Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Board 12th Admit Card 2026) - इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Board 12th Admit Card 2026) - इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Board 12th Admit Card 2026) - इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    Mithilesh KumarUpdated on 02 Feb 2026, 05:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025-26 (Bihar Board 12th Admit Card 2025-26 in Hindi) - बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने थ्योरी परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 को जारी किया। एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जारी किया गया है, जो कि डाउनलोड के लिए 1 फरवरी तक उपलब्ध था। बोर्ड ने संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर के साथ संबंधित विद्यार्थियों को ससमय उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ इसकी विवरण पंजी भी तैयार रखनी है। परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड अपने संस्थान से प्राप्त करना होगा। वे खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
    बिहार बोर्ड 12वीं फाइनल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
    ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2026

    This Story also Contains

    1. एडमिट कार्ड सेंट अप परीक्षा में पास परीक्षार्थी के लिए ही मान्य
    2. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश
    3. बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download Bihar Board 12th Admit Card 2026?)
    4. बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए विवरण
    5. बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. बीएसईबी 12 मॉडल पेपर 2026 (BSEB 12 Model Papers 2026)
    7. बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025-26 में सुधार का अनुरोध कैसे करें? (How to Request Corrections in Bihar Board 12th Admit Card 2025-26?)
    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Board 12th Admit Card 2026) - इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    BSEB 12th admit card

    इससे पहले इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बीएसईबी इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 27 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया, जबकि बीएसईबी 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 (BSEB 12th dummy admit card 2026 in Hindi) 21 नवंबर, 2025 को जारी किया गया। बिहार 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें छात्रों और परीक्षा की बारीकियों के बारे में विवरण होता है।

    एडमिट कार्ड सेंट अप परीक्षा में पास परीक्षार्थी के लिए ही मान्य

    बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए सूचीकरण, परीक्षा आवेदन के आधार पर डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। एडमिट कार्ड में त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार करने के लिए अवसर भी दिया गया, इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड में अब कोई सुधार और अंकित विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले प्रधान या केन्द्राधीक्षक पर कार्रवाई होगी। संबंधित परीक्षार्थी का परिणाम नहीं प्रकाशित किया जाएगा।

    यह प्रवेश-पत्र केवल सेंट अप परीक्षा में पास परीक्षार्थी के लिए ही मान्य होगा। सेंट अप परीक्षा में गैर-उत्प्रेषित / अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित छात्र/छात्रा सैद्धान्तिक विषय / विषयों की परीक्षा में कदापि सम्मिलित नहीं होंगे। +2 स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान को निदेश दिया जाता है कि जो छात्र/छात्रा +2 विद्यालय / महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेंट अप में अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित हैं, उनका प्रवेश-पत्र किसी भी परिस्थिति में उनके द्वारा जारी नहीं किया जाएगा। इस निर्देश की उपेक्षा करते हुए यदि किसी शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा किसी भी सेंट अप / अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित छात्र/छात्रा का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया जाता है, तो इसे घोर अनियमितता मानते हुए समिति द्वारा मामले को अत्यन्त गंभीरता से लिया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी कठिनाई के लिए परीक्षार्थी तथा संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान जिम्मेवार होंगे।

    Bihar Board Class 12th Question Paper's 2025
    Prepare smartly with BSEB 12th Question Papers 2025. Understand the exam pattern, marking scheme, and important questions.
    Download Now

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश

    1. परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश का समय परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व निर्धारित करने, तथा 2. परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद करने के संबंध में आवश्यक सूचना

    • बिहार बोर्ड ने इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों, उनके अभिभावक, परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षकों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा०शि०), सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के लिए निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 दिनांक 02.02.2026 से 13.02.2026 तक राज्य के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होगी।
    • इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले सभी परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी एडमिट कार्ड एवं परीक्षा संचालन के लिए निर्गत मार्गदर्शिका में स्पष्ट निदेश है कि "प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 09:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के समय अपराह्न 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
    • सभी परीक्षार्थी भीड़-भाड़ से बचने के लिए तथा ससमय अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने के लिए निर्धारित समय से 01 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश कर लें। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद कर दिया जायेगा। अर्थात् इस परीक्षा में परीक्षा प्रारंभ होने के लिए प्रथम पाली में निर्धारित समय 09:30 बजे पूर्वाह्न से 01 घंटा पूर्व 08:30 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 09:30 बजे पूर्वाह्न से आधा घंटा पूर्व 09:00 बजे पूर्वाह्न परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली में निर्धारित समय 02:00 बजे अपराह्न से 01 घंटा पूर्व 01:00 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 02:00 बजे अपराह्न से आधा घंटा पूर्व 01:30 बजे अपराह्न में परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
    • इस प्रकार सभी परीक्षार्थी उपर्युक्त निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा भवन में प्रवेश करना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा विलम्ब से पहुँचने की स्थिति में उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसके कारण परीक्षा से वंचित होने की संपूर्ण जवाबदेही संबंधित परीक्षार्थी की होगी।

    G_krT4EbEAALfOh

    दिव्यांगों को मिलेगी श्रुति लेखक की सुविधा

    इंटर परीक्षा में केवल वही छात्र बैठ सकेंगे, जिन्होंने अपने संस्थान की सेंटअप परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे हैं उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिया जाएगा। अगर कोई प्रधान निर्गत कर देते हैं तो इससे होने वाली कठिनाई के जिम्मेवार स्वयं होंगे। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए श्रुति लेखक की सुविधा का भी प्रावधान है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 या ई-मेल bsebinterhelpdesk @gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

    बिहार इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी

    इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा, 2026 दिनांक 10 जनवरी.2026 से 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर संचालित की गई। प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश–पत्र समिति की वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com पर जारी किया गया है, जो दिनांक 27 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक अपलोड था।

    • बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि +2 स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान से अनुरोध है कि अपने शिक्षण संस्थान से प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश–पत्र समिति द्वारा उपलब्ध कराये गए यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड के आधार पर उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ परीक्षार्थी को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे तथा डाउनलोड किये गये प्रवेश–पत्र के आधार पर एक समेकित विवरण पंजी भी संधारित कर सुरक्षित रखेंगे।
    • इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान से सम्पर्क कर अपना प्रवेश–पत्र (शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त) प्राप्त कर लेंगे तथा परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि 10.01.2026 से 20.01.2026 तक की अवधि में अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक द्वारा परीक्षा संचालन हेतु निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार परीक्षा देने हेतु उपस्थित होंगे। यह प्रवेश–पत्र मात्र प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जारी किया जा रहा है। सैद्धान्तिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश–पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
    • यह प्रवेश–पत्र केवल उत्तीर्ण (Sent-up)/जाँच परीक्षा में उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए ही मान्य होगा। उत्तीर्ण (Sent-up)/जाँच परीक्षा में गैर–उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा, 2026 में कदापि सम्मिलित नहीं होंगे।

    bihar-board-inter-practical

    बिहार बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड संस्था के प्रधान डाउनलोड करेंगे और संबंधित विद्यार्थियों को हस्ताक्षर करके मुहर लगाकर प्रदान करेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
    इसे भी देखें - बिहार बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर्स 2026 | बिहार बोर्ड 12वीं सिलेबस 2025-26

    बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

    बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक संचालित होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार बोर्ड ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है जो 9 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इसके लिए फोन नंबर 0612-2232227 / 2232257 जारी किया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में फोन करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

    G-HoRjTa0AoeN9_


    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से अपना बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस विषय में अधिक जानने के लिए बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दिए गए शेड्यूल को देखें।

    किसी तरह की शिकायत या कठिनाई होने पर बोर्ड के नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0612-2230039 पर फोन कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा परीक्षार्थी के शिक्षण संस्थान में आयोजित होगी यानी होम सेंटर होगा।

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    सीनियर सेकेंडरी बिहार बोर्ड ऑनलाइन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई है। बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा की घटनाओं पर नज़र रखने के लिए, सभी तिथियों को ध्यान में रखें।

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड की तारीख (Bihar board 12th admit card date in Hindi)

    विषयतिथियां

    बिहार बोर्ड इंटर डमी एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तारीख

    21 नवंबर 2025

    बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026 करेक्शन लास्ट डेट

    21 से 27 नवंबर 2025

    बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड (BSEB 12th practical exam admit card in Hindi)

    27 दिसंबर 2025

    इंटर प्रायोगिक परीक्षा10 जनवरी से 20 जनवरी 2026

    बिहार बोर्ड कक्षा 12 फाइनल एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि

    16 जनवरी से 31 जनवरी 2026

    बीएसईबी 12वीं परीक्षा डेट 2026

    2 फरवरी से 13 फरवरी 2026

    बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट डेट 2026

    मार्च 2026

    बिहार इंटर सप्लीमेंट्री-कम-स्पेशल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    अप्रैल 2026

    बिहार इंटर स्पेशल परीक्षा प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    अप्रैल 2026

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download Bihar Board 12th Admit Card 2026?)

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के तरीके की जानकारी यहां दी गई है-

    • आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं।

    • बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    • बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए स्कूल यूजर आईडी, पासवर्ड की आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

    • एडमिट कार्ड 2025-26 कक्षा 12वीं बिहार बोर्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • विवरण सावधानीपूर्वक चेक करें और बिहार बोर्ड ऑनलाइन कॉम एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

    उपयोगी लिंक्स -

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए विवरण

    छात्रों को उनके बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 पर नीचे दिए गए विवरण मिलेंगे-

    • छात्र का नाम

    • स्कूल का नाम

    • रोल नंबर

    • विषय

    • विषय कोड

    • परीक्षा डेट

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • केंद्र कोड

    • परीक्षा समय

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    यह भी पढ़ें -

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 - परीक्षा दिवस निर्देश

    हमने आपके लिए परीक्षा दिवस के कुछ सबसे आवश्यक निर्देश नीचे सूचीबद्ध किए हैं। इसके अलावा उस समय की परिस्थिति के अनुसार बिहार बोर्ड ऑनलाइन 12वीं एडमिट कार्ड में सभी जरूरी निर्देशों को जगह दी जाती है। आप इनको अच्छे से पढ़ लें और इनका पालन सुनिश्चत करें -

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए समय से 20-30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • बिहार बोर्ड कक्षा 12 के एडमिट कार्ड 2026 की भौतिक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाएं; इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं है।

    • परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कागज़ात न ले जाएँ।

    • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने पर, छात्रों को उपस्थिति के लिए एक ओएमआर शीट प्राप्त होगी, जिसे सही ढंग से भरना होगा।

    • शीट पर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और विषय कोड जैसे विवरण शामिल करें।

    • पढ़ने के 15 मिनट के बाद, प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे।

    • निरीक्षक के निर्देश पर ही उत्तर लिखना शुरू करें।

    • किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें; ऐसा करते पकड़े जाने पर उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

    • अपनी खुद की स्टेशनरी जैसे पेन और पेंसिल लाएँ। याद रखें कि केवल नीली और काली स्याही वाले पेन की अनुमति है।

    बीएसईबी 12वीं सिलेबस 2026 (BSEB 12th Syllabus 2026 in hindi)

    छात्रों को अपनी तैयारी की शुरुआत में बीएसईबी 12वीं पाठ्यक्रम 2026 के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए। इससे छात्रों को एक प्रभावी अध्ययन रणनीति विकसित करने में सहायता मिलेगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी विषयों, प्रकारों और प्रश्नों की संख्या को समझना महत्वपूर्ण होगा।

    यह भी पढ़ें -

    बीएसईबी 12 मॉडल पेपर 2026 (BSEB 12 Model Papers 2026)

    शैक्षिक पाठ्यक्रम का पालन करते हुए, बीएसईबी 12वीं मॉडल पेपर्स 2026 को जांचना और हल करना आवश्यक है। इससे छात्रों को प्रश्नों की एक विस्तृत श्रृंखला से परिचित होने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, अधिक प्रश्नों का अध्ययन करने से परीक्षा हॉल में समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। मॉडल पेपर के नियमित अभ्यास से छात्र बीएसईबी 12वीं परिणाम 2026 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

    उपयोगी लिंक

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025-26 में सुधार का अनुरोध कैसे करें? (How to Request Corrections in Bihar Board 12th Admit Card 2025-26?)

    अंतिम एडमिट कार्ड से पहले, बीएसईबी छात्रों को बिहार कक्षा 12 डमी एडमिट कार्ड 2026 प्रदान करेगा। यह किसी भी त्रुटि या गलतियों की पहचान करने के लिए एक सैंपल के रूप में कार्य करता है। एक बार जब छात्र इन गलतियों की ओर ध्यान दिलाते हैं, तो बोर्ड फाइनल बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड को सही करके जारी कर देगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2026 में सुधार के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    • बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
    • "BSEB 12वीं एडमिट कार्ड 2026" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
    • नए पेज पर सुधार विकल्प तक पहुँचें।
    • आवश्यक सुधार के प्रकार का चयन करें और सभी आवश्यक विवरण प्रदान करें।
    • सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें और सुधार फ़ॉर्म जमा करें।
    • स्थिति को ट्रैक करने के लिए आवेदन संख्या को नोट कर लें।

    ये भी पढ़ें:

    बिहार बोर्ड 12वीं रोल नंबर 2026 (Bihar Board 12th Roll Number 2026)

    एक महत्वपूर्ण नंबर जिसे छात्र को याद रखना चाहिए या सुरक्षित रखना चाहिए वह है रोल नंबर। यह रोल नंबर एडमिट कार्ड पर रोल कोड के साथ अंकित होता है। छात्र को किसी विशेष कक्षा में अपने शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में किसी भी पूछताछ के लिए रोल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाता है। रोल नंबर परिणाम देखने में मदद करता है। अगर छात्र कभी अपना रोल नंबर भूल जाते हैं, तो वे अपने स्कूल में संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं और इसे प्राप्त कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। समिति की वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 अपलोड रहेगा। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का आयोजन मई में किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रधान के हस्ताक्षर और मुहर वाले बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: 2026 इंटर का एडमिट कार्ड कब आएगा?
    A:

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा 16 जनवरी 2026 को कक्षा 12 के लिए बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड जारी किया गया। 

    Q: बीएसईबी इंटर 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपने बिहार बोर्ड कक्षा 12 के प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: मैं अपना बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 ऑफ़लाइन कहां से प्राप्त कर सकता हूं?
    A:

    छात्र जारी कर दिए जाने के बाद संबंधित स्कूलों से अपना बीएसईबी 12वीं प्रवेश पत्र 2026 प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का आयोजन अप्रैल-मई 2026 में होगा।

    Q: यदि एडमिट कार्ड 2026 में कोई गड़बड़ी हो तो मुझे क्या करना चाहिए?
    A:

    छात्रों को अपने स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए और इसे ठीक करवाना चाहिए।

    Q: बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 में क्या विवरण दिए गए हैं?
    A:

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषय के नाम और कोड, परीक्षा तिथियां, केंद्र का नाम और कोड, परीक्षा का समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे आवश्यक विवरण शामिल हैं।

    Q: बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा?
    A:

    प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश–पत्र समिति की वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com पर जारी किया गया है, जो दिनांक 27 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक अपलोड रहेगा। इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा, 2026 दिनांक 10 जनवरी.2026 से 20 जनवरी 2026 तक संचालित की गई।
     

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Manipur board 12th Admit Card Date

    17 Dec'25 - 20 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha CHSE Admit Card Date

    19 Dec'25 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Aspen Plus Simulation Software a Basic Course for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Introduction to Biomedical Imaging
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Edx
     1071 courses
    Coursera
     816 courses
    Udemy
     394 courses
    Futurelearn
     264 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 12th ?

    The Bihar Board Class 12th exam centre list will be released soon on the official website at secondary.biharboardonline.com. You can get the details of your centre from the BSEB 12th admit card 2026 as well. It includes the exam centre name, centre code, and other important details as well.