बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 - बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट BSEB द्वारा 23 मई 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया गया। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) यह रिजल्ट ऑनलाइन results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया। BSEB बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए, छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड डाल सकते हैं। हमने इस लेख में BSEB 10वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक प्रदान किया है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक विशेष परीक्षा 2026 और माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (पुनः जाँच) 25 मई से शुरू हुई। परीक्षा परिणाम 23 मई 2026 को जारी किया गया। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि: 25 मई 2026 से 29 मई 2026 तक है। स्क्रूटनी शुल्क: ₹120 प्रति विषय देना होगा। आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट matric.biharboardscrutiny.com और biharboardonline.com पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
वेबसाइट पर जाकर “Apply for Scrutiny” लिंक पर क्लिक करें।
रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर पासवर्ड बनाएं।
लॉगिन करके जिन विषयों की स्क्रूटनी चाहिए, उन्हें चुनें।
ऑनलाइन भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) करें।
स्क्रूटनी में क्या जांचा जाएगा:
अंकों का सही जोड़ हुआ है या नहीं।
कोई उत्तर बिना जाँचे तो नहीं रह गया।
अंदर के पन्नों के अंक मुख्य पृष्ठ पर सही चढ़ाए गए हैं या नहीं।
महत्वपूर्ण:
स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़, घट या जैसे के तैसे रह सकते हैं।
भुगतान के बाद आवेदन की स्थिति की पुष्टि करना जरूरी है।
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) और माध्यमिक (कक्षा 10) की वार्षिक, कंपार्टमेंटल एवं विशेष परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के अंक पत्र (Marksheet) और मूल प्रमाण पत्र (Original Certificate) में छूटी या गलत हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की है। जिन छात्रों के अंक पत्र या मूल प्रमाण पत्र में छोटी/बड़ी त्रुटि रह गई है, वे सुधार करा सकते हैं।
आवेदन कैसे करें:
छात्र/छात्रा को अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन करना होगा।
आवेदन के साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और शपथ-पत्र (Affidavit) संलग्न करना अनिवार्य है।
प्रधानाचार्य आवेदन की जाँच कर संबंधित प्रमंडलीय क्षेत्रीय कार्यालय (Divisional Office) में निर्धारित शुल्क सहित जमा करेंगे।
जाँच के बाद बोर्ड द्वारा अंक पत्र/प्रमाण पत्र में सुधार कर संशोधित (Revised) दस्तावेज जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में 21.16% सफल हुए हैं। वहीं, मैट्रिक विशेष परीक्षा में 57.18% पास हुए हैं। परीक्षाफल https://interbiharboard.com और https://compartment.biharboardonline.org पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दावा किया है कि इस परिणाम के साथ ही परीक्षा चक्र को देश में सबसे पहले पूरा किया गया है। बोर्ड के अनुसार अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया सामान्यतः जुलाई-अगस्त तक पूरी होती है, जबकि बिहार बोर्ड ने इस वर्ष मार्च में वार्षिक परीक्षा और मई में विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम जारी कर रिकॉर्ड बनाया है। समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 11 मई तक किया गया था। मैट्रिक विशेष परीक्षा 6 मई को समाप्त हुई थी, जबकि इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 11 मई तक चली। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया।
मैट्रिक विशेष परीक्षा में कुल 6,034 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 2,033 छात्र और 1,417 छात्राओं सहित 3,450 विद्यार्थी पास हुए हैं। उत्तीर्णता प्रतिशत 57.18% है। मैट्रिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा में कुल 62,506 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 6.244 छात्र और 6,983 छात्राओं सहित कुल 13,227 विद्यार्थी पास हुए हैं। उत्तीर्णता प्रतिशत 21.16% है। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 159 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था।
बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए कराई जाती है, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके थे या किसी कारणवश नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए छात्रों को एक और मौका दिया जाता है ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष खराब न हो।
माध्यमिक विशेष (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 और माध्यमिक कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 12 मई 2026 से 14 मई 2026 तक चला। मूल्यांकन कार्य इन पाँच जिलों (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया, सारण) में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न हुआ।
पिछले साल, बोर्ड ने 31 मई, 2025 को BSEB 10वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी किया था। BSEB बोर्ड के ऑनलाइन 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य विवरण शामिल होते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 की तारीख और सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे देखें, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें।
यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी जो वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे और उनका एक साल बर्बाद न हो, इसलिए उन्हें दूसरा मौका मिलेगा। बीएसईबी माध्यमिक विशेष परीक्षा सह कंपार्टमेंट परीक्षा का आवेदन वार्षिक रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद 1 से 7 अप्रैल तक हुआ और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल 2026 में जारी हुआ। इस परीक्षा का रिजल्ट 23 मई 2026 को जारी हुआ। BSEB बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com पर छात्रों को अपना बिहार बोर्ड दसवीं कंपार्टमेंट रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा।
BSEB 10वीं कंपार्टमेंटल परिणाम 2026 https://matricbiharboard.com/, results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 की तारीख और सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने का तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें।
जो छात्र बीएसईबी मैट्रिक कम्पार्टमेंट थ्योरी परीक्षा (matric compartment theory exams in hindi) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने कम्पार्टमेंट परीक्षा के अंक ऑनलाइन देख सकते हैं। यहाँ, हमने बीएसईबी 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2026 (BSEB 10th compartment exam result 2026 in hindi) के कुछ मुख्य बिंदु दिए हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
बोर्ड का नाम | Bihar School Examination Board |
परिणाम का नाम | बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2026 |
| कॉपी जांच | 12 से 14 मई 2026 |
परिणाम तिथि | 23 मई, 2026 को शाम 4 बजे |
कंपार्टमेंट रिजल्ट वेबसाइट | results.biharboardonline.com https://matricbiharboard.com/ |
पिछले साल, बोर्ड ने 29 मई, 2024 को BSEB 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट (BSEB 10th compartment result in hindi) जारी किया था। वर्ष 2025 में बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में मात्र 32.93% विद्यार्थी ही पास हुए। BSEB बोर्ड ऑनलाइन 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट (BSEB board online 10th compartment result in hindi) में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य विवरण शामिल हैं। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन देने का मौका दिया जाता है। बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 31 मई को जारी किया गया। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्मेंटल परीक्षा (Bihar board 10th compartment exam in hindi) 2 से 7 मई 2025 तक आयोजित की गई।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट गत वर्ष चेक करने का सीधा लिंक
बीएसईबी 10वीं परीक्षा (BSEB 10th exams in hindi) की महत्वपूर्ण तिथियों पर नज़र रखने से छात्रों को आने वाली घटनाओं के बारे में जानने में मदद मिलेगी। बिहार बोर्ड की परीक्षा मई, 2026 को समाप्त होगी। जल्द ही, बोर्ड BSEB 10वीं कंपार्टमेंट के नतीजे जारी करेगा। छात्रों को बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 तिथियों (BSEB 10th compartmental result 2026 dates in hindi) के बारे में जानने के लिए निम्न तालिका देखनी चाहिए।
इवेंट्स | तारीखें 2026 | तारीखें 2025 |
| 29 मार्च 2026 | 29 मार्च, 2025 | |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल 2026 आवेदन तिथि | 1 से 7 अप्रैल 2026 | 4 से 16 अप्रैल, 2025 |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा एडमिट कार्ड | अप्रैल 2026 | 22 अप्रैल से 7 मई, 2025 |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल प्रैक्टिकल परीक्षा | अप्रैल 2026 | 29 और 30 अप्रैल, 2025 |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल थ्योरी परीक्षा | 2 से 7 मई 2026 | 2 से 7 मई, 2025 |
BSEB मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 | 23 मई 2026 | 31 मई, 2025 |
BSEB मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 स्क्रूटनी आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 मई 2026 | 2 जून 2025 |
BSEB मैट्रिक कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि | 29 मई 2026 | 6 जून 2025 |
बिहार बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी होता है। छात्र BSEB 1वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 कक्षा डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। -
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
‘कम्पार्टमेंटल परीक्षा’ के विकल्प को खोजें और उस पर क्लिक करें।
‘बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026’ के विकल्प पर क्लिक करें और यह एक नई लॉगिन विंडो खोलेगा।
पूछे गए फ़ील्ड में बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट सैंपल विंडो

BSEB कक्षा 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 (BSEB 10th compartmental result 2026 in hindi) ऑनलाइन चेक करने के लिए बिहार बोर्ड ने कई वेबसाइटें उपलब्ध कराई हैं। नीचे, हमने आधिकारिक बिहार बोर्ड 2026 परिणाम वेबसाइटों को सूचीबद्ध किया है -
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
सबंधित लिंक:
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट (BSEB 10th compartmental result in Hindi) जारी होने के बाद, छात्रों को दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सही हैं। ऑनलाइन बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरणदर्ज होंगे:
छात्र का नाम
रोल नंबर
रोल कोड
अधिकतम अंक
विषय के कुल अंक
परिणाम की स्थिति (पास/फेल)
डिवीजन
विषय
ऑनलाइन BSEB 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 (online BSEB 10th supplementary result 2026 in Hindi) प्रोविजनल है। छात्रों को बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 कक्षा 10वीं की घोषणा के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। इसके साथ ही, जो छात्र OFSS इंटर एडमिशन की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपना एडमिशन कन्फर्म करने के लिए पास की गई मार्कशीट जमा करनी होगी।
ये भी पढ़ें:
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए स्क्रूटनी डेट की घोषणा करता है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जून में स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रति विषय के लिए 120 रुपये ऑनलाइन शुल्क देना होगा। इससे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा BSEB कक्षा 10 कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम 2026 (BSEB 10th compartment results in Hindi) ऑनलाइन मोड में मई, 2026 में जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक

On Question asked by student community
Hi Priyanshu!
Given below are the links to access the BSEB Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/bseb-10th-previous-years-question-papers-pdf-download
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-10th-last-5-years-question-papers
Hi Sakshi Raj
Check the links given below for last 5 years' Bihar Board final exam question papers
Hi Prakash Kumar
Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:
If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.
Dear Student,
Aap Bihar Board Class 10th Science 2026 ka question paper aur answer key yahan dekh sakte hain: Bihar Board Class 10 Science Question Paper 2026 PDF Download with Solution
Dear Student,
BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs