Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - हाईस्कूल परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - हाईस्कूल परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - हाईस्कूल परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Oct 2026, 09:09 AM IST

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12 अक्टूबर 2026 को हाईस्कूल परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित किया। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।
    लेटेस्ट अपडेट: यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें और विषयवार परीक्षा तिथियां चेक करें।

    Live | Oct 16, 2026 | 10:55 PM IST

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ
    3. यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
    4. यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें?
    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - हाईस्कूल परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें
    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 की शुरुआत 5 फरवरी को हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर से होगी। इसके बाद सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 24 फरवरी 2027 को कृषि विषय की होगी।

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार परीक्षा तिथियों और समय की जानकारी के लिए टाइम टेबल ध्यान से देखें। इस लेख में यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027, परीक्षा की तारीखें, विषयवार शेड्यूल और पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है।

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027

    कक्षा

    10वीं

    शैक्षणिक सत्र

    2026–27

    टाइम टेबल जारी होने की तारीख

    12 अक्टूबर 2026

    परीक्षा शुरू होने की तारीख

    5 फरवरी 2027

    परीक्षा समाप्त होने की तारीख

    24 फरवरी 2027

    पहली पाली का समय

    सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली का समय

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    टाइम टेबल का प्रारूप

    पीडीएफ

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in

    ये भी पढ़ें :

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। टाइम टेबल के अनुसार, परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम 2027

    नीचे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की विषयवार परीक्षा तिथियां दी गई हैं।

    दिन और तारीख

    पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली: दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    शुक्रवार, 5 फरवरी 2027

    हिंदी, प्रारंभिक हिंदी

    —

    शनिवार, 6 फरवरी 2027

    सामाजिक विज्ञान

    —

    मंगलवार, 9 फरवरी 2027

    एनसीसी

    मानव विज्ञान

    बुधवार, 10 फरवरी 2027

    अंग्रेजी

    इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन और रिटेल ट्रेडिंग सहित व्यावसायिक विषय

    शुक्रवार, 12 फरवरी 2027

    गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) गृह विज्ञान (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)

    —

    शनिवार, 13 फरवरी 2027

    गणित

    —

    सोमवार, 15 फरवरी 2027

    संस्कृत

    —

    मंगलवार, 16 फरवरी 2027

    गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और नेपाली

    —

    बुधवार, 17 फरवरी 2027

    विज्ञान

    संगीत वादन

    गुरुवार, 18 फरवरी 2027

    कंप्यूटर

    सिलाई

    शुक्रवार, 19 फरवरी 2027

    वाणिज्य

    —

    शनिवार, 20 फरवरी 2027

    उर्दू

    —

    सोमवार, 22 फरवरी 2027

    चित्रकला, रंजनकला

    —

    मंगलवार, 23 फरवरी 2027

    संगीत गायन

    पालि, अरबी, फारसी

    बुधवार, 24 फरवरी 2027

    कृषि

    —

    नोट: विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विषयों की तारीख और पाली की पुष्टि आधिकारिक टाइम टेबल की पीडीएफ से अवश्य करें, जो इस लेख में आरंभ में डाउनलोड लिंक के रूप में दिया गया है।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होमपेज पर परीक्षा कार्यक्रम या टाइम टेबल से संबंधित लिंक खोजें।

    3. यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

    4. परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ खुलने पर कक्षा 10वीं का शेड्यूल देखें।

    5. पीडीएफ को मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके सेव कर लें।

    6. जरूरत पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम का प्रिंटआउट निकाल लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    टाइम टेबल डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा तिथि, समय और पाली की जानकारी नोट कर सकते हैं, ताकि परीक्षा की तैयारी व्यवस्थित तरीके से की जा सके।

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें?

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को टाइम टेबल के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विषयवार तैयारी और दोहराव के लिए समय निर्धारित करना उपयोगी रहेगा।

    • विषयवार अध्ययन योजना बनाएं: जिन विषयों की परीक्षा पहले है, उनकी तैयारी को प्राथमिकता दें।

    • पूरा पाठ्यक्रम पढ़ें: यूपी बोर्ड के निर्धारित सिलेबस के सभी अध्यायों को समय पर पूरा करें।

    • मॉडल पेपर हल करें: प्रश्नों के प्रारूप को समझने और समय प्रबंधन का अभ्यास करने के लिए मॉडल पेपर हल करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें: पुराने प्रश्नपत्रों से प्रश्नों की शैली और उत्तर लिखने के तरीके को समझने में मदद मिल सकती है।

    • कमजोर विषयों पर ध्यान दें: जिन अध्यायों में कठिनाई हो, उनका नियमित अभ्यास करें।

    • परीक्षा तिथि और समय जांचें: प्रत्येक विषय की तारीख और पाली की पुष्टि टाइम टेबल तथा प्रवेश पत्र से करें।

    यूपी बोर्ड 10वीं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण लेख

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 कब जारी हुआ?
    A:

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027, 12 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।

    Q: यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 कब से शुरू होगी?
    A:

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।

    Q: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2027 कब समाप्त होगी?
    A:

    हाईस्कूल परीक्षा 24 फरवरी 2027 को समाप्त होगी।

    Q: यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

     

    Q: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 का समय क्या है?
    A:

    परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। विद्यार्थियों को अपने विषय की निर्धारित पाली की पुष्टि आधिकारिक टाइम टेबल से करनी चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello student,

    Please mention your class, subject, and board so I can help you find relevant previous-year question papers and important questions for your upcoming exam. These can help you prepare for the exam.

    Please check the relevant resources shared below.

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-previous-year-question-papers-class-10-pdf-download

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper


    Hi Ananya Gupta

    For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers

    https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers