Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 5th result 2026 hindi) - राजस्थान बोर्ड 5वीं का परिणाम 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन RBSE क्लास 5वीं का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया। राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, जिले का नाम और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। पांचवीं में 97.75 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक | आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक 1
This Story also Contains
आरबीएसई 5वीं और 8वीं रिजल्ट चेक करने का विंडो

राजस्थान में इस बार सभी परीक्षाओं के रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले जल्दी जारी किए जाने की तैयारी है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर ने इस बार पूरी रणनीति बदल दी है। सरकार की योजना है कि 5वीं और 8वीं कक्षा का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। अगर रिजल्ट में देरी होती है, तो नए सत्र की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसी डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने इस बार रिजल्ट जल्दी जारी किया।

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 जारी
राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट या ऊपर दिए गए लिंक की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं, 5वीं और 8वीं रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा-10 का परीक्षा परिणाम आज, दिनांक 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा। साथ ही, कक्षा-5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम भी कक्षा-10 के साथ घोषित किए जाएँगे। इस वर्ष बोर्ड द्वारा मार्च माह में ही परिणाम जारी किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है; जिससे विद्यार्थियों को समय पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ!


राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट
राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रोल नंबर और जिले की जानकारी देनी होगी।
पिछले साल एक साथ जारी हुआ था आरबीएसई 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
पिछले साल राजस्थान 5वीं 8वीं रिजल्ट एक साथ 30 मई को आया था। तब 5वीं कक्षा में 97.06 फीसदी और 8वीं में 95.72 फीसदी बच्चे पास हुए थे। कुछ देर में शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर पता होना चाहिए। आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट इस प्रकार चेक कर सकते हैं।
33 प्रतिशत से कम अंक वाले का फिर से एग्जाम
पांचवीं बोर्ड में कोई स्टूडेंट फेल नहीं होगा, बल्कि 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं मार्कशाीट में दर्ज विवरण
राजस्थान बोर्ड 5वीं मार्कशाीट में विद्यार्थी के जिले का नाम, स्कूल का नाम, रौल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, विषय का नाम, विषय में प्राप्त ग्रेड, ओवरऑल ग्रेड और रिजल्ट की स्थित दर्ज है। अभ्यर्थियों को सभी विवरण ध्यान से चेक करना चाहिए और कोई गलती हो तो स्कूल प्रशासन से संपर्क कर उसे ठीक कराना चाहिए।
5वीं और 8वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। पांचवीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.94% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 97.59% रहा। आठवीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी और उनका पास प्रतिशत 97.57% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.52% रहा। कुल मिलाकर 5वीं-8वीं में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं में कितने छात्र उत्तीर्ण हुए?
Rajasthan Board 5th Result 2026 को rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में कुल 13,68,947 छात्र शामिल हुए थे और इनमें से 13,33,936 छात्र पास हुए।
पांचवीं के इतने छात्रों का रिजल्ट रुका
राजस्थान बोर्ड पांचवीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। 5वीं में पंजीकृत सभी छात्रों में से 4,371 छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है। उचित कारण या प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय द्वारा उनके रिजल्ट अलग से जारी किए जाएंगे।
RBSE 5th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट ग्रेड वाइज आंकड़ें
प्राप्तांक स्केल | 81-100 | 61-80 | 41-60 | 33-40 | 0-31 |
ग्रेड | A | B | C | D | E |
परीक्षार्थी | 489535 | 745,152 | 99,129 | 120 | 30,640 |
प्रतिशत | 35.87% | 54.60% | 7.28% | 0.01% | 2.24% |
Rajasthan Board 5th Result 2026: जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
कुल 30,640 छात्रों को एक या एक से अधिक विषयों में सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा गया है, जिनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।
1 अप्रैल से नई कक्षाओं की पढ़ाई शुरू होगी
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं और 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस बार जल्दी जल्दी रिजल्ट जारी किया गया है। राजस्थान बोर्ड ने बताया है कि इस साल से 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू होगा और सभी अगली कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
पास प्रतिशत जारी
राजस्थान बोर्ड RBSE शाला दर्पण 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। कक्षा 8 का कुल पास प्रतिशत 97.01 प्रतिशत रहा है। वहीं, कक्षा 5 के 97.75 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकता है।
कक्षा 5 और 8 के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया
कक्षा 5 और 8 के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल दोनों परीक्षाओं में कुल 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 5 का पास प्रतिशत 97.75% रहा, जो 2025 के 97.47% से अधिक है। वहीं कक्षा 8 का पास प्रतिशत 97.01% रहा, जो पिछले साल के 96.66% से ज्यादा है। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कक्षा 5 में यह अंतर 0.35% और कक्षा 8 में 1.05% रहा।
RBSE 5th, 8th Result 2026 Live: राज्य स्तर पर जयपुर सबसे आगे
राज्य स्तर पर जयपुर जिला सबसे आगे रहा, जबकि सिरोही जिला सबसे पीछे रहा। वहीं शानदार नतीजे देने वाले जिलों में सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, अजमेर और सीकर शामिल हैं। बोर्ड की ओर से परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किए गए हैं। इसमें A से E ग्रेड तक छात्रों का मूल्यांकन किया गया है। कक्षा 5 और 8 के परीक्षा परिणाम के साथ ग्रेडिंग सिस्टम का भी पूरा ब्यौरा जारी किया गया है। इस बार परिणाम A से E ग्रेड के आधार पर घोषित किए गए हैं।
RBSE 5th Result 2026 Live: कक्षा 5 का पास प्रतिशत
इस साल कक्षा 5 की परीक्षा में कुल 13,68,947 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 13,64,570 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 97.75% रहा।
RBSE 5th, 8th Result 2026 Live: जुलाई में होगी कक्षा 5वीं-8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा
इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं में कुल 30,640 छात्रों को एक या एक से अधिक विषयों में सप्लीमेंट्री कैटेगरी में रखा गया है। इसके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।
RBSE 5th, 8th Result 2026 Live: 1 अप्रैल से नई कक्षाओं के लिए पढ़ाई होगी शुरू
राजस्थान बोर्ड की ओर से इस बार से 1 अप्रैल से नया सेशन लागू कर अगली कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। अगर छात्र वेबसाइट से रिजल्ट नहीं चेक कर पा रहे हैं तो वे डिजिलॉकर से नतीजे चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट प्रदर्शन पिछले 4 वर्षों का
साल दर साल राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट सुधर रहा है। वर्ष 2025 में 97.47 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
परीक्षा वर्ष | कुल पास प्रतिशत |
| 2026 | 97.75 प्रतिशत |
2025 | 97.47 प्रतिशत |
2024 | 97.06 प्रतिशत |
2023 | 97.30 प्रतिशत |
2022 | 93.80 प्रतिशत |
राजस्थान 5वीं क्लास रिजल्ट 2025 में 502295 स्टूडेंट्स को A ग्रेड
राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें 502295 स्टूडेंट्स ने A ग्रेड हासिल किया। स्टूडेंट्स के 81 से 100 परसेंट तक मार्क्स है। पांचवीं बोर्ड में कोई स्टूडेंट फेल नहीं हुआ बल्कि 33 परसेंट से कम अंक लाने वाले 31 हजार 550 स्टूडेंट्स को ये एग्जाम फिर से देना होगा। इन सभी के ई ग्रेड है यानी इनके 32 परसेंट या इससे कम मार्क्स है।
2025 में राजस्थान 5वीं क्लास के रिजल्ट में 31,550 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास के रिजल्ट में 31,550 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई। यानी उन्हें दोबारा परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर पास होना था।
2025 में 5वीं का रिजल्ट में कुल 97.47 प्रतिशत बच्चे पास
राजस्थान बोर्ड 5वीं में वर्ष 2025 में 97.47 प्रतिशत बच्चे पास हुए। 8वीं की तरह 5वीं में भी बेटियों ने बाजी मारी। छात्रों का रिजल्ट 97.29 प्रतिशत और छात्रा का 97.66 प्रतिशत रहा।
| राजस्थान बोर्ड 5वीं में पास प्रतिशत | 97.47 प्रतिशत |
| राजस्थान बोर्ड 5वीं में छात्रों का पास प्रतिशत | 97.29 प्रतिशत |
| राजस्थान बोर्ड 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत | 97.66 प्रतिशत |
वर्ष 2025 में कब रिजल्ट जारी हुआ
वर्ष 2025 में पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 13.30 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इन अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार 30 मई 2025 को समाप्त हो गया।
ग्रेड सिस्टम से जारी हुआ रिजल्ट
पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 5वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो स्टूडेंट्स 81 से 100 प्रतिशत अंक तक लेकर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 61 से 80 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 प्रतिशत अंक तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 फीसदी मार्क्स है, उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है। वहीं 32 या इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिलेगा। राजथान 5वीं बोर्ड रिजट में जिन टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।
पिछले वर्ष कितने बच्चों को कैसी ग्रेड आई थी
आरबीएसई 5वीं में पिछले साल 31.59 प्रतिशत बच्चों का ए ग्रेड आया, बी ग्रेड- 57.33 प्रतिशत, सी ग्रेड- 8.12 फीसदी और डी ग्रेड 0.01 फीसदी ने हासिल किया।
पिछले साल, रिजल्ट 30 मई 2025 को घोषित किए गए थे; लेकिन छात्र 2026 में आरबीएसई 5वीं क्लास का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा के रिजल्ट जिलेवार भी देता है। 2025 में, छात्रों का कुल पास प्रतिशत 97.47% था। आरबीएसई क्लास 5 रिजल्ट 2026 की जारी होने की तारीख, डाउनलोड करने के तरीके और पिछले साल के रिजल्ट के आंकड़ों के बारे में जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
लेटेस्ट : राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के प्रश्न पत्र 2026
लेटेस्ट अपडेट : राजस्थान बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर अब ऑटोमेटिक प्रमोशन नहीं मिलेगा। राज्य सरकार शिक्षा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 5वीं बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र अब अगली कक्षा में प्रमोट नहीं होंगे। फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। दोबारा भी पास नहीं हुए तो उसी कक्षा में पढ़ाई करनी पड़ेगी। राजस्थान में नो डिटेंशन पॉलिसी समाप्त करने की तैयारी है। सरकार का तर्क है कि इस पॉलिसी की वजह से बच्चों की पढ़ाई का स्तर गिर रहा था। बच्चे बिना पढ़ाई के पास हो रहे थे, इसलिए वे पढ़ाई पर कम ध्यान दे रहे थे। नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। शिक्षा विभाग जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। सरकार के अनुसार बिना फेल किए प्रमोट करने की व्यवस्था से छात्रों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता कम हो रही थी। नए नियमों से सीखने की गुणवत्ता सुधारने का लक्ष्य है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा का रिजल्ट जिलेवार भी उपलब्ध कराता है। छात्र अपना RBSE 5वीं रिजल्ट 2026 थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे इंडियरिजल्ट्स.com 2025 RBSE 5वीं रिजल्ट के जरिए भी देख सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 5वीं के नतीजे राजस्थान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2025 में 30 मई 2025 को दोपहर 12.30 बजे और 2024 में 30 मई, 2024 को आरबीएसई 5वीं रिजल्ट (RBSE 5th result in hindi) ऑनलाइन रूप से घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें : आरबीएसई कक्षा 8वीं रिजल्ट 2026 | आरबीएसई 10वीं परिणाम 2026 | आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल | आरबीएसई 10वीं टॉपर 2026
आरबीएसई राजस्थान 5वीं रिजल्ट 2026 (RBSE Rajsathan 5th result in hindi) तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना आवश्यक होगा। इस लेख में आरबीएसई 5वीं कक्षा बोर्ड रिजल्ट 2026 तिथि, 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 आरबीएसई लिंक और अन्य संबंधित घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक 1 | राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक 2
Get your results instantly with our calculator!
छात्रों को आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं के बारे में अवश्य जानना चाहिए। राजस्थान बोर्ड पांचवीं रिजल्ट के बारे में लोगों के कई सवाल होते हैं, जैसे- पांचवी कक्षा का रिजल्ट कब आएगा, 2026 पांचवी का रिजल्ट कब आएगा, पांचवी क्लास का रिजल्ट कब आएगा, पांचवी का रिजल्ट कितने बजे आएगी, कक्षा 5 का रिजल्ट कब आएगा तो राजस्थान के नतीजों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आरबीएसई 5वीं कक्षा रिजल्ट का अवलोकन देखें।
बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) |
|---|---|
20 फरवरी से 6 मार्च, 2026 | |
आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026 डेट | 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे |
आरबीएसई 5वीं कक्षा परीक्षा का स्तर | राज्य स्तर |
आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in rajeduboard.rajasthan.gov.in |
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 5 की घोषणा करेगा। राजस्थान बोर्ड पांचवी का रिजल्ट कब आएगा, पांचवी क्लास का रिजल्ट कब आएगा 2026, कक्षा 5 का रिजल्ट कब आएगा 2026, कक्षा पांच का रिजल्ट कब आएगा इसके शेड्यूल पर अपडेट प्राप्त करने के लिए rajsaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajsthan.gov.in की जांच करें।
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
आरबीएसई कक्षा 5 परीक्षा तिथियां 2026 | 20 फरवरी से 5 मार्च, 2026 |
आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट डेट 2026 | 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे |
आरबीएसई कक्षा 5 पूरक परीक्षा रिजल्ट 2026 | अगस्त 2026 |
आरबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2025
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
आरबीएसई कक्षा 5 परीक्षा तिथियां 2025 | 7 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2025 |
आरबीएसई कक्षा 5 रिजल्ट डेट 2025 | 30 मई 2025 |
आरबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2026 सैंपल इमेज

ये भी पढ़ें : हिंदी में निबंध- भाषा कौशल, लिखने का तरीका जानें
आरबीएसई 5वीं 2026 रिजल्ट (RBSE 5th 2026 result in hindi) ऑनलाइन चेक लिंक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। अपना 5वीं रिजल्ट राजस्थान 2026 (5th result rajasthan 2026 in hindi) चेक करने के लिए rajshaladarpan.nic.in पर जाएं। इसके बाद, 5वीं के बोर्ड राजस्थान रिजल्ट 2026 पेज (5th class board Rajasthan result 2026 page) पर लिंक पर क्लिक करें। फिर, लॉग इन करें और अपनी राजस्थान 5 वीं की मार्कशीट (Rajasthan 5th mark sheet in hindi) डाउनलोड करें।
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
होम पेज से, नवीनतम घोषणाओं पर जाएं।
5वीं बोर्ड राजस्थान रिजल्ट 2026 आरबीएसई लिंक (5th board Rajasthan result 2026 RBSE Link) खोजें और उस पर क्लिक करें।
कक्षा पांच का रिजल्ट के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करें और फिर रिजल्ट चेक बटन दबाएं।
विवरण की जांच करें और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करें।
आरबीएसई 5वीं बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट (rbse 5th board result marksheet in hindi) का प्रिंट आउट लें।
ज़िला
विद्यालय का नाम
रोल नंबर
नाम
पिता का नाम
माता का नाम
विषय
ग्रेड
आरबीएसई बोर्ड द्वारा राजस्थान कक्षा 5 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 की सितंबर 2026 में घोषणा किए जाने की संभावना है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरबीएसई पूरक परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड जून 2026 में राजस्थान 5वीं सप्लिमेंट्री परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। बोर्ड इसके लिए आरबीएसई टाइम टेबल 2026 जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। वे कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए राजस्थान के शीर्ष स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र जेएनवी और राजस्थान के अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों में भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लेख:
छात्र जिलेवार आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026 राजस्थान बोर्ड (district-wise RBSE 5th result 2026 Rajasthan board in hindi) की जांच कर पहुंच सकते हैं। आरबीएसई बोर्ड द्वारा 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 (RBSE 5th board result 2026 in hindi) आधिकारिक तौर पर जारी किए जाने के बाद निम्नलिखित लिंक सक्रिय किए जाएंगे। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 आरबीएसई रोल नंबर (5th board result 2026 RBSE roll number) की जरूरत होगी -
ज़िला | आरबीएसई 5वीं रिजल्ट (RBSE 5th Result in hindi) |
अजमेर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
अलवर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
बांसवाड़ा | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
बरन | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
बाड़मेर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
भरतपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
भीलवाड़ा | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
बीकानेर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
बूंदी | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
चित्तौड़गढ़ | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
चुरू | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
दौसा | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
धौलपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
डूंगरपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
हनुमानगढ़ | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
जयपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
जैसलमेर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
जालौर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
झालावाड़ | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
झुंझुनू | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
जोधपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
करौली | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
नागौर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
नागौर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
पाली | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
प्रतापगढ़ | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
राजसमंद | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
सवाई माधोपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
सीकर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
सिरोही | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
श्रीगंगानगर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
टोंक | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
उदयपुर | लिंक जल्द सक्रिय किया जाएगा |
अन्य लेख पढ़ें-
राजस्थान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 30 मई 2025 को दोपहर 12.30 बजे आरबीएसई कक्षा 5वीं के नतीजे जारी किए। राजस्थान बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर देखे जा सकते हैं। आरबीएसई राजस्थान 5वीं रिजल्ट 2025 (RBSE Rajasthan 5th result 2025 in hindi) देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। हर साल 14 लाख से अधिक छात्र आरबीएसई कक्षा 5 परीक्षा में शामिल होते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
rajshaladarpan nic in result 2026 कक्षा 5 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में एक्सेस किया जा सकता है।
आप अपना 5वीं कक्षा का आरबीएसई परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajshaladarpan.nic.in पर जाएं और 5वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी आरबीएसई कक्षा 5 की मार्कशीट प्राप्त करने के लिए लॉगिन करें।
आरबीएसई 5वीं कक्षा के परिणाम 2026 की घोषणा प्राधिकरण द्वारा 24 मार्च 2026 को की गई।
आरबीएसई 5वीं कक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक साइट rajshaladarpan.nic.in है।
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.