Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - इंटर परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - इंटर परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - इंटर परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Oct 2026, 09:07 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027) जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12 अक्टूबर 2026 को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का आयोजन 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।
    लेटेस्ट: यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 | यूपी बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027: मुख्य जानकारी (UP Board 12th Exam Schedule 2027)
    2. यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की तारीखें 2027 (UP Board 12th Exam Date 2027)
    3. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UP Board 12th Time Table 2027 PDF)
    4. यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें? (UP Board 12th Exam Preparation Tips 2027)
    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 जारी @ upmsp.edu.in - इंटर परीक्षा की तारीखें पीडीएफ में देखें
    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027

    यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2027 (UP Board Intermediate Time Table 2027) के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी को हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर से शुरू होंगी। वहीं, अंतिम दिन 24 फरवरी 2027 को संस्कृत की परीक्षा निर्धारित है। विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा तिथि, समय और प्रश्नपत्र से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक डेट शीट देखनी चाहिए।

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ (UP Board 12th Time Table 2027 PDF) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा की तारीखें, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम, टाइम टेबल डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें: परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027: मुख्य जानकारी (UP Board 12th Exam Schedule 2027)

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027

    शैक्षणिक सत्र

    2026–27

    टाइम टेबल जारी होने की तारीख

    12 अक्टूबर 2026

    परीक्षा शुरू होने की तारीख

    5 फरवरी 2027

    परीक्षा समाप्त होने की तारीख

    24 फरवरी 2027

    पहली पाली का समय

    सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली का समय

    दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    टाइम टेबल का प्रारूप

    पीडीएफ (PDF)

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in

    ये भी पढ़ें :

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की तारीखें 2027 (UP Board 12th Exam Date 2027)

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में विज्ञान, कला, वाणिज्य और कृषि सहित विभिन्न वर्गों के विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा की तारीख और पाली निर्धारित की है। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में यूपी बोर्ड 12वीं विषयवार टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Subject Wise Time Table 2027) देख सकते हैं।

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027

    दिन और तारीख

    पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

    दूसरी पाली: दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक

    शुक्रवार, 5 फरवरी 2027

    —

    हिंदी, सामान्य हिंदी

    शनिवार, 6 फरवरी 2027

    काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्गिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    अंग्रेजी

    मंगलवार, 9 फरवरी 2027

    कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)-प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि शस्य विज्ञान(एग्रोनामी) - षष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    नागरिक शास्त्र

    बुधवार, 10 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - द्वितीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    इतिहास

    शुक्रवार, 12 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - तृतीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    जीव विज्ञान, गणित

    शनिवार, 13 फरवरी 2027

    शस्य विज्ञान (व्यावसायिक) कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (कृषि भाग-2 के लिए)

    अर्थशास्त्र

    सोमवार, 15 फरवरी 2027

    संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

    रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

    मंगलवार, 16 फरवरी 2027

    कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि जन्तु विज्ञान अष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    भूगोल

    बुधवार, 17 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी),परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउ‌द्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण (हिन्दी), आशुलिपि एवं टंकण (अंग्रेजी), विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलौह), धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) - (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - चतुर्थ प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

    गुरुवार, 18 फरवरी 2027

    कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-नवम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

    शुक्रवार, 19 फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण हिन्दी, आशुलिपि एवं टंकण अंग्रजी, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलौह), धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल )- पंचम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    मानव विज्ञान

    शनिवार, 20 फरवरी 2027

    उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

    मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

    सोमवार, 22 फरवरी 2027

    सामान्य आधारिक विषय-व्यावसायिक वर्ग के लिये कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि रसायन विज्ञान -दशम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    व्यवसाय अध्ययन वाणिज्य वर्ग के लिये गृह विज्ञान

    मंगलवार, 23 फरवरी 2027

    लेखाशास्त्र-वाणिज्य वर्ग के लिये एन०सी०सी०

    पालि, अरबी, फारसी

    बुधवार, 24 फरवरी 2027

    कंप्यूटर

    संस्कृत

    महत्वपूर्ण: कक्षा 12वीं के व्यावसायिक और कृषि विषयों के अंतर्गत कई अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्धारित हैं। विषय कोड, प्रश्नपत्र और परीक्षा पाली की सही जानकारी के लिए यूपी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल पीडीएफ अवश्य देखें।

    1792121813715

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UP Board 12th Time Table 2027 PDF)

    विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टाइम टेबल 2027 डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होमपेज पर परीक्षा कार्यक्रम या टाइम टेबल से संबंधित लिंक खोजें।

    3. यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

    4. स्क्रीन पर परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ खुल जाएगी।

    5. पीडीएफ में कक्षा 12वीं का विषयवार परीक्षा शेड्यूल देखें।

    6. डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके पीडीएफ को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।

    7. आवश्यकता होने पर परीक्षा कार्यक्रम का प्रिंटआउट निकाल लें।

    विद्यार्थी इस लेख में दिए गए सीधे लिंक से भी यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2027 की पीडीएफ खोल सकते हैं।

    यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें? (UP Board 12th Exam Preparation Tips 2027)

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए। टाइम टेबल जारी होने के बाद विषयवार दोहराव और प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने के लिए पर्याप्त समय निर्धारित किया जा सकता है।

    • विषयवार अध्ययन योजना बनाएं: सबसे पहले उन विषयों की तैयारी करें जिनकी परीक्षा पहले निर्धारित है।

    • पूरा पाठ्यक्रम दोहराएं: प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण अध्यायों और अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें।

    • मॉडल पेपर हल करें: यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2026–27 की मदद से प्रश्नों के प्रारूप और समय प्रबंधन का अभ्यास करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों से प्रश्नों की शैली समझने और उत्तर लेखन का अभ्यास करने में मदद मिल सकती है।

    • कमजोर विषयों पर ध्यान दें: जिन अध्यायों में कठिनाई होती है, उनके लिए अतिरिक्त समय निर्धारित करें।

    • परीक्षा की तारीख और समय जांचें: प्रत्येक विषय की सही तारीख, पाली और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र तथा आधिकारिक निर्देशों से मिलाएं।

    यूपी बोर्ड 12वीं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण लेख

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 कब जारी हुआ?
    A:

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12 अक्टूबर 2026 को यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 

    जारी किया।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2027 कब से शुरू होगी?
    A:

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का आयोजन 5 फरवरी 2027 से शुरू होगा और परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं की पहली परीक्षा किस विषय की होगी?
    A:

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 5 फरवरी 2027 को दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 पीडीएफ कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में दिए गए लिंक से भी परीक्षा कार्यक्रम देखा जा सकता है।

     

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 का समय क्या है?
    A:

    परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। अपने विषय की सही पाली की पुष्टि आधिकारिक टाइम टेबल से करें।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 की डेट शीट में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?
    A:

    डेट शीट में विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा की पाली और प्रश्नपत्र से संबंधित जानकारी दी गई है। विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार आधिकारिक पीडीएफ ध्यानपूर्वक देखनी चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hello Student,

    The UP Board half-yearly exam question papers are readily available for download for all subjects, including physics. Kindly refer to the link attached below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-11-half-yearly-question-papers-2025-26

    Hope it helps!

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026