Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा टाइम टेबल 2027 पीडीएफ चेक करें : पूरा शेड्यूल देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा टाइम टेबल 2027 पीडीएफ चेक करें : पूरा शेड्यूल देखें

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा टाइम टेबल 2027 पीडीएफ चेक करें : पूरा शेड्यूल देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 27 Oct 2026, 10:59 AM IST
    Trusted Source Image

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर टाइम टेबल 2027 (UP Board Time Table 2027) जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12 अक्टूबर 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 (UP Board Exam Date 2027) का आयोजन 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027: मुख्य जानकारी (UP Board Exam Schedule 2027)
    2. यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board 10th Time Table 2027 PDF)
    3. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board 12th Time Table 2027 PDF)
    4. यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UP Board Time Table 2027 PDF)
    5. यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें? (UP Board Exam Preparation Tips 2027)
    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा टाइम टेबल 2027 पीडीएफ चेक करें : पूरा शेड्यूल देखें
    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर टाइम टेबल 2027

    लेटेस्ट: यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 10th Time Table 2027) | यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027)

    यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी को हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर से शुरू होंगी। वहीं, 24 फरवरी 2027 को अंतिम दिन कक्षा 10वीं की कृषि तथा कक्षा 12वीं की संस्कृत की परीक्षा निर्धारित है।

    लेटेस्ट: यूपी बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर (UP Board 10th Model Paper) | यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2026-27 (UP Board 12th Model Paper 2026-27)

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board Time Table 2027 PDF Download) डाउनलोड करके विषयवार परीक्षा तिथियां और समय देख सकते हैं। यूपी बोर्ड डेट शीट 2027 (UP Board Date Sheet 2027) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इस लेख में यूपी बोर्ड हाई स्कूल टाइम टेबल 2027 (UP Board High School Time Table 2027), यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2027 (UP Board Intermediate Time Table 2027), परीक्षा की तारीखें, विषयवार शेड्यूल और टाइम टेबल डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है।

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें (UP Board 10th and 12th Time Table 2027 PDF Download): परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ

    यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027: मुख्य जानकारी (UP Board Exam Schedule 2027)

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027

    शैक्षणिक सत्र

    2026–27

    टाइम टेबल जारी होने की तारीख

    12 अक्टूबर 2026

    कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि

    5 फरवरी से 24 फरवरी 2027

    कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि

    5 फरवरी से 24 फरवरी 2027

    पहली पाली का समय

    सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली का समय

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    टाइम टेबल का प्रारूप

    पीडीएफ (PDF)

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in

    यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board 10th Time Table 2027 PDF)

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2027 (UP Board High School Exam 2027) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का होगा। इसके बाद सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2027 (UP Board 10th Exam Date 2027) और यूपी बोर्ड 10वीं विषयवार टाइम टेबल 2027 (UP Board 10th Subject Wise Time Table 2027) नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा कार्यक्रम 2027 (UP Board High School Exam Schedule 2027)

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा कार्यक्रम 2027

    दिन और तारीख

    पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली: दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    शुक्रवार, 5 फरवरी 2027

    हिंदी, प्रारंभिक हिंदी

    —

    शनिवार, 6 फरवरी 2027

    सामाजिक विज्ञान

    —

    मंगलवार, 9 फरवरी 2027

    एनसीसी

    मानव विज्ञान

    बुधवार, 10 फरवरी 2027

    अंग्रेजी

    इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन और रिटेल ट्रेडिंग सहित व्यावसायिक विषय

    शुक्रवार, 12 फरवरी 2027

    गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) गृह विज्ञान (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)

    —

    शनिवार, 13 फरवरी 2027

    गणित

    —

    सोमवार, 15 फरवरी 2027

    संस्कृत

    —

    मंगलवार, 16 फरवरी 2027

    गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और नेपाली

    —

    बुधवार, 17 फरवरी 2027

    विज्ञान

    संगीत वादन

    गुरुवार, 18 फरवरी 2027

    कंप्यूटर

    सिलाई

    शुक्रवार, 19 फरवरी 2027

    वाणिज्य

    —

    शनिवार, 20 फरवरी 2027

    उर्दू

    —

    सोमवार, 22 फरवरी 2027

    चित्रकला, रंजनकला

    —

    मंगलवार, 23 फरवरी 2027

    संगीत गायन

    पालि, अरबी, फारसी

    बुधवार, 24 फरवरी 2027

    कृषि

    —

    ये भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board 12th Time Table 2027 PDF)

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 (UP Board Intermediate Exam 2027) में विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित विभिन्न वर्गों के विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।

    पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। विषय के अनुसार परीक्षा की पाली अलग-अलग निर्धारित की गई है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2027 (UP Board 12th Exam Date 2027) और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027 (UP Board Intermediate Exam Schedule 2027) की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027

    दिन और तारीख

    पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली: दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    शुक्रवार, 5 फरवरी 2027

    —

    हिंदी, सामान्य हिंदी

    शनिवार, 6 फरवरी 2027

    काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्गिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    अंग्रेजी

    मंगलवार, 9 फरवरी 2027

    कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)-प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि शस्य विज्ञान(एग्रोनामी) - षष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    नागरिक शास्त्र

    बुधवार, 10 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - द्वितीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    इतिहास

    शुक्रवार, 12 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - तृतीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    जीव विज्ञान, गणित

    शनिवार, 13 फरवरी 2027

    शस्य विज्ञान (व्यावसायिक) कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (कृषि भाग-2 के लिए)

    अर्थशास्त्र

    सोमवार, 15 फरवरी 2027

    संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

    रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

    मंगलवार, 16 फरवरी 2027

    कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि जन्तु विज्ञान अष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    भूगोल

    बुधवार, 17 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी),परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउ‌द्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण (हिन्दी), आशुलिपि एवं टंकण (अंग्रेजी), विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलौह), धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) - (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - चतुर्थ प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

    गुरुवार, 18 फरवरी 2027

    कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-नवम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

    शुक्रवार, 19 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण हिन्दी, आशुलिपि एवं टंकण अंग्रजी, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलौह), धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल )- पंचम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    मानव विज्ञान

    शनिवार, 20 फरवरी 2027

    उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

    मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

    सोमवार, 22 फरवरी 2027

    सामान्य आधारिक विषय-व्यावसायिक वर्ग के लिये कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि रसायन विज्ञान -दशम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    व्यवसाय अध्ययन वाणिज्य वर्ग के लिये गृह विज्ञान

    मंगलवार, 23 फरवरी 2027

    लेखाशास्त्र-वाणिज्य वर्ग के लिये एन०सी०सी०

    पालि, अरबी, फारसी

    बुधवार, 24 फरवरी 2027

    कंप्यूटर

    संस्कृत

    महत्वपूर्ण: कक्षा 12वीं के व्यावसायिक और कृषि विषयों के अंतर्गत कई अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्धारित हैं। विषय कोड, प्रश्नपत्र और परीक्षा पाली की सही जानकारी के लिए यूपी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल पीडीएफ अवश्य देखें।

    यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UP Board Time Table 2027 PDF)

    विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027 (UP Board Exam Schedule 2027) डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर परीक्षा कार्यक्रम या टाइम टेबल से संबंधित लिंक खोजें।

    3. यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

    4. पीडीएफ फाइल खुलने पर कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम देखें।

    5. टाइम टेबल पीडीएफ (Time Table PDF) को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके सेव कर लें।

    6. जरूरत पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम का प्रिंटआउट निकाल लें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    विद्यार्थी इस लेख में दिए गए सीधे लिंक से भी यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2027 की पीडीएफ खोल सकते हैं।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें? (UP Board Exam Preparation Tips 2027)

    यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार समय-सारणी बनाकर तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र अपने पेपर की तारीख के अनुसार दोहराव और अभ्यास की योजना बना सकते हैं।

    • विषयवार अध्ययन योजना बनाएं: जिन विषयों की परीक्षा पहले है, उनकी तैयारी को प्राथमिकता दें।

    • पाठ्यक्रम पूरा करें: यूपी बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों को कवर करें।

    • मॉडल पेपर हल करें (UP Board Model Papers): प्रश्नों के प्रकार समझने और समय प्रबंधन का अभ्यास करने के लिए मॉडल पेपर हल करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देखें (Previous Year Question Papers): पुराने प्रश्नपत्रों से प्रश्नों की शैली और उत्तर लिखने के तरीके को समझने में मदद मिल सकती है।

    • कमजोर विषयों पर ध्यान दें: अभ्यास के दौरान जिन अध्यायों में कठिनाई हो, उन्हें दोबारा पढ़ें।

    • परीक्षा तिथि और पाली जांचें: प्रत्येक विषय की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र तथा आधिकारिक निर्देशों से मिलाएं।

    यूपी बोर्ड से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण लेख

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 कब जारी हुआ?
    A:

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12 अक्टूबर 2026 को यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 जारी किया।

    Q: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2027 कब से कब तक होगी?
    A:

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2027 (UP Board 10th Exam 2027) का आयोजन 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक निर्धारित है।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2027 कब होगी?
    A:

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 (UP Board 12th Exam 2027) भी 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।

    Q: यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board Time Table 2027 PDF) डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का समय क्या है?
    A:

    परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। विषय के अनुसार अपनी परीक्षा का समय आधिकारिक टाइम टेबल से जांचें।

     

    Q: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा 2027 कब शुरू होगी?
    A:

    यूपी बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।

    Q: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की पहली पाली का समय क्या है?
    A:

    पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित है।

    Q: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की दूसरी पाली का समय क्या है?
    A:

    दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।

    Q: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का पहला पेपर कौन-सा है?
    A:

    कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी 2027 को हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर से शुरू होगी।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर कौन-सा है?
    A:

    कक्षा 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में 5 फरवरी 2027 को हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा निर्धारित है। आधिकारिक डेट शीट में इसकी पाली की पुष्टि अवश्य करें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    AP Intermediate 1st year Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP Intermediate Board Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here:

    Hello student!

    You can check the UP Board Class 10 English Question Paper 2026 and the Class 10 question papers with solutions using the links below. These resources will help you practise previous exam questions and review your preparation.

    UP Board Class 10 English Question Paper 2026:
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-english-question-paper-2026

    UP Board

    Hello Prince

    In the UP Board Class 10 curriculum, "Business and Office Organisation" is not a standalone subject; instead, it is a major and vital component of the core Commerce syllabus. You can download the question paper from the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27

    Hope it helps