Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ जारी - आरबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि देखें
    • लेख
    • राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ जारी - आरबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि देखें

    राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ जारी - आरबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 11 Feb 2026, 10:47 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ : राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च तक होगी। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक होगी। राजस्थान शिक्षा विभाग कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित करेगा और कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है।

    राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ जारी - आरबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि देखें
    राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ

    विभाग की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार अब गणित विषय की परीक्षा निर्धारित तारीख से बदलकर 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी। वहीं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है।12वीं कक्षा के लिए जिन विषयों के परीक्षा समय में बदलाव किया गया है, उनमें शामिल हैं– कंप्यूटर विज्ञान, इनफार्मेटिक्स प्रैक्टिसस और चित्रकला यानी ड्रॉइंग। पहले यह परीक्षाएं सुबह आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इन्हें शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यहां परीक्षा की तारीख में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    1770726578433राजस्थान बोर्ड संधोशित टाइम टेबल

    राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं परीक्षा 2026

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षिक पंचांग में संशोधन करते हुए 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। विभाग के अनुसार पहले यह परीक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित थीं, लेकिन नए शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करने के उद्देश्य से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही परिणाम घोषित करने की तिथि में भी संशोधन किया गया है। अब 9वीं और 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 16 मई के बजाय 25 मार्च को जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि रिजल्ट जल्दी जारी होने से नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से समय पर शुरू किया जा सकेगा।

    आरबीएसई टाइम टेबल 10वीं और 12वीं 2026

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की समय सारणी 19 दिसंबर 2025 को जारी किया, जबकि आरबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की समय सारणी 23 दिसंबर 2025 को जारी की गई। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राजस्थान बोर्ड समय सारणी 2026 rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है, जबकि कक्षा 5वीं और कक्षा 8 के लिए आरबीएसई डेट शीट rajshaladarpan.nic.in पर उपलब्ध है।
    आरबीएसई टाइम टेबल ऑफिशियल पीडीएफ 2026 डाउनलोड करें

    1766159281693

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 19 दिसंबर 2025 को आरबीएसई परीक्षा डेट शीट 2026 (rbse exam date sheet 2026 in hindi) जारी किया गया। आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल पीडीएफ़ (RBSE 10th Time Table 2026 PDF in hindi) और आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2026 पीडीएफ (RBSE 12th Time Table 2026 PDF in hindi) rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। जबकि आरबीएसई 5वीं और 8वीं टाइम टेबल पीडीएफ 2026 rajshaladarpan.nic.in पर प्रकाशित होगा। राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ में परीक्षा तिथियां, विषय के नाम और कोड, परीक्षा समय और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए आरबीएसई परीक्षा तिथि 2026 जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    आरबीएसई आरबीएसई 10वीं और आरबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित करेगा। 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च 2026 तक होगी। राजस्थान शिक्षा विभाग कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित करेगा और कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

    ये भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2025–26

    पिछले शैक्षणिक वर्ष में, आरबीएसई 5वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं, और आरबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई 2026 समय सारिणी पीडीएफ की रिलीज की तारीख से संबंधित अपडेट और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करते रहें। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक चेक करें।
    ये भी पढ़ें : आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 10वीं टॉपर्स 2026 | आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2026 | आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड

    राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट्स 2026 हाइलाइट्स (Rajasthan Board Exam Date 2026 Highlights)

    राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक और आरबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं भी 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान शिक्षा विभाग कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित करेगा और कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की जाएगी। हमने नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई अजमेर बोर्ड टाइम टेबल 2026 का अवलोकन प्रदान किया है।

    बोर्ड का नाम

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर)

    डेटशीट का नाम

    आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2026

    आरबीएसई टाइम टेबल जारी होने की तिथि

    19 दिसंबर 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    rajshaladarpan.nic.in

    rajeduboard.rajasthan.gov.in

    आरबीएसई 5वीं परीक्षा तिथि जारी होने की तिथि

    23 दिसंबर 2025

    आरबीएसई 5वीं परीक्षा तिथि

    20 फरवरी से 5 मार्च 2026

    20 फरवरी से 6 मार्च 2026

    आरबीएसई 8वीं परीक्षा तिथि जारी होने की तिथि

    23 दिसंबर 2025

    आरबीएसई 8वीं परीक्षा तिथि

    19 फरवरी से 4 मार्च, 2026

    आरबीएसई 9वीं परीक्षा तिथि

    1 अप्रैल से
    7 मार्च से 19 मार्च 2026 तक
    आरबीएसई 10वीं परीक्षा तिथि जारी होने की तिथि19 दिसंबर 2025

    आरबीएसई 10वीं परीक्षा तिथि

    12 फरवरी से 28 फरवरी 2026

    आरबीएसई 11वीं परीक्षा तिथि

    1 अप्रैल से
    7 मार्च से 19 मार्च 2026 तक

    आरबीएसई 12वीं परीक्षा तिथि

    12 फरवरी से 11 मार्च 2026

    आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026

    अप्रैल 2026

    आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2026

    अप्रैल 2026

    आरबीएसई 9वीं रिजल्ट 202616 मई 2026
    25 मार्च 2026

    आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026

    अप्रैल 2026

    आरबीएसई 11वीं रिजल्ट 202616 मई 2026
    25 मार्च 2026

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

    अप्रैल 2026


    सभी कक्षाओं के लिए आरबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि 2026 (RBSE Board Exam Date 2026 for all Classes)

    छात्रों को निम्नलिखित तालिकाओं में उल्लिखित कक्षा 5, 8, 10 और 12 वीं के लिए राजस्थान परीक्षा तिथियों 2026 की जांच करनी चाहिए और तदनुसार अपना अध्ययन कार्यक्रम तैयार करना चाहिए।

    माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षा – वर्ष 2026 परीक्षा कार्यक्रम

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर

    कक्षा 10 परीक्षा समय प्रातः 8.30 से 11.45 तक

    वार एवं दिनांक

    विषय (कोड)

    गुरुवार 12 फरवरी 2026

    अंग्रेजी (02)

    शुक्रवार 13 फरवरी 2026

    अन्तराल

    शनिवार 14 फरवरी 2026

    ऑटोमोटिव (101)/ सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102)/ स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT &ITes)(104), फुटकर बिकी (105)/ ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (106) / निजी सुरक्षा (107) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (109)/ कृषि (110) / प्लम्बर (111) / टेलिकॉम (112) / बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113)/ कन्स्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग(115)

    रविवार 15 फरवरी 2026

    रविवार अवकाश

    सोमवार 16 फरवरी 2026

    अन्तराल

    मंगलवार 17 फरवरी 2026

    सामाजिक विज्ञान (08)

    बुधवार 18 फरवरी 2026

    अन्तराल

    गुरुवार 19 फरवरी 2026

    हिन्दी (01)

    शुक्रवार 20 फरवरी 2026

    अन्तराल

    शनिवार 21 फरवरी 2026

    विज्ञान (07)

    रविवार 22 फरवरी 2026

    रविवार अवकाश

    सोमवार 23 फरवरी 2026

    अन्तराल

    मंगलवार 24 फरवरी 2026

    गणित (09)

    बुधवार 25 फरवरी 2026

    अन्तराल

    गुरुवार 26 फरवरी 2026

    संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्रम्) (95/1)

    शुक्रवार 27 फरवरी 2026

    तृतीय भाषा- संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिन्धी (74) / पंजाबी (75),

    शनिवार 28 फरवरी 2026

    संस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्रम्) (95/2)

    राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। रेगुलर छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि प्राइवेट छात्रों की परीक्षा 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान एग्जामिनर को छात्र की फोटो भेजने और परीक्षा से जुड़ी फोटोग्राफ ई-मेल bserpracticalgpsimages@gmail.com के माध्यम से बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं। यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

    आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2026 (RBSE 10th Time Table 2026 in hindi)

    बोर्ड द्वारा विस्तृत आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी जारी की गई है। छात्रों को दसवीं क्लास का टाइम टेबल से परीक्षा तिथि, दिन, विषय का नाम, कोड, परीक्षा समय आदि के बारे में पता चल जाएगा। यह आरबीएसई 10वीं डेट शीट (rajasthan board exam date sheet 2025 in hindi) बोर्ड द्वारा जारी होने के बाद अपडेट की गई है।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं टाइम टेबल 2026 (Rajasthan Board 10th Time Table 2026 in hindi)

    राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2026

    विषय (समय : सुबह 8:30 से 11:45 बजे)

    12 फरवरी, 2026

    अंग्रेजी (अनिवार्य) (02)

    14 फरवरी, 2026

    ऑटोमोटिव / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं / फुटकर बिक्री / टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी / निजी सुरक्षा / परिधान निर्माण / वस्त्र और गृह सज्जा / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर / कृषि / प्लंबर / टेलीकॉम / कंस्ट्रक्शन / फूड प्रोसेसिंग

    17 फरवरी, 2026

    सामाजिक विज्ञान

    19 फरवरी, 2026

    हिंदी (01)

    21 फरवरी, 2026

    विज्ञान

    24 फरवरी, 2026

    गणित (09)

    26 फरवरी, 2026

    संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)

    27 फरवरी, 2026

    तीसरी भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, सिंधी

    28 फरवरी, 2026

    संस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्र)

    नोट:-

    1. परीक्षार्थी परीक्षा दिनांक एवं समय का पूरा ध्यान रखें।

    2. उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन होने पर समाचार पत्र एवं बोर्ड की वेबसाईट के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

    3. दृष्टिहीन, सूर्यमुखी (Albino) तथा मायोपिया (Myopia) सेरीब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) पोलियो (Polio) लकवा / जन्मजात दिव्यांगता यथा LV & TB, HI, SI, MR, CP, ASD, MD, SLD (ऑटिज्म, मंदबुद्धि, लर्निंग डिस्ऑर्डर, प्रमस्तिष्कीय, पक्षाघात, बहुदिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया) आदि RPWD Act 2016 में अंकित श्रेणियों के दिव्यांग परीक्षार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर नियमानुसार न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता पर प्रश्न प्रत्र हल करने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा अतिरिक्त समय एवं नियमानुसार श्रुतलेखक भी देय होगा। (परीक्षा प्रपत्र-33 के परिशिष्ट-11 के अनुरूप)

    4. अधिगम अक्षम परीक्षार्थियों के लिये Mild Cases में एक घंटा अतिरिक्त समय तथा Moderate एवं Severe Cases में श्रुतलेखक भी देय होगा।

    5. परीक्षा भवन में बोर्ड द्वारा नियुक्त केन्द्राधीक्षक /वीक्षक / उड़नदस्ते के सदस्यों / निरीक्षकों आदि को परीक्षार्थी की तलाशी लेने तथा आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त करने का अधिकार होगा। इसमें किसी प्रकार की आपत्ति / मनाही / अन्य उत्पात को दुराचरण माना जाएगा।

    6. परीक्षार्थी अपना नामांक उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अलावा और कहीं नहीं लिखें।

    7. परीक्षा कक्ष में केलक्यूलेटर,मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना निषेध है।

    8. प्रश्न-पत्र पर निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी को अपना रोल नम्बर लिखना अनिवार्य है।

    9. प्रश्न-पत्र हल करने के पश्चात् उत्तर पुस्तिका के अन्तिम लिखित पृष्ठ पर "समाप्त” शब्द लिखकर शेष रिक्त पृष्ठों पर तिरछी लाईन खींचें।

    ये भी पढ़ें :

    RBSE 12th Syllabus 2026 (All Subjects)
    Access the updated RBSE 12th Syllabus 2026 (All Subjects) to check subject-wise topics, marking scheme, and prepare effectively for Rajasthan Board exams.
    Download EBook

    आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2026 (RBSE 12th time table 2026 in hindi)

    राजस्थान बोर्ड, अजमेर ने आरबीएसई टाइम टेबल कक्षा 12वीं 2026 (RBSE Time Table class 12th 2026 in hindi) जारी किया है। जारी होने के बाद कक्षा 12 का टाइम टेबल 2026 राजस्थान (Class 12 Time Table 2026 rajasthan in hindi) यहां अपडेट किया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं डेट शीट 2026 में सभी विषय और उनकी परीक्षा तारीख की जानकारी दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावक नीचे दी गई टेबल से आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड समय सारणी 2026 (RBSE class 12th board time table 2026 in hindi) चेक कर सकते हैं।

    विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026

    राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (rajasthan board 12th time table 2025) को छात्र निम्नलिखित तालिका में आरबीएसई टाइम टेबल 2026 कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम देख सकते हैं।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल 2026 (Rajsthan Board 12th time table 2026 in hindi) - कक्षा 12 का टाइम टेबल 2026 राजस्थान

    आरबीएसई 12वीं एग्जाम डेट 2026

    आरबीएसई 12वीं विषय (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर कक्षा 12 का टाइम टेबल)
    समय : सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक

    12 फरवरी, 2026 गुरुवार

    मनोविज्ञान

    13 फरवरी, 2026 शुक्रवार

    अंग्रेजी अनिवार्य

    14 फरवरी, 2026 शनिवार

    लोक प्रशासन

    16 फरवरी, 2026 सोमवार

    भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी

    17 फरवरी, 2026 मंगलवार

    कंप्यूटर विज्ञान /इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

    18 फरवरी, 2026 बुधवार

    संस्कृत साहित्य, संस्कृत वांगमय

    19 फरवरी, 2026 गुरुवार

    पर्यावरण विज्ञान

    20 फरवरी, 2026 शुक्रवार

    हिंदी (अनिवार्य)

    21 फरवरी, 2026 शनिवार

    दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान

    23 फरवरी, 2026 सोमवार

    राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान

    24 फरवरी, 2026 मंगलवार

    चित्रकला (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

    25 फरवरी, 2026 बुधवार

    गणित

    26 फरवरी, 2026 गुरुवार

    अंग्रेजी साहित्य, टाइपिंग (हिंदी)

    27 फरवरी, 2026 शुक्रवार

    ऋगवेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद//न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/ सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र/ साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/ धर्मशास्त्र/ ज्योतिषशास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/वास्तु विज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र

    28 फरवरी, 2026 शनिवार

    अर्थशास्त्र/शीघ्र-लिपि हिंदी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान

    4 मार्च, 2026 बुधवार

    इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान

    5 मार्च, 2026 गुरुवार

    कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत

    6 मार्च, 2026 शुक्रवार

    ऑटोमोटिव/ सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/ सूचना प्रद्यौगिकी व सुचना प्रद्यौगिकी की समर्पित सेवाएं/आईटी एवंआईटीएस/ फुटकर बिक्री/ट्रेवल एंड टूरिज्म/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली/ प्लम्बर/ टेलिकॉम/ बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस इंश्योरेंस /कंस्ट्रक्शन /फूड प्रोसेसिंग

    7 मार्च, 2026 शनिवार

    समाज शास्त्र

    9 मार्च, 2026 सोमवार

    गृह विज्ञान

    10 मार्च, 2026 मंगलवार

    हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फ़ारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग (अंग्रेजी)

    11 मार्च, 2026 बुधवार

    शारीरिक शिक्षा

    नोट:-

    1. परीक्षार्थी परीक्षा दिनांक एवं समय का पूरा ध्यान रखें।

    2. उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन होने पर समाचार पत्र एवं बोर्ड की वेबसाईट के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

    3. दृष्टिहीन, सूर्यमुखी (Albino) तथा मायोपिया (Myopia) सेरीब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) पोलियो (Polio) लकवा / जन्मजात दिव्यांगता यथा LV&TB, HI,SI, MR, CP, ASD,MD, SLD (ऑटिज्म, मंदबुद्धि, लर्निंग डिस्ऑर्डर, प्रमस्तिष्कीय, पक्षघात, बहुदिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया) आदि RPWD Act 2016 में अंकित श्रेणियों के दिव्यांग परीक्षार्थीयों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर नियमानुसार न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता पर प्रश्न प्रत्र हल करने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा अतिरिक्त समय नियमानुसार श्रुतलेखक भी देय होगा।

    4. अधिगम अक्षम परीक्षार्थियों के लिये Mild Cases में एक घंटा अतिरिक्त समय तथा Moderate, एवं Severe Cases में श्रुतलेखक भी देय होगा।

    5. भूगोल विषय के दिन परीक्षार्थी अपना इंस्ट्रूमेन्ट बॉक्स साथ लाएंगे।

    6. परीक्षा कक्ष में केलक्यूलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलैक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना निषेध है।

    7. टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारम्भ किया जाये। विद्यालय को जहां के परीक्षार्थी टंकण लिपि में उनके विद्यालय के अतिरिक्त अन्य विद्यालय में परीक्षा दे रहें हों तो उन्हें प्रत्येक चार छात्रों के लिये एक टंकण यन्त्र केन्द्र पर भेजना होगा। यदि टंकण यन्त्रों की कमी हो तो विद्यालय बोर्ड की पूर्व स्वीकृति से चार के बजाय पांच परीक्षार्थियों के लिये एक टंकण यन्त्र भेज सकते है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी स्वयं ही टंकण यन्त्र का प्रबन्ध करेंगे। परीक्षार्थियों के लिये आवश्यक टंकण यन्त्र उपलब्ध न हो तो केन्द्राधीक्षक को चाहिये कि उपलब्ध टंकण यन्त्रों के अनुसार परीक्षार्थियों के दल बना लें। प्रत्येक दल के परीक्षार्थियों की सूची एवं उन्हें किस समय परीक्षा केन्द्र पर आना है, इसकी सूचना दें देंगे। प्रत्येक दल की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र एकत्र कर लिये जायेंगें तथा उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी जायेगी। सम्बन्धित दल की परीक्षा प्रारम्भ होने वाले समय से 15 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को केन्द्र पर बुलाया जाय।

    8.परीक्षा भवन में बोर्ड द्वारा नियुक्त केन्द्राधीक्षक /वीक्षक / उड़नदस्ते के सदस्यों /निरीक्षकों आदि को परीक्षार्थी की तलाशी लेने तथा आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त करने का अधिकार होगा। इसमें किसी प्रकार की आपत्ति / मनाही / अन्य उत्पात को दुराचरण माना जाएगा।

    9. प्रश्न-पत्र पर निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी को अपना रोल नम्बर लिखना अनिवार्य है।

    10. प्रश्न-पत्र हल करने के पश्चात् उत्तर पुस्तिका के अन्तिम लिखित पृष्ठ पर "समाप्त" शब्द लिखकर शेष रिक्त पृष्ठों को तिरछी लाईन से काटें।

    11. परीक्षार्थी अपना नामांक उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अलावा कहीं नहीं लिखें।

    ये भी पढ़ें-

    आरबीएसई टाइम टेबल 2026 पीडीएफ ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RBSE Time Table 2026 PDF Online?)

    छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कक्षा 8, 10 और 12 के लिए बीएसईआर अजमेर टाइम टेबल 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीएसई टाइम टेबल 2026 डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया देखें।

    • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • नोटिफिकेशन सेक्शन में, विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार ‘आरबीएसई कक्षा 8वीं टाइम टेबल 2026’, ‘आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2026’ या ‘आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2026’ पर क्लिक करें।

    • विस्तृत आरबीएसई टाइम टेबल 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • इसे डाउनलोड करें और अपने डिवाइस पर सेव करके रखें.

    • बीएसईआर टाइम टेबल 2026 का प्रिंटआउट लें।

    ये भी पढ़ें -

    राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in Rajasthan Board Time Table 2026)

    आरबीएसई टाइम टेबल 2026 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे। छात्रों को इन प्रमुख विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए।

    • आरबीएसई परीक्षा तिथियां

    • परीक्षा दिवस

    • परीक्षा का समय

    • विषय का नाम

    • विषय कोड

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    ये भी पढ़ें -

    आरबीएसई मॉडल पेपर 2026 क्लास 12
    आरबीएसई मॉडल पेपर 2026 क्लास 10

    आरबीएसई 5वीं बोर्ड परीक्षा तिथि 2026

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा तिथियों को जानना, परीक्षा की योजना बनाने और बेहतर तैयारी करने से पहले महत्वपूर्ण है। नीचे हमने कक्षा 5 आरबीएसई परीक्षा तिथियां प्रदान की हैं।

    आरबीएसई 5वीं परीक्षा समय सारणी 2026 (RBSE 5th Exam Time Table 2026 in hindi)

    परीक्षा तिथियां

    विषय (दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक)

    20 फरवरी 2026 शुक्रवार

    अंग्रेजी (अनिवार्य)

    24 फरवरी 2026 मंगलवार

    गणित

    26 फरवरी 2026 गुरुवार

    हिंदी

    28 फरवरी 2026 शनिवार

    पर्यावरण अध्ययन

    5 मार्च 2026 गुरुवार

    विशेष विषय (संस्कृत, उर्दू, सिंधी)

    6 मार्च 2026 शुक्रवार

    गणित

    आरबीएसई 8वीं बोर्ड परीक्षा तिथि 2026 (RBSE 8th Board Exam Date 2026)

    आरबीएसई कक्षा 8वीं परीक्षा तिथियां 2026 जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें। राजस्थान बोर्ड डेट शीट अपडेट की गई है।

    आरबीएसई कक्षा 8 परीक्षा तिथि

    विषय और समय दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक

    19 फरवरी, 2026, गुरुवार

    अंग्रेजी

    21 फरवरी, 2026, शनिवार

    हिंदी

    23 फरवरी, 2026, सोमवार

    विज्ञान

    25 फरवरी, 2026 बुधवार

    सामाजिक विज्ञान

    27 फरवरी, 2026 शुक्रवार

    गणित

    4 मार्च, 2026 बुधवार

    तृतीय भाषा (संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी/ सिंधि/ गुजराती)

    परीक्षा दिवस के लिए आरबीएसई दिशानिर्देश (RBSE Guidelines for Exam Day)

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान आरबीएसई टाइम टेबल 2026 के साथ कुछ परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जारी करता है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बताए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा के दिन के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश नीचे दिए गए हैं।

    • छात्रों को अपनी कक्षा के अनुसार आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड या आरबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

    • मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि ले जाने से बचें क्योंकि इन्हें परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।

    • परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।

    • किसी भी असुविधा से बचने के लिए, अपने साथ स्टेशनरी का सामान जैसे - पेन, पेंसिल, रबड़ आदि ले जाएं।

    राजस्थान बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक पूरक परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा 6, 7 और 8 अगस्त को एक ही पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गई। भूगोल की परीक्षा के दिन परीक्षार्थी अपना इंस्ट्रूमेंट बॉक्स साथ लाएंगे।
    राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें।

    राजस्थान बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा तिथियां (Rajasthan Board 10th Supplementary Exam Dates in hindi)

    आरबीएसई वार्षिक परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने की अनुमति देता है। वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए आरबीएसई 10वीं पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आरबीएसई परीक्षा, कक्षा 10 की पूरक समय सारणी नीचे देखें:

    तिथि

    विषय

    अगस्त 2026

    अंग्रेजी अनिवार्य (02/122)

    अगस्त 2026

    हिन्दी अनिवार्य (01/121), विज्ञान (07/123), सामाजिक विज्ञान (08/124), गणित (09/125), तृतीय भाषा- संस्कृत (71), उर्दू (72),गुजराती (73), सिन्धी (74), पंजाबी (75), संस्कृतम् प्रथम प्रश्न पत्र (95/1)

    अगस्त 2026

    ऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) /स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व एण्ड सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & ITes) (104), फुटकर बिक्री (105) / ट्यूरिज्म हॉस्पिटैलिटी (106) / निजी सुरक्षा (107) / अपैरल मेड-अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (112) (108)/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (109)/ कृषि (110) / प्लम्बर (111) / टेलीकॉम / बैंकिंग फाईनेशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113)/कन्स्ट्रक्शन (114) फूड प्रोसेसिंग (115) / संस्कृतम् द्वितीय प्रश्न पत्र (95/2)

    राजस्थान बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा कार्यक्रम

    1753177196820

    राजस्थान बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा तिथियां (Rajasthan Board 12th Supplementary Exam Dates in hindi)

    आरबीएसई वार्षिक परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने की अनुमति देता है। वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए आरबीएसई 12वीं पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आरबीएसई परीक्षा, कक्षा 12 की पूरक समय सारणी नीचे देखें:

    तिथि

    विषय

    अगस्त 2026

    हिन्दी अनिवार्य (01), अंग्रेजी अनिवार्य (2), लेखाशास्त्र (30) शीघ्रलिपि- अंग्रेजी (33) टंकण लिपि (हिन्दी) (34), कृषि रसायन विज्ञान (38), कृषि जीव विज्ञान (39), भौतिक विज्ञान (40), रसायन विज्ञान (41), जीव विज्ञान (42), (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 9:00 बजे से प्रारम्भ किया जाये।)

    अगस्त 2026


    कम्प्यूटर विज्ञान (03), इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस (04), लोक प्रशासन (06), अर्थशास्त्र (10), राजनीति विज्ञान (11), संस्कृत साहित्य (12), इतिहास (13), भूगोल (14), गणित (15), कंठसंगीत (16), चित्रकला (17), गृह विज्ञान (18), मनोविज्ञान (19), अंग्रेजी साहित्य (20), हिन्दी साहित्य (21), उर्दू साहित्य (22), सिन्धी साहित्य (23), गुजराती साहित्य (24), पंजाबी साहित्य (25), राजस्थानी साहित्य (26), फारसी (27), प्राकृत भाषा (28), समाज शास्त्र (29),व्यवसाय अध्ययन (31), शीघ्रलिपि हिन्दी (32), टंकण लिपि (अंग्रेजी) (35), भूविज्ञान (43), नृत्य कत्थक (59), शारीरिक शिक्षा (60), पर्यावरण विज्ञान (61), वाद्य संगीत [तबला (63), पखावज (64), सितार (65), सरोद (66), वाईलिन (67), दिलरूबा (68), बांसुरी (69), गिटार (70)] सामान्य विज्ञान (56), कृषि विज्ञान (84), ऑटोमोटिव दर्शनशास्त्र (85), (101) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 9:00 बजे से प्रारम्भ किया जाये।)

    अगस्त 2026

    ऑटोमोटिव दर्शनशास्त्र (85), (101) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 9:00 बजे से प्रारम्भ किया जाये।) /सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103)/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & Tes) (104) / फुटकर बिक्री (105)/ ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रेवल एण्ड ट्यूरिज्म) (106)/ अपैरल मेड-अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (108)/ इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड हार्डवेयर (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स) (109) / कृषि (सूक्ष्म सिचाई प्रणाली) (110) / प्लम्बर (111) / टेलिकॉम (112) ऋग्वेद (44) / शुक्ल यजुर्वेद (45) /कृष्ण यजुर्वेद (46) / सामवेद (47)/ अथर्ववेद (48)/ न्याय दर्शन (49)/ वेदान्त दर्शन (50) / मीमांसा दर्शन (51) / जैन दर्शन (52) / निम्बार्क दर्शन (53)/ वल्लभ दर्शन (54)/ सामान्य दर्शन (55)/ रामानन्द दर्शन (57)/ व्याकरण शास्त्र (86) / साहित्य शास्त्र (87)/ पुराणेतिहास (88)/धर्मशास्त्र 1. परीक्षार्थी परीक्षा दिनांक (89) /ज्योतिष शास्त्र (90) / सामुद्रिक शास्त्र (91)/वास्तुविज्ञान (92)/पौरोहित्य शास्त्र (93),संस्कृत वाङ्ग्मय (94)

    राजस्थान बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा कार्यक्रम

    1753177370775


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2026 ऑनलाइन कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    आरबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: आरबीएसई 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    नियमित उम्मीदवारों के लिए राजस्थान बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी से फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। निजी उम्मीदवारों के लिए, आरबीएसई 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी, 2026 में आयोजित होगी।

    Q: आरबीएसई टाइम टेबल 2026 कब जारी होगा?
    A:

    कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए विस्तृत आरबीएसई टाइम टेबल 2026 19 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

    Q: क्या मैं राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 में बदलाव के लिए आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    नहीं, छात्र आरबीएसई डेट शीट 2026 में किसी भी बदलाव के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

    Q: आरबीएसई परीक्षा 2026 में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक क्या हैं?
    A:

    आरबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Manipur board 12th Admit Card Date

    17 Dec'25 - 20 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha CHSE Admit Card Date

    19 Dec'25 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Aspen Plus Simulation Software a Basic Course for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Introduction to Biomedical Imaging
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Edx
     1071 courses
    Coursera
     816 courses
    Udemy
     394 courses
    Futurelearn
     264 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RBSE 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to RBSE 12th ?

    For students of RBSE (Rajasthan Board) Class 12 Arts, practising the last five years' papers is the best way to understand the repeating and the distribution of marks. Since the 2026 board exams are scheduled to begin on February 12, 2026, now is the ideal time to download these papers.

    Hello,

    To check your result or application status for the CM Anuprati Coaching Scholarship, you should use the official Rajasthan Single Sign-On Portal or the Social Justice and Empowerment Department website to check it yourself.

    https://school.careers360.com/articles/anuprati-coaching-yojana-merit-list

    I hope it will clear your query!!

    Hello,

    Here you can access the RBSE CLASS 11 HALF-YEARLY exams for the 2025-26 session in Rajasthan (Jaipur and other districts) from the mentioned link below:

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-11th-half-yearly-syllabus-2025-26

    Hope it helps.