Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी @bsebexam.com, आदित्य, निशु और अदिति टॉपर, मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी @bsebexam.com, आदित्य, निशु और अदिति टॉपर, मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी @bsebexam.com, आदित्य, निशु और अदिति टॉपर, मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

    Mithilesh KumarUpdated on 25 Mar 2026, 02:19 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Bihar board 12th result 2026 in hindi) - बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की घोषणा 23 मार्च 2026 को दोपहर 1.41 बजे की गई। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉपर में जगह बनाई है जबकि साइंस में छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया है। तीनों संकायों को मिलाकर कुल 26 टॉपर बने हैं जिसमें सबसे अधिक संख्या छात्राओं की है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर जारी किया गया। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके बीएसईबी ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार इंटर रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक इस पेज पर भी प्रदान किया गया है जिसकी मदद से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड द्वारा 23 मार्च से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है। उम्मीदवार 120 रुपये प्रति विषय का भुगतान करके 2 अप्रैल तक अपने पेपर की स्क्रूटिनी करवा सकते हैं।
    ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर | बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर | बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट - इंटरमीडिएट रिजल्ट लाइव अपडेट्स
    2. बिहार बोर्ड टॉपर को मिलेगा सम्मान
    3. कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा
    4. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 तिथियां (Bihar Board 12th Result 2026 Dates in hindi)
    5. वर्षवार बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट दिनांक और समय (Year-wise Bihar Board 12th Class Result Date and Time)
    6. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 अवलोकन (Bihar Board 12th Result 2026 Overview)
    7. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे जांचें? (How to Check Bihar Board 12th Result 2026 Online?)
    8. आधिकारिक बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट (Official Bihar Board 12th Result Websites in hindi)
    9. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on Bihar Board Intermediate Result 2026)
    10. बिहार बोर्ड 12वीं ऑनलाइन मार्कशीट 2026 (Bihar Board 12th Online Marksheet 2026)
    11. बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से देखें (View Bihar Board Result 2026 Via SMS)
    12. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 - उत्तीर्ण अंक (Bihar Board 12th Result 2026 - Passing Marks)
    13. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 - संक्षिप्ताक्षरों का अर्थ (Bihar Board Inter Result 2026 - Meaning of Abbreviations)
    14. बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 की जांच के लिए आवेदन करने के चरण (Steps to Apply for Scrutiny of BSEB 12th Result 2026)
    15. मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें (Apply for Obtaining a Photocopy of the Evaluated Answer Sheet)
    16. बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2026 के लिए कम्पार्टमेंट रिजल्ट (Bihar Board Compartment Result for 12th Class 2026 in hindi)
    17. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 - छात्रवृत्ति/पुरस्कार (Bihar Board 12th Result 2026 - Scholarships/Awards)
    18. बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट आंकड़ें (Bihar Board Class 12 Result Statistics)
    19. बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2026 (Bihar Board 12th Toppers 2026)
    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी @bsebexam.com, आदित्य, निशु और अदिति टॉपर, मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Bihar Board 12th Result 2026 in Hindi)


    बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी के संबंध में सूचना देखें-

    1774428495819

    बिहार बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट तिथि और समय जारी कर इसकी सूचना पहले ही दे दी थी। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि 23 मार्च .2026 को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। बीएसईबी इंटर रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे।
    1774240076313

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट - इंटरमीडिएट रिजल्ट लाइव अपडेट्स

    बिहार बोर्ड द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों और अभिभावकों के लिए रिजल्ट से संबंधित मुख्य जानकारी नीचे दी जा रही है।

    @02:50 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - 25 मार्च से 2 अप्रैल करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

    जो छात्र अपने बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं या किसी एक-दो विषय में असफल रहे हैं, उके लिए बिहार बोर्ड ने स्क्रूटनी आवेदन की तिथि जारी कर दी है। छात्र 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी (कॉपी री-चेकिंग) और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    @02:35 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - आर्ट्स टाॅपर्स

    बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स टॉपर में पहले स्थान पर एक छात्रा ने जगह बनाई है तो दूसरे स्थान पर तीन और तीसरे पर चार विद्यार्थियों में अपना नाम दर्ज किया है।

    रैंक

    नाम

    जिला

    मार्क्स (% में)

    1

    निशु कुमारी

    गया

    95.8

    2

    सिद्धि शिक्षा

    सीतामढ़ी

    95.6

    2

    चंद्रदीप कुमार

    लखीसराय

    95.6

    2

    मो लकी अंसारी

    पूर्णिया

    95.6

    3

    नसरीन प्रवीण

    पश्चिम चंपारण

    95.4

    3

    साजिया अंसारी

    नालंदा

    95.4

    3

    निशु कुमारी

    दरभंगा

    95.4

    3

    आदर्श

    सहरसा

    95.4

    4

    अमृता कुमारी

    सीवान

    95.2

    4

    स्वीटी कुमारी

    दरभंगा

    95.2

    5

    बीबी असराना

    अररिया

    95

    5

    रोशनी कुमारी

    सारण

    95

    5

    मनीष कुमार

    दरभंगा

    95

    @02:20 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - कॉमर्स में बेटियों ने लहराया परचम

    इंटर काॅमर्स टॉपर देखें

    रैंक

    छात्र/छात्रा का नाम

    जिला

    अंक प्रतिशत

    1

    अदिति कुमारी

    पटना

    96

    2

    माही कुमारी

    पटना

    95.2

    3

    निशिका श्री

    पटना

    95

    4

    मानवी कुमारी

    वैशाली

    94.8

    4

    श्रेया कुमारी

    नवादा

    94.8

    5

    वरिशा नौषाद

    पटना

    94.4

    5

    हर्षिका

    पटना

    94.4

    @02:07 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - साइंस टॉपर के नाम देखें

    छात्र/छात्रा का नाम

    लिंग

    अंक

    प्रतिशत

    स्थान

    आदित्य प्रकाश

    पुरुष

    481

    96.2

    1

    साक्षी कुमारी

    महिला

    479

    95.80

    2

    सपना कुमारी

    महिला

    479

    95.80

    2

    अनामिका कुमारी

    महिला

    478

    95.60

    3
    सत्यम

    पुरुष

    47695.204
    पलक

    महिला

    47595.005

    @01:57 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - आर्ट्स में निशु तो कॉमर्स में अदिति ने लहराया परचम

    कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने 479 अंक के साथ (95.1 प्रतिशत) टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में अदिती कुमारी 481 अंक हासिल कर टॉपर बनी हैं।

    @01:55 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - कितना रहा पास प्रतिशत

    परीक्षा में शामिल 84.09% लड़कों ने सफलता हासिल की है। वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% है।

    @01:51 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - आदित्य, साक्षी और सपना साइंस में टॉपर

    विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश ने टॉप किया 481 अंक के साथ पहला स्थान 96.2 पाया । साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 479 अंक के साथ दूसरा स्थान पाया

    @01:49 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - तीनों संकायों में कुल 26 बने टॉपर

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के अुसार, 86.23 छात्राएं पास प्रतिशत
    कुल टॉपर्स- तीनों संकाय में 26 टॉपर्स शामिल हैं। 26 में 19 छात्राएं है।

    @01:46 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - कितने प्रतिशत पास हुए

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के अुसार, कुल 85.19 % परीक्षार्थी पास हुए है। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉपर में जगह बनाई है जबकि साइंस में छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

    @01:42 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - शिक्षा मंत्री ने जारी किया इंटर रिजल्ट

    शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर दिया है। थोड़ी देर में इंटर रिजल्ट संबंधी आंकड़े जारी किए जाएंगे।
    1774253723687

    @01:39 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - इंतजार खत्म, जारी होने वाला है इंटर रिजल्ट

    बिहार बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर में इंटरमीडिएट के सभी संकायों यानी इंटर आर्ट्स, इंटर साइंस और इंटर कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष परीक्षा संबंधी आंकड़ों की जानकारी के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम की घोषणा करेंगे।

    @01:33 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

    प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोर्ड ऑफिस पहुंच गए हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इंटर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

    @01:28 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट- अगर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट क्रैश कर जाए तो क्या करें

    छात्र मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर अपना बिहार होर्ड इंटर रिजल्ट देख सकते हैं-

    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें।
    • निम्नलिखित प्रारूप में एसएमएस टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल-नंबर
    • अब इसे 56263 पर भेजें।
    • कुछ देर बाद बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

    @01:20 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - टॉपर्स की घोषणा भी होगी इंटर रिजल्ट के साथ

    बिहार बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी करने के साथ ही सभी संकायों यानी इंटर आर्ट्स, इंटर साइंस और इंटर कॉमर्स के टॉपर्स के नाम की भी घोषणा करेगा। परीक्षा में करीब 13.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद छात्र बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट डाउनलोड (Bihar board 12th marksheet download) कर सकते हैं। हालांकि छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

    @01:07 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - प्रेस काॅन्फ्रेंस की तैयारी शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के इंटर यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। BSEB इंटर परिणाम घोषित करने का समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया है। बिहार बोर्ड (BSEB) इंटर रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म होगा।

    @12:58 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 - कब जारी होगा इंटर रिजल्ट लिंक

    दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 की घोषणा के बाद रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा। bihar board 12th result 2026 official website - interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाकर इंटर परिक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    @12:45 PM बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 का - प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा कक्षा 12वीं रिजल्ट

    बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2026 जारी करेंगे।

    @12:30 PM बिहार बोर्ड इंटर 2026 का रिजल्ट - पिछले वर्ष इंटर रिजल्ट 2025 के आंकड़े

    बिहार बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट रिजल्ट सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) के लिए एक साथ जारी होगा। पिछले वर्ष विज्ञान संकाय में 82.5%, वाणिज्य (कॉमर्स) में 94.77% और आर्ट्स (कला) संकाय में 89.66% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी। ओवरऑल रिजल्ट 86.50% दर्ज किया गया था।

    @12:20 PM बिहार बोर्ड इंटर 2026 का रिजल्ट - जल्द आने वाला है बिहार इंटर रिजल्ट

    बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी करने के लिए दिए गए वेबसाइट https://interbiharboard.com पर comming soon का संदेश लिखा आ रहा है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    1774248285917

    @12:10 PM बिहार बोर्ड इंटर 2026 का रिजल्ट - इंटर रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं

    बिहार कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 को एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है। ऐसा करने के लिए छात्रों को एक निर्धारित प्रारूप में एक निर्दिष्ट नंबर पर एक टेक्स्ट संदेश भेजना होगा, जैसा कि नीचे बताया गया है:

    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें।
    • निम्नलिखित प्रारूप में एसएमएस टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल-नंबर
    • अब इसे 56263 पर भेजें।
    • कुछ देर बाद बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

    @11:55 AM बिहार बोर्ड इंटर 2026 का रिजल्ट - टॉपर्स के मेधा दिवस पर दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

    बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले मेधा दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। माडिया सूत्रों के अनुसार, टॉपर लिस्ट में नंबर 1 में शामिल विद्यार्थी को 2 लाख रुपये, नंबर 2 पर शामिल विद्यार्थी को 1. लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं बिहार बोर्ड इंटर टॉपर रैंक 3 वाले को 1 लाख रुपये दिया जाएगा।

    @11:35 AM बिहार बोर्ड इंटर 2026 का रिजल्ट - बीएसईबी 12वीं परिणाम डाउनलोड करने के चरण

    बिहार बोर्ड 12वी परिणाम की घोषणा के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपने 12वीं बीएसईबी परिणाम 2026 को ऑनलाइन देख सकेंगे। नीचे, हमने छात्रों को बीएसईबी 12वीं परिणाम डाउनलोड करने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए चरण प्रदान किए हैं।

    बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम जांचने के चरण -

    • आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com पर जाएं।
    • "बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026" लिंक पर क्लिक करें।
    • छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
    • सबमिट करें और परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन प्रोविजनल बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2026 डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
    Top 50+ Entrance Exams After 12th
    Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
    Download EBook

    @11:05 AM बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट - परीक्षा के कितने दिन बाद जारी हो रहा रिजल्ट

    बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2026 फरवरी में 2 से 13 तारीख तक आयोजित हुई थी। परीक्षा समापन के 40 दिन के अंदर बिहार इंटर रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी हो रहा है। बीते वर्ष 2025 में भी 40 दिन के अंदर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी हुआ था।

    @10:45 AM बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट - कहां जारी होगा 12वीं का परिणाम

    बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी होने के बाद वेबसाइट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार अपना इंटर का रिजल्ट वेबसाइट पर दिए रिजल्ट लिंक से देख सकते हैं।

    बीएसईबी इंटर 12वीं रिजल्ट डेट 2026 : बिहार बोर्ड 12वीं का एग्जाम रिजल्ट 23 मार्च को जारी होगा, जबकि मैट्रिक, क्लास 10 का एग्जाम रिजल्ट 28 मार्च, 2026 तक आएगा। बीएसईबी 10वीं और 12वीं का एग्जाम रिजल्ट वेबसाइट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा।

    बिहार बोर्ड टॉपर को मिलेगा सम्मान

    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड परिणाम घोषित करने की उम्मीद है, और टॉपर्स को 3 दिसंबर को मेधा दिवस के अवसर पर पुरस्कार राशि और सम्मान दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पाने वालों को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान पाने वालों को 1 लाख रुपये मिलेंगे।

    कक्षा 12 के लिए, वित्तीय पुरस्कार सभी तीनों शैक्षणिक धाराओं में शीर्ष पाँच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए निर्धारित हैं; चौथे और पाँचवें स्थान पर आने वालों को 30,000 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा 10 के छात्रों के लिए यह सम्मान और भी विस्तृत है, जहाँ चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को प्रत्येक को 20,000 रुपये मिलेंगे। इन नकद प्रोत्साहनों के अलावा, प्रत्येक रैंकधारक को पदक, मेरिट प्रमाणपत्र और भविष्य की पढ़ाई में सहायता के लिए एक लैपटॉप भी दिया जाएगा।

    बीएसईबी के पीआरओ राजीव द्विवेदी ने कहा, “ये प्रोत्साहन छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए दिए जाते हैं।” कक्षा 10 के रैंकधारकों के लिए, राज्य उनकी कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी होने तक 2,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। कक्षा 12 के मेधावी छात्रों के लिए 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं, जो उनकी स्नातक अवधि तक जारी रहते हैं। 2025 में कुल 151 छात्रों को नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस समूह में 123 कक्षा 10 के रैंकधारक और 28 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे।

    कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इण्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सभी जिला में निर्धारित मूल्यांकन केन्द्र पर 27 फरवरी.2026 से प्रारम्भ हुआ, जो 10 मार्च 2026 तक चला। मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं से अवार्ड शीट एवं मार्क्स फ्लायल पर अंकों की प्रविष्टि MPP (Marks Posting Personnel) द्वारा की गई। जिस दिन जितनी कॉपियों का मूल्यांकन होता है उसके अंक उसी दिन बोर्ड के पास ऑनलाइन अपडेट कर दिया जाता है।

    बिहार बोर्ड एक ही दिन सभी स्ट्रीम के लिए बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी करेगा। बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2026 फरवरी में आयोजित हुई और रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी होगा। पिछले शैक्षणिक वर्ष में बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट 25 मार्च को दोपहर 1.25 बजे घोषित किए गए थे। कक्षा 12वीं 2026 के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन कार्यक्रम, उत्तीर्ण अंक और चरणों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।
    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की जांच करें

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 तिथियां (Bihar Board 12th Result 2026 Dates in hindi)

    निम्नलिखित तालिका में बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा से जुड़ी सभी घटनाओं की संभावित तारीखें शामिल हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इन दिनों यह सर्च कर रहे हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2026 (bihar board 12th ka result kab aaega 2026), बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट 2026 (bihar board class 12th result date 2026), इंटर रिजल्ट 2026 डेट बिहार बोर्ड (inter result 2026 date bihar board) तो हम आपको बता दें कि इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में मिलेंगे। बोर्ड द्वारा आधिकारिक अपडेट प्रदान करने के बाद तालिका को आधिकारिक तारीखों के साथ अपडेट किया जाएगा।

    बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 दिनांक (Bihar Board Result 12th Class 2026 Date in hindi)

    विवरण

    तिथियां 2026

    बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथियां 2026

    2 फरवरी से 13 फरवरी 2026

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 तारीख (bihar board ka 12th ka result kab aaega)

    23 मार्च 2026 दोपहर 1.30 बजे

    बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026

    अप्रैल 2026

    बिहार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां 2026

    अप्रैल-मई 2026

    बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट दिनांक 2026

    मई 2026

    बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2025 दिनांक (Bihar Board Result 12th Class 2025 Date in hindi)

    विवरण

    तिथियां 2025

    बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथियां 2025

    1 से 15 फरवरी 2025

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 तारीख (bihar board ka 12th ka result kab aaega)

    25 मार्च 2025 (दोपहर 1.15 बजे)

    बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2025

    1 से 11 अप्रैल 2025

    बिहार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां 2025

    2 मई से 13 मई 2025

    बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट दिनांक 2025

    31 मई 2025

    वर्षवार बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट दिनांक और समय (Year-wise Bihar Board 12th Class Result Date and Time)

    वर्ष

    तारीख

    समय

    202623 मार्चदोपहर 1.30 बजे
    202525 मार्चदोपहर 1.15 बजे

    2024

    23 मार्च

    दोपहर 1:30

    2023

    मार्च 21

    दोपहर 2:30

    2022

    16 मार्च

    दोपहर 3:27

    2021

    26 मार्च

    दोपहर 3 बजे

    2020

    24 मार्च

    शाम 7 बजे

    2019

    30 मार्च

    दोपहर 3:15 बजे

    2018

    6 जून

    शाम 4 बजे

    2017

    30 मई

    सुबह 11 बजे

    2016

    28 मई

    दोपहर 3 बजे

    2015

    20 जून

    दोपहर 3 बजे

    ये भी पढ़ें :

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 अवलोकन (Bihar Board 12th Result 2026 Overview)

    छात्र बीएसईबी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 (bihar board inter result 2026 in Hindi) की प्रमुख झलकियां प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तालिका देख सकते हैं :

    बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की मुख्य विशेषताएं (Highlights of Bihar Board Exam Class 12 Result 2026)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026

    रिजल्ट का नाम

    बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026

    रिजल्ट जारी करने वाले प्राधिकारी का नाम

    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी)

    बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 तारीख

    23 मार्च 2026

    रिजल्ट के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

    रोल कोड और रोल नंबर

    रिजल्ट का समय

    दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे जांचें? (How to Check Bihar Board 12th Result 2026 Online?)

    बीएसईबी 12वीं ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:

    • वेबसाइट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com खोलें।

    • 'बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

    • रोल कोड और रोल नंबर डालें।

    • कैप्चा सत्यापन करें।

    • अब, 'देखें' बटन पर क्लिक करें।

    • कक्षा 12 के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • ऑनलाइन प्रोविजनल बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

    बीएसईबी 12वीं रिजल्ट वेबसाइट छवि देखें :

    Bihar Board 12th Result

    आधिकारिक बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट (Official Bihar Board 12th Result Websites in hindi)

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (bihar board ka result) चेक लिंक निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा :

    • https://interbiharboard.com
    • https://www.bsebexam.com
    • biharboardonline.bihar.gov.in
    • biharboardonline.com

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on Bihar Board Intermediate Result 2026)

    biharboardonline.gov.in कक्षा 12 रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण होंगे:

    • छात्र का नाम

    • पिता का नाम

    • स्कूल के नाम

    • रोल कोड

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • संकाय/स्ट्रीम (विज्ञान/वाणिज्य/कला)

    • विषयवार पूर्ण एवं उत्तीर्ण अंक

    • विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक

    • विषयवार कुल अंक

    • कुल प्राप्त अंक

    • बीएसईबी कक्षा 12 रिजल्ट स्थिति/श्रेणी

    बिहार बोर्ड 12वीं ऑनलाइन मार्कशीट 2026 (Bihar Board 12th Online Marksheet 2026)

    • बोर्ड बिहार बोर्ड कक्षा 12 की मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है। बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट केवल संदर्भ के लिए है और छात्रों को रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट एकत्र करनी होगी।

    • छात्रों को ऑनलाइन बिहार कक्षा 12 मार्कशीट 2026 में उल्लिखित विवरणों को सत्यापित करना होगा। किसी भी विसंगति के मामले में, स्कूल अधिकारियों या बोर्ड अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए। बिहार बोर्ड इंटर मार्कशीट 2026 की नमूना छवि नीचे देखें:

    बीएसईबी कक्षा 12 मार्कशीट की नमूना छवि

    Bihar Board 12th Marksheet

    ये भी पढ़ें :

    बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से देखें (View Bihar Board Result 2026 Via SMS)

    ऑनलाइन रिजल्ट एक्सेस सुविधा के अलावा, बिहार कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 को एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है। ऐसा करने के लिए छात्रों को एक निर्धारित प्रारूप में एक निर्दिष्ट नंबर पर एक टेक्स्ट संदेश भेजना होगा, जैसा कि नीचे बताया गया है:

    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें।

    • निम्नलिखित प्रारूप में एसएमएस टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल-नंबर

    • अब इसे 56263 पर भेजें।

    • कुछ देर बाद बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 - उत्तीर्ण अंक (Bihar Board 12th Result 2026 - Passing Marks)

    यहां बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2024-25 उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों का विवरण दिया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों के लिए उत्तीर्ण अंक विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए समान हैं:

    • थ्योरी - प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 30%।

    • प्रैक्टिकल - प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 40%।

    बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 मोड (Bihar 12th Board Result 2026 Mode)

    बीएसईबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा करेगा। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 का डाइरेक्ट लिंक उपलब्ध होने पर यहां प्रदान किया जाएगा। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का डाइरेक्ट लिंक छात्रों को लॉगिन विंडो पर ले जाएगा जहां उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद बिहार बोर्ड १२थ रिजल्ट २०२६ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    साथ ही, onlinebseb.in 12वीं रिजल्ट 2026 अनंतिम होगा। बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 - संक्षिप्ताक्षरों का अर्थ (Bihar Board Inter Result 2026 - Meaning of Abbreviations)

    ऑनलाइन बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में आमतौर पर उल्लिखित कुछ संक्षिप्ताक्षर नीचे सूचीबद्ध हैं:

    • D - डिस्टिंक्शन

    • F - फेल

    • @ - Swapping

    • U/R - अंडर रेगुलेशन

    • # - पिछले वर्ष के बेहतर अंक

    बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 की जांच के लिए आवेदन करने के चरण (Steps to Apply for Scrutiny of BSEB 12th Result 2026)

    जो छात्र अपने कक्षा 12 बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 से असंतुष्ट हैं, वे 120 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025-26 की जांच के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें।

    • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    • 'स्क्रूटनी के लिए आवेदन करें (इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026)' के लिंक पर क्लिक करें।

    • रोल कोड और रोल नंबर डालें और कैप्चा भरें।

    • छात्र अपनी जन्मतिथि दर्ज करके पासवर्ड बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।

    • रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। इसके बाद, स्क्रूटनी के लिए आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें विषयों सहित छात्र के सभी विवरण दिखाई देंगे।

    • किसी विषय या विषयों की उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वांछित विषय(विषयों) के सामने चेकबॉक्स पर टिक करें। चेकमार्क (✔) लगाएं।

    • फिर, शुल्क भुगतान के लिए पृष्ठ पर उपलब्ध 'भुगतान' बटन पर क्लिक करें। निर्धारित जांच शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

    • स्क्रूटनी के बाद बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 संभवत: अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार 12वीं रिजल्ट स्क्रूटनी 2026 की जांच कर सकेंगे।

    मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें (Apply for Obtaining a Photocopy of the Evaluated Answer Sheet)

    यदि छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं, तो वे अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की एक फोटो कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा के लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीएसईबी वार्षिक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषणा के 3 महीने के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्र इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    • 'उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।

    • विवरण भरें और उत्तर पुस्तिका के प्रकार के बाद विषयों का चयन करें।

    • फिर, आवेदन शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्तिपरक उत्तर पुस्तिका के लिए प्रति विषय 500 रुपये और प्रत्येक वस्तुनिष्ठ उत्तर पुस्तिका के लिए 100 रुपये का भुगतान करें।

    • अब, सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए इसे सबमिट करें।

    • आवेदन प्राप्त होने के बाद, मूल्यांकन-सह-सत्यापन केंद्र 30 दिनों के भीतर मूल्यांकित बीएसईबी 12वीं उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी छात्र के पते पर भेज देगा।

    नोट - छात्र मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए हिंदी भाषा में आवेदन करने के विस्तृत निर्देश यहां पढ़ें

    बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2026 के लिए कम्पार्टमेंट रिजल्ट (Bihar Board Compartment Result for 12th Class 2026 in hindi)

    • बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 मई 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। यह results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in जैसी वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

    • यदि कोई छात्र बीएसईबी कक्षा 12 2026 परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उनके पास पास होने के लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर होता है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 को रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे छात्रों को उत्तीर्ण होने का दूसरा और अंतिम मौका प्रदान करते हैं।

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 - छात्रवृत्ति/पुरस्कार (Bihar Board 12th Result 2026 - Scholarships/Awards)

    बीएसईबी बोर्ड बिहार 12वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर्स को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और अन्य पुरस्कार भी प्रदान करेगा, जैसा कि नीचे दिया गया है:

    बीएसईबी बोर्ड 12वीं रिजल्ट टॉपर्स पुरस्कार 2025 (BSEB Board 12th Result Toppers Awards)

    रैंक

    पुरस्कार

    1

    एक लैपटॉप, 2 लाख रुपये और एक किंडल ई-रीडर

    2

    एक लैपटॉप, 75,000 रुपये और एक किंडल ई-रीडर

    3

    एक लैपटॉप, 50,000 रुपये और एक किंडल ई-रीडर

    बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट आंकड़ें (Bihar Board Class 12 Result Statistics)

    बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद 2026 के लिए बीएसईबी 12वीं रिजल्ट के आंकड़ों की घोषणा करेगा। इस बीच, निम्नलिखित तालिका में, छात्र वर्ष-वार बीएसईबी 12वीं रिजल्ट के आंकड़े देख सकते हैं:

    पिछले वर्षों के बिहार बोर्ड रिजल्ट कक्षा 12 सांख्यिकी

    वर्ष

    उपस्थित छात्र

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    2025

    12.92 लाख86.56%

    2024

    12,91,684

    87.21%

    2023

    13,04,586

    83.70%

    2022

    13,45,939

    80.15%

    2021

    13,40,267

    78.04

    2020

    1204834

    80.44

    2019

    1315382

    79.76

    2018

    1190000

    52.95

    2017

    1240168

    35.25

    2016

    1157000

    67.66

    2015

    981778

    88.62

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - स्ट्रीम-वार उत्तीर्ण प्रतिशत

    वर्ष

    विज्ञान

    वाणिज्य

    आर्ट्स

    2025

    89.50%94.77%82.75%

    2024

    87.80%

    94.88%

    86.15%

    2023

    83.93%

    93.95%

    82.74%

    2022

    79.81%

    90.38%

    79.53%

    2021

    77.628%

    91.48%

    77.97%

    2020

    77.39%

    93.26%

    81.44%

    2019

    81.2

    93.02

    76.5

    2018

    44.71

    91.32

    61.32

    2017

    30.11

    37.13

    73.76

    2016

    67

    73.13

    56

    बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2026 (Bihar Board 12th Toppers 2026)

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड कक्षा 12 के लिए बीएसईबी टॉपर्स सूची प्रकाशित करता है। उच्चतम अंक वाले छात्र बीएसईबी 12वीं टॉपर्स 2026 सूची में शामिल किए जाते हैं। नीचे, सूची प्रकाशित होने के बाद हम बीएसईबी कक्षा 12 टॉपर्स 2026 सूची को अपडेट करेंगे। तब तक, छात्र पिछले वर्षों के टॉपर्स के नाम और अंक उनकी रैंक के साथ नीचे देख सकते हैं:

    स्ट्रीम-वार बीएसईबी कक्षा 12वीं टॉपर्स 2025 (Stream-wise BSEB Class 12th Toppers 2025)

    साइंस में प्रिया जायसवाल, आर्ट्स में अंकिता कुमारी और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने बाजी मारी है।

    रैंक

    संकाय

    नाम

    अंकों का प्रतिशत

    1

    विज्ञान

    प्रिया जायसवाल

    96.08

    1

    आर्ट्स

    अंकिता कुमारी

    94.06

    1

    कॉमर्स

    रोशनी कुमारी

    95.00

    स्ट्रीम-वार बीएसईबी कक्षा 12वीं टॉपर्स 2024 (Stream-wise BSEB Class 12th Toppers 2024)

    रैंक

    संकाय

    नाम

    अंकों का प्रतिशत

    1

    विज्ञान

    मृत्युंजय कुमार

    96.20

    1

    आर्ट्स

    तुषार कुमार

    96.40

    1

    कॉमर्स

    प्रिया कुमारी

    95.60

    बिहार बोर्ड और अन्य राज्यों के बोर्ड के टॉपर को क्या इनाम मिलता है, वीडियो में देखें

    कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में (About compartment exams)

    • कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

    • जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, वे उस विषय को पास करने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

    • कंपार्टमेंट परीक्षा किसी परीक्षा को पास करने का दूसरा और आखिरी मौका होता है इसलिए छात्र को इस बार अच्छी तैयारी करनी चाहिए।

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 के बाद क्या करना चाहिए?

    • बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद, छात्र आगे की पढ़ाई के लिए जाएंगे।

    • छात्रों को बारहवीं के बाद किए जाने वाले विभिन्न कोर्सेज की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

    • बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 के तुरंत बाद कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के लिए प्रवेश द्वार खुल जाते हैं।

    • छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहिए।

    • वे शार्ट टर्म पाठ्यक्रमों, डिप्लोमा पाठ्यक्रम और किसी विशिष्ट क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

    महत्वपूर्ण प्रश्न :

    बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट कब आएगा 2026 में?

    बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट 2026 23 मार्च 2026 को जारी होगा।

    क्लास 12 बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कब?

    क्लास 12 बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कब? जारी होगा, उम्मीदवार सर्च कर रहे हैं तो हम बता दें कि 23 मार्च 2026 को जारी होगा।

    इंटर का रिजल्ट कब आएगा 2026?

    इंटर का रिजल्ट आम तौर पर बिहार बोर्ड मार्च में जारी करता है। इस बार रिजल्ट 23 मार्च 2026 को दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। पिछले साल 2025 में 25 मार्च को इंटर रिजल्ट जारी हुआ था।

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? इसकी सूचना बिहार बोर्ड रिजल्ट से पहले जारी कर चुका है।

    यह भी पढ़ें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट कब आएगा 2026 (Bihar board class 12 ka result kab aayega 2026) ?
    A:

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डेट (bihar board class 12th result date) 23 मार्च 2026 है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे जारी होगा।

    Q: मैं बिना रोल कोड के बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे देख सकता हूँ?
    A:

    बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 को रोल कोड के बिना एक्सेस नहीं किया जा सकता है। इसलिए, आपको बिहार रिजल्ट की जांच करने के लिए अपने एडमिट कार्ड या संबंधित स्कूलों से अपना रोल कोड (Roll Code) प्राप्त करना चाहिए।

    Q: BSEB 12वीं प्रोविजनल प्रमाणपत्र (BSEB 12th provisional certificate) क्या होता है?
    A:

    यह एक प्रकार की अस्थायी बिहार बारहवीं मार्कशीट है जो तत्काल संदर्भ के लिए छात्रों को प्रदान की जाती है।

    Q: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 विज्ञान कैसे देख सकता हूं?
    A:

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 विज्ञान को आधिकारिक वेबसाइट से रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है।

    Q: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कब कर सकते हैं और दोबारा जांच के बाद बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026 कहां उपलब्ध होगा?
    A:

    किसी विषय में मिले अंक से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं।

    Q: अपना बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 की मार्कशीट कब प्राप्त होगी?
    A:

    बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026 के कुछ दिनों के बाद, छात्रों को संबंधित स्कूलों से उनकी मूल मार्कशीट मिलेंगी।

    Q: बिहार बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट कहां से मिल सकता है?
    A:

    बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (BSEB 12th Result) के जारी होने के बाद छात्र संबंधित स्कूल प्राधिकारियों से माइग्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: क्या ऑनलाइन बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 का उपयोग करके आगे प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है?
    A:

     हां, छात्र ऑनलाइन मार्क शीट का उपयोग करके आगे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन बाद में, उन्हें मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    ISC 12th Admit Card Date

    27 Jan'26 - 6 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 12th ?

    Hi Student

    If you have chosen Physics, Chemistry, Biology (PCB) in your Bihar Board 12th , and taken Mathematics as an additional subject, and you have scored more marks in Maths than Biology, then your additional marks will not be added to the Total Percentage. You need to score higher