Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF – आंसर की डाउनलोड करें
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF – आंसर की डाउनलोड करें

    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF – आंसर की डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 20 Nov 2026, 10:44 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की सेंटअप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27 का आयोजन 20 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। बोर्ड ने 2 नवंबर 2026 को सेंट अप परीक्षा की तिथियां (Sent Up Exam Dates) जारी की थीं। कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को वर्ष 2027 की वार्षिक बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा (Bihar Board 12th Exam) में शामिल होने की पात्रता प्राप्त करने के लिए सेंट अप परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। यह परीक्षा विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जीवविज्ञान के संपूर्ण पाठ्यक्रम की तैयारी का आकलन करने में भी मदद करती है।

    This Story also Contains

    1. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27: मुख्य विवरण
    2. बिहार बोर्ड 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF डाउनलोड करें
    3. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान आंसर की 2026-27
    4. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र
    5. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा पैटर्न 2026-27
    6. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27 के बाद क्या करें?
    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF – आंसर की डाउनलोड करें
    बिहार बोर्ड 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 (BSEB Class 12 Sent Up Biology Question Paper 2026-27) और आंसर की (Answer Key) परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद इस पेज पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रश्न पत्र जारी होने के बाद विद्यार्थी आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का आकलन कर सकेंगे। साथ ही, वे कठिन प्रश्नों को चिह्नित करके वार्षिक बोर्ड परीक्षा से पहले संबंधित अध्यायों का दोबारा अभ्यास कर सकते हैं। तब तक विद्यार्थी अभ्यास के लिए पिछले वर्ष के जीवविज्ञान प्रश्न पत्र और परीक्षा पैटर्न की जानकारी नीचे देख सकते हैं

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27: मुख्य विवरण

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27 से संबंधित प्रमुख विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    कक्षा

    12वीं / इंटरमीडिएट

    शैक्षणिक वर्ष

    2026-27

    परीक्षा का नाम

    सेंट अप परीक्षा (Sent Up Examination)

    विषय

    जीवविज्ञान (Biology)

    परीक्षा तिथि

    20 नवंबर 2026

    परीक्षा का समय

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (द्वितीय पाली)

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    बिहार बोर्ड 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF डाउनलोड करें

    विद्यार्थी जीवविज्ञान की परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद नीचे दी गई तालिका से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 PDF डाउनलोड कर सकेंगे। प्रश्न पत्र का अभ्यास करने से विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में किन अध्यायों से अधिक प्रश्न पूछे गए हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करके वार्षिक परीक्षा से पहले सभी प्रश्नों का दोबारा अभ्यास करना चाहिए। सेंट अप परीक्षा का प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा के बिहार बोर्ड 12वीं पाठ्यक्रम (Bihar Board 12th Syllabus) पर आधारित होता है।

    प्रश्न पत्र

    PDF

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27

    जल्द उपलब्ध होगा

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान आंसर की 2026-27

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान आंसर की 2026-27 की मदद से विद्यार्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। आंसर की से विद्यार्थियों को लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखने का सही तरीका समझने में भी मदद मिलेगी। प्रश्न पत्र अपलोड होने के बाद इस पेज पर आंसर की का लिंक अपडेट कर दिया जाएगा। यदि बोर्ड आधिकारिक आंसर की जारी नहीं करता है, तो यहां उपलब्ध कराई जाने वाली आंसर की अनौपचारिक होगी।

    आंसर की

    PDF

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान आंसर की 2026-27

    जल्द उपलब्ध होगी

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

    पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रारूप और अंकों के वितरण को समझने में मदद मिलती है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की जीवविज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025-26 का आयोजन 2 फरवरी 2026 को किया गया था। विद्यार्थी सेंट अप परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध होने तक पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र से अभ्यास कर सकते हैं।

    अन्य वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Bihar Board Class 12 Previous Year Question Papers) देख सकते हैं। इसके अलावा, विद्यार्थी वर्ष 2027 की परीक्षा की तैयारी के लिए बिहार बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर (Bihar Board 12th Model Paper) का भी अभ्यास कर सकते हैं।

    पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र

    डाउनलोड

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2025-26

    PDF डाउनलोड करें

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा पैटर्न 2026-27

    बिहार बोर्ड की सेंट अप परीक्षा का पैटर्न वार्षिक बोर्ड परीक्षा के समान होता है। जीवविज्ञान की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा पैटर्न (Bihar Board 12th Exam Pattern) नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। इसमें प्रश्नों के प्रकार, उनकी संख्या और प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक दिए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी प्रकार के प्रश्नों की तैयारी करनी चाहिए।

    प्रश्न का प्रकार

    दिए गए प्रश्नों की संख्या

    हल करने वाले प्रश्नों की संख्या

    प्रत्येक प्रश्न के अंक

    कुल अंक

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

    70

    35

    1

    35

    लघु उत्तरीय प्रश्न

    20

    10

    2

    20

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

    6

    3

    5

    15

    कुल

    96

    —

    —

    70

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27 के बाद क्या करें?

    सेंट अप जीवविज्ञान परीक्षा वार्षिक बोर्ड परीक्षा से पहले तैयारी का आकलन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। विद्यार्थी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि (Bihar Board 12th Exam Date) से संबंधित जानकारी भी देख सकते हैं। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को केवल प्राप्त अंकों की गणना करने के बजाय अपनी गलतियों और कमजोर विषयों को समझने पर ध्यान देना चाहिए।

    • प्रश्न पत्र और आंसर की की PDF डाउनलोड करके भविष्य में दोहराने के लिए सुरक्षित रखें।

    • प्रश्न पत्र को ध्यान से देखें और परीक्षा में कठिन लगे प्रश्नों को चिह्नित करें।

    • जिन अध्यायों से कठिन प्रश्न पूछे गए हैं, उनका दोबारा अच्छी तरह अभ्यास करें।

    • चित्रों, उनके नामांकन (Labelling), वैज्ञानिक नामों और परिभाषाओं का नियमित अभ्यास करें।

    • कक्षा 12वीं जीवविज्ञान एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions for Class 12 Biology) की मदद से एनसीईआरटी आधारित अवधारणाओं को दोहराएं।

    • अपनी गति और समय प्रबंधन बेहतर करने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर निर्धारित समय में हल करें।

    • कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) की तैयारी करें, जो 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।

    • सेंट अप परीक्षा में अपने प्रदर्शन के आधार पर वार्षिक बोर्ड परीक्षा की शेष तैयारी की योजना बनाएं।

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    यह भी देखें: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक जीवविज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 | बिहार बोर्ड 12वीं जीवविज्ञान आंसर की 2026

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 12th ?

    Hello Student,

    What are you looking for regarding Bihar Board Class 12 Arts? Do you need all-subject question papers, the syllabus, or the exam pattern and marking scheme?