिए बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट मई 2026 में जारी किया जाएगा।
छात्र बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी 10वीं माध्यमिक स्पेशल और माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखें घोषित करेा। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि थ्योरी परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंटल परीक्षा लिंक, secondary.biharboardonline.com अप्रैल 2026 में खोला जाएगा।
यह भी देखें
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। इस बीच छात्र पिछले साल का डेटा चेक कर सकते हैं। छात्र पिछले वर्षों का डेटा निम्न तालिका में देख सकते हैं :
वर्ष | उपस्थित अभ्यर्थी | उत्तीर्ण अभ्यर्थी | उत्तीर्ण प्रतिशत |
| 2025 | 7,52,685 | 6,29,620 | 83.11% |
2024 | 16,94,564 | 13,79,842 | 82.91% |
2023 | 16,10,657 | 13,05,203 | 81.04% |
2022 | 16,11,099 | 12,86,971 | 79.88% |
2021 | 16,54,171 | 12,93,054 | 78.17% |
2020 | 14,94,071 | 12,04,030 | 80.59 |
2019 | 16,60,609 | 13,40,610 | 80.73 |
2018 | 17,58,000 | 12,11,086 | 68.89 |
2017 | 17,71,000 | 8,87,625 | 50.12 |
2016 | 15,38,789 | 7,17,999 | 46.66 |
2015 | 14,09,175 | 10,59,277 | 75.17 |
बीएसईबी 10वीं के टॉपर्स की घोषणा रिजल्ट के साथ की जाएगी। इस बीच, छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स 2026 की जांच कर सकते हैं।
ये भी देखें :
महत्वपूर्ण प्रश्न :
प्रश्न : बिहार बोर्ड में 10th का रिजल्ट कब निकलेगा? या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कब आएगा? (bseb matric.org)
बिहार बोर्ड 10थ रिजल्ट 2026 मैट्रिक रिजल्ट (bihar board online.bihar.gov.in 2026 in Hindi) 29 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।
प्रश्न : मैं अपना बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकता हूं?
छात्र और अभिभावकों के मन में यह प्रश्न रहता है कि मैं अपना बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (result bihar board online com in Hindi) कैसे चेक कर सकता हूं? बिहार बोर्ड १०थ रिजल्ट 2026 (bihar board class 10th result 2026 date in Hindi) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आगे बिहार बोर्ड 10थ रिजल्टचेक करने के चरण की जानकारी दी गई है-
यह भी देखें
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार बोर्ड 29 मार्च 2026 को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट जारी करेगा।
नहीं, बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 केवल रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके चेक किया जा सकता है।
फिर, आपको बीएसईबी हाईस्कूल रिजल्ट 2026 के विवरण को सुधारने के लिए संबंधित स्कूल या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
बीएसईबी 10वीं रिजल्ट में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
यदि आप कम से कम एक विषय में उत्तीर्ण हैं, तो आप बीएसईबी से एनआईओएस में अंकों को स्थानांतरित करने के लिए टीओसी के तहत एनआईओएस प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए नज़र रखें। सभी नवीनतम अपडेट इस पेज पर भी जारी किए जाएंगे। छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2026 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए इस लेख के साथ जुड़े रहें।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 29 मार्च को जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से 29 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।
On Question asked by student community
Hi Priyanshu!
Given below are the links to access the BSEB Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/bseb-10th-previous-years-question-papers-pdf-download
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-10th-last-5-years-question-papers
Hi Sakshi Raj
Check the links given below for last 5 years' Bihar Board final exam question papers
Hi Prakash Kumar
Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:
If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.
Dear Student,
Aap Bihar Board Class 10th Science 2026 ka question paper aur answer key yahan dekh sakte hain: Bihar Board Class 10 Science Question Paper 2026 PDF Download with Solution
Dear Student,
BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs