हिंदी में निबंध (Essay in Hindi) - छात्र जीवन में विभिन्न विषयों पर हिंदी निबंध (essay in hindi) लिखने की आवश्यकता होती है। कई बड़ी सरकारी नौकरियों जैसे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, बीपीएससी परीक्षा के लिए भी मुख्य परीक्षा में निबंध का पेपर होता है। हिंदी निबंध लेखन (essay writing in hindi) के कई फायदे हैं। हिंदी निबंध से किसी विषय से जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित रूप देना आ जाता है और विचारों को अभिव्यक्त करने का कौशल विकसित होता है। हिंदी निबंध (hindi nibandh) लिखने की गतिविधि से छात्रों के ज्ञान के दायरे का विस्तार होता है जो कि शिक्षा के अहम उद्देश्यों में से एक है। हिंदी में निबंध या लेख लिखने से विषय के बारे में समालोचनात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। साथ ही अच्छा हिंदी निबंध (hindi nibandh) लिखने पर अंक भी अच्छे प्राप्त होते हैं। इसके अलावा हिंदी निबंध (hindi nibandh) किसी विषय से जुड़े आपके पूर्वाग्रहों को दूर कर सटीक जानकारी प्रदान करते हैं जिससे अज्ञानता की वजह से हम लोगों के सामने शर्मिंदा होने से बच जाते हैं।
This Story also Contains
कुछ सामान्य विषयों (common topics) पर जानकारी जुटाने में छात्रों की सहायता करने के उद्देश्य से हमने हिंदी में निबंध (Essay in Hindi) तथा भाषणों के रूप में कई लेख तैयार किए हैं। स्कूली छात्रों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हिंदी निबंध (hindi nibandh), भाषण तथा कविता (useful essays, speeches and poems) से उनको बहुत मदद मिलेगी तथा उनके ज्ञान के दायरे में विस्तार होगा। ऐसे में यदि कभी परीक्षा में इससे संबंधित निबंध आ जाए या भाषण देना होगा, तो छात्र उन परिस्थितियों / प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
छात्र जीवन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के सबसे सुनहरे समय में से एक होता है जिसमें उसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वास्तव में जीवन की आपाधापी और चिंताओं से परे मस्ती से भरा छात्र जीवन ज्ञान अर्जित करने को समर्पित होता है। छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान भावी जीवन तथा करियर के लिए सशक्त आधार तैयार करने का काम करता है। नींव जितनी अच्छी और मजबूत होगी उस पर तैयार होने वाला भवन भी उतना ही मजबूत होगा और जीवन उतना ही सुखद और चिंतारहित होगा। इसे देखते हुए स्कूलों में शिक्षक छात्रों को विषयों से संबंधित अकादमिक ज्ञान से लैस करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की पाठ्येतर गतिविधियों के जरिए उनके ज्ञान के दायरे का विस्तार करने का प्रयास करते हैं। इन पाठ्येतर गतिविधियों में समय-समय पर हिंदी निबंध (hindi nibandh) या लेख और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करना शामिल है।
निबंध, गद्य विधा की एक लेखन शैली है। हिंदी साहित्य कोष के अनुसार निबंध ‘किसी विषय या वस्तु पर उसके स्वरूप, प्रकृति, गुण-दोष आदि की दृष्टि से लेखक की गद्यात्मक अभिव्यक्ति है।’ एक अन्य परिभाषा में सीमित समय और सीमित शब्दों में क्रमबद्ध विचारों की अभिव्यक्ति को निबंध की संज्ञा दी गई है। इस तरह कह सकते हैं कि मोटे तौर पर किसी विषय पर अपने विचारों को लिखकर की गई अभिव्यक्ति ही निबंध है।
आइए अब जानते हैं कि निबंध के कितने अंग होते हैं और इन्हें किस प्रकार प्रभावपूर्ण ढंग से लिखकर आकर्षक बनाया जा सकता है। किसी भी हिंदी निबंध (Essay in hindi) के मोटे तौर पर तीन भाग होते हैं। ये हैं - प्रस्तावना या भूमिका, विषय विस्तार और उपसंहार।
प्रस्तावना (भूमिका)- हिंदी निबंध के इस हिस्से में विषय से पाठकों का परिचय कराया जाता है। निबंध की भूमिका या प्रस्तावना, इसका बेहद अहम हिस्सा होती है। जितनी अच्छी भूमिका होगी पाठकों की रुचि भी निबंध में उतनी ही अधिक होगी। प्रस्तावना छोटी और सटीक होनी चाहिए ताकि पाठक संपूर्ण हिंदी लेख (hindi me lekh) पढ़ने को प्रेरित हों और जुड़ाव बना सकें।
विषय विस्तार- निबंध का यह मुख्य भाग होता है जिसमें विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। इसमें इसके सभी संभव पहलुओं की जानकारी दी जाती है। हिंदी निबंध (hindi nibandh) के इस हिस्से में अपने विचारों को सिलसिलेवार ढंग से लिखकर अभिव्यक्त करने की खूबी का प्रदर्शन करना होता है।
उपसंहार- निबंध का यह अंतिम भाग होता है, इसमें हिंदी निबंध (hindi nibandh) के विषय पर अपने विचारों का सार रखते हुए पाठक के सामने निष्कर्ष रखा जाता है।
ये भी पढ़ें : भारत की शिक्षा व्यवस्था : आंकड़ों में शिक्षा की तस्वीर और सुधार की जरूरत
Get your results instantly with our calculator!
अंत में यह जानना भी अत्यधिक आवश्यक है कि निबंध कितने प्रकार के होते हैं। मोटे तौर निबंध को निम्नलिखित श्रेणियों में रखा जाता है-
वर्णनात्मक निबंध- इस तरह के निबंधों में किसी घटना, वस्तु, स्थान, यात्रा आदि का वर्णन किया जाता है। इसमें त्योहार, यात्रा, आयोजन आदि पर लेखन शामिल है। इनमें घटनाओं का एक क्रम होता है और इस तरह के निबंध लिखने आसान होते हैं।
विचारात्मक निबंध- इस तरह के निबंधों में मनन-चिंतन की अधिक आवश्यकता होती है। अक्सर ये किसी समस्या – सामाजिक, राजनीतिक या व्यक्तिगत- पर लिखे जाते हैं। विज्ञान वरदान या अभिशाप, राष्ट्रीय एकता की समस्या, बेरोजगारी की समस्या आदि ऐसे विषय हो सकते हैं। इन हिंदी निबंधों (hindi nibandh) में विषय के अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार व्यक्त किया जाता है और समस्या को दूर करने के उपाय भी सुझाए जाते हैं।
भावात्मक निबंध- ऐसे निबंध जिनमें भावनाओं को व्यक्त करने की अधिक स्वतंत्रता होती है। इनमें कल्पनाशीलता के लिए अधिक छूट होती है। भाव की प्रधानता के कारण इन निबंधों में लेखक की आत्मीयता झलकती है। मेरा प्रिय मित्र, यदि मैं डॉक्टर होता जैसे विषय इस श्रेणी में रखे जा सकते हैं।
इसके साथ ही विषय वस्तु की दृष्टि से भी निबंधों को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसी बहुत सी श्रेणियों में बाँटा जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
जिस प्रकार बातचीत को आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए लोग मुहावरे, लोकोक्तियों, सूक्तियों, दोहों, कविताओं आदि की मदद लेते हैं, ठीक उसी तरह निबंध को भी प्रभावी बनाने के लिए इनकी सहायता ली जानी चाहिए। उदाहरण के लिए मित्रता पर हिंदी निबंध (hindi nibandh) लिखते समय तुलसीदास जी की इन पंक्तियों की मदद ले सकते हैं -
जे न मित्र दुख होंहि दुखारी, तिन्हिं बिलोकत पातक भारी।
यानि कि जो व्यक्ति मित्र के दुख से दुखी नहीं होता है, उनको देखने से बड़ा पाप होता है।
हिंदी या मातृभाषा पर निबंध लिखते समय भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों का प्रयोग करने से चार चाँद लग जाएगा-
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।
प्रासंगिकता और अपने विवेक के अनुसार लेखक निबंधों में ऐसी सामग्री का उपयोग निबंध को प्रभावी बनाने के लिए कर सकते हैं। इनका भंडार तैयार करने के लिए जब कभी कोई पंक्ति या उद्धरण अच्छा लगे, तो एकत्रित करते रहें और समय-समय पर इनको दोहराते रहें।
उपरोक्त सभी प्रारूपों का उपयोग कर छात्रों के लिए हमने निम्नलिखित हिंदी में निबंध (Essay in Hindi) तैयार किए हैं -
हमें उम्मीद है कि दीवाली त्योहार पर हिंदी में निबंध उन युवा शिक्षार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो इस विषय पर निबंध लिखना चाहते हैं। हमने नीचे दिए गए निबंध में शुभ दिवाली त्योहार (Diwali Festival) के सार को सही ठहराने के लिए अपनी ओर से एक मामूली प्रयास किया है। बच्चे दिवाली पर हिंदी के इस निबंध से कुछ सीख कर लाभ उठा सकते हैं कि वाक्यों को कैसे तैयार किया जाए, Class 1 से 10 तक के लिए दीपावली पर निबंध हिंदी में तैयार करने के लिए इसके लिंक पर जाएँ।
भारत में दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह पांच दिनों का त्योहार है जो हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। दिवाली से पहले के दिनों में, कई लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं, और अपने प्रियजनों के लिए नए कपड़े और उपहार खरीदते हैं। बाजार में उल्लास का उमंग का वातावरण होता है। दिवाली के दिन, लोग अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनते हैं और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाते हैं। स्कूल में दिवाली पर भाषण की तैयारी के लिए इस लेख की मदद ले सकते हैं।
दशहरा हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। बच्चों को विद्यालयों में दशहरा पर निबंध (Essay in hindi on Dussehra) लिखने को भी कहा जाता है, जिससे उनकी दशहरा के प्रति उत्सुकता बनी रहे और उन्हें दशहरा के बारे पूर्ण जानकारी भी मिले। दशहरा पर निबंध (Essay on Dussehra in Hindi) के इस लेख में हम देखेंगे कि लोग दशहरा कैसे और क्यों मनाते हैं, इसलिए हिंदी में विजयादशमी या दशहरा पर निबंध (Essay on Dussehra in Hindi) के इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
होली त्योहार जल्द ही देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला है। होली आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है, यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। होली अंदर के अहंकार और बुराई को मिटा कर सभी के साथ हिल-मिलकर, भाई-चारे, प्रेम और सौहार्द्र के साथ रहने का त्योहार है। होली पर हिंदी में निबंध (hindi mein holi par nibandh) को पढ़ने से होली के सभी पहलुओं को जानने में मदद मिलेगी और यदि परीक्षा में holi par hindi mein nibandh लिखने को आया तो अच्छा अंक लाने में भी सहायता मिलेगी।
जीवन में कभी न कभी ऐसा पड़ाव पर आता है जब हमें अपनों से या अपनी संस्था या स्कूल, कॉलेज आदि के किसी सदस्य को विदाई या फेयरवेल (Farewell speech in hindi) देने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपके मन में हमेशा से ही यह असमंजस रहता है कि इन अंतिम क्षणों में क्या कहा जाए तथा अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कैसे फेयरवेल स्पीच (Farewell speech in hindi) या विदाई भाषण दिया जाए। फेयरवेल स्पीच (Farewell speech in hindi) बहुत ही भावुक विषय है तथा यह ऐसा समय होता है जब व्यक्ति अपने आप को बहुत अधिक भाव-विभोर महसूस करता है। ऐसी स्थिति में उसके लिए समझ पाना बेहद ही मुश्किल होता है कि वह कैसे अपनी भावनाओं और विचारों को फेयरवेल स्पीच (Farewell speech in hindi) के रूप में व्यक्त करें।
भारत त्योहारों का देश है, और इन त्योहारों में 'होली' का स्थान सबसे निराला है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक भी है। प्रकृति के बदलते परिवेश और वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही चारों ओर खुशियों की एक लहर दौड़ जाती है, जो हमें पुरानी कड़वाहट भूलकर गले मिलने का संदेश देती है। छोटी कक्षाओं के बच्चों को होली पर निबंध 10 लाइन (Holi par nibandh 10 line) में लिखने को कहा जाता है। इस लेख की मदद से होली पर 10 लाइन लिख सकते हैं।
भारत त्योहारों की भूमि है, जहाँ हर उत्सव का अपना एक अलग रंग और महत्व होता है। इनमें 'होली' सबसे प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है, जिसे 'रंगों का त्योहार' भी कहा जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है और जन-मानस को खुशियों से सराबोर कर देता है। इस लेख में हम होली पर निबंध 200 शब्दों में और होली पर निबंध 300 शब्दों में के बारे में जानेंगे।
दुर्गापूजा के दौरान दस दिवसीय उत्सव में मां दुर्गा के 10 रूपों की पूजा की जाती है। अलग-अलग राज्यों में इस दौरान दशहरा, रामलीला, रावण दहन, गरबा, डांडिया सहित कई तरह के आयोजन होते हैं। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इसकी तैयारी दो-तीन महीने पहले से शुरू हो जाती है। लाखों की लागत से भव्य पंडाल बनाए जाते हैं। दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस आयोजन को देखने के लिए देशभर से लोग दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल जाते है। इसके पड़ोसी राज्य बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान हर छोटे-बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी जाती है। आकर्षक पंडाल बनाए जाते हैं और रोशनी-पताखों के साथ सजावट की जाती है। इस लेख की मदद से दुर्गा पूजा पर निबंध लिख सकते हैं।
दुनिया में अनेक प्रसिद्ध कवि हुए हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। यदि मुझसे पूछा जाएं कि मेरा प्रिय कवि कौन है? तो मेरा उत्तर होगा-महाकवि तुलसीदास। यद्यपि तुलसी के काव्य में भक्ति-भावना प्रधान है, परन्तु उनका काव्य सैकड़ों वर्षों के बाद भी भारतीय जनमानस में रचा-बसा हुआ है और उनका मार्ग-दर्शन कर रहा है, इसलिए तुलसीदास मेरे प्रिय कवि और साहित्यकार हैं। मेरे प्रिय कवि : गोस्वामी तुलसीदास पर निबंध के लिए इस लेख की मदद ले सकते हैं।
स्कूल में विद्यार्थियों से 26 जनवरी पर निबंध लिखने को कहा जाता है। गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे देश में हर वर्ष 26 जनवरी को पूरे उत्साह, जोश और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। इस लेख की मदद से 26 जनवरी पर निबंध लिख सकते हैं।
26 जनवरी के अवसर पर स्कूलों, सरकारी और निजी कार्यालयों के अलावा जगह–जगह पर गणतंत्र दिवस समारोह का धूमधाम से आयोजन होता है। इस समारोह में ध्वाजारोहण के बाद भाषण दिया जाता है। भाषण में 26 जनवरी कहा महत्व बताया जाता है। इस लेख की मदद से 26 जनवरी पर भाषण की तैयारी कर सकते हैं। 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस पर भाषण स्कूल, कॉलेज या सार्वजनिक समारोह के लिए उपयुक्त है।
मकर संक्रांति का त्योहार यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 14 जनवरी को मनाया जाता है। इसे खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान के बाद पूजा करके दान करते हैं। इस दिन खिचड़ी, तिल-गुड, चिउड़ा-दही खाने का रिवाज है। प्रयागराज में इस दिन से कुंभ मेला आरंभ होता है। इस लेख में मकर संक्रांति के बारे में बताया गया है। मकर संक्रांति पर निबंध (essay on makar sankranti in hindi) पढ़ें।
भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के सम्मान में स्कूलों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन सभी स्कूलों, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में झंडोत्तोलन होता है। राष्ट्रगान गाया जाता है। मिठाईयां बांटी जाती है और अवकाश रहता है। छात्रों और बच्चों के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में गणतंत्र दिवस पर निबंध पढ़ें।
राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन से पहले भारत सरकार की ओर से एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसका विषय है –स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम। इस लेख में इस विषय पर निबंध लिखने में मदद मिलेगी। राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वंदे मातरम को हर किसी ने कभी न कभी जरूर गाया होगा। इसे सुनते ही स्कूल असेंबली की यादें ताजा हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वंदे मातरम का असली मतलब क्या होता है? वंदे मातरम किसलिए प्रसिद्ध है? कैसे यह भारत की आजादी का जयघोष बना? स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम पर निबंध पढ़ें।
पुस्तकालय का वातावरण शांत और अनुशासित होता है। विद्यार्थी यहाँ बैठकर अपनी पसंद की पुस्तकें पढ़ते हैं। पुस्तकें पढ़ने से हमारा ज्ञान बढ़ता है और हमारी भाषा तथा शब्द-भंडार में सुधार होता है। अच्छी पुस्तकें हमें महान लोगों के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा देती हैं। पुस्तकालय में समाचार-पत्र और पत्रिकाएँ भी पढ़ने के लिए मिलती हैं। इससे हमें देश-दुनिया की नई-नई जानकारी प्राप्त होती है। हमें पुस्तकालय के नियमों का पालन करना चाहिए और पुस्तकों को सावधानी से रखना चाहिए। पुस्तकालय हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमें ज्ञान, प्रेरणा और सही दिशा प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से पुस्तकालय जाना चाहिए और अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। पुस्तकालय पर निबंध के लिए पढ़ें।
क्रिसमस (christmas in hindi) भारत सहित दुनिया भर में मनाए जाने वाले बेहद महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। प्रत्येक वर्ष इसे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस का महत्व समझाने के लिए कई बार स्कूलों में बच्चों को क्रिसमस पर निबंध (christmas in hindi) लिखने का कार्य दिया जाता है। क्रिसमस पर एग्जाम के लिए प्रभावी निबंध तैयार करने का तरीका सीखें। क्रिसमस पर निबंध (christmas in hindi) पढ़ें।
हमारा देश भारत 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के सफल मिशन चंद्रयान-3 द्वारा इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त को "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस"( National Space Day in hindi) के रूप में घोषित किया था। हमारा देश भारत इस साल अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस [एनएसपीडी-2024] मना रहा है। इसरो की इस अभूतपूर्व उपलब्धि का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। इसका विषय है "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा।" राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को इसरो दिवस के तौर पर भी माना जाता है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर निबंध पढ़ें।
15 अगस्त, 1947 को हमारा देश भारत 200 सालों के अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। यही वजह है कि यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया तथा इसे भारत के स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते तो हैं ही और साथ ही इसके बाद वे पूरे देश को लालकिले से संबोधित भी करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री का पूरा भाषण टीवी व रेडियो के माध्यम से पूरे देश में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा देश भर में इस दिन सभी कार्यालयों में छुट्टी होती है। स्कूल्स व कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी जो निश्चित तौर पर आपके लिए लेख लिखने में सहायक सिद्ध होगी। स्वतंत्रता दिवस पर निबंध पढ़ें।
विद्यालय वह स्थान है, जहाँ बच्चे विभिन्न विषयों के साथ-साथ जीवन के बारे में भी सीखते हैं। यह वह जगह है जहाँ बच्चे दोस्त बनाते हैं, अनुशासन सीखते हैं और अपने चरित्र का निर्माण करते हैं। एक विद्यार्थी के जीवन में विद्यालय का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है और यह उसे नई चीजें सीखने में मदद करता है। विद्यालय में शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों की सहायता करते हैं और उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य एवं सीख प्रदान करते हैं। यहाँ "मेरा विद्यालय" विषय पर कुछ नमूना निबंध दिए गए हैं।
मोबाइल फ़ोन को सेल्युलर फ़ोन भी कहा जाता है। मोबाइल आज आधुनिक प्रौद्योगिकी का एक अहम हिस्सा है जिसने दुनिया को एक साथ लाकर हमारे जीवन को बहुत प्रभावित किया है। मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। मोबाइल में इंटरनेट के इस्तेमाल ने कई कामों को बेहद आसान कर दिया है। मनोरंजन, संचार के साथ रोजमर्रा के कामों में भी इसकी अहम भूमिका हो गई है। इस निबंध में मोबाइल फोन के बारे में बताया गया है। मोबाइल फोन पर निबंध (Essay on Mobile Phone in Hindi) पढ़ें।
दुनिया के कई देशों में मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। इसे लेबर डे, श्रमिक दिवस या मई डे भी कहा जाता है। श्रम दिवस एक विशेष दिन है जो मजदूरों और श्रम वर्ग को समर्पित है। यह मजदूरों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का दिन है। ज्यादातर देशों में इसे 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रम दिवस का इतिहास और उत्पत्ति अलग-अलग देशों में अलग-अलग है। विद्यार्थियों को कक्षा में मजदूर दिवस पर निबंध लिखने, मजदूर दिवस पर भाषण देने के लिए कहा जाता है। इस निबंध की मदद से विद्यार्थी अपनी तैयारी कर सकते हैं। मजदूर दिवस पर निबंध पढ़ें।
ग्रीन डे प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारे प्रेम का प्रतीक है। यह दिन हमें प्रकृति की रक्षा करने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देता है। हरा रंग प्रकृति, हरियाली, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई स्थानों पर ग्रीन डे जून या नवंबर में मनाया जाता है। विभिन्न देशों में इसे अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। पृथ्वी की देखभाल करना इस पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। ग्रीन डे पर भाषण के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत ने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने और 1950 में गणतंत्र बनने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। वर्ष 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे कर लेगा। यह कल्पना करना रोमांचक है कि उस समय हमारा देश कैसा होगा। एक राष्ट्र के रूप में हमने पिछले कुछ दशकों में, विशेष रूप से 2000 के दशक की शुरुआत से, काफी प्रगति की है। यह कल्पना करना आसान है कि अगले 25 वर्षों में भारत और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। यहां “2047 में मेरे भारत का सपना” विषय पर कुछ उदाहरणात्मक निबंध दिए गए हैं।
पर्यावरण से संबंधित मुद्दों की चर्चा करते समय ग्लोबल वार्मिंग की चर्चा अक्सर होती है। ग्लोबल वार्मिंग का संबंध वैश्विक तापमान में वृद्धि से है। इसके अनेक कारण हैं। इनमें वनों का लगातार कम होना और ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन प्रमुख है। वनों का विस्तार करके और ग्रीन हाउस गैसों पर नियंत्रण करके हम ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठा सकते हैं। ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध- कारण और समाधान में इस विषय पर चर्चा की गई है। ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध - कारण और समाधान पर निबंध लिखना सीखें।
भारत में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। समाचारों में अक्सर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले प्रकाश में आते रहते हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए कई उपाय किए हैं। अलग-अलग एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करती रहती हैं। फिर भी आम जनता को भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। हालांकि डिजीटल इंडिया की पहल के बाद कई मामलों में पारदर्शिता आई है। लेकिन भ्रष्टाचार के मामले कम हुए है, समाप्त नहीं हुए हैं। भ्रष्टाचार पर निबंध के माध्यम से आपको इस विषय पर सभी पहलुओं की जानकारी मिलेगी। भारत में भ्रष्टाचार पर निबंध पढ़ें।
कई भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। हम इसे एक त्योहार की तरह मनाते हैं जो हमें खुशी से भर देता है। अक्सर भारत का अनौपचारिक राष्ट्रीय खेल माने जाने वाले इस खेल का हमारे दिलों में एक विशेष स्थान है। हम इसे इतना पसंद करते हैं कि अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को लगभग अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। यहाँ 'मेरा पसंदीदा खेल क्रिकेट' विषय पर निबंध चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। मेरा पसंदीदा खेल क्रिकेट पर निबंध पढ़ें।
हम सभी ने "महिला सशक्तिकरण" या नारी सशक्तिकरण के बारे में सुना होगा। "महिला सशक्तिकरण"(mahila sashaktikaran essay) समाज में महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ बनाने और सभी लैंगिक असमानताओं को कम करने के लिए किए गए कार्यों को संदर्भित करता है। व्यापक अर्थ में, यह विभिन्न नीतिगत उपायों को लागू करके महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित है। प्रत्येक बालिका की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करना और उनकी शिक्षा को अनिवार्य बनाना, महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस लेख में "महिला सशक्तिकरण"(mahila sashaktikaran essay) पर कुछ सैंपल निबंध दिए गए हैं, जो निश्चित रूप से सभी के लिए सहायक होंगे। महिला सशक्तीकरण पर निबंध पढ़ें।
समय-समय पर ईश्वरीय शक्ति का एहसास कराने के लिए संत-महापुरुषों का जन्म होता रहा है। गुरु नानक भी ऐसे ही विभूति थे। उन्होंने अपने कार्यों से लोगों को चमत्कृत कर दिया। गुरु नानक की तर्कसम्मत बातों से आम जनमानस उनका मुरीद हो गया। उन्होंने दुनिया को मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। भारत, पाकिस्तान, अरब और अन्य जगहों पर वर्षों तक यात्रा की और लोगों को उपदेश दिए। गुरु नानक जयंती पर निबंध से आपको उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी मिलेगी। गुरु नानक जयंती पर निबंध पढ़ें।
सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुभाष चंद्र बोस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के नेता थे और बाद में उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। इसके माध्यम से भारत में सभी ब्रिटिश विरोधी ताकतों को एकजुट करने की पहल की थी। बोस ब्रिटिश सरकार के मुखर आलोचक थे और स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए और अधिक आक्रामक कार्रवाई की वकालत करते थे। विद्यार्थियों को अक्सर कक्षा और परीक्षा में सुभाष चंद्र बोस जयंती (subhash chandra bose jayanti) या सुभाष चंद्र बोस पर हिंदी में निबंध (subhash chandra bose essay in hindi) लिखने को कहा जाता है। यहां सुभाष चंद्र बोस पर 100, 200 और 500 शब्दों का निबंध दिया गया है। सुभाष चंद्र बोस पर निबंध पढ़ें।
स्वामी विवेकानंद जी हमारे देश का गौरव हैं। विश्व-पटल पर वास्तविक भारत को उजागर करने का कार्य सबसे पहले किसी ने किया तो वें स्वामी विवेकानंद जी ही थे। उन्होंने ही विश्व को भारतीय मानसिकता, विचार, धर्म, और प्रवृति से परिचित करवाया। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानने के लिए आपको इस लेख को पढ़ना चाहिए। यह लेख निश्चित रूप से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन करेगा। स्वामी विवेकानंद पर निबंध पढ़ें।
भगत सिंह एक युवा क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ते हुए बहुत कम उम्र में ही अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। देश के लिए उनकी भक्ति निर्विवाद है। शहीद भगत सिंह महज 23 साल की उम्र में शहीद हो गए। उन्होंने न केवल भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि वह इसे हासिल करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को भी तैयार थे। उनके निधन से पूरे देश में देशभक्ति की भावना प्रबल हो गई। उनके समर्थकों द्वारा उन्हें शहीद के रूप में सम्मानित किया गया था। वह हमेशा हमारे बीच शहीद भगत सिंह के नाम से ही जाने जाएंगे। भगत सिंह के जीवन परिचय के लिए अक्सर छोटी कक्षा के छात्रों को भगत सिंह पर निबंध तैयार करने को कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से आपको भगत सिंह पर निबंध तैयार करने में सहायता मिलेगी। भगत सिंह निबंध पढ़े।
एपीजे अब्दुल कलाम की गिनती आला दर्जे के वैज्ञानिक होने के साथ ही प्रभावी नेता के तौर पर भी होती है। वह 21वीं सदी के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक हैं। कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति बने, अपने कार्यकाल में समाज को लाभ पहुंचाने वाली कई पहलों की शुरुआत की। मेरा प्रिय नेता विषय पर अक्सर परीक्षा में निबंध लिखने का प्रश्न पूछा जाता है। जानिए कैसे तैयार करें मेरा प्रिय नेता : एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay in Hindi)।
3 फरवरी, 1879 को भारत के हैदराबाद में एक बंगाली परिवार ने सरोजिनी नायडू का दुनिया में स्वागत किया। उन्होंने कम उम्र में ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने कैम्ब्रिज में किंग्स कॉलेज और गिर्टन, दोनों ही पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की। जब वह एक बच्ची थी, तो कुछ भारतीय परिवारों ने अपनी बेटियों को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हालाँकि, सरोजिनी नायडू के परिवार ने लगातार उदार मूल्यों का समर्थन किया। वह न्याय की लड़ाई में विरोध की प्रभावशीलता पर विश्वास करते हुए बड़ी हुई। सरोजिनी नायडू से संबंधित अधिक जानकारी के लिएसरोजिनी नायडू पर निबंध (Sarojini Naidu Essay in Hindi) लेख को पढ़ें।
कार्टून हमारे बचपन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। कार्टून बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन हैं और उन्हें तनावरहित महसूस कराते हैं। मनोरंजन के साथ-साथ कार्टून सीखने में भी मदद करते हैं। मेरे पसंदीदा कार्टून पर कुछ निबंध इस लेख में दिए गए हैं। इस लेख में मोटू–पतलू, शिवा, ऑगी एंड काक्रोच, माशा एंड द बियर, पेपा पिग, वीर द रोबो बॉय, रूद्रा आदि अनेक मेरा पसंदीदा कॉर्टून कैरेक्टर पर निबंध (My Favorite Cartoon Character) पर संक्षिप्त निबंध दिया गया है।
वसुधैव कुटुंबकम एक संस्कृत वाक्यांश है जिसका अर्थ है "संपूर्ण विश्व एक परिवार है"। यह महा उपनिषद् से लिया गया है। वसुधैव कुटुंबकम वह दार्शनिक अवधारणा है जो सार्वभौमिक भाईचारे और सभी प्राणियों के परस्पर संबंध के विचार को पोषित करती है। यह वाक्यांश संदेश देता है कि प्रत्येक व्यक्ति वैश्विक समुदाय का सदस्य है और हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, सभी की गरिमा का ध्यान रखने के साथ ही सबके प्रति दयाभाव रखना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम की भावना को पोषित करने की आवश्यकता सदैव रही है पर इसकी आवश्यकता इस समय में पहले से कहीं अधिक है। समय की जरूरत को देखते हुए इसके महत्व से भावी नागरिकों को अवगत कराने के लिए वसुधैव कुटुंबकम विषय पर निबंध या भाषणों का आयोजन भी स्कूलों में किया जाता है। कॅरियर्स360 के द्वारा छात्रों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वसुधैव कुटुंबकम् पर निबंध लेख तैयार किया गया है।
गाय भारत के एक बेहद महत्वपूर्ण पशु में से एक है जिस पर न जाने कितने ही लोगों की आजीविका आश्रित है क्योंकि गाय के शरीर से प्राप्त होने वाली हर वस्तु का उपयोग भारतीय लोगों द्वारा किसी न किसी रूप में किया जाता है। ना सिर्फ आजीविका के लिहाज से, बल्कि आस्था के दृष्टिकोण से भी भारत में गाय एक महत्वपूर्ण पशु है क्योंकि भारत में मौजूद सबसे बड़ी आबादी यानी हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए गाय आस्था का प्रतीक है। ऐसे में विद्यालयों में गाय को लेकर निबंध लिखने का कार्य दिया जाना आम है। गाय पर निबंध के माध्यम से छात्रों को परीक्षा में पूछे जाने वाले गाय पर निबंध को लिखने में भी सहायता मिलेगी।
कुत्ता हमारे आसपास रहने वाला जानवर है। सड़कों पर, गलियों में कहीं भी कुत्ते घूमते हुए दिख जाते हैं। शौक से लोग कुत्तों को पालते भी हैं। क्योंकि वे घर की रखवाली में सहायक होते हैं। बच्चों को अक्सर परीक्षा में मेरा पालतू कुत्ता विषय पर निबंध लिखने को कहा जाता है। यह लेख बच्चों को मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध लिखने में सहायक होगा।
रक्षाबंधन हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व पूरी तरह से भाई और बहन के रिश्ते को समर्पित त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन बांध कर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को कोई तोहफा देने के साथ ही जीवन भर उनके सुख-दुख में उनका साथ देने का वचन देते हैं। इस दिन छोटी बच्चियाँ देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन पर हिंदी में निबंध (essay on rakshabandhan in hindi) आधारित इस लेख से विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के त्योहार पर न सिर्फ लेख लिखने में सहायता प्राप्त होगी, बल्कि वे इसकी सहायता से रक्षाबंधन के पर्व का महत्व भी समझ सकेंगे। रक्षाबंधन पर निबंध पढ़ें।
जन्माष्टमी का त्योहार हिंदू चंद्र माह भाद्रपद (अगस्त/सितंबर) के आठवें दिन (अष्टमी) को मनाया जाता है। लोग दही हांडी अनुष्ठान में भाग लेते हैं, जिसमें लोगों की टीमें दही से भरे मिट्टी के बर्तन तक पहुंचने और उसे तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाती हैं, जो मक्खन के बर्तन को तोड़ने का प्रतीक है और माना जाता है कि शिशु कृष्ण ने बचपन में माखन चुराया था। जन्माष्टमी को कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी और अष्टमी रोहिणी के नाम से भी जाना जाता है। यह हर वर्ष मनाया जाने वाला हिंदू त्योहार है जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर भाषण पढ़ें।
आज के युग में जब हम अपना अधिकतर समय पढाई पर केंद्रित करने का प्रयास करते नजर आते हैं और साथ ही अपना ज़्यादातर समय ऑनलाइन रह कर व्यतीत करना पसंद करते हैं, ऐसे में हमारे जीवन में खेलों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। खेल हमारे लिए केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, अपितु हमारे सर्वांगीण विकास का एक माध्यम भी है। हमारे जीवन में खेल उतना ही जरूरी है, जितना पढाई करना। आज कल के युग में मानव जीवन में शारीरिक कार्य की तुलना में मानसिक कार्य में बढ़ोतरी हुई है और हमारी जीवन शैली भी बदल गई है, हम रात को देर से सोते हैं और साथ ही सुबह देर से उठते हैं। जाहिर है कि यह दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है और इसके साथ ही कार्य या पढाई की वजह से मानसिक तनाव पहले की तुलना में वृद्धि महसूस की जा सकती है। ऐसी स्थिति में जब हमारे जीवन में शारीरिक परिश्रम अधिक नहीं है, तो हमारे जीवन में खेलो का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। मेरा प्रिय खेल पर निबंध पढ़ें।
यह भी पढ़ें
हमेशा से कहा जाता रहा है कि ‘आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है’, जैसे-जैसे मानव की आवश्यकता बढती गई, वैसे-वैसे उसने अपनी सुविधा के लिए अविष्कार करना आरंभ किया। विज्ञान से तात्पर्य एक ऐसे व्यवस्थित ज्ञान से है जो विचार, अवलोकन तथा प्रयोगों से प्राप्त किया जाता है, जो कि किसी अध्ययन की प्रकृति या सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त करने के लिए किए जाते हैं। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिए भी किया जाता है, जो तथ्य, सिद्धांत और तरीकों का प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करता है। विज्ञान के चमत्कार पर निबंध पढ़ें।
शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ साथ उसके चरित्र निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कहा जाता है कि सबसे पहली गुरु माँ होती है, जो अपने बच्चों को जीवन प्रदान करने के साथ-साथ जीवन के आधार का ज्ञान भी देती है। इसके बाद अन्य शिक्षकों का स्थान होता है। किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करना बहुत ही बड़ा और कठिन कार्य है। व्यक्ति को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उसके चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करना भी उसी प्रकार का कार्य है, जैसे कोई कुम्हार मिट्टी से बर्तन बनाने का कार्य करता है। इसी प्रकार शिक्षक अपने छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ उसके व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। शिक्षक दिवस पर निबंध पढ़ें।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई थी, जब न्यूयॉर्क शहर की सड़को पर हजारों महिलाएं घंटों काम के लिए बेहतर वेतन और सम्मान तथा समानता के अधिकार को प्राप्त करने के लिए उतरी थीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का प्रस्ताव क्लारा जेटकिन का था जिन्होंने 1910 में यह प्रस्ताव रखा था। पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध पढ़ें।
यह भी पढ़ें
बाल श्रम को बच्चो द्वारा रोजगार के लिए किसी भी प्रकार के कार्य को करने के रूप में परिभाषित किया गया है जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा डालता है और उन्हें मूलभूत शैक्षिक और मनोरंजक जरूरतों तक पहुंच से वंचित करता है। एक बच्चे को आम तौर व्यस्क तब माना जाता है जब वह पंद्रह वर्ष या उससे अधिक का हो जाता है। इस आयु सीमा से कम के बच्चों को किसी भी प्रकार के जबरन रोजगार में संलग्न होने की अनुमति नहीं है। बाल श्रम बच्चों को सामान्य परवरिश का अनुभव करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और उनके शारीरिक और भावनात्मक विकास में बाधा के रूप में देखा जाता है। जानिए कैसे तैयार करें बाल श्रम या फिर कहें तो बाल मजदूरी पर निबंध। बाल श्रम पर निबंध (Child Labour Essay in Hindi) पढ़ें।
हमारे जीवन में बहुत सारे लोग आते हैं। उनमें से कई को भुला दिया जाता है, लेकिन कुछ का हम पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। भले ही हमारे कई दोस्त हों, उनमें से कम ही हमारे अच्छे दोस्त होते हैं। कहा भी जाता है कि सौ दोस्तों की भीड़ के मुक़ाबले जीवन में एक सच्चा/अच्छा दोस्त होना काफी है। यह लेख छात्रों को 'मेरे प्रिय मित्र'(My Best Friend Nibandh) पर निबंध तैयार करने में सहायता करेगा। मेरा प्रिय मित्र (My Best Friend Nibandh) पढ़ें।
करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :
26 जनवरी, 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया, इसमें भारत को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण (रिपब्लिक डे स्पीच) देने के लिए हिंदी भाषण की उपयुक्त सामग्री (Republic Day Speech Ideas) की यदि आपको भी तलाश है तो समझ लीजिए कि गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day speech in Hindi) की आपकी तलाश यहां खत्म होती है। इस राष्ट्रीय पर्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने और उनके ज्ञान को परखने के लिए गणतत्र दिवस पर निबंध (Republic day essay) लिखने का प्रश्न भी परीक्षाओं में पूछा जाता है। इस लेख में दी गई जानकारी की मदद से Gantantra Diwas par nibandh लिखने में भी मदद मिलेगी। Gantantra Diwas par lekh bhashan तैयार करने में इस लेख में दी गई जानकारी की मदद लें और अच्छा प्रदर्शन करें। गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day speech in hindi) पढ़ें।
बाल दिवस पर भाषण (Children's Day Speech In Hindi), बाल दिवस पर हिंदी में निबंध (Children's Day essay In Hindi), बाल दिवस गीत, कविता पाठ, चित्रकला, खेलकूद आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं बाल दिवस के मौके पर आयोजित की जाती हैं। स्कूलों में बाल दिवस पर भाषण देने और बाल दिवस पर हिंदी में निबंध लिखने के लिए उपयोगी सामग्री इस लेख में मिलेगी जिसकी मदद से बाल दिवस पर भाषण देने और बाल दिवस के लिए निबंध तैयार करने में मदद मिलेगी। कई बार तो परीक्षाओं में भी बाल दिवस पर लेख लिखने का प्रश्न पूछा जाता है। इसमें भी यह लेख मददगार होगा। बाल दिवस पर हिंदी में भाषण (Children’s Day Speech in Hindi) पढ़ें।
भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने जनभाषा हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया। इस दिन की याद में हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं हिंदी भाषा को सम्मान देने के लिए 10 जनवरी को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) मनाया जाता है। इस लेख में राष्ट्रीय हिंदी दिवस (14 सितंबर) और विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) के बारे में चर्चा की गई है। हिंदी दिवस पर निबंध (Essay On Hindi Diwas in hindi) पढ़ें।
हिन्दी में कवियों की परम्परा बहुत लम्बी है। हिंदी के महान कवियों ने कालजयी रचनाएं लिखी हैं। हिंदी में निबंध और वाद-विवाद आदि का जितना महत्व है उतना ही महत्व हिंदी कविताओं और कविता-पाठ का भी है। हिंदी दिवस पर विद्यालय या अन्य किसी आयोजन पर हिंदी कविता भी चार चाँद लगाने का काम करेगी। हिंदी दिवस कविता के इस लेख में हम हिंदी भाषा के सम्मान में रचित, हिंदी का महत्व बतलाती विभिन्न कविताओं की जानकारी दी गई है। हिंदी दिवस पर कविता (Hindi Diwas Poem) पढ़ें।
हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत देश अनेकता में एकता वाला देश है। अपने विविध धर्म, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के साथ, भारत के लोग सद्भाव, एकता और सौहार्द के साथ रहते हैं। भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं में, हिंदी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली और बोली जाने वाली भाषा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारी मातृभाषा हिंदी और देश के प्रति सम्मान दिखाने के लिए हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। हिंदी दिवस पर भाषण के लिए उपयोगी जानकारी इस लेख में मिलेगी। हिंदी दिवस पर भाषण (Hindi Diwas Speech) पढ़ें।
भारत ने 23 अगस्त, 2023 को अपने चंद्रयान -3 विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सफलतापूर्वक उतारा था। इस उपलब्धि पर भारत सरकार ने हर वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला किया। भारत वर्ष 2024 में अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा" है। भारत अब चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाकर हमारा लक्ष्य भावी पीढ़ी को प्रेरणा देना है। यह दिन देश के गौरव, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में भारत के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भाषण (National Space Day Speech in Hindi) पढ़ें।
भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्मदिन है। ध्यानचंद एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे और उन्हें देश के इतिहास के महानतम एथलीटों में से एक माना जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर, भारत के राष्ट्रपति अपने संबंधित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार प्रदान करते हैं। यह दिन भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचानने और युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर है। खेल दिवस पूरे देश में विभिन्न खेल आयोजनों, प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए स्कूल और कॉलेज खेल कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस भाषण (National Sports Day Speech in Hindi) 29 अगस्त: छोटा और लंबा भाषण पढ़ें।
योग के लाभ के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। हमारे हिंदू धर्मग्रंथों में प्राचीन भारतीय योग पद्धति का जिक्र मिलता है। भारत वह देश है जहां योग ने सबसे पहले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन के रूप में लोकप्रियता हासिल की। यह "योज" से लिया गया है, जिसका संस्कृत में अर्थ है "एकजुट होना" और महर्षि पतंजलि को योग के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। योग के महत्व और फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कनाडा सहित 170 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। योग की महत्ता को देखते हुए दुनिया भर में योग के सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई और यह हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस पर हिंदी में भाषण (Yoga Day Speech in Hindi) पढ़ें।
प्रदूषण पृथ्वी पर वर्तमान के उन प्रमुख मुद्दों में से एक है, जो हमारी पृथ्वी को व्यापक स्तर पर प्रभावित कर रहा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो लंबे समय से चर्चा में है, 21वीं सदी में इसका हानिकारक प्रभाव बड़े पैमाने पर महसूस किया जा रहा है। हालांकि विभिन्न देशों की सरकारों ने इन प्रभावों को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है। इससे कई प्राकृतिक प्रक्रियाओं में गड़बड़ी आती है। इतना ही नहीं, आज कई वनस्पतियां और जीव-जंतु या तो विलुप्त हो चुके हैं या विलुप्त होने की कगार पर हैं। प्रदूषण की मात्रा में तेजी से वृद्धि के कारण पशु तेजी से न सिर्फ अपना घर खो रहे हैं, बल्कि जीने लायक प्रकृति को भी खो रहे हैं। प्रदूषण ने दुनिया भर के कई प्रमुख शहरों को प्रभावित किया है। इन प्रदूषित शहरों में से अधिकांश भारत में ही स्थित हैं। दुनिया के कुछ सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली, कानपुर, बामेंडा, मॉस्को, हेज़, चेरनोबिल, बीजिंग शामिल हैं। हालांकि इन शहरों ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ और बहुत ही तेजी के साथ किए जाने की जरूरत है। प्रदूषण पर निबंध (Essay on Pollution in Hindi) पढ़ें।
वायु प्रदूषण पर हिंदी में निबंध के ज़रिए हम इसके बारे में थोड़ा गहराई से जानेंगे। वायु प्रदूषण पर लेख (Essay on Air Pollution) से इस समस्या को जहाँ समझने में आसानी होगी वहीं हम वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पहलुओं के बारे में भी जान सकेंगे। इससे स्कूली विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण पर निबंध (Essay on Air Pollution) तैयार करने में भी मदद होगी। हिंदी में वायु प्रदूषण पर निबंध से परीक्षा में बेहतर स्कोर लाने में मदद मिलेगी। वायु प्रदूषण पर हिंदी में निबंध (Essay in Hindi on Air Pollution) पढ़ें।
एक बड़े भू-क्षेत्र में लंबे समय तक रहने वाले मौसम की औसत स्थिति को जलवायु की संज्ञा दी जाती है। किसी भू-भाग की जलवायु पर उसकी भौगोलिक स्थिति का सर्वाधिक असर पड़ता है। पृथ्वी ग्रह का बुखार (तापमान) लगातार बढ़ रहा है। सरकारों को इसमें नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाने होंगे। जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए सरकारों को सतत विकास के उपायों में निवेश करने, ग्रीन जॉब, हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है। पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने, इसे स्वस्थ रखने और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर ईमानदारी से काम करना होगा। ग्लोबल वार्मिंग या जलवायु परिवर्तन पर निबंध के जरिए छात्रों को इस विषय और इससे जुड़ी समस्याओं और समाधान के बारे में जानने को मिलेगा। जलवायु परिवर्तन पर हिंदी में निबंध (Essay in Hindi on Climate Change) पढ़ें।
हमारी यह पृथ्वी जिस पर हम सभी निवास करते हैं इसके पर्यावरण के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में मानव पर्यावरण पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन के दौरान हुई थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस (Environment Day) 5 जून 1974 को “केवल एक पृथ्वी” (Only One Earth) स्लोगन/थीम के साथ मनाया गया था, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने भी भाग लिया था। इसी सम्मलेन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी स्थापना की गई थी। इस विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) को मनाने का उद्देश्य विश्व के लोगों के भीतर पर्यावरण (Environment) के प्रति जागरूकता लाना और साथ ही प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना भी है। इसी विषय पर विचार करते हुए 19 नवंबर, 1986 को पर्यवरण संरक्षण अधिनियम लागू किया गया तथा 1987 से हर वर्ष पर्यावरण दिवस की मेजबानी करने के लिए अलग-अलग देश को चुना गया। पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on Environment Day in Hindi) पढ़ें।
हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। यहां बहने वाली कई बारहमासी नदियों के कारण राज्य में जलविद्युत ऊर्जा के विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। हिमाचल प्रदेश पड़ोसी राज्यों को बिजली उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि व्यवसाय, पर्यटन और जलविद्युत ऊर्जा जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों पर निर्भर है। हिमाचल प्रदेश पर निबंध (Essay on Himachal Pradesh in Hindi) पढ़ें।
सोशल मीडिया आज हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसके माध्यम से लोग डिजिटल रूप से एक-दूसरे से बातचीत करते हैं और अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं, विचारों और जानकारियों को साझा करते हैं। तकनीक के विकास के साथ सोशल मीडिया का उपयोग केवल बातचीत तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका इस्तेमाल खरीदारी, ई-मेल, शिक्षा और व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया का प्रभाव पर निबंध: 100, 200 और 500 शब्दों में पढ़ें।
डिजिटल इंडिया भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी पहल है। भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2015 को 'डिजिटल इंडिया पहल' की शुरुआत की गई थी। डिजिटल इंडिया का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल रूप से साक्षर करना तथा भारत सरकार के ई-गवर्नेंस कार्यक्रम को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। इसके साथ ही देश के प्रत्येक कोने में हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से उच्च कनेक्टिविटी प्रदान करना है। डिजिटल इंडिया पर निबंध (Essay on Digital India in Hindi) पढ़ें।
हिंदू धार्मिक परंपराओं में कुंभ मेला महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कुंभ मेला भारत के चार पावन शहरों में बारी–बारी से आयोजित होता है। ये चार शहर हैं- प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक। नासिक-त्र्यंबेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2026 में 31 अक्टूबर को दो प्रमुख तीर्थ नगरी में पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ आरंभ होगा। कुंभ मेला पर निबंध (Essay on Kumbh Mela in Hindi) पढ़ें।
राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उनकी याद में भारत सरकार ने 12 जनवरी 1984 को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। राष्ट्रीय युवा दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन कई स्कूल और कॉलेज युवाओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम और आयोजन करते हैं। स्वामी विवेकानंद हम सभी के लिए एक महान प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध (Essay on National Youth Day in hindi) पढ़ें।
हर व्यक्ति का मूल सिद्धांत होना चाहिए—“सावधानी बेहतर है, पछतावे से।” लेकिन दुर्भाग्य से हम अक्सर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में सुनते हैं। सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों एवं सुरक्षा दिशानिर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। सड़क सुरक्षा पर भाषण - 10 पंक्तियां, छोटा और लंबा भाषण पढ़ें।
आम मेरा सबसे पसंदीदा फल है। यह स्वादिष्ट, मीठा और रसीला होता है। आम की कई किस्में होती हैं, जैसे अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा और चौसा। हर किस्म का अपना अलग स्वाद और खुशबू होती है। मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध पढ़ें।
लोग हमेशा खाली समय होने पर लोग अपनी रूचि (माय हॉबी) का अभ्यास करना पसंद करते हैं। उन्हें माय हॉबी खुश करता है और उन्हें व्यस्त रखता है। आजकल के व्यस्त तथा तनावपूर्ण वातावरण में खुद को खुश रखने के लिए हर किसी को मनोरंजन की आवश्यकता होती है। हॉबी लगभग तुरंत दिमाग में आती है। अलग-अलग लोगों की भिन्न रुचियां होती हैं। यहाँ "माय हॉबी" पर कुछ नमूना निबंध दिए गए हैं। माय हॉबी निबंध (My Hobby Essay in Hindi) पढ़ें।
भारत में महिला सुरक्षा (Women Safety In India) लगातार बहस का विषय बना हुआ है। महिलाओं के साथ हाल ही में हुई घटनाओं, खासकर कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना ने एक बार फिर दिसंबर 2012 की निर्भया कांड की याद दिला सबको झकझोर दिया है। वर्षों की सार्वजनिक चर्चा और नीतिगत पहलों के बावजूद महिला सुरक्षा (वूमन सेफ्टी) अब भी एक महत्वपूर्ण समस्या है। अपराधों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। घर के बाहर और भीतर दोनों जगह महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि नियम हैं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा सावधानियां भी होनी चाहिए जिनका हमें लगातार पालन करना चाहिए। यहां "भारत में महिला सुरक्षा" (Women Safety In India) पर कुछ नमूना निबंध दिए गए हैं। भारत में महिला सुरक्षा पर निबंध (Essay on Women Safety in India) - 100, 200, 500 शब्दों में पढ़ें।
योग अच्छे स्वास्थ्य का विज्ञान एवं कला है। यह एक आध्यात्मिक क्रिया है जो मन और शरीर को एक साथ कार्य करने के लिए निर्देश देती है और यह बहुत ही सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है। योग के समग्र दृष्टिकोण से जीवन के सभी क्षेत्रों में सामंजस्य स्थापित होता है। इसके अलावा, योग स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, रोगों को रोकने और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का निदान करने के लिए जाना जाता है। योग के बारे में इस निबंध का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के अभ्यास के महत्व और लाभों के बारे में शिक्षित करना है। इस निबंध के माध्यम से, छात्र योग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। योग पर निबंध (Essay on Yoga in Hindi) - छात्रों और बच्चों के लिए 100, 200, 500 शब्दों का निबंध पढ़ें।
गर्मी की छुट्टियां... इसे सुनते ही स्कूली छात्रों में विशेष रोमांच और चेहरे पर खुशी दिखने लगती है। हालांकि यह साल का सबसे गर्म मौसम होता है, लेकिन बच्चे इसे काफी पसंद करते हैं क्योंकि यह मौसम स्कूल की एक लंबी छुट्टी लेकर आता है। लगातार चल रही कक्षाओं से दूर कुछ अलग करने का अहसास बच्चों के मन में खुशियां भर देता है। बच्चों के साथ बड़े भी गर्मी की छुट्टियों का इंतजार करते हैं। बच्चों के साथ हिल स्टेशन जाना, रिश्तेदारों से मिलने, पैतृक घर जाने का मौका पाकर बड़े भी रोमांचित हो जाते हैं। गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer Vacation Essay in hindi) पढ़ें।
शिक्षा का मानव जीवन में भोजन, हवा, पानी और पहनावे से अधिक महत्व है। शिक्षा से मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। शिक्षा मनुष्य को बेहतर तरीके से जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा किसी भी देश की सामाजिक संरचना को सभ्यता के आधार पर मापने का आम पैमाना है। एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि जितना ज्यादा शिक्षित देश, उतना जागरूक समाज। शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education essay in hindi) पढ़ें।
आज दैनिक जीवन के अधिकांश कार्य के लिए इंटरनेट पर निर्भरता को देखते हुए इस युग को इंटरनेट का युग कहा जाने लगा है। चाहे पढ़ाई हो या मनोरंजन या फिर किसी तरह का मार्गदर्शन लेना हो, सभी इसके लिए इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं। मोबाइल, कंप्यूटर से जुड़ा इंटरनेट घर बैठे दुनियाभर की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध करा देता है। यह एक विशाल नेटवर्क है जो दुनिया भर के कंप्यूटरों को जोड़ता है। इंटरनेट का महत्व पर निबंध (Essay on Internet in Hindi) पढ़ें।
स्वच्छ भारत अभियान पिछले दशक से शुरू हुए भारत की सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण पहलों में से एक है। महात्मा गांधी के स्वच्छ राष्ट्र के विजन को आगे बढ़ाने का आवाह्न करते हुए उनके जन्मदिन पर वर्ष 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Mission in Hindi) की शुरुआत की घोषणा की। ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप 'स्वच्छ भारत अभियान' पर कुछ नमूना निबंध पढ़ सकते हैं। इससे आपको संक्षिप्त निबंध से लेकर बड़े निबंध लिखने में मदद मिलेगी। स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध (Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi) पढ़ें।
शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बचपन से ही वे हमारे चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सबके जीवन मे कोई न कोई प्रिय शिक्षक (My Favourite Teacher Essay in Hindi) होता है। ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप "मेरे प्रिय शिक्षक"(My Favourite Teacher Essay in Hindi) पर कुछ निबंध पढ़ सकते हैं जो छात्र-छात्राओं के लिए अपने प्रिय शिक्षक के बारे में लिखने के कौशल को बढ़ाने के साथ ही निबंध लिखने की क्षमता को भी बढाएंगे। मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध (My Favourite Teacher Essay in Hindi) पढ़ें।
करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :
हमारे देश भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू का जीवन समूचे संसार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महात्मा गांधी उन महान लोगों में से एक हैं, जिन्होंने न सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत से भारत को आजादी दिलाने की लड़ाई में भारतीयों का नेतृत्व किया, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। एक ऐसा आदर्शवादी व्यक्ति जिसका जीवन बहुतों के लिए प्रेरणास्रोत था, है और रहेगा। उन्होंने जिन मूल्यों को स्थापित किया उसे गांधी दर्शन की संज्ञा दी जाती है। महात्मा गांधी पर निबंध (Essay on Mahatma Gandhi in hindi) ऐसे जीवट के धनी व्यक्ति के जीवन से परिचित होने का एक अच्छा तरीका है। महात्मा गांधी पर निबंध (Mahatma Gandhi Essay in Hindi) पढ़ें।
शिक्षा को दुनिया भर में एक मौलिक मानव अधिकार के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। कई देशों में, यह इतना आवश्यक माना जाता है कि ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है, जिससे सभी के लिए मुफ्त पहुंच सुनिश्चित हो, भले ही उनकी आय का स्तर या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो। यह दृष्टिकोण इस विश्वास को रेखांकित करता है कि शिक्षा व्यक्तिगत सशक्तीकरण और सामाजिक प्रगति के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके कुछ नमूना निबंध पढ़ सकते हैं जो शिक्षा को सभी के लिए मुफ़्त बनाने के महत्व को रेखांकित करते हैं, समानता बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हैं। शिक्षा निःशुल्क होनी चाहिए निबंध (Education Should Be Free Essay in Hindi) पढ़ें।
हिंदू संस्कृति में गुरु या शिक्षक को हमेशा से ही भगवान के समान स्थान दिया गया है। गुरु की महत्ता को इस बात से भी समझ सकते हैं कि हमारे देश में आषाढ़ माह की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के नाम से समर्पित है। वैसे तो हर माह में पूर्णिमा आती है, लेकिन आषाण माह की पूर्णिमा विद्यार्थियों के लिए खास होती है। इस लेख में गुरु पूर्णिमा पर निबंध के बारे में बताया गया है। गुरु पूर्णिमा पर निबंध (Essay on Guru Purnima in hindi) पढ़ें।
छत्रपति शिवाजी महाराज अपने आप में भारत की गौरव-गाथा को समाहित किए हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोग्राफी (shiva ji biography in hindi) के बारे में जानना हर छात्र के लिए जरूरी हो जाता हैं। छात्र छत्रपति शिवाजी महाराज निबंध के माध्यम से उनके गुणों को जानकर तथा अपना कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और साथ ही विद्यालय में भी अक्सर महान पुरुषों पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज पर निबंध लिखना छात्रों के लिए बेहद रोमांचक तथा रुचिपूर्ण कार्य हो जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर निबंध हिंदी में पढ़कर तथा उनके गुणों तथा विशेषताओं को जानकार छात्र अपने व्यक्तित्व को बेहतर बना सकते हैं। शिवाजी महाराज पर निबंध (Essay on Shivaji Maharaj in hindi) पढ़ें।
जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। शुरुआती दौर में बड़े पैमाने पर जी20 का ध्यान व्यापक आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहा, लेकिन बाद में इसके एजेंडे का विस्तार किया गया। अब व्यापार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण तथा भ्रष्टाचार जैसी वैश्विक समस्याओं के महत्व को देखते हुए जी20 शिखर सम्मेलनों में इन विषयों को भी शामिल कर लिया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के दायरे तथा महत्व को देखते हुए, इसके प्रति जागरूक बनने की जरूरत अब पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। जी20 शिखर सम्मेलन पर निबंध (Essay on G20 Summit in Hindi) पढ़ें।
महत्वपूर्ण लेख :
हम उम्मीद करते हैं कि स्कूली छात्रों के लिए तैयार उपयोगी हिंदी में निबंध, भाषण और कविता (Essays, speech and poems for school students) के इस संकलन से निश्चित तौर पर छात्रों को मदद मिलेगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
किसी भी हिंदी निबंध (Essay in hindi) को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है- ये हैं- प्रस्तावना या भूमिका, विषय विस्तार और उपसंहार (conclusion)।
हिंदी निबंध लेखन शैली की दृष्टि से मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं-
निबंध में समुचित जगहों पर मुहावरे, लोकोक्तियों, सूक्तियों, दोहों, कविता का प्रयोग करके इसे प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। हिंदी निबंध के प्रभावी होने पर न केवल बेहतर अंक मिलेंगी बल्कि असल जीवन में अपनी बात रखने का कौशल भी विकसित होगा।
कुछ उपयोगी विषयों पर हिंदी में निबंध के लिए ऊपर लेख में दिए गए लिंक्स की मदद ली जा सकती है।
निबंध, गद्य विधा की एक लेखन शैली है। हिंदी साहित्य कोष के अनुसार निबंध ‘किसी विषय या वस्तु पर उसके स्वरूप, प्रकृति, गुण-दोष आदि की दृष्टि से लेखक की गद्यात्मक अभिव्यक्ति है।’ एक अन्य परिभाषा में सीमित समय और सीमित शब्दों में क्रमबद्ध विचारों की अभिव्यक्ति को निबंध की संज्ञा दी गई है। इस तरह कह सकते हैं कि मोटे तौर पर किसी विषय पर अपने विचारों को लिखकर की गई अभिव्यक्ति निबंध है।
सामान्य शब्दों में कहें तो निबन्ध गद्य की ऐसी विधा है जिसमें निबंधकार अपने भाव या विचार को सुसंगठित, व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत करता है । किसी भी साहित्यिक विधा को एक ऐसी परिभाषा में बांधना जिसमें उसके सभी तत्वों एवं पक्षों का समावेश हो, आसान नहीं है।
हिंदी का महत्व बहुत अधिक है, यह न केवल भारत की एक प्रमुख भाषा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, विरासत और एकता का भी प्रतीक है। हिंदी भाषा भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हिंदी, भारत की एक प्रमुख भाषा और राजभाषा है, जो देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। यह इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की इंडो-आर्यन शाखा से संबंधित है। भारत के अलावा, यह नेपाल, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना और त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों में भी बोली जाती है।
आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को माना जाता है।