Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2026-27) : 12वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें
    • लेख
    • बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2026-27) : 12वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2026-27) : 12वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 03 Nov 2026, 12:38 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2026-27) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की सेंटअप परीक्षा (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2026-27) का आयोजन 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 026 तक होगी। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा 2026-27 ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड करें 
    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल 2026–27

    This Story also Contains

    1. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: मुख्य विवरण
    2. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल
    3. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: कूल ऑफ समय
    4. कूल ऑफ समय के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
    5. बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27
    6. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?
    7. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण निर्देश
    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 (Bihar Board 12th Sent Up Exam 2026-27) : 12वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें
    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 में कला (Arts), विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और व्यावसायिक (Vocational) संकाय के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 के अनुसार, विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और उत्तरों की योजना बनाने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ समय (Cool Off Time) दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी।

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक संबंधित +2 विद्यालयों और कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। इस लेख में बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा की विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, संकायवार टाइम टेबल, प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और टाइम टेबल पीडीएफ (Time Table PDF) डाउनलोड करने की जानकारी दी गई है।

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: मुख्य विवरण

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27

    बोर्ड का नाम

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    कक्षा

    12वीं (Intermediate)

    वार्षिक परीक्षा वर्ष

    2027

    परीक्षा का प्रकार

    सैद्धांतिक परीक्षा (Theory Exam)

    परीक्षा की शुरुआत

    19 नवंबर 2026

    परीक्षा की अंतिम तिथि

    28 नवंबर 2026

    परीक्षा की पाली

    प्रथम एवं द्वितीय

    प्रथम पाली का समय

    सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक

    द्वितीय पाली का समय

    दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    कूल ऑफ समय

    15 मिनट

    प्रायोगिक परीक्षा

    30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    biharboardonline.bihar.gov.in

    ये भी पढ़ें : 

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 का विषयवार टाइम टेबल नीचे दिया गया है। विद्यार्थी अपने संकाय (Stream) और विषय के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि (Bihar Board 12th Exam Date) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा (सैद्धांतिक) का कार्यक्रम, 2026
    (इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए)

    परीक्षा की तिथि

    प्रथम पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक)

    19 नवंबर 2026 (गुरुवार)

    आई.एससी. – 117 भौतिकी

    आई.ए. – 320 दर्शनशास्त्र

    आई.कॉम. – 218 उद्यमिता

    वोकेशनल – 402 फाउंडेशन कोर्स

    आई.ए. – 322 राजनीति विज्ञान

    आई.कॉम. – 220 लेखाशास्त्र

    आई.एससी. – 118 रसायन विज्ञान

    वोकेशनल – ऐच्छिक ट्रेड पेपर-1 (विषय कोड 404 से 430 तक)

    20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

    आई.एससी. – 121 गणित

    आई.ए. – 327 गणित

    वोकेशनल – ऐच्छिक ट्रेड पेपर-2 (विषय कोड 431 से 457 तक)

    आई.ए. – 323 भूगोल

    आई.एससी. – 119 जीव विज्ञान

    आई.कॉम. – 217 व्यावसायिक अध्ययन

    21 नवंबर 2026 (शनिवार)

    आई.एससी. – 105 अंग्रेजी, 124 अंग्रेजी

    आई.कॉम. – 205 अंग्रेजी, 223 अंग्रेजी

    आई.ए. – 305 अंग्रेजी, 330 अंग्रेजी

    वोकेशनल – 403 अंग्रेजी

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने विषय समूह-1 के अंतर्गत भाषा विषय अथवा अतिरिक्त विषय का चयन किया है।

    आई.एससी. – 107 उर्दू, 108 मैथिली, 109 संस्कृत, 110 प्राकृत, 111 मगही, 112 भोजपुरी, 113 अरबी, 114 फारसी, 115 पाली, 116 बांग्ला 


    आई.कॉम. – 207 उर्दू, 208 मैथिली, 209 संस्कृत, 210 प्राकृत, 211 मगही, 212 भोजपुरी, 213 अरबी, 214 फारसी, 215 पाली, 216 बांग्ला


    आई.ए. – 307 उर्दू, 308 मैथिली, 309 संस्कृत, 310 प्राकृत, 311 मगही, 312 भोजपुरी, 313 अरबी, 314 फारसी, 315 पाली, 316 बांग्ला


    वोकेशनल – 503 उर्दू, 504 मैथिली, 505 संस्कृत, 506 प्राकृत, 507 मगही, 508 भोजपुरी, 509 अरबी, 510 फारसी, 511 पाली, 512 बांग्ला

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने विषय समूह-2 के अंतर्गत किसी एक भाषा विषय का चयन किया है।

    23 नवंबर 2026 (सोमवार)

    आई.एससी. – 106 हिन्दी, 

    125 हिन्दी

    आई.कॉम. – 206 हिन्दी, 

    224 हिन्दी

    आई.ए. – 

    306 हिन्दी, 

    331 हिन्दी

    वोकेशनल – 401 हिन्दी

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने विषय समूह-1 के अंतर्गत भाषा विषय अथवा अतिरिक्त विषय का चयन किया है।

    आई.एससी. – 126 उर्दू, 127 मैथिली, 128 संस्कृत, 129 प्राकृत, 130 मगही, 131 भोजपुरी, 132 अरबी, 133 फारसी, 134 पाली, 135 बांग्ला


    आई.कॉम. – 225 उर्दू, 226 मैथिली, 227 संस्कृत, 228 प्राकृत, 229 मगही, 230 भोजपुरी, 231 अरबी, 232 फारसी, 233 पाली, 234 बांग्ला


    आई.ए. – 332 उर्दू, 333 मैथिली, 334 संस्कृत, 335 प्राकृत, 336 मगही, 337 भोजपुरी, 338 अरबी, 339 फारसी, 340 पाली, 341 बांग्ला 

    उन परीक्षार्थियों के लिए जिन्होंने दिए गए भाषा विषयों में से किसी एक विषय का चयन अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत किया है।

    आई.एससी. – 122 कम्प्यूटर साइंस, 123 मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी

    आई.कॉम. – 221 कम्प्यूटर साइंस, 222 मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी

    आई.ए. – 317 योग एवं शारीरिक शिक्षा, 328 कम्प्यूटर साइंस, 329 मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी


    वोकेशनल – 485 भौतिकी, 486 रसायन विज्ञान, 487 जीव विज्ञान, 488 गणित, 489 कृषि, 490 व्यावसायिक अध्ययन, 491 लेखाशास्त्र, 492 उद्यमिता, 493 इतिहास, 494 राजनीति विज्ञान, 495 समाजशास्त्र, 496 अर्थशास्त्र, 497 मनोविज्ञान, 498 गृह विज्ञान, 499 भूगोल, 500 संगीत, 501 दर्शनशास्त्र, 502 योग एवं शारीरिक शिक्षा


    25 नवंबर 2026 (बुधवार)

    आई.एससी. – 120 कृषि

    आई.ए. – 326 अर्थशास्त्र

    आई.कॉम. – 219 अर्थशास्त्र

    आई.ए. – 324 मनोविज्ञान

    26 नवंबर 2026 (गुरुवार)

    आई.ए. – 325 समाजशास्त्र

    आई.ए. – 318 संगीत

    27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

    आई.ए. – 321 इतिहास 

    आई.ए. – 319 गृह विज्ञान

    28 नवंबर 2026 (शनिवार)

    आई.एससी. – 136 सुरक्षा, 137 ब्यूटीशियन, 138 पर्यटन, 139 रिटेल मैनेजमेंट, 140 ऑटोमोबाइल, 141 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 142 ब्यूटी एंड वेलनेस, 143 टेलीकॉम, 144 आईटी/आईटीईएस


    आई.कॉम. – 235 सुरक्षा, 236 ब्यूटीशियन, 237 पर्यटन, 238 रिटेल मैनेजमेंट, 239 ऑटोमोबाइल, 240 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 241 ब्यूटी एंड वेलनेस, 242 टेलीकॉम, 243 आईटी/आईटीईएस


    आई.ए. – 342 सुरक्षा, 343 ब्यूटीशियन, 344 पर्यटन, 345 रिटेल मैनेजमेंट, 346 ऑटोमोबाइल, 347 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 348 ब्यूटी एंड वेलनेस, 349 टेलीकॉम, 350 आईटी/आईटीईएस

    कोई परीक्षा निर्धारित नहीं

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: कूल ऑफ समय

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रत्येक पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ समय (Cool Off Time) दिया जाएगा। इस समय का उपयोग प्रश्नपत्र पढ़ने, प्रश्नों का विश्लेषण करने और उत्तर लिखने की योजना बनाने के लिए किया जा सकता है।

    परीक्षा की पाली

    परीक्षा का समय

    कूल ऑफ समय

    प्रथम पाली

    सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक

    सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक

    द्वितीय पाली

    दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    दोपहर 2 से 2:15 बजे तक

    कूल ऑफ समय के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

    1. विद्यार्थी प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।

    2. प्रश्नों का विश्लेषण कर उत्तर लिखने की योजना बना सकते हैं।

    3. कूल ऑफ समय के दौरान किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं लिख सकते हैं।

    4. निर्धारित कूल ऑफ समय समाप्त होने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करना होगा।


    बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 की प्रायोगिक परीक्षा (Bihar Board 12th Practical Exam 2026-27) संबंधित +2 विद्यालयों एवं कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड के जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक होगी।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 2026-27

    परीक्षा की शुरुआत

    30 नवंबर 2026

    परीक्षा की अंतिम तिथि

    2 दिसंबर 2026

    परीक्षा का आयोजन

    +2 विद्यालय/कॉलेज स्तर पर

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय या कॉलेज से बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा की विषयवार तिथि, समय और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें।

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (Bihar Board 12th Sent Up Exam Time Table PDF) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होमपेज पर बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल से संबंधित लिंक खोजें।

    3. संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    4. बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा का टाइम टेबल पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    5. पीडीएफ में अपने संकाय, विषय और परीक्षा की तिथि की जानकारी ध्यानपूर्वक देखें।

    6. टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण निर्देश

    बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए।

    • बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 को ध्यानपूर्वक देखें।

    • अपने संकाय और विषय के अनुसार परीक्षा की तिथि तथा पाली की जानकारी प्राप्त करें।

    • परीक्षा शुरू होने से पहले अपने विद्यालय या कॉलेज से परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी लें।

    • परीक्षा के निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • कूल ऑफ समय का उपयोग प्रश्नपत्र पढ़ने और उत्तरों की योजना बनाने के लिए करें।

    • कूल ऑफ समय के दौरान उत्तर लिखना शुरू न करें।

    • प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी अपने विद्यालय या कॉलेज से प्राप्त करें।

    • विषयवार टाइम टेबल के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी करें।

    यह भी देखें

    बिहार बोर्ड सेंट-अप एग्जाम (Bihar Board Sent-Up Exam) क्या है?

    बिहार बोर्ड सेंट-अप एग्जाम फाइनल बोर्ड एग्जाम से पहले आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्रों की तैयारी का मूल्यांकन किया जा सके। ये एग्जाम छात्रों को एग्जाम पैटर्न को समझने और फाइनल बोर्ड एग्जाम से पहले उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करते हैं, जिनमें सुधार की आवश्यकता है।

    जो छात्र सेंट-अप एग्जाम पास करते हैं, वे बीएसईबी (BSEB) के फाइनल एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल होते हैं। जो छात्र फेल हो जाते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें फाइनल बोर्ड एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

    सेंट-अप एग्जाम में कौन शामिल हो सकता है?

    सेंट-अप एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं, जो बीएसईबी 10वीं और 12वीं की फाइनल एग्जाम 2027 के लिए रजिस्टर्ड हैं।

    • फाइनल एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड नियमित (Regular), स्वतंत्र (Independent) और क्वालीफाइंग कैटेगरी के छात्र सेंट-अप एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

    • छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित उपस्थिति (Attendance) आवश्यकताओं को भी पूरा करना अनिवार्य है।

    • अपनी पात्रता और परीक्षा विवरण की पुष्टि के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना चाहिए।

    सेंट-अप एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण नियम और बोर्ड के निर्देश

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेंट-अप एग्जाम को लेकर सभी स्कूलों और छात्रों के लिए निम्नलिखित कड़े निर्देश लागू किए हैं:

    1. उपस्थिति औप पास होना जरूरी: जो छात्र सेंट-अप एग्जाम में शामिल नहीं होंगे या फैल (Fail) हो जाएंगे, उन्हें फाइनल बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

    2. बोर्ड पैटर्न पर होगा क्वश्न पेपर: सेंट-अप एग्जाम के क्वश्न पेपरका पैटर्न पूरी तरह से मुख्य फाइनल एग्जाम की तरह ही होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव (MCQs) और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के क्वश्न पूछे जाएंगे।

    3. रिजल्ट का सेंट्रलाइज्ड मूल्यांकन: एग्जाम समाप्ति के बाद सभी विद्यालयों को एग्जाम रिजल्ट तैयार करके बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय या मुख्यालय को निर्धारित डेट तक भेजना जरूरी होगा।

    4. मुफ्त एग्जाम आयोजन: बोर्ड द्वारा सेंट-अप एग्जाम के लिए क्वश्न पेपर और आंसर-की सभी स्कूलों को फ्री उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं लिया जाता।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं सेंट-अप परीक्षा 2026-27 कब होगी?
    A:

    बिहार बोर्ड 12वीं की सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं की सेंट-अप परीक्षा की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

    Q: बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in से बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: क्या बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है?
    A:

    हां, बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थी ही बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के पात्र होंगे।

    Q: बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2026-27 का सिलेबस क्या होगा?
    A:

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2026-27 का सिलेबस वार्षिक बोर्ड परीक्षा के समान होगा। परीक्षा पूरे सिलेबस (100% Syllabus) के आधार पर आयोजित की जाएगी।

    Q: बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा कितनी पालियों में होगी?
    A:

    बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Mizoram Board 10th Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MBSE HSSLC Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 12th ?

    Hello Student,

    What are you looking for regarding Bihar Board Class 12 Arts? Do you need all-subject question papers, the syllabus, or the exam pattern and marking scheme?