Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ (BSEB 12th Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27
    • लेख
    • बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ (BSEB 12th Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ (BSEB 12th Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27

    Mithilesh KumarUpdated on 20 Nov 2026, 03:47 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड (BSEB Bihar Board Class 12 Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27 PDF Download)  : बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा 2026-27 वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले आयोजित की जाती है। यह बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए एक अभ्यास परीक्षा है। विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। साथ ही, वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की पात्रता प्राप्त करने के लिए उन्हें इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2 नवंबर 2026 को सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। बिहार बोर्ड 12वीं गणित की परीक्षा 20 नवंबर 2026 को पहली पाली में आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा 2026-27: मुख्य जानकारी (Highlights)
    2. बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ (Bihar Board Class 12 Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27 PDF)
    3. बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप आंसर की 2026-27 और समाधान (Answer Key with Solution)
    4. बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र जारी होने के बाद इसका उपयोग कैसे करें?
    5. बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा की तैयारी के टिप्स (Preparation Tips)
    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ (BSEB 12th Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27
    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड करें

    इस परीक्षा से विद्यार्थियों को यह जानने में मदद मिलेगी कि गणित विषय के पाठ्यक्रम की उनकी तैयारी कितनी अच्छी है और किन अध्यायों पर अधिक अभ्यास करने की आवश्यकता है। बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थी बिहार बोर्ड 12वीं का पाठ्यक्रम (Bihar Board 12th Syllabus) देख सकते हैं और सभी अध्यायों का रिवीजन कर सकते हैं।

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा 2026-27 का पूरा प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने के बाद इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए आंसर की (Answer Key) और विस्तृत समाधान (Solutions) भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

    जरूर देखें: बीएसईबी की मुफ्त ई-बुक्स और सैंपल पेपर (BSEB Free E-books and Sample Papers)

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा 2026-27: मुख्य जानकारी (Highlights)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) सेंटअप परीक्षा 2026-27

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना

    शैक्षणिक सत्र

    2026-27

    कक्षा

    12वीं (इंटरमीडिएट)

    विषय

    गणित (Mathematics)

    परीक्षा का प्रकार

    सेंटअप परीक्षा (Sent Up Examination)

    डेटशीट जारी होने की तिथि

    2 नवंबर 2026

    गणित परीक्षा की तिथि

    20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

    परीक्षा का समय

    सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक (पहली पाली)

    कुल अंक

    100

    प्रश्न पत्र का प्रारूप

    50 अंक वस्तुनिष्ठ और 50 अंक सब्जेक्टिव

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे 15 मिनट (15 मिनट का अतिरिक्त प्रश्न पत्र पढ़ने का समय शामिल)

    नेगेटिव मार्किंग

    नहीं

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (पेन और पेपर)

    आधिकारिक वेबसाइट

    biharboardonline.bihar.gov.in

    प्रश्न पत्र

    जल्द उपलब्ध होगा

    आंसर की

    जल्द उपलब्ध होगा


    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ (Bihar Board Class 12 Mathematics Sent Up Question Paper 2026-27 PDF)

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा 2026-27 का प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने के बाद नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी 20 नवंबर को परीक्षा देने के बाद इस पेज पर आकर प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद पहले स्वयं सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें और फिर अपने उत्तरों का मिलान करें।

    तब तक विद्यार्थी अभ्यास के लिए बिहार बोर्ड 12वीं गणित प्रश्न पत्र 2026 (Bihar Board 12th Maths Question Paper 2026) हल कर सकते हैं।

    प्रश्न पत्र

    उपलब्धता

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र 2026-27

    जल्द उपलब्ध होगा


    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप आंसर की 2026-27 और समाधान (Answer Key with Solution)

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा 2026-27 की आंसर की और विस्तृत समाधान प्रश्न पत्र उपलब्ध होने के बाद नीचे दी गई तालिका में अपडेट किया गया है। प्रश्न पत्र अपलोड होने के बाद विद्यार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और प्रत्येक प्रश्न का चरणबद्ध समाधान (Step-by-Step Solution) देख सकेंगे।

    आंसर की

    उपलब्धता

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप आंसर की 2026-27

    बिहार बोर्ड गणित सेंटअप परीक्षा आंसर की लिंक 

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप प्रश्न पत्र जारी होने के बाद इसका उपयोग कैसे करें?

    केवल प्रश्न पत्र पढ़ना पर्याप्त नहीं है। बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय में स्वयं प्रश्न पत्र हल करना चाहिए। उत्तर लिखते समय समाधान नहीं देखना चाहिए। इसके बाद उत्तरों की जांच करें और अपनी गलतियों का विश्लेषण करें।

    प्रश्न पत्र हल करने के बाद इन बातों पर ध्यान दें:

    • किन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) के उत्तर गलत हुए?

    • किन प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा, जबकि उन्हें हल करने की विधि पता थी?

    • क्या कोई प्रश्न अनुत्तरित छूट गया? यदि हां, तो उसका क्या कारण था?

    • किन अध्यायों का दोबारा रिवीजन करने की आवश्यकता है?

    • गलतियां कमजोर अवधारणाओं (Concepts) के कारण हुईं या गणना में छोटी-मोटी चूक के कारण?

    • क्या सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर में सभी आवश्यक चरण स्पष्ट रूप से लिखे गए?

    • क्या निर्धारित समय में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल कर पाए?

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    बिहार बोर्ड 12वीं गणित सेंटअप परीक्षा की तैयारी के टिप्स (Preparation Tips)

    गणित सेंटअप परीक्षा की तैयारी के लिए किसी जटिल अध्ययन योजना की आवश्यकता नहीं है। नियमित अभ्यास और समय-समय पर रिवीजन करके अच्छे अंक प्राप्त करने की तैयारी की जा सकती है।

    • 20 नवंबर से पहले कक्षा 12वीं गणित का पूरा पाठ्यक्रम (Syllabus) समाप्त कर लें।

    • प्रतिदिन गणित का अभ्यास करें। केवल सूत्रों को पढ़ने के बजाय प्रश्नों को हल करने पर ध्यान दें।

    • कैलकुलस (Calculus), मैट्रिक्स (Matrices), सारणिक (Determinants), सदिश (Vectors), त्रिविमीय ज्यामिति (3D Geometry) और प्रायिकता (Probability) के महत्वपूर्ण सूत्रों की एक सूची तैयार करें।

    • प्रतिदिन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें, क्योंकि इनके लिए कुल 50 अंक निर्धारित हैं।

    • लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को सभी आवश्यक चरणों के साथ हल करने का अभ्यास करें।

    • एनसीईआरटी (NCERT) की पुस्तक के उदाहरणों और अभ्यास प्रश्नों का रिवीजन करें।

    • निर्धारित समय के अनुसार 3 घंटे में एक पूरा मॉडल पेपर हल करें। परीक्षा के समय से परिचित होने के लिए सुबह 9:30 बजे अभ्यास करना बेहतर रहेगा।

    • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलने वाले शुरुआती 15 मिनट का सही उपयोग करें और आसान प्रश्नों को चिह्नित कर लें।

    • वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें, क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    • अंतिम 10 मिनट में अपनी गणनाओं और ओएमआर शीट (OMR Sheet) की जांच करें।

    • कठिन विषयों और अध्यायों की सूची बनाएं तथा उनका दोबारा रिवीजन करें।

    • परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें, ताकि परीक्षा के दौरान एकाग्रता बनी रहे।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    यह भी देखें: बिहार बोर्ड सेंटअप परीक्षा तिथि 2026-27 (Bihar Board Sent Up Exam Dates 2026-27)

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 12th ?

    Hello Student,

    What are you looking for regarding Bihar Board Class 12 Arts? Do you need all-subject question papers, the syllabus, or the exam pattern and marking scheme?