Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026-27 – टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026-27 – टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें

    बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026-27 – टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 10 Nov 2026, 10:22 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2026-27 (Bihar Board Sent-Up Exam 2026-27) की तिथियों की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की सेंट-अप परीक्षाएं 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक और प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की सेंट-अप परीक्षा 2026-27 का आयोजन 23 से 27 नवंबर 2026 तक होगा। मैट्रिक की सेंटअप प्रैक्टिकल परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए सेंटअप परीक्षा फाइनल परीक्षा से पहले बेहद महत्वपूर्ण है।
    बिहार बोर्ड 10वीं सेंटअप परीक्षा 2026-27 ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड करें
    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा 2026-27 ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड करें
    ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2027  | बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2027

    This Story also Contains

    1. बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026-27: मुख्य बातें
    2. बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    3. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल
    4. बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का सिलेबस 2026-27
    5. बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का समय 2026-27
    बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026-27 – टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें
    बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026


    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का पूरा टाइम टेबल (Bihar Board Sent-Up Exam Time Table 2026-27) बीएसईबी के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट के माध्यम से जारी किया जाएगा। विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से विषयवार सेंट-अप परीक्षा तिथि पत्र (Subject-wise Exam Date Sheet) पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    पिछले शैक्षणिक सत्र में बिहार बोर्ड 10वीं की सेंट-अप परीक्षाएं 19 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की सेंट-अप परीक्षाएं 19 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक हुई थीं। विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2027 (Bihar Board Annual Exam 2027) में शामिल होने के लिए सेंट-अप परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

    ये भी पढ़ें : 

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा तिथियां 2026-27: मुख्य बातें

    बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2026-27 (BSEB Matric and Intermediate Sent-Up Exam 2026-27) में शामिल होना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। सेंट-अप परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी ही वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Final Exam 2027) में शामिल होने के पात्र होंगे।

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) मुख्य बोर्ड परीक्षा के समान होता है। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां और आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल देख सकते हैं।

    विवरण

    तिथियां (संभावित)

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा टाइम टेबल जारी होने की तिथि (Time Table Release Date)

    2 नवंबर 2026

    बिहार बोर्ड 10वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां (Bihar Board 10th Sent-Up Exam Date 2026-27)

    23 से 27 नवंबर 2026

    बिहार बोर्ड 12वीं सेंट-अप परीक्षा तिथियां (Bihar Board 12th Sent-Up Exam Date 2026-27)

    19 नवंबर से 28 नवंबर 2026

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 (Bihar Board 10th Exam Date 2027)

    फरवरी 2027

    बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2027 (Bihar Board 12th Exam Date 2027)

    फरवरी 2027

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2026-27 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम (Subject-wise Exam Schedule) विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की सेंट-अप परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

    Programme of Secondary Sent-up Examination, 2026 (For Annual Exam. 2027)

    बिहार बोर्ड सेंटअप मैट्रिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026

    परीक्षा की तिथि/दिन

    प्रथम पाली (First Shift)

    द्वितीय पाली (Second Shift)

    23.11.2026 (सोमवार)

    मातृभाषा (Mother Tongue)

    101-हिन्दी, 102-बांग्ला, 103-उर्दू एवं 104-संस्कृत

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

    द्वितीय भारतीय भाषा (Second Indian Language)

    105-संस्कृत, 106-हिन्दी, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी

    समय: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

    25.11.2026 (बुधवार)

    112-विज्ञान (Science)

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक


    125-संगीत (Music) (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

    111-सामाजिक विज्ञान (Social Science)

    समय: दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:45 बजे तक

    26.11.2026 (गुरुवार)

    110-गणित (Mathematics)

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक


    126-गृह विज्ञान (Home Science) (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

    113-अंग्रेजी (सामान्य) (English General)

    समय: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

    27.11.2026 (शुक्रवार)

    ऐच्छिक विषय (Optional Subjects)

    114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मिथिली

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक


    117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत

    समय: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

    ऐच्छिक विषय (व्यावसायिक ट्रेड) (Vocational Trade)

    127-सुरक्षा (Security), 128-ब्यूटिशियन (Beautician), 129-टूरिज्म (Tourism), 130-रिटेल मैनेजमेंट (Retail Management), 131-ऑटोमोबाइल (Automobile), 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (Electronics & H/W), 133-ब्यूटी एंड वेलनेस (Beauty & Wellness), 134-टेलीकॉम (Telecom) तथा 135-आईटी/आईटीज (IT/ITes)

    समय: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

    नोट: कुछ विषयों के परीक्षा समय और विषय कोड अलग-अलग पंक्तियों में निर्धारित हैं। विद्यार्थी अपने विषय के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का समय देखें।

    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2026-27 प्रायोगिक परीक्षा

    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2026-27 की प्रायोगिक परीक्षा (Bihar Board Matric Sent Up Practical Exam 2026) 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम नीचे दिया गया है।

    परीक्षा की तिथि/दिन

    पाली

    विषय एवं विवरण

    28.11.2026 (शनिवार)

    प्रथम पाली

    ऐच्छिक विषय: 117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए 125-संगीत विषय भी शामिल है।

    28.11.2026 (शनिवार)

    द्वितीय पाली

    व्यावसायिक ट्रेड: 127-सुरक्षा (Security), 128-ब्यूटिशियन (Beautician), 129-टूरिज्म (Tourism), 130-रिटेल मैनेजमेंट (Retail Management), 131-ऑटोमोबाइल (Automobile), 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (Electronics & H/W), 133-ब्यूटी एंड वेलनेस (Beauty & Wellness), 134-टेलीकॉम (Telecom) तथा 135-आईटी/आईटीज (IT/ITes)।

    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण निर्देश

    बिहार बोर्ड 10वीं सेंटअप परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा।

    • प्रश्नपत्र पढ़ने का समय (Reading Time): दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने एवं समझने के लिए 15 मिनट का आरंभिक समय दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र (Exam Centre): विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

    • लेखक की सुविधा (Scribe Facility): स्पास्टिक (Spastic), दृष्टिबाधित एवं ऐसे दिव्यांग परीक्षार्थी, जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी।

    • अतिरिक्त समय (Extra Time): लेखक की सुविधा प्राप्त करने वाले पात्र परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा।

    • विषय कोड (Subject Code): विद्यार्थियों को अपने विषय के कोड और परीक्षा की पाली की जांच कर लेनी चाहिए।

    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल पीडीएफ (Bihar Board Matric Sent Up Exam Time Table PDF Download) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    1. सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होमपेज पर मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल से संबंधित लिंक खोजें।

    3. बिहार बोर्ड 10वीं सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 के लिंक पर क्लिक करें।

    4. परीक्षा कार्यक्रम का पीडीएफ (PDF) स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    5. पीडीएफ में परीक्षा की तिथि, विषय, विषय कोड और परीक्षा का समय ध्यानपूर्वक देखें।

    6. बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा डेट शीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 का विषयवार टाइम टेबल नीचे दिया गया है। विद्यार्थी अपने संकाय (Stream) और विषय के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि (Bihar Board 12th Exam Date) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    बीएसईबी इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा (सैद्धांतिक) का कार्यक्रम, 2026
    (इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए)

    परीक्षा की तिथि

    प्रथम पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक)

    19 नवंबर 2026 (गुरुवार)

    आई.एससी. – 117 भौतिकी

    आई.ए. – 320 दर्शनशास्त्र

    आई.कॉम. – 218 उद्यमिता

    वोकेशनल – 402 फाउंडेशन कोर्स

    आई.ए. – 322 राजनीति विज्ञान

    आई.कॉम. – 220 लेखाशास्त्र

    आई.एससी. – 118 रसायन विज्ञान

    वोकेशनल – ऐच्छिक ट्रेड पेपर-1 (विषय कोड 404 से 430 तक)

    20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

    आई.एससी. – 121 गणित

    आई.ए. – 327 गणित

    वोकेशनल – ऐच्छिक ट्रेड पेपर-2 (विषय कोड 431 से 457 तक)

    आई.ए. – 323 भूगोल

    आई.एससी. – 119 जीव विज्ञान

    आई.कॉम. – 217 व्यावसायिक अध्ययन

    21 नवंबर 2026 (शनिवार)

    आई.एससी. – 105 अंग्रेजी, 124 अंग्रेजी

    आई.कॉम. – 205 अंग्रेजी, 223 अंग्रेजी

    आई.ए. – 305 अंग्रेजी, 330 अंग्रेजी

    वोकेशनल – 403 अंग्रेजी

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने विषय समूह-1 के अंतर्गत भाषा विषय अथवा अतिरिक्त विषय का चयन किया है।

    आई.एससी. – 107 उर्दू, 108 मैथिली, 109 संस्कृत, 110 प्राकृत, 111 मगही, 112 भोजपुरी, 113 अरबी, 114 फारसी, 115 पाली, 116 बांग्ला 


    आई.कॉम. – 207 उर्दू, 208 मैथिली, 209 संस्कृत, 210 प्राकृत, 211 मगही, 212 भोजपुरी, 213 अरबी, 214 फारसी, 215 पाली, 216 बांग्ला


    आई.ए. – 307 उर्दू, 308 मैथिली, 309 संस्कृत, 310 प्राकृत, 311 मगही, 312 भोजपुरी, 313 अरबी, 314 फारसी, 315 पाली, 316 बांग्ला


    वोकेशनल – 503 उर्दू, 504 मैथिली, 505 संस्कृत, 506 प्राकृत, 507 मगही, 508 भोजपुरी, 509 अरबी, 510 फारसी, 511 पाली, 512 बांग्ला

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने विषय समूह-2 के अंतर्गत किसी एक भाषा विषय का चयन किया है।

    23 नवंबर 2026 (सोमवार)

    आई.एससी. – 106 हिन्दी, 

    125 हिन्दी

    आई.कॉम. – 206 हिन्दी, 

    224 हिन्दी

    आई.ए. – 

    306 हिन्दी, 

    331 हिन्दी

    वोकेशनल – 401 हिन्दी

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने विषय समूह-1 के अंतर्गत भाषा विषय अथवा अतिरिक्त विषय का चयन किया है।

    आई.एससी. – 126 उर्दू, 127 मैथिली, 128 संस्कृत, 129 प्राकृत, 130 मगही, 131 भोजपुरी, 132 अरबी, 133 फारसी, 134 पाली, 135 बांग्ला


    आई.कॉम. – 225 उर्दू, 226 मैथिली, 227 संस्कृत, 228 प्राकृत, 229 मगही, 230 भोजपुरी, 231 अरबी, 232 फारसी, 233 पाली, 234 बांग्ला


    आई.ए. – 332 उर्दू, 333 मैथिली, 334 संस्कृत, 335 प्राकृत, 336 मगही, 337 भोजपुरी, 338 अरबी, 339 फारसी, 340 पाली, 341 बांग्ला 

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने दिए गए भाषा विषयों में से किसी एक विषय का चयन अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत किया है।

    आई.एससी. – 122 कम्प्यूटर साइंस, 123 मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी

    आई.कॉम. – 221 कम्प्यूटर साइंस, 222 मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी

    आई.ए. – 317 योग एवं शारीरिक शिक्षा, 328 कम्प्यूटर साइंस, 329 मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी


    वोकेशनल – 485 भौतिकी, 486 रसायन विज्ञान, 487 जीव विज्ञान, 488 गणित, 489 कृषि, 490 व्यावसायिक अध्ययन, 491 लेखाशास्त्र, 492 उद्यमिता, 493 इतिहास, 494 राजनीति विज्ञान, 495 समाजशास्त्र, 496 अर्थशास्त्र, 497 मनोविज्ञान, 498 गृह विज्ञान, 499 भूगोल, 500 संगीत, 501 दर्शनशास्त्र, 502 योग एवं शारीरिक शिक्षा


    25 नवंबर 2026 (बुधवार)

    आई.एससी. – 120 कृषि

    आई.ए. – 326 अर्थशास्त्र

    आई.कॉम. – 219 अर्थशास्त्र

    आई.ए. – 324 मनोविज्ञान

    26 नवंबर 2026 (गुरुवार)

    आई.ए. – 325 समाजशास्त्र

    आई.ए. – 318 संगीत

    27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

    आई.ए. – 321 इतिहास 

    आई.ए. – 319 गृह विज्ञान

    28 नवंबर 2026 (शनिवार)

    आई.एससी. – 136 सुरक्षा, 137 ब्यूटीशियन, 138 पर्यटन, 139 रिटेल मैनेजमेंट, 140 ऑटोमोबाइल, 141 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 142 ब्यूटी एंड वेलनेस, 143 टेलीकॉम, 144 आईटी/आईटीईएस


    आई.कॉम. – 235 सुरक्षा, 236 ब्यूटीशियन, 237 पर्यटन, 238 रिटेल मैनेजमेंट, 239 ऑटोमोबाइल, 240 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 241 ब्यूटी एंड वेलनेस, 242 टेलीकॉम, 243 आईटी/आईटीईएस


    आई.ए. – 342 सुरक्षा, 343 ब्यूटीशियन, 344 पर्यटन, 345 रिटेल मैनेजमेंट, 346 ऑटोमोबाइल, 347 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 348 ब्यूटी एंड वेलनेस, 349 टेलीकॉम, 350 आईटी/आईटीईएस

    कोई परीक्षा निर्धारित नहीं

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: कूल ऑफ समय

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रत्येक पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ समय (Cool Off Time) दिया जाएगा। इस समय का उपयोग प्रश्नपत्र पढ़ने, प्रश्नों का विश्लेषण करने और उत्तर लिखने की योजना बनाने के लिए किया जा सकता है।

    परीक्षा की पाली

    परीक्षा का समय

    कूल ऑफ समय

    प्रथम पाली

    सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक

    सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक

    द्वितीय पाली

    दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    दोपहर 2 से 2:15 बजे तक

    कूल ऑफ समय के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें:

    1. विद्यार्थी प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।

    2. प्रश्नों का विश्लेषण कर उत्तर लिखने की योजना बना सकते हैं।

    3. कूल ऑफ समय के दौरान किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं लिख सकते हैं।

    4. निर्धारित कूल ऑफ समय समाप्त होने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करना होगा।


    बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 की प्रायोगिक परीक्षा (Bihar Board 12th Practical Exam 2026-27) संबंधित +2 विद्यालयों एवं कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड के जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक होगी।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 2026-27

    परीक्षा की शुरुआत

    30 नवंबर 2026

    परीक्षा की अंतिम तिथि

    2 दिसंबर 2026

    परीक्षा का आयोजन

    +2 विद्यालय/कॉलेज स्तर पर

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय या कॉलेज से बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा की विषयवार तिथि, समय और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें।

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का सिलेबस 2026-27

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2026-27 का आयोजन पूरे सिलेबस (100% Syllabus) के आधार पर किया जाएगा। इसका सिलेबस अंतिम वार्षिक बोर्ड परीक्षा के समान होगा।

    बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं सेंट-अप परीक्षा का परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) भी वार्षिक बोर्ड परीक्षा के पैटर्न के समान रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा की बेहतर तैयारी (Exam Preparation) के लिए नीचे दिए गए लिंक से अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का समय 2026-27

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) द्वारा बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2026-27 का आयोजन निर्धारित परीक्षा तिथियों पर दो पालियों (Two Shifts) में किया जाएगा।

    • प्रथम पाली (First Sitting): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक।

    • द्वितीय पाली (Second Sitting): दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

    विद्यार्थियों को अपनी विषयवार बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा तिथि पत्र (Bihar Board Sent-Up Exam Date Sheet) ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय (Reporting Time) अलग-अलग हो सकता है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।

    यह भी देखें

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hello Rajkumar

    Please write the name of the exam so that I can provide you with the correct question paper.