Careers360 Logo
ask-icon
share
    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027)- आवेदन, तिथियां, पात्रता
    • लेख
    • केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027)- आवेदन, तिथियां, पात्रता

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027)- आवेदन, तिथियां, पात्रता

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 12 Nov 2026, 10:56 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28 in Hindi) - केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28) - केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद कक्षा 1 और बालवाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावकों को आवेदन की तारीख, आयु सीमा, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।

    This Story also Contains

    1. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 : महत्वपूर्ण तिथियां (KVS Admission Dates 2027-28)
    2. केंद्रीय विद्यालय प्रवेश तारीख 2027-28 (KVS Admission Schedule 2027-28 in hindi)
    3. पिछले सत्र 2026-27 का प्रवेश कार्यक्रम
    4. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आधिकारिक वेबसाइट
    5. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए पात्रता (KVS Admission Eligibility 2027-28)
    6. केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा
    7. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28)
    8. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for KVS Admission 2027-28)
    9. केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 की प्राथमिकता श्रेणी (KVS Admission Priority Category)
    10. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 में आरक्षण (KVS Admission Reservation 2027-28)
    11. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 की कक्षा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया
    12. केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 प्रक्रिया (Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28 Process)
    13. केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?
    14. केवीएस कक्षा 1 के नतीजे 2026 देखने के चरण
    15. केवीएस लॉटरी के नतीजे 2026 कैसे देखें
    16. कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम
    17. वेरिफिकेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट
    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027)- आवेदन, तिथियां, पात्रता
    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2026 (Kendriya Vidyalaya Admission 2026 in Hindi)

    केंद्रीय विद्यालय संगठन में बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है, जबकि कक्षा 2 से 10 तक (रिक्त सीटों के आधार पर) प्रवेश की प्रक्रिया ऑफलाइन होती है। कक्षा 11 में प्रवेश सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होता है। कक्षा 1 और बालवाटिका में प्रवेश के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए निर्धारित प्राथमिकता श्रेणी और सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाता है।

    ध्यान दें: शैक्षणिक सत्र 2027-28 की प्रवेश अधिसूचना और आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने पर तारीखों को यहां अपडेट किया जाएगा। पिछले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश अधिसूचना 19 मार्च 2026 को जारी हुई थी और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए गए थे। इसलिए पिछले वर्ष का कार्यक्रम आगामी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी के लिए उपयोगी संदर्भ हो सकता है।

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in और प्रवेश पोर्टल admission.kvs.gov.in पर प्रवेश से संबंधित सूचनाएं देख सकते हैं।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 : महत्वपूर्ण तिथियां (KVS Admission Dates 2027-28)

    केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद आवेदन की शुरुआत, अंतिम तिथि, चयन सूची और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी यहां अपडेट की जाएगी।

    केवीएस के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 में फरवरी 2027 के दौरान कक्षा 1 में प्रवेश की अधिसूचना और पंजीकरण तथा मार्च 2027 में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने का उल्लेख है। हालांकि, इसे अंतिम प्रवेश कार्यक्रम नहीं माना जाना चाहिए। केवीएस शैक्षणिक कैलेंडर देखें।

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश तारीख 2027-28 (KVS Admission Schedule 2027-28 in hindi)

    कार्यक्रम

    तारीख

    केवीएस एडमिशन 2027-28 विज्ञापन जारी करने की डेट

    मार्च 2027

    केवी एडमिशन 2027 कक्षा 1 आवेदन शुरुआत की तारीख (Start of KV admission 2027 for Class 1)

    मार्च 2027

    कक्षा 1 के लिए केवीएस ऑनलाइन प्रवेश पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (Last Date to submit KVS online form for Class 1)

    अप्रैल 2027

    पंजीकृत उम्मीदवारों की अनंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची की घोषणा (Declaration of provisional select and waitlist of registered candidates)

    अप्रैल 2027 (पहली प्रोविजनल सूची)

    बाल वाटिका

    अप्रैल 2027 (पहली प्रोविजनल सूची) 

    कक्षा 1

    अप्रैल 2027 (दूसरी सूची, सीटें उपलब्ध रहने पर)

    अप्रैल 2027 (तीसरी सूची, सीटें उपलब्ध रहने पर)

    ऑनलाइन मोड में पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होने पर आरटीई प्रावधानों, एससी / एसटी और ओबीसी (एनसीएल) के तहत किए जाने वाले प्रवेश के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण के लिए दूसरी अधिसूचना की विस्तारित तिथि

    नोटिफिकेशन अप्रैल 2027

    रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2027

    सूची और एडमिशन 

    अप्रैल 2027

    कक्षा-II से आगे (कक्षा XI के अलावा) के लिए पंजीकरण - ऑफलाइन मोड में (किसी विशेष वर्ग में रिक्तियों की उपलब्धता होने पर)

    अप्रैल 2027

    कक्षा II और बाद की कक्षाओं में प्रवेश के लिए सूची की घोषणा

    अप्रैल 2027

    बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा आगेकी कक्षाओं के लिए प्रवेश

    अप्रैल 2027

    ग्यारहवीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि

    जून 2027

    30 जून के बाद भी सीटें रिक्त रहने पर, निर्धारित सीमा अर्थात 40 तक, स्वीकृत प्राथमिकता क्रम में, उपायक्तु के विशेषाधिकार द्वारा सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि

    जुलाई 202

    केवी छात्रों के लिए: 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण

    दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर

    केवी छात्र: कक्षा-XI के लिए प्रवेश सूची का प्रदर्शन और प्रवेश

    दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर

    गैर-केवी छात्र: पंजीकरण, प्रवेश सूची का प्रदर्शन और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश (रिक्तियों की उपलब्धता के अधीन)

    ग्यारहवीं कक्षा में केवी के छात्रों के प्रवेश के बाद

    कक्षा - XI में प्रवेश की अंतिम तिथि

    सीबीएसई दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने की तारीख से 30 दिन तक

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    पिछले सत्र 2026-27 का प्रवेश कार्यक्रम

    आगामी सत्र की तैयारी के लिए पिछले वर्ष की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

    प्रवेश से संबंधित कार्यक्रम

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तारीख

    प्रवेश अधिसूचना जारी

    19 मार्च 2026

    कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    20 मार्च 2026, सुबह 10 बजे

    कक्षा 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

    2 अप्रैल 2026

    बालवाटिका की पहली चयन सूची

    8 अप्रैल 2026

    कक्षा 1 की पहली चयन सूची

    9 अप्रैल 2026

    दूसरी चयन सूची

    16 अप्रैल 2026

    तीसरी चयन सूची

    21 अप्रैल 2026

    कक्षा 2 से आगे के लिए ऑफलाइन पंजीकरण

    2 से 8 अप्रैल 2026

    कक्षा 2 और आगे की कक्षाओं की सूची

    13 अप्रैल 2026

    बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से आगे प्रवेश

    15 से 20 अप्रैल 2026

    सभी कक्षाओं में प्रवेश की सामान्य अंतिम तिथि

    30 जून 2026

    विशेष परिस्थितियों में प्रवेश की अंतिम तिथि

    31 जुलाई 2026

    महत्वपूर्ण: ये सभी तारीखें पिछले सत्र की हैं। इन्हें 2027-28 की आवेदन तिथियां न समझें। केवीएस की नई अधिसूचना जारी होने पर इस तालिका को संशोधित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका एडमिशन

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आधिकारिक वेबसाइट

    केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों को अलग-अलग आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचनाओं की जांच करनी चाहिए।

    वेबसाइट

    उपयोग

    kvsangathan.nic.in

    प्रवेश अधिसूचना और दिशानिर्देश

    admission.kvs.gov.in

    ऑनलाइन प्रवेश और चयन सूची

    kvs.gov.in

    केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक जानकारी

    कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभिभावकों को प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। कक्षा 2 से आगे की कक्षाओं में प्रवेश के लिए संबंधित विद्यालय से संपर्क करना होगा।

    इन्हें भी देखें-

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए पात्रता (KVS Admission Eligibility 2027-28)

    केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीयता, आयु और संबंधित कक्षा की पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं। भारतीय नागरिकों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के बच्चे भी निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवेश के पात्र हो सकते हैं।

    केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28 in hindi)

    केवीएस ने कुछ पात्रता शर्तों को निर्धारित किया है जिनको केवी प्रवेश 2027 के लिए पात्र बनने के लिए सभी छात्रों को पूरा करना अनिवार्य है। kvsonlineadmission.kvs.gov.in 2027-28 प्रवेश की पात्रता शर्तें नीचे दी गई हैं:

    राष्ट्रीयता:

    • भारतीय नागरिकों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • विदेशी नागरिकों के बच्चे जो किन्हीं कारणों से भारत में स्थित हैं, वे भी केवीएस प्रवेश 2027 के लिए पात्र हैं।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना प्रवेश वाले शैक्षणिक वर्ष की 31 मार्च की तारीख के आधार पर की जाती है। 1 अप्रैल को जन्मे बच्चों पर भी विचार किया जाता है।

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा के अनुसार आयु सीमा

    कक्षा

    न्यूनतम आयु

    अधिकतम आयु

    कक्षा 1

    6 वर्ष

    8 वर्ष

    कक्षा 2

    6 वर्ष

    8 वर्ष

    कक्षा 3

    7 वर्ष

    9 वर्ष

    कक्षा 4

    8 वर्ष

    10 वर्ष

    कक्षा 5

    9 वर्ष

    11 वर्ष

    कक्षा 6

    10 वर्ष

    12 वर्ष

    कक्षा 7

    11 वर्ष

    13 वर्ष

    कक्षा 8

    12 वर्ष

    14 वर्ष

    कक्षा 9

    13 वर्ष

    15 वर्ष

    कक्षा 10

    14 वर्ष

    16 वर्ष

    आयु सीमा से संबंधित महत्वपूर्ण बातें:

    • कक्षा 1 के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए।

    • दिव्यांग बच्चों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जा सकती है।

    • कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है, बशर्ते विद्यार्थी कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले वर्ष में प्रवेश ले रहा हो।

    • कक्षा 12 में प्रवेश के लिए भी ऊपरी और निचली आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन कक्षा 11 के बाद पढ़ाई में निरंतरता होनी चाहिए।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28)

    कक्षा 1 और बालवाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अभिभावक केवीएस के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के चरण

    1. सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल admission.kvs.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध नए पंजीकरण (New Registration) के विकल्प पर क्लिक करें।

    3. प्रवेश संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    4. घोषणा वाले विकल्प पर सहमति देकर आगे बढ़ें।

    5. बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

    6. स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।

    7. पंजीकरण पूरा करने के लिए रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।

    8. पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके मोबाइल नंबर सत्यापित करें।

    9. पंजीकरण पूरा होने के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें।

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश फॉर्म 2027-28 भरने के चरण

    पंजीकरण पूरा होने के बाद अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

    1. प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।

    2. पंजीकरण के दौरान प्राप्त लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    3. बच्चे की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

    4. उपलब्ध केंद्रीय विद्यालयों में से अपनी पसंद के विद्यालय चुनें। पिछले सत्र की प्रक्रिया के अनुसार अधिकतम तीन विद्यालयों का विकल्प दिया गया था।

    5. निर्धारित प्रारूप में बच्चे की फोटो और जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करें।

    6. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की जांच करें।

    7. घोषणा स्वीकार करके आवेदन को सबमिट करें।

    8. आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त आवेदन संख्या और सबमिशन कोड सुरक्षित रखें।

    ध्यान दें कि 2027-28 के आवेदन पोर्टल में उपलब्ध विकल्प और आवेदन संबंधी निर्देश नई अधिसूचना के अनुसार होंगे।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for KVS Admission 2027-28)

    केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विद्यालय द्वारा किया जाता है।

    प्रमुख दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:

    1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।

    2. बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।

    3. निवास प्रमाण पत्र।

    4. अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र।

    5. अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र।

    6. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) प्रमाण पत्र।

    7. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र।

    8. गरीबी रेखा से नीचे (BPL) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।

    9. माता-पिता का सेवा प्रमाण पत्र।

    10. आय प्रमाण पत्र, जहां आवश्यक हो।

    11. एकल बालिका (Single Girl Child) के मामले में निर्धारित हलफनामा।

    12. दादा-दादी के साथ बच्चे के माता-पिता के संबंध का प्रमाण, जहां लागू हो।

    नोट: सभी दस्तावेजों की अनिवार्यता आवेदक की श्रेणी और प्रवेश के नियमों पर निर्भर करती है। अंतिम दस्तावेज सूची के लिए 2027-28 के प्रवेश दिशानिर्देश देखें।

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 की प्राथमिकता श्रेणी (KVS Admission Priority Category)

    केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली लागू है। इसके अंतर्गत अलग-अलग श्रेणियों के बच्चों को निर्धारित क्रम में प्रवेश दिया जाता है।

    सिविल और रक्षा क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों में प्राथमिकता का क्रम निम्नलिखित है:

    प्राथमिकता

    अभिभावकों की श्रेणी

    श्रेणी 1

    केंद्र सरकार के कर्मचारी और पूर्व सैनिक

    श्रेणी 2

    भारत सरकार के स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारी

    श्रेणी 3

    राज्य सरकार के कर्मचारी

    श्रेणी 4

    संबंधित राज्य सरकार के स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी

    श्रेणी 5

    अन्य सभी श्रेणियों के बच्चे

    यदि एक ही प्राथमिकता श्रेणी में दो या अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं, तो निर्धारित नियमों के अनुसार पिछले सात वर्षों में माता-पिता के स्थानांतरण की संख्या को भी ध्यान में रखा जा सकता है।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 में आरक्षण (KVS Admission Reservation 2027-28)

    केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के दौरान निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन किया जाता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षण का प्रावधान है।

    आरक्षित श्रेणी

    आरक्षण

    अनुसूचित जाति (SC)

    15%

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    7.5%

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)

    27%

    दिव्यांग बच्चे (CwSN)

    3%

    इसके अलावा, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) के अंतर्गत कक्षा 1 में प्रवेश के लिए निर्धारित प्रावधान लागू होते हैं। आरक्षण और सीट आवंटन की विस्तृत जानकारी के लिए नवीनतम केवीएस प्रवेश दिशानिर्देश देखना जरूरी है।

    इन्हें भी देखें-

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 की कक्षा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया

    केंद्रीय विद्यालय संगठन में अलग-अलग कक्षाओं के लिए प्रवेश की प्रक्रिया अलग होती है। कक्षा 1 और बालवाटिका में ऑनलाइन पंजीकरण और लॉटरी के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। वहीं, कक्षा 2 से 8 तक प्रवेश के लिए प्राथमिकता श्रेणी और उपलब्ध सीटों को आधार बनाया जाता है।

    केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 प्रक्रिया (Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28 Process)

    केवी प्रवेश प्रक्रिया कक्षा 1, 2 से 8 तक और कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए अलग-अलग है। हालांकि, प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली और आरटीई के तहत आरक्षित सीटें प्रत्येक वर्ग के लिए समान हैं। कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कक्षा की क्षमता से अधिक पर प्रवेश देने के लिए विचार किया जाएगा। प्रवेश संबंधित जिले के जिलाधिकारी द्वारा दी गई सूची के आधार पर प्रति केवी 10 बच्चों और प्रति कक्षा अधिकतम 02 बच्चों के आधार पर किया जाएगा। इन बच्चों को कक्षा 1 से 12 तक फीस (ट्यूशन शुल्क, कंप्यूटर फंड और वीवीएन) के भुगतान से छूट दी जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए केवीएस प्रवेश 2026 प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए निम्नलिखित सेक्शन की जांच करें -

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2026 कक्षा 1 के लिए (Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28 for Class 1)

    कक्षा 1 kvsonlineadmission.kvs.gov.in 2027 प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। सीटें दो चरणों में भरी जाती हैं जैसा कि नीचे बताया गया है-

    • पहला लॉट: इस चरण में, 40 में से 10 सीटें आरटीई प्रावधान के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / बीपीएल / ओबीसी / विकलांग बच्चों के सभी आवेदनों में से ड्रॉ द्वारा भरी जाती हैं।

    • दूसरा लॉट: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसीएनसीएल/अनारक्षित वर्ग के दिव्यांग छात्रों के लिए प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के अनुसार लॉटरी।

    • तीसरा लॉट: केवी प्रवेश 2026-27 (KV admission 2026-27) की शेष सीटें श्रेणी 1 और 2 की मौजूदा प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के अनुसार भरी जाएंगी।

    • चौथा लॉट: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल के लिए खाली आरक्षित सीटों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी-एनसीएल छात्रों को प्रवेश की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा भले ही उनके लिए स्वीकृत संख्या कुछ भी हो।

    • पांचवां लॉट: यदि सीट खाली हो, तो प्राथमिकता श्रेणी 3 आगे kvsonlineadmission.kvs.gov.in 2026 प्रवेश के लिए लिया जाएगा।

    केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका एडमिशन 2027-28 (KVS Balvatika Admission 2027-28)

    केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका 1, 2 और 3 के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित विद्यालयों में संचालित की जाती है। सभी केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बालवाटिका में प्रवेश के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। आवेदन की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने पर कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाता है। बालवाटिका में प्रवेश के लिए आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें केवीएस की आधिकारिक प्रवेश अधिसूचना के अनुसार निर्धारित होंगी।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन 2027-28 (KVS Class 1 Admission 2027-28)

    कक्षा 1 में प्रवेश के लिए कोई लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन, प्राथमिकता श्रेणी, आरक्षण और कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाता है।

    कक्षा 1 में प्रवेश की प्रक्रिया में प्रमुख रूप से निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:

    • ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण।

    • आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन।

    • आरटीई और आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत सीटों का आवंटन।

    • प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार चयन।

    • कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के माध्यम से चयन सूची तैयार करना।

    • चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन।

    • प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करना।

    कक्षा 1 में सामान्यतः एक सेक्शन में 40 विद्यार्थियों की स्वीकृत संख्या के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है। हालांकि, सीटों के आवंटन में लागू प्रवेश दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 8 में एडमिशन 2027-28

    कक्षा 2 से 8 तक प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। इन कक्षाओं में प्रवेश तभी दिया जाता है, जब संबंधित विद्यालय में सीटें खाली हों।

    इसकी प्रमुख शर्तें निम्नलिखित हैं:

    • आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं।

    • प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाता है।

    • प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।

    • किसी श्रेणी में आवेदन की संख्या सीटों से अधिक होने पर लॉटरी निकाली जाती है।

    • दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रवेश दिया जाता है।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 9 में एडमिशन 2027-28

    कक्षा 9 में प्रवेश के लिए केंद्रीय विद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाती है।

    प्रवेश परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होते हैं:

    परीक्षा में शामिल विषय

    गणित

    हिंदी

    अंग्रेजी

    विज्ञान

    सामाजिक विज्ञान

    परीक्षा 3 घंटे की होती है और कुल 100 अंक निर्धारित हैं। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 33% तथा आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 25% अंक प्राप्त करना आवश्यक बताया गया है।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11 में एडमिशन 2027-28

    कक्षा 11 में प्रवेश सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होता है। विद्यार्थियों को उनके कक्षा 10 के अंकों के आधार पर विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय में प्रवेश दिया जाता है।

    पिछले सत्र के प्रवेश मानदंडों के अनुसार न्यूनतम अंकों का विवरण इस प्रकार था:

    संकाय

    न्यूनतम कुल अंक

    विज्ञान (Science)

    60%

    वाणिज्य (Commerce)

    55%

    मानविकी (Humanities)

    केंद्रीय विद्यालय से उत्तीर्ण सभी विद्यार्थी

    कक्षा 11 में सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय और पड़ोसी केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद सीटें खाली रहने पर गैर-केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भी प्रवेश मिल सकता है।

    केंद्रीय विद्यालय कक्षा 10 और 12 में एडमिशन 2027-28

    कक्षा 10 और 12 में प्रवेश सामान्यतः उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्भर करता है। यदि किसी केंद्रीय विद्यालय में स्वीकृत संख्या से कम विद्यार्थी हैं, तो निर्धारित शर्तों के अनुसार दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकता है।

    पिछले प्रवेश नियमों के अनुसार:

    • विद्यार्थी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ा होना चाहिए।

    • कक्षा 10 में प्रवेश के लिए कक्षा 9 में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

    • कक्षा 12 में प्रवेश के लिए कक्षा 11 में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

    • विद्यार्थी को संबंधित केंद्रीय विद्यालय में उपलब्ध विषय संयोजन का चयन करना होगा।

    केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

    केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और निर्धारित प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार सीटों का आवंटन करना है।

    इस प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। इसके बाद आवेदनों को पात्रता, आरक्षण और प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है। उपलब्ध सीटों के आधार पर कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के माध्यम से चयन सूची और प्रतीक्षा सूची तैयार की जाती है।

    लॉटरी प्रक्रिया के प्रमुख चरण:

    1. आवेदन प्राप्त करना और पंजीकरण की जांच करना।

    2. आरटीई और आरक्षित श्रेणियों के अनुसार आवेदनों को व्यवस्थित करना।

    3. निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करना।

    4. उपलब्ध सीटों के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी आयोजित करना।

    5. चयनित और प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों के नाम जारी करना।

    6. दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना।

    केंद्रीय विद्यालय की चयन सूची और प्रतीक्षा सूची 2027-28

    केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रोविजनल चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी करता है। यदि चयनित उम्मीदवार निर्धारित समय में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं या कोई सीट खाली रह जाती है, तो प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को अवसर दिया जा सकता है।

    पिछले सत्र 2026-27 में बालवाटिका की पहली प्रोविजनल सूची 8 अप्रैल और कक्षा 1 की पहली सूची 9 अप्रैल को जारी हुई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को दूसरी और 21 अप्रैल को तीसरी सूची जारी की गई थी।

    2027-28 में चयन सूची जारी करने की तारीखें नई प्रवेश अधिसूचना के अनुसार होंगी।

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश - टाई-ब्रेकिंग मानदंड (Kendriya Vidyalaya Admission - Tie-Breaking Criteria)

    • यदि कक्षा 10 में दो या दो से अधिक छात्रों के समान अंक हैं, तो ऐसे छात्र की इंटर-से-मेरिट तय की जाएगी। गणित में अधिक अंक वाले छात्रों का चयन केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 (Kendriya Vidyalaya admission 2027) के लिए किया जाएगा।

    • यदि अब भी टाई रहती है, तो गणित और विज्ञान के अंकों पर विचार किया जाएगा।

    • यदि उनके गणित और विज्ञान में भी समान अंक हैं, तो केवीएस प्रवेश 2027 (KVS admission 2027-28) के लिए उम्र में बड़े छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

    • केवी छात्रों को प्रवेश देने के बाद, यदि सीटें खाली रहती हैं, तो गैर-केवी बच्चों को ऊपर बताई गई प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के अनुसार केवी में प्रवेश दिया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें :

    कक्षा 10 और 12 के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28 for Class 10 and 12)

    यदि किसी केवी कक्षा 10 या 12 में 40 से कम छात्र हैं, तो क्षेत्र के उपयुक्त सीटों की उपलब्धता के अनुसार केवी प्रवेश 2027 कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रक्रिया शुरू करते हैं। ये प्रवेश निम्नलिखित शर्तों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे -

    • बच्चे को सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ा होना चाहिए।

    • कक्षा 10 या 12 में केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2027 (Kendriya Vidyalaya Admission 2027) चाहने वाले छात्र के कक्षा 9 या 11 की परीक्षा में कुल 55% अंक होने चाहिए।

    • छात्र को केन्द्रीय विद्यालय में उपलब्ध विषय संयोजन में से विकल्प चुनना होगा।

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2027-28 के लिए ड्रा ऑफ लॉट्स (Draw of Lots for Kendriya Vidyalaya Admission 2027-28)

    • ड्रॉ निकालने की प्रणाली की निगरानी के लिए प्रत्येक केन्द्रीय विद्यालय में एक समिति गठित की जाती है।

    • केवीएस कक्षा 1 या अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए इस प्रणाली का पालन किया जाता है।

    • यदि किसी विशेष श्रेणी के दो या दो से अधिक छात्रों के स्थानान्तरण की संख्या समान है तो सीट आवंटित करने के लिए इस प्रणाली का पालन किया जाता है।

    • समिति में कुल 5 सदस्य होंगे जैसा कि नीचे दिखाया गया है और छठा सदस्य प्रधानाचार्य द्वारा मनोनीत किया जा सकता है।

    ड्रॉ के लिए केवीएस प्रवेश समिति के सदस्य (KVS Admission Committee Members for Draw of Lots)

    1698656325064

    ये भी पढ़ें :

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 की फीस (KVS Admission Fees 2027-28)

    केंद्रीय विद्यालय की फीस अन्य कई निजी विद्यालयों की तुलना में कम रखी गई है। इसमें प्रवेश शुल्क, पुनः प्रवेश शुल्क, ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फंड और विद्यालय विकास निधि शामिल हैं।

    पिछले उपलब्ध शुल्क विवरण के अनुसार:

    शुल्क का प्रकार

    राशि

    प्रवेश शुल्क

    ₹25

    पुनः प्रवेश शुल्क

    ₹100

    कक्षा 9 और 10 का ट्यूशन शुल्क (बालक)

    ₹200 प्रतिमाह

    कक्षा 11 और 12 वाणिज्य एवं मानविकी (बालक)

    ₹300 प्रतिमाह

    कक्षा 11 और 12 विज्ञान (बालक)

    ₹400 प्रतिमाह

    कंप्यूटर फंड

    ₹100 प्रतिमाह

    कंप्यूटर विज्ञान शुल्क (वैकल्पिक विषय)

    ₹150 प्रतिमाह

    विद्यालय विकास निधि

    ₹500 प्रतिमाह

    नोट: यह पिछले उपलब्ध शुल्क विवरण पर आधारित है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में लागू शुल्क की पुष्टि के लिए केवीएस की नई फीस संबंधी सूचना अपडेट की जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित 25% कोटे से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार शुल्क में छूट मिलती है।

    ये भी देखें :

    प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2027-28 के लिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही दर्ज करें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

    केवीएस की प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की अपडेट वेबसाइट https://kvs.gov.in/en/updates/ और केवीएस प्रवेश पोर्टल के पुराने प्रवेश कार्यक्रम https://kvsangathan.nic.in/en/admission/ देखते रहें।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026-27 (Kendriya Vidyalaya Admission 2026-27 in Hindi) 

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 21 अप्रैल को बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले केवीएस छात्रों की पहली प्रोविजनल प्रतीक्षा सूची बालवाटिका 1, 2, 3 के लिए 8 अप्रैल, 2026 को और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल, 2026 को जारी की गई। दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल को जारी की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in या kvsangathan.nic.in पर केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2026-27 की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का पंजीकरण बालवाटिका 1, 2 और 3 और कक्षा 1 के लिए करवाया था, वे अब KVS के आधिकारिक पोर्टल पर प्रोविजनल चयन सूची देख सकते हैं।
    केंद्रीय विद्यालय लॉटरी रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

    kvs

    बालवाटिका के नतीजे 8 अप्रैल 2026 को जारी हो गए, लेकिन केवीएस ने क्लास 1 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया है कि जिन राज्यों में वोटिंग होनी है, वहां क्लास 1 के नतीजे 10 अप्रैल को जारी किए। केवीएस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के हर राउंड के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए अगली प्रोविजनल लिस्ट जारी करता है।

    केवीएस कक्षा 1 के नतीजे 2026 देखने के चरण

    • चरण 1: KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएँ।

    • चरण 2: होमपेज पर मौजूद "Admissions 2026-27" टैब पर क्लिक करें।

    • चरण 3: "Class 1 Provisional Selection List 2026" या "Lottery Result 2026" शीर्षक वाले लिंक को चुनें।

    • चरण 4: ड्रॉपडाउन मेनू से अपना राज्य, KV क्षेत्र और स्कूल का नाम चुनें।

    • चरण 5: लिस्ट एक PDF फ़ाइल के रूप में खुलेगी। अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए सर्च फ़ंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें।

    केवीएस लॉटरी के नतीजे 2026 कैसे देखें

    प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिशन का स्टेटस देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

    • स्टेप 1: केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
    • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "Admissions 2026-27" टैब पर क्लिक करें।
    • स्टेप 3: "Balvatika Provisional Selection List 2026" या "Lottery Result 2026" नाम वाले लिंक को चुनें।
    • स्टेप 4: ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना राज्य, KV रीजन और स्कूल का नाम चुनें।
    • स्टेप 5: लिस्ट एक PDF फ़ाइल के रूप में खुलेगी। अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए सर्च फ़ंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें।

    कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम

    केवीएस एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से एक पारदर्शी, कंप्यूटर से बनने वाले लॉटरी सिस्टम पर आधारित है, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। 2 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, सिस्टम ने खास प्राथमिकता श्रेणियों के आधार पर आवेदनों को प्रोसेस किया, जिनमें RTE कोटा, सेवा प्राथमिकता (रक्षा/केंद्र सरकार), और आरक्षित श्रेणियां (SC/ST/OBC) शामिल हैं। यह डिजिटल सिस्टम हर श्रेणी में उपलब्ध सीटों को भरने के लिए उम्मीदवारों को रैंडमली चुनता है, जिससे मानवीय पक्षपात की गुंजाइश खत्म हो जाती है। आज जारी किए गए नतीजों में एक प्रोविजनल चयन सूची (चुने गए उम्मीदवार) और एक वेटिंग लिस्ट, दोनों शामिल हैं।

    जिन माता-पिता के बच्चों के नाम बालवाटिका की प्रोविजनल सूची में आए हैं, उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की औपचारिकताएं 15 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 के बीच पूरी करनी होंगी। इस समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी न करने पर, आवंटित सीट अपने आप रद्द हो जाएगी।

    वेरिफिकेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट

    • उम्र का प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र)

    • निवास का प्रमाण (आधार/वोटर ID/राशन कार्ड)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन कर रहे हैं)

    • सेवा प्रमाण पत्र (प्राथमिकता श्रेणी के आवेदकों के लिए)

    • आय प्रमाण पत्र (RTE कोटा के आवेदकों के लिए)

    वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अधूरे वेरिफिकेशन के कारण रद्द हुई सीटें, दूसरे और तीसरे राउंड के दौरान योग्यता क्रम के अनुसार ही दी जाएंगी। कक्षा 2 और उससे आगे: एडमिशन ऑफलाइन किए जाते हैं, जो सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। इसके लिए अलग से लिस्ट जारी की जाएँगी। कक्षा 11 में एडमिशन : ये CBSE कक्षा 10 के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू होंगे। KVS कक्षा 1 के नतीजे 2026 से जुड़ी ताज़ा जानकारी और सीधे लिंक पाने के लिए, KVS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन

    केंद्रीय विद्यालय प्रवेश फॉर्म 2026-27 भरने की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई। केवी प्रवेश सूचना और दिशानिर्देश 2026-27 जारी होने के बाद, हमने छात्रों की जानकारी के लिए इस लेख में अपडेट जानकारी प्रदान की है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए KVS प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2026 थी। हमने KVS प्रवेश कार्यक्रम 2026-27 और प्रवेश फॉर्म यहाँ साझा किया है।
    केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने का सीधा लिंक

    kvकेंद्रीय विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो

    पिछले साल, केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की सूचना 5 मार्च को जारी की गई और एडमिशन आवेदन 7 मार्च से 21 मार्च, 2025 तक खुला था। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है, जबकि कक्षा 2 से 12वीं (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं। कक्षा 1 के लिए केवीएस प्रवेश ऑनलाइन लॉटरी और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली पर आधारित होते हैं, और कक्षा 2 से 8 में प्रवेश प्राथमिकता श्रेणी और ऑफलाइन लॉटरी प्रणाली पर आधारित होते हैं, जिसमें कोई परीक्षा या टेस्ट आयोजित नहीं किया जाता है।
    ये भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका एडमिशन

    महत्वपूर्ण प्रश्न : 

    केवीएस में क्लास 1 के लिए एडमिशन प्रोसेस कब शुरू होता है और कौन अप्लाई कर सकता है?

    जवाब: रीजनल ऑफिस आमतौर पर मार्च के पहले/दूसरे हफ्ते में लोकल अखबारों में एडमिशन शेड्यूल के बारे में एक एडवर्टाइजमेंट देता है और पेरेंट्स को अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्टर करने के लिए इनवाइट करता है। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल 19 मार्च 2026 को जारी किया गया।

    क्या KVs के प्रिंसिपल एडमिशन के लिए उम्र में कोई छूट देते हैं?

    जवाब: नहीं, KVS एडमिशन गाइडलाइंस के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल के पास एडमिशन के लिए उम्र में छूट देने का अधिकार नहीं है। हालांकि, प्रिंसिपल दिव्यांग बच्चों के मामले में ज़्यादा से ज़्यादा उम्र में दो साल की छूट दे सकते हैं।

    KVS में क्लास I में एडमिशन लेने के लिए उम्र की क्या योग्यता है?

    जवाब: जिस एकेडमिक साल में क्लास 1 में एडमिशन लेना है, उस साल 31 मार्च को बच्चे की उम्र 6 साल होनी चाहिए। (1 अप्रैल को पैदा हुए बच्चे पर भी विचार किया जाना चाहिए)

    ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ की परिभाषा क्या है?

    जवाब: सिंगल गर्ल चाइल्ड का मतलब है इकलौती संतान यानी माता-पिता की इकलौती लड़की, जिसका कोई और भाई-बहन न हो। इसमें जुड़वां लड़कियां भी शामिल हैं।

    KVS में क्लास के लिए अप्रूव्ड स्ट्रेंथ क्या है?

    जवाब: KVS में हर क्लास, हर सेक्शन में 40 स्टूडेंट्स की अप्रूव्ड स्ट्रेंथ है।

    क्या कोई नॉन-KV स्टूडेंट क्लास XI में KV में एडमिशन ले सकता है?

    जवाब: अगर KV/पड़ोसी KV के बच्चों को एडमिशन देने के बाद भी क्लास XI में सीटें खाली रह जाती हैं, तो नॉन-KV बच्चों को एडमिशन प्रायोरिटी के हिसाब से दिया जा सकता है।


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए 2027 में प्रवेश कब से शुरू होगा?
    A:

    केवी कक्षा 1 प्रवेश 2027-28 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मार्च 2027 में आरंभ होगा। पिछले सत्र में रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2026 से शुरू हुआ।

    Q: केन्द्रीय विद्यालयों की कक्षा में कितने छात्र होते हैं?
    A:

    प्रत्येक केवी के हर सेक्शन में कुल 40 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। लेकिन विद्यालय के प्राचार्य विभिन्न प्रावधानों के आधार पर कक्षा की संख्या 50 तक बढ़ा सकते हैं। हालांकि अब सीटाें की संख्या घटाकर 32 कर दी गई है। इनमें 8 आरटीई के लिए आरक्षित हैं।

    Q: क्या राज्य बोर्ड के छात्र केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
    A:

    हां, राज्य बोर्डों/आईसीएसई/एनआईओएस के छात्र केवीएस प्रवेश 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियां मौजूद होने पर ऐसे छात्रों को प्रवेश देने पर विचार किया जाएगा।

    Q: क्या मैं अन्य केवी के लिए केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2027 के लिए आवेदन कर सकता हूं, यदि मैं पहले से ही केवी का छात्र हूं?
    A:

    हां, आप www.kvsangathan.nic.in 2027 प्रवेश के लिए अपने माता-पिता का स्थानांतरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर आवेदन कर सकते हैं। यदि आप कुछ अन्य कारणों से केवी बदलना चाहते हैं तो आप संबंधित केवी प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    Q: 2026 में kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क क्या है?
    A:

    केवीएस प्रवेश 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। चयन के बाद शुल्क का भुगतान करना होता है।

    Q: केवी प्रवेश के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in 2027 पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
    A:

    केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र भरते समय पासपोर्ट साइज फोटो और जन्मतिथि प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी जमा करनी होती है। चयन के बाद संबंधित केवी में जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज विद्यालय विशेष की आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

    Q: क्या मैं कक्षा 6 केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    नहीं, आप ऑनलाइन मोड में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकते। ऑनलाइन आवेदन केवल कक्षा 1 के लिए स्वीकार किए जाते हैं और अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe