आरबीएसई 10वीं टॉपर 2026 (RBSE 10th Topper 2026 in Hindi) - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए आरबीएसई 10वीं टॉपर 2026 की घोषणा नहीं की है। हालांकि स्कूलों की ओर से टॉपर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिसे इस लेख में आप नीचे देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आरबीएसई 10वीं रिजल्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : आरबीएसई 10वीं परिणाम 2026 | आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2026 | आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2026
This Story also Contains
पिछले सत्र में 28 मई 2025 को शाम 4.00 जारी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम जारी किया। साथ ही मंत्री ने आरबीएसई 10वीं टॉपर 2025 (RBSE 10th toppers 2025 in hindi) और आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। हालांकि राजस्थान बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई।
चेष्टा शर्मा ने इस वर्ष 99 प्रतिशत अंकों के साथ RBSE कक्षा 10वीं में टॉप किया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की सूची 2026 की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन आरबीएसई 10वीं का परिणाम के साथ स्कूल टाॅपर अलग-अलग जिलों से सामने आ रहे हैं। आरबीएसई ने रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षा के आंकड़े और उत्तीर्ण प्रतिशत का विवरण भी जारी किया। इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में 94.23% छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.63 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत थोड़ा अधिक यानी 94.20 प्रतिशत है।
RBSE 10वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 10वीं कक्षा 2026 के टॉपर बनते हैं। आमतौर पर, बोर्ड 10वीं कक्षा तक के टॉपर्स की सूची जारी करता है और टॉप रैंक वाले छात्र को 99% से अधिक अंक प्राप्त होते हैं। हम राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की 2026 की टॉपर का नाम, रैंक, अंक और अन्य विवरण निम्नलिखित तालिका में अपडेट करेंगे :
रैंक | आरबीएसई 10वीं कक्षा के टॉपर का नाम | अंक |
1 | चेष्टा शर्मा | 99% |
2 | घोषित किया जाएगा |
Get your results instantly with our calculator!
नाम | अंक / प्रतिशत | स्कूल / स्थान |
नंदिनी | 99.17% (595/600) | शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौसा |
प्रियांशी | 100% (600/600) | लोसाल शहर |
चंद्रिका विश्नोई | 99% | सांचौर, जालोर |
अनित चौधरी | 98.50% | किलवा, सांचोर |
मोहित गंगवाल | 98.17% | इंद्रप्रताप सिंह सी.एस. स्कूल |
आर्यन सोनी | 97.67% | एनके पब्लिक स्कूल, जयपुर |
अनुष्का | 95.83% | एसएससी स्कूल |
वर्ग | विवरण |
कुल उपस्थित छात्र | 10,68,078 |
उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या | 9,88,520 |
उत्तीर्ण होने वाले लड़कों की कुल संख्या | 5,16,381 |
उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों की कुल संख्या | 4,72,139 |
प्रथम श्रेणी (लड़के) | 2,72,252 |
प्रथम श्रेणी (लड़कियाँ) | 2,83,411 |
उत्तीर्ण प्रतिशत (लड़के) | 93.63% |
उत्तीर्ण प्रतिशत (लड़कियाँ) | 94.90% |
ज़िला | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत | लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत |
जयपुर | 94.08% | 95.32% |
जैसलमेर | 92.63% | 92.65% |
जालौर | 95.90% | 96.62% |
झालावाड़ | 87.87% | 92.29% |
झुंझुनू | 97.15% | 98.52% |
जोधपुर | 96.36% | 96.62% |
करौली | 91.75% | 90.14% |
खारिथल | 94.73% | 96.92% |
कोटा | 87.18% | 91.54% |
कोटापुतली | 95.73% | 96.77% |
नागौर | 96.89% | 97.31% |
पाली | 93.82% | 94.45% |
फलौदी | 94.19% | 94.89% |
प्रतापनगर | 87.11% | 89.03% |
राजसमंद | 95.34% | 96.36% |
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 9,88,520 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें 5,16,381 लड़के और 4,72,139 लड़कियां शामिल हैं। हमने यहां जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत का विवरण दिया है।
ज़िला | उत्तीर्ण प्रतिशत |
धौलपुर | 87.52% |
प्रतापगढ़ | 89.11% |
कोटा | 89.25% |
बांरा | 89.72% |
झालावाड़ | 89.94% |
ज़िला | उत्तीर्ण प्रतिशत |
झुंझुनू | 97.77% |
डिडवाना-कुचामन | 97.59% |
सीकर | 97.43% |
नागौर | 97.09% |
जोधपुर | 96.48% |
बाड़मेर | 96.14% |
वर्ष 2025 में 10,16,963 विद्यार्थी आरबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। आरबीएसई 10वीं 2025 पास प्रतिशत 93.60 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 और लड़कों का 93.16 प्रतिशत रहा। 277229 छात्राएं और 269141 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ आरबीएसई 10वीं के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। नीचे दिए गए आंकड़े देखें:
आरबीएसई 10वीं प्रथम श्रेणी आंकड़े 2025
राजस्थान बोर्ड और अन्य राज्यों के बोर्ड के टॉपर को क्या इनाम मिलता है, वीडियो में देखें
10वीं का रिजल्ट 2025 राजस्थान बोर्ड अजमेर (rbse 10th result 2025 ajmer board): कॉल से कैसे प्राप्त करें
बोर्ड द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम 2025 (RBSE 10th Result 2025 in hindi) के साथ राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की टॉपर लिस्ट और टॉपर्स के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने 99.67% अंक हासिल किए। नागौर की पूजा भादू और सीकर की वंदना तंवर ने 99.50% अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया प्रजापति और प्रियांशु शर्मा ने 99.17% अंक हासिल किए हैं। बीकानेर के जयेश सोनी ने 98.81% अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष के मेधावियों की सूची इस प्रकार है:
नाम | प्राप्तांक (प्रतिशत में) |
भावना | 99.67% |
पूजा भादू | 99.50% |
वंदना तंवर | 99.50% |
श्रेया प्रजापति | 99.17% |
प्रियांशु शर्मा | 99.17% |
जयेश सोनी | 98.81% |
विकास वर्मा | 98.17% |
यशिता कुमावत | 97.83% |
खुशबू सोनी | 97.17% |
जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने 99.67% अंक हासिल किए हैं।
नागौर की पूजा भादू ने तीन विषयों में 100 नंबर प्राप्त किए हैं।
केवीएम सीएलसी में पढ़ाई करने वाली सीकर की वंदना तंवर ने 99.50 प्रतिशत हासिल किए हैं।
कालवाड़ रोड, जयपुर की श्रेया प्रजापति ने 10वीं में अंग्रेजी और गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
गोविंदगढ़, चौमूं स्थित गुरुकुल वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांशु शर्मा को 600 में से 595 में अंक मिले।
विकास वर्मा को 10वीं में साइंस, सोशल साइंस, गणित और संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं।
यशिता कुमावत जयपुर में पढ़ाई करती हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
98.81% अंक पाने वाले जयेश सोनी और 97.17% अंक पाने वाली खुशबू सोनी जुड़वा भाई-बहन हैं। बीकानेर के रहने वाले हैं।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा से संबंधित अन्य लेख पढ़ें
टॉपर लिस्ट जारी होने पर राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
हालिया अधिसूचना अनुभाग में देखें।
जारी रखने के लिए कक्षा 10वीं मेरिट सूची 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन फिर एक ताजा पीडीएफ दिखाएगी।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स 2026 की मेरिट लिस्ट देखें।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को स्टूडेंट डिजीलॉकर से माध्यम से भी देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से 12वीं के छात्रों को अपना आरबीएसई 12वीं रिजल्ट देखने के सुविधा की जानकारी भी दी गई है। इसी तरह आरबीएसई 10वीं के छात्रों को भी सुविधा मिलेगी।

इन्हें भी देखें
उपयोगी लिंक-
बोर्ड द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 (RBSE 10th Result 2024 in hindi) घोषणा के साथ टॉपर की सूची जारी नहीं की गई। लेकिन विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीचे टॉपर की संक्षिप्त सूची दी गई है।
आरबीएसई कक्षा 10 टॉपर्स 2024 (RBSE 10th Topper 2024)
आरबीएसई 10वीं टॉपर | जिला | अंक/ प्रतिशत |
निधि जैन | बूंदी | 598/ 99.66 |
डेविश बराला | अजमेर | 597/ 99.50 |
रोहित प्रजापत | जयपुर | 594/ 99.00 |
आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आरबीएसई कक्षा 10 टॉपर (RBSE Class 10 Toppers in hindi) बनते हैं। आरबीएसई 10वीं परिणाम के अनुसार वर्ष 2024 में प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्रों की संख्या - 545653, द्वितीय श्रेणी वाले छात्रों की संख्या - 349873 और तृतीय श्रेणी वाले छात्रों की संख्या - 71422 है।
इन्हें भी देखें
वर्ष 2024 में बूंदी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आलोद की छात्रा निधि जैन ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 600 में से 598 अंक हासिल कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अजमेर में प्रिंस स्कूल के डेविश बराला ने 600 में से 597 नंबरों के साथ 99.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी तरह जयपुर के सांगानेर ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा के छात्र रोहित प्रजापत ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99% यानी 600 में से 594 अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में शामिल हैं। वहीं दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने भी सभी विषयों में डिस्टिंक्शन पाकर टॉपर लिस्ट में शामिल हैं। गुड़िया को 95.17 प्रतिशत अंक मिले हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आरबीएसई कक्षा 10 टॉपर 2024 (RBSE Class 10 Toppers 2024 in hindi) की घोषणा के संदर्भ में अभी स्पष्टता नहीं है। इस लेख में पिछले वर्ष के आरबीएसई 10वीं टॉपर 2024 (RBSE 10th toppers 2024 in hindi) की जानकारी प्रदान की गई है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स (Rajasthan Board Class 10 Toppers 2024 in hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित लेख को पूरा पढ़ें।
आरबीएसई टॉपर्स की सूची जारी करने के संदर्भ में कुछ दिनों पहले स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा था कि टॉपर छात्रों के दुरुपयोग के कारण उन्होंने टॉपर्स की सूची जारी करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, "बोर्ड एक स्वायत्त निकाय है और उसने टॉपर्स की सूची जारी नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो हम बोर्ड से टॉपर्स की सूची जारी करने के लिए कहेंगे।"
आरबीएसई 12वीं टॉपर्स पढ़ें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में एक बार फिर झुंझुनूं जिला अव्वल रहा। झुंझुनूं में 97.74 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं प्रतापगढ़ 85.36 प्रतिशत नतीजों के साथ सबसे पीछे रहा। पिछले साल भी झुंझुनूं टॉप पर था। छात्र 10वीं का रिजल्ट 2024 राजस्थान बोर्ड अजमेर roll number से देख सकेंगे। rajasthan board result 10वीं विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 में पास प्रतिशत 90.49% रहा था। वहीं आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में पास प्रतिशत 82.89%, 2021 में 99.56% जबकि वर्ष 2020 में 80.63%और वर्ष 2019 में 79.9% रहा था।
राजस्थान बोर्ड के पिछले वर्ष के टॉपर कक्षा 10 (Rajasthan Board Toppers Class 10 ) की जानकारी नीचे तालिका में देखी जा सकती है।
पिछले साल के आरबीएसई 10वीं टॉपर्स 2019
रैंक | टॉपर | अंक |
1 | हितेश कुमार शर्मा | 99.33% |
2 | कौशल कुमार | 99.17% |
3 | कोमल | 98.83% |
4 | कौस्तुभ अग्रवाल | 98.50% |
4 | शाहीन अफरोज | 98.50% |
राजस्थान बोर्ड परीक्षा से संबंधित अन्य लेख पढ़ें
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएसई टॉपर्स सूची प्रकाशित की जाती है। हालांकि पिछले लगभग 2 वर्ष से आधिकारिक रूप से टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जा रही है।
पांचवीं रैंक तक के टॉपर्स घोषित किए जाते हैं।
हां, समान अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेरिट सूची में एक ही रैंक प्रदान की जाती है।
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.