Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी, आपत्ति (28 अक्टूबर तक), फाइनल लिस्ट (27 नवंबर)
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी, आपत्ति (28 अक्टूबर तक), फाइनल लिस्ट (27 नवंबर)

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी, आपत्ति (28 अक्टूबर तक), फाइनल लिस्ट (27 नवंबर)

    Mithilesh KumarUpdated on 28 Oct 2026, 09:24 AM IST

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 (UP Board Exam Centre List 2027) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में कुल 7,526 परीक्षा केंद्र (UP Board Exam Centers) प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 (UP Board Exam Centre List 2027) छात्र आवंटन के विवरण के साथ यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है।
    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 (UP Board Exam Centre List 2027 in hindi) - 10वीं, 12वीं सूची पीडीएफ
    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में 52 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 7,526 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित (UPMSP Exam Centre List 2027)
    2. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 2027 कैसे देखें? (How to Check UP Board Exam Centre List 2027)
    3. 28 अक्टूबर 2026 तक दर्ज करा सकते हैं परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति (UP Board Exam Centre Objection 2027)
    4. कौन दर्ज करा सकता है आपत्ति?
    5. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची पर आपत्ति दर्ज करने का प्रारूप
    6. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कब जारी होगी? (UP Board Final Exam Centre List 2027 Release Date)
    7. प्रयागराज में सबसे ज्यादा, महोबा में सबसे कम परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
    8. पिछले साल की तुलना में 78 परीक्षा केंद्र बढ़े
    9. छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027?
    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी, आपत्ति (28 अक्टूबर तक), फाइनल लिस्ट (27 नवंबर)
    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जारी परीक्षा केंद्रों की सूची अभी अंतिम नहीं है। बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को परीक्षा केंद्रों के चयन या छात्र आवंटन से संबंधित आपत्तियां (UP Board Exam Centre Objection 2027) दर्ज कराने का अवसर दिया है। इसके लिए 28 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित सूची 6 नवंबर तक बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद संशोधित सूची जारी होगी और दूसरे चरण में आपत्तियां मांगी जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची (UP Board Final Exam Centre List 2027) 27 नवंबर 2026 तक जारी की जाएगी।
    लेटेस्ट : यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027  | यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027

    ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची कैसे देख सकते हैं, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या है और फाइनल लिस्ट कब जारी होगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 7,526 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित (UPMSP Exam Centre List 2027)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 7,526 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के सत्यापन और अद्यतन के बाद इन केंद्रों का चयन किया गया है।

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, तहसील स्तरीय समितियों से प्रमाणित विद्यालयों की सूचनाओं के आधार पर परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण किया गया है।

    लेटेस्ट : यूपी बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर ।   यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2026-27

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:

    विद्यालय की श्रेणी

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्र

    राजकीय विद्यालय

    862

    अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय

    3,276

    वित्तविहीन विद्यालय

    3,388

    कुल

    7,526

    बोर्ड की ओर से जारी यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2027 (UP Board Centre List 2027) में विद्यालयों को आवंटित विद्यार्थियों का विवरण भी शामिल है। इस सूची को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए जारी किया गया है।

    महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 2027 कैसे देखें? (How to Check UP Board Exam Centre List 2027)

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र अपने विद्यालय के प्रस्तावित परीक्षा केंद्र की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. वेबसाइट के होम पेज पर परीक्षा केंद्र निर्धारण 2027 से संबंधित लिंक तलाशें।

    3. प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची (Proposed Examination Centre List) के लिंक पर क्लिक करें।

    4. अपने जिले की परीक्षा केंद्र सूची (UP Board Exam Centre List 2027 District Wise) डाउनलोड करें।

    5. सूची में अपने विद्यालय का नाम और आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण देखें।

    6. छात्र आवंटन से संबंधित जानकारी का मिलान करें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    छात्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या स्कूल प्रशासन से भी प्रस्तावित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    ध्यान दें कि अभी जारी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 प्रस्तावित है। आपत्तियों के निस्तारण और समिति के अनुमोदन के बाद परीक्षा केंद्रों में बदलाव हो सकता है।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    28 अक्टूबर 2026 तक दर्ज करा सकते हैं परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति (UP Board Exam Centre Objection 2027)

    यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के चयन और छात्र आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय प्रबंधक को परीक्षा केंद्र के निर्धारण में कोई समस्या दिखाई देती है, तो वह निर्धारित प्रारूप में अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है।

    आपत्ति दर्ज कराने के लिए संबंधित पक्ष को शिकायत का उचित कारण बताना होगा। इसके साथ ही शिकायत के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे।

    यूपी बोर्ड के अनुसार, प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां 28 अक्टूबर 2026 तक बोर्ड के पोर्टल upmsp.edu.in पर ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    कौन दर्ज करा सकता है आपत्ति?

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर निम्नलिखित लोग आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:

    • संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राएं

    • विद्यार्थियों के अभिभावक

    • विद्यालय के प्रधानाचार्य

    • विद्यालय के प्रबंधक

    आपत्तियां निर्धारित प्रारूप में उचित कारण और साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करनी होंगी। प्राप्त शिकायतों का जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की ओर से परीक्षण किया जाएगा।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची पर आपत्ति दर्ज करने का प्रारूप

    यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रारूप जारी किया है। संबंधित छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय प्रबंधक इस प्रारूप में परीक्षा केंद्र के चयन या छात्र आवंटन से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    आपत्ति के साथ आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करना जरूरी है, ताकि संबंधित समिति शिकायत का परीक्षण कर उचित निर्णय ले सके।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कब जारी होगी? (UP Board Final Exam Centre List 2027 Release Date)

    यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आपत्तियों के निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित की है। पहले चरण में प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद संशोधित सूची जारी होगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण 2027 का निर्धारित कार्यक्रम नीचे दिया गया है:

    प्रक्रिया

    निर्धारित तिथि

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

    26 अक्टूबर 2026

    पहले चरण की आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि

    28 अक्टूबर 2026

    जनपदीय समिति से अनुमोदित सूची बोर्ड को भेजने की तिथि

    6 नवंबर 2026

    संशोधित परीक्षा केंद्र सूची वेबसाइट पर अपलोड

    16 नवंबर 2026

    दूसरे चरण की आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि

    21 नवंबर 2026

    परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी

    27 नवंबर 2026

    पहले चरण में प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित या संस्तुत सूची और आख्या 6 नवंबर 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित की जाएगी।

    इसके बाद बोर्ड की ओर से संशोधित परीक्षा केंद्र सूची 16 नवंबर तक अपलोड की जाएगी। इस सूची पर भी यदि किसी को आपत्ति है, तो वह 21 नवंबर 2026 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। दूसरे चरण की आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर 2026 तक यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

    महत्वपूर्ण लेख:

    प्रयागराज में सबसे ज्यादा, महोबा में सबसे कम परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जारी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जिलावार सूची में प्रयागराज सबसे आगे है। यहां सबसे अधिक 269 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसके बाद आजमगढ़ में 232 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।

    प्रमुख जिलों में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या इस प्रकार है:

    जिला

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्र

    प्रयागराज

    269

    आजमगढ़

    232

    गाजीपुर

    187

    जौनपुर

    181

    गोरखपुर

    175

    प्रतापगढ़

    164

    कुशीनगर

    162

    आगरा

    161

    देवरिया

    160

    सीतापुर

    150

    बलिया

    149

    हरदोई

    148

    लखीमपुर खीरी

    143

    लखनऊ

    127

    कानपुर नगर

    127

    वाराणसी

    117

    अयोध्या

    114

    वहीं, महोबा में सबसे कम 29 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। शामली में 32, बागपत में 35 और श्रावस्ती में 40 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। कानपुर देहात में 73 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

    जिलावार परीक्षा केंद्रों की संख्या आपत्तियों के निस्तारण के बाद बदल सकती है।

    महत्वपूर्ण लेख:

    पिछले साल की तुलना में 78 परीक्षा केंद्र बढ़े

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 7,448 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जबकि वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए 7,526 केंद्र प्रस्तावित हैं।

    इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 78 परीक्षा केंद्र अधिक प्रस्तावित किए गए हैं।

    हालांकि, इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 52,11,570 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष 53,37,432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

    पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या में कमी आई है, जबकि वित्तविहीन विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी है।

    विद्यालय की श्रेणी

    वर्ष 2026

    वर्ष 2027

    राजकीय विद्यालय

    910

    862

    सहायता प्राप्त विद्यालय

    3,484

    3,276

    वित्तविहीन विद्यालय

    3,054

    3,388

    कुल परीक्षा केंद्र

    7,448

    7,526

    वित्तविहीन विद्यालयों के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या में 334 की वृद्धि हुई है। वहीं, राजकीय विद्यालयों के केंद्रों में 48 और सहायता प्राप्त विद्यालयों के केंद्रों में 208 की कमी आई है।

    छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027?

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद छात्रों को अपने विद्यालय के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकती है। इससे वे परीक्षा केंद्र की दूरी और आवंटन से संबंधित विवरण की जांच कर सकते हैं।

    यदि किसी छात्र को लगता है कि उसका परीक्षा केंद्र निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है या छात्र आवंटन में कोई त्रुटि है, तो वह निर्धारित समयसीमा में आपत्ति दर्ज करा सकता है।

    छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय के प्रस्तावित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 28 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कराएं। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों से संबंधित नवीनतम अपडेट और फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें।

    ये भी पढ़ें :

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello student!

    You can check the UP Board Class 10 English Question Paper 2026 and the Class 10 question papers with solutions using the links below. These resources will help you practise previous exam questions and review your preparation.

    UP Board Class 10 English Question Paper 2026:
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-english-question-paper-2026

    UP Board

    Hello Prince

    In the UP Board Class 10 curriculum, "Business and Office Organisation" is not a standalone subject; instead, it is a major and vital component of the core Commerce syllabus. You can download the question paper from the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27

    Hope it helps