Careers360 Logo
ask-icon
share
    बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi) - 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट
    • लेख
    • बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi) - 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट

    बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi) - 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Feb 2026, 09:28 AM IST

    बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज़ 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi) - स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड परीक्षा की ताजा खबरों से अवगत रहना चाहते हैं, क्योंकि बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज के इस पेज पर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, उसकी महत्वपूर्ण तिथि, फॉर्म भरना, फीस जमा करना, डमी एडमिट कार्ड, एडमिट कार्ड, सेंटअप परीक्षा, सैद्धांतिक परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा, बोर्ड परीक्षा, बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, कंपार्टमेंट परीक्षा शेड्यूल, कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट के बारे में अपडेट जानकारी मिलती है।

    This Story also Contains

    1. बोर्ड परीक्षा की ताजा खबर 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi)
    2. यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स और हेल्पलाइन नंबर जारी
    3. परीक्षा भवन में जूता–मोजा पहनकर आना वर्जित, चप्पल पहनना होगा
    4. परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट
    5. चहारदीवारी कूदकर प्रवेश करने पर होगी एफआईआर
    6. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 13 तक बढ़ी
    7. आरबीएसई 5वीं-8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म, न्यूनतम अंक नहीं आए तो होंगे फेल छात्र
    8. आरबीएसई 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से, रिजल्ट 25 मार्च को होगा जारी
    9. राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीन परीक्षाओं का समय बदला, अब शाम की शिफ्ट में होंगी
    10. राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल संशोधित, गणित विषय की परीक्षा की नई तारीख जारी
    11. यूपी बोर्ड प्रथम चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 4 फरवरी तक
    12. RBSE Admit Card 2026: प्रवेश पत्र डाउनलोड से पहले स्कूलों को देनी होगी छात्र सूची की जानकारी
    13. सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जारी
    14. राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी
    15. बिहार बोर्ड इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले शुरू होगा प्रवेश
    16. बिहार बोर्ड की परीक्षा में गेट बंद होने के बाद जबरन प्रवेश करने पर होगी एफआईआर
    17. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा पहले चरण में 29 और 30 जनवरी को भी होगी
    18. आरबीएसई प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से, एडमिट कार्ड जारी
    19. राजस्थान बोर्ड : 10वीं इंग्लिश मीडियम सोशल साइंस कॉपी जांच में बड़ा बदलाव, अब इंग्लिश टीचर ही करेंगे मूल्यांकन
    20. झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी
    21. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी
    22. सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
    23. एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी
    24. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा प्रैक्टिकल के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी
    25. पंजाब बोर्ड 8वीं, 10वीं, 12वीं की डेटशीट pseb.ac.in पर जारी
    26. सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 डेट शीट 2026 संशोधित
    27. यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा केंद्र सूची 2026 जारी
    28. राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी
    29. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची जारी
    30. यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी
    31. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में निर्देश जारी
    32. बिहार बोर्ड एग्जाम डेटशीट कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जारी
    33. झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी
    34. एचपी बोर्ड 10वीं, 12वी का टाइम टेबल जारी, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
    35. एचपी बोर्ड 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बार बोर्ड एग्जाम कराएगा
    36. प्रदेश की जेलों में बंद 297 बंदी और कैदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, 64 ट्रांसजेंडर भी होंगे परीक्षा
    37. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2026 जारी
    38. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की संशोधित डेटशीट जारी
    बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi) - 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट
    बोर्ड परीक्षा की ताजा खबर (Latest Board exam news)

    10वीं बोर्ड परीक्षा/मैट्रिक परीक्षा या बारहवीं/इंटरमीडिएट एग्जाम देने वाले छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कॅरियर्स360 ने बोर्ड परीक्षा की ताजा खबर 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi) पर केंद्रित इस लेख में एक ही जगह पर हर बोर्ड के एग्जाम, रिजल्ट, टाइम टेबल आदि के जानकारी मिल जाएगी। इस लेख से आपको बोर्ड परीक्षा की खबर 2026 (board exam news 2026 in hindi) के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

    बोर्ड परीक्षा की ताजा खबर 2026 (Board Exam Latest News 2026 in Hindi)

    यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स और हेल्पलाइन नंबर जारी

    आगामी 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएँ आरम्भ हो रही हैं। यह विद्यार्थी जीवन का अत्यन्त महत्वपूर्ण पड़ाव है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक नया अनुभव है जबकि कक्षा 12 के विद्यार्थी इस परीक्षा के महत्व तथा इसके लिए कठिन परिश्रम की अनिवार्यता से परिचित हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में अनेक प्रकार की जिज्ञासाएँ, संदेह और थोड़ा बहुत भय भी हो सकता है। यह सभी भावनाएँ नितांत स्वाभाविक हैं। एक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा अवधि में कुछ सुझाव अत्यन्त उपयोगी कर हो सकते हैं। यथा-

    आप अपना पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके हैं, अब बस उसे एक व्यवस्थित ढंग से दोहराने की जरूरत है। इसलिए आप अपनी अध्ययन शैली और दिनचर्या के अनुरूप समय सारिणी बना लें। ध्यान रखें आप और आपके सहपाठी अलग-अलग व्यक्तित्व हैं। अतः दूसरों के नहीं बल्कि अपने अनुरूप योजना बनाकर पुनरावृत्ति करें। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर पाठ्यक्रम एवं मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, उनसे भी सहायता ले सकते हैं।

    UP Board Class 10 Syllabus 2025-26
    Download the UP Board Class 10 Syllabus 2025-26 with updated subjects & marking scheme. Plan smartly and prepare well to score high in your upcoming board exams.
    Download Now

    पढ़ाई करते समय जिन बिंदुओं पर समस्या आए या कोई जिज्ञासा हो उन्हें विषयवार नोट कर लें, फिर अपने विद्यालय के संबद्धित अध्यापक से समय लेकर उन शंकाओं का समाधान कर लें। आप अपनी इन विषयगत समस्याओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे दो टोल फ्री नंबरों 1800-180-5310 तथा 1800-180-5312 पर संपर्क कर सकते हैं। आप इसका उपयोग सीमित अवधि के लिए और पूरी सावधानी के साथ करें।

    परीक्षा के तनाव को अपने ऊपर कभी हावी न होने दें। कोई भी समस्या आने पर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों से निसंकोच बात करें और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें। यह बिल्कुल न सोचें कि यदि आपके अंक उनकी अपेक्षानुरूप नहीं आए तो आपके माता-पिता या गुरुजन आपके विषय में क्या सोचेंगे? विश्वास रखें कि आपके माता-पिता या गुरु आपसे सिर्फ इतनी अपेक्षा रखते हैं कि आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। उनके लिए आप सबसे महत्वपूर्ण हैं न कि आपके अंक। इसलिए परीक्षा से तनाव किसी भी प्रकार का अनुभव होने पर आप टेलीमानस हेल्पलाइन सेवा की भी सहायता ले सकते हैं यह सेवा टोल फ्री नंबर 14416, 94141-4416 पर 24 घंटे उपलब्ध है।

    परीक्षा भवन में जूता–मोजा पहनकर आना वर्जित, चप्पल पहनना होगा

    बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।

    बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के संबंध में जूता-मोजा संबंधी निर्देश जारी किया है :

    • परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना पूरी तरह प्रतिबंधित (वर्जित) है।

    • प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) में भी स्पष्ट लिखा है कि जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • छात्र/छात्राओं को जूता-मोजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

    • यदि कोई जूता-मोजा पहनकर आएगा, तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा।

    1770802116007

    परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आधिकारिक सूचना के माध्यम से वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 (कक्षा 10वीं / मैट्रिक) के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश समय और मुख्य द्वार बंद होने का नियम जारी किया है।

    1. प्रवेश समय और मुख्य द्वार बंद होने का सख्त नियम :

      • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 01 घंटा पहले से शुरू होगा।

      • परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा (30 मिनट) पहले बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

      • प्रथम पाली (सुबह की शिफ्ट):

        • परीक्षा शुरू: पूर्वाह्न 09:30 बजे।

        • प्रवेश शुरू: 08:30 बजे से (1 घंटा पहले)।

        • मुख्य द्वार बंद: 09:00 बजे (आधा घंटा पहले)।

      • द्वितीय पाली (दोपहर की शिफ्ट):

        • परीक्षा शुरू: अपराह्न 02:00 बजे।

        • प्रवेश शुरू: 01:00 बजे से (1 घंटा पहले)।

        • मुख्य द्वार बंद: 01:30 बजे (आधा घंटा पहले)।

      • देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और परीक्षा से वंचित होने की पूरी जिम्मेदारी छात्र/छात्रा की होगी।

    2. अन्य निर्देश:

      • भीड़-भाड़ से बचने और समय पर पहुंचने के लिए 01 घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।

      • सभी छात्र, अभिभावक, केंद्राधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि को इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

    1770802116045

    चहारदीवारी कूदकर प्रवेश करने पर होगी एफआईआर

    मैट्रिक परीक्षा 2026 में परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। विलंब से पहुंचकर चहारदीवारी कूदकर या जबरदस्ती प्रवेश करने पर यह Criminal Trespass माना जाएगा।

    ऐसे परीक्षार्थी को:

    • 2 वर्ष तक सभी BSEB परीक्षाओं से निष्कासित किया जाएगा।

    • FIR दर्ज होगी।

    • परीक्षा की निष्पक्षता भंग करने का आपराधिक कृत्य माना जाएगा।

    • ऐसी अनुमति देने वाले केंद्राधीक्षक पर निलंबन व कानूनी कार्रवाई होगी।

    1770802116078

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 13 तक बढ़ी

    यूपी बोर्ड ने इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा की अंतिम तिथि 13 फरवरी तक बढ़ा दी है। बोर्ड ने एक सूचना में कहा है कि वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में दिनांक 24 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 तक तथा द्वितीय चरण में दिनांक 2 फरवरी, 2026 से 9 फरवरी, 2026 तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। किन्तु निर्धारित समयावधि के उपरान्त कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएँ अवशेष रहने/ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के दृष्टिगत, छात्रों में प्रथम एवं द्वितीय चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक विस्तारित की जाती है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं/प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि अवशेष प्रयोगात्मक परीक्षाएँ सम्पादित कर दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर शत प्रतिशत अंक अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय तक अंक अपलोड न करने के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो उसके लिए संबंधित परीक्षक, प्रधानाचार्य एवं निशुल्क पर्यवेक्षण हेतु जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

    आरबीएसई 5वीं-8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म, न्यूनतम अंक नहीं आए तो होंगे फेल छात्र

    राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब इन कक्षाओं में छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे फेल माना जाएगा। यह निर्णय राज्य में लर्निंग आउटकम सुधारने और ड्रॉपआउट कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि बिना परीक्षा पास किए प्रमोशन मिलने से बच्चों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता कम हो रही थी, जिससे आगे की कक्षाओं में छात्रों को कठिनाई होती थी।

    नए नियमों के तहत यदि कोई विद्यार्थी आरबीएसई 8वीं रिजल्ट में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है तो उसे सुधार के लिए 45 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए विशेष शिक्षण (रिमेडियल टीचिंग) की व्यवस्था भी की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने से छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। विभाग का कहना है कि इससे पढ़ाई की निगरानी बेहतर होगी और बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधरेगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के प्रति गंभीर बनाना, उनकी क्षमता बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

    आरबीएसई 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से, रिजल्ट 25 मार्च को होगा जारी

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षिक पंचांग में संशोधन करते हुए 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब आरबीएसई 9वीं परीक्षा और आरबीएसई 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। विभाग के अनुसार पहले यह परीक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित थीं, लेकिन नए शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करने के उद्देश्य से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही परिणाम घोषित करने की तिथि में भी संशोधन किया गया है। अब 9वीं और 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 16 मई के बजाय 25 मार्च को जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि रिजल्ट जल्दी जारी होने से नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से समय पर शुरू किया जा सकेगा।

    राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीन परीक्षाओं का समय बदला, अब शाम की शिफ्ट में होंगी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए जिन विषयों के परीक्षा समय में बदलाव किया गया है, उनमें शामिल हैं– कंप्यूटर विज्ञान, इनफार्मेटिक्स प्रैक्टिसस और चित्रकला यानी ड्रॉइंग। पहले यह परीक्षाएं सुबह आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इन्हें शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यहां परीक्षा की तारीख में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। यह परीक्षाएं शाम की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

    पहले पेपर के बदलाव में 12वीं कंप्यूटर साइंस और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की परीक्षा शामिल है। 17 फरवरी को सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होनी थी, जो अब 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। दूसरे पेपर में 12वीं चित्रकला की परीक्षा पहले 24 फरवरी सुबह 8:30 बजे से 11:25 बजे तक होनी थी, जो अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा।

    बोर्ड ने 12वीं के 2 सब्जेक्ट्स के समय में बदलाव का कारण भी बताया है। बोर्ड सचिव ने कहा कि सेंटर पर क्षमता से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा देने आ रहे थे। यह निर्णय छात्रों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 2026 की दोनों क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 19 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सुरक्षा, गोपनीयता और परीक्षा को सही से कराने के लिए 6,000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल संशोधित, गणित विषय की परीक्षा की नई तारीख जारी

    प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। विभाग की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार अब गणित विषय की परीक्षा निर्धारित तारीख से बदलकर 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के बाद गणित का पेपर अब 6 मार्च को होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। गणित विषय की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। इसके साथ ही आठवीं और पांचवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी। मूक-बधिर विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अतिरिक्त 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, रोल नंबर जल्द जारी किए जाएंगे।

    यूपी बोर्ड प्रथम चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 4 फरवरी तक

    यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन 1 फरवरी, 2026 के बाद कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण छात्रहित में प्रथम चरण की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अन्तिम तिथि 4 फरवरी, 2026 तक विस्तारित की गई है। बोर्ड सचिव ने अपने निर्देश में कहा है कि प्रथम चरण के जनपदों के अन्तर्गत समस्त प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्रों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि 4 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक दशा में इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ पूर्ण रूप से सम्पन्न करा ली जाएं।

    RBSE Admit Card 2026: प्रवेश पत्र डाउनलोड से पहले स्कूलों को देनी होगी छात्र सूची की जानकारी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस बार लगभग 19.86 लाख विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं। बोर्ड ने एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत स्कूल तभी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जब वे पहले यह जानकारी देंगे कि उनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों के नाम कटे हैं और कितने नाम यथावत हैं। बिना इस प्रक्रिया को पूरा किए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होगी।

    बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा की शुरुआत इस बार पहले की तुलना में जल्दी हो रही है, इसलिए प्रवेश पत्र भी समय से पहले जारी किए गए हैं। पिछले वर्ष जहां परीक्षाएं मार्च में शुरू हुई थीं, वहीं इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह से परीक्षाएं आरंभ होंगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं, 12वीं, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय एवं व्यावसायिक परीक्षाओं के नियमित और निजी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूल स्तर से और निजी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

    सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जारी

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को अपने आधिकारिक पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर सक्रिय कर दिया है। विद्यालय प्रशासक अब हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं और परीक्षा से पहले उनका वितरण शुरू कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड और सीबीएसई एडमिट कार्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को सभी परीक्षा दिवसों पर अपना एडमिट कार्ड साथ रखना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड मुख्य पहचान पत्र है, जिसमें रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, विषयवार तिथि और परीक्षा दिवस के लिए निर्देश जैसी जानकारी होती है। सीबीएसई ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि एडमिट कार्डों का पूरा सेट स्पष्ट रूप से मुद्रित हो, उस पर स्कूल की आधिकारिक मुहर हो और उस पर अधिकृत हस्ताक्षर हों। सीबीएसई 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए, रेगुलर छात्र सीधे वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करेंगे, बल्कि स्कूल आधिकारिक क्रेडेंशियल का उपयोग करके परीक्षा संगम पर लॉगिन करेंगे। वे कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। प्रधानाचार्य छात्रों को एडमिट कार्ड सौंपने से पहले उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगाएंगे। यह मुद्रित, हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।

    राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक (10वीं), प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक (12वीं) एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी नियमित एवं स्वयंपाठी अभ्यर्थी अब अपने Admit Card / प्रवेश-पत्र आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषयवार तिथि एवं परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश अंकित हैं।

    राजस्थान बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड और राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रवेश-पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र अनिवार्य है।

    • प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विद्यालय/बोर्ड कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।

    परीक्षा से पहले आवश्यक निर्देश

    • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।

    • प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र रखें।

    • बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपने प्रवेश-पत्र को अच्छी तरह जांच लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

    बिहार बोर्ड इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले शुरू होगा प्रवेश

    बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व शुरू होगा और परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद हो जाएगा।

    • बिहार बोर्ड ने इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों, उनके अभिभावक, परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षकों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा०शि०), सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के लिए निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 दिनांक 02.02.2026 से 13.02.2026 तक राज्य के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होगी।
    • इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले सभी परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी एडमिट कार्ड एवं परीक्षा संचालन के लिए निर्गत मार्गदर्शिका में स्पष्ट निदेश है कि "प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 09:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के समय अपराह्न 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
    • सभी परीक्षार्थी भीड़-भाड़ से बचने के लिए तथा ससमय अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने के लिए निर्धारित समय से 01 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश कर लें। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद कर दिया जायेगा। अर्थात् इस परीक्षा में परीक्षा प्रारंभ होने के लिए प्रथम पाली में निर्धारित समय 09:30 बजे पूर्वाह्न से 01 घंटा पूर्व 08:30 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 09:30 बजे पूर्वाह्न से आधा घंटा पूर्व 09:00 बजे पूर्वाह्न परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली में निर्धारित समय 02:00 बजे अपराह्न से 01 घंटा पूर्व 01:00 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 02:00 बजे अपराह्न से आधा घंटा पूर्व 01:30 बजे अपराह्न में परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
    • इस प्रकार सभी परीक्षार्थी उपर्युक्त निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा भवन में प्रवेश करना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा विलम्ब से पहुँचने की स्थिति में उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसके कारण परीक्षा से वंचित होने की संपूर्ण जवाबदेही संबंधित परीक्षार्थी की होगी।

    G_krT4EbEAALfOh

    बिहार बोर्ड की परीक्षा में गेट बंद होने के बाद जबरन प्रवेश करने पर होगी एफआईआर

    इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 01 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने तथा परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद करने का आदेश राज्य के सभी जिलों को दिया गया है। यदि कोई परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से विलंब से पहुँचने के कारण चहारदीवारी (Boundary) से कूदकर अथवा गेट पर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं, तो उसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन तथा Criminal Trespass की श्रेणी में माना जायेगा। साथ ही यह कदाचाररहित परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का स्पष्ट प्रयास तथा आपराधिक कृत्य भी समझा जायेगा।

    परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद होने के बाद विलंब से आनेवाले कोई परीक्षार्थी अवैध रूप से चहारदीवारी (Boundary) से कूदकर अथवा गेट पर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करता हुआ पाया गया, तो ऐसे मामले को Criminal Trespass मानते हुए संबंधित परीक्षार्थी को 02 वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा तथा उसके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। साथ ही, उस परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक एवं अन्य चिन्हित व्यक्ति के विरूद्ध निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    G_kv02PbYAAxwRl

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा पहले चरण में 29 और 30 जनवरी को भी होगी

    माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 तिथि के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा का दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के मुताबिक पहले चरण के मंडलों में 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन न करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब 29 एवं 30 जनवरी को भी परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 का आयोजन अन्य तिथियों 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 के लिए प्रस्तावित किया गया है। लिहाजा 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का आयोजन न होने के कारण इन तिथियों में भी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित होगी। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल शामिल हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा सेंटर लिस्ट 2026 के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7,448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच जारी केंद्र पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 के अनुसार कराई जाएगी।

    आरबीएसई प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से, एडमिट कार्ड जारी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्राइवेट परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र लिंक के माध्यम से अपना जिला, नाम और पिता का नाम दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ रखें।
    प्राइवेट विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    राजस्थान बोर्ड : 10वीं इंग्लिश मीडियम सोशल साइंस कॉपी जांच में बड़ा बदलाव, अब इंग्लिश टीचर ही करेंगे मूल्यांकन

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं इंग्लिश मीडियम छात्रों के लिए बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। सोशल साइंस विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर लंबे समय से आ रही शिकायतों के बाद अब बड़ा बदलाव किया गया है। बोर्ड के नए निर्णय के अनुसार इंग्लिश मीडियम छात्रों की सोशल साइंस कॉपियां अब केवल इंग्लिश माध्यम के शिक्षकों द्वारा ही जांची जाएंगी। इस फैसले से मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष, पारदर्शी और स्टूडेंट-फ्रेंडली होगी। प्रदेशभर के एक लाख से अधिक इंग्लिश मीडियम छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि इस नई व्यवस्था के तहत रिजल्ट भी पहले की तुलना में जल्दी जारी किए जाएंगे।

    झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जेएसी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों को झारखंड बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेएसी बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे विद्यालय प्राचार्य अपने स्कूल आईडी और पासवर्ड की सहायता डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूल प्रिंसिपल अपने हस्ताक्षर और मुहर के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे। झारखंड बोर्ड सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 3 से 17 फरवरी तक सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी, जबकि जेएसी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा 2026 3 से 23 फरवरी तक दोपहर के सत्र में कराई जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं पेन एवं पेपर मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय आईडी का उपयोग करके मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें विद्यार्थियों को वितरित कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी प्रधानाचार्य को सूचित कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 10 फरवरी, 2026 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

    सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 2026 की 10वीं और 12वीं क्लास की मेन परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। सीबीएसई क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होनी हैं। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, बोर्ड रोल नंबर, सब्जेक्ट के हिसाब से परीक्षा की डेट्स, विषय का नाम, एग्जाम सेंटर का पता जैसी जानकारी होती है।

    एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। एमपी बोर्ड रिवाइज्ड डेटशीट 2026 के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा अब क्रमशः 6 मार्च और 7 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार अब एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक और एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा प्रैक्टिकल के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

    बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक संचालित होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार बोर्ड ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है जो 9 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इसके लिए फोन नंबर 0612-2232227 / 2232257 जारी किया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में फोन करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

    1767861760697

    पंजाब बोर्ड 8वीं, 10वीं, 12वीं की डेटशीट pseb.ac.in पर जारी

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने फरवरी-मार्च 2026 सत्र के लिए कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। इस वर्ष एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, पीएसईबी ने लिखित परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की लिखित परीक्षाएं 17 फरवरी से 27 फरवरी, 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। लगभग 2,300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2,77 लाख छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। पंजाब बोर्ड 10वीं की लिखित परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। लगभग 2.84 लाख उम्मीदवार 2,300 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा देंगे। पीएसईबी 12वीं की लिखित परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल, 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।

    सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 डेट शीट 2026 संशोधित

    सीबीएसई की कक्षा X एवं कक्षा XII की विषयवार परीक्षाएं, जो पूर्व में 03 मार्च 2026 को निर्धारित थीं, प्रशासनिक कारणों से पुनर्निर्धारित की गई हैं। 3 मार्च को पूर्व निर्धारित कक्षा 10 की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को होगी वहीं 3 मार्च को पूर्व निर्धारित कक्षा 12 की परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को होगी। 3 मार्च 2026 को सीबीएसई कक्षा 10 के लिए तिब्बती, जर्मन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, बहासा मलय, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र के तत्व परीक्षा निर्धारित थी जो अब 11 मार्च 2026 को होगी। वहीं सीबीएसई कक्षा 12 के लिए 3 मार्च को लीगल स्टडीज की परीक्षा निर्धारित थी जो अब 10 अप्रैल 2026 को होगी।

    संशोधित तिथियाँ निम्नलिखित हैं:

    कक्षा

    पूर्व निर्धारित तिथि

    नई तिथि

    कक्षा X

    03 मार्च 2026

    11 मार्च 2026

    कक्षा XII

    03 मार्च 2026

    10 अप्रैल 2026

    1767089959323

    यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा केंद्र सूची 2026 जारी

    यूपी बोर्ड की ओर से 29 दिसंबर 2025 को यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के आयोजन हेतु दिनांक 24-12-2025 को परिषदीय केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक में समिति के अनुमोदनोपरान्त अन्तिम रूप से कुल 8033 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। अन्तिम रूप से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों की सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गयी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा केंद्र सूची 2026 से हर जिले की फाइनल परीक्षा केंद्र की सूची पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

    1767076776631

    राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची जारी

    यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की सूची 17 दिसंबर 2025 को जारी कर दी है। इस सूची पर किसी को आपत्ति हो तो वे कारण का विवरण देते हुए 22 दिसंबर तक अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    बोर्ड ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन प्राप्ति से प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आबंटन सहित) की सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदिय केन्द्र निर्धारण समिति के अनुमोदनोपरान्त परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर दिनांक 17-12-2025 को अपलोड/प्रकाशित कर दिया गया है। परिषद की वेबसाइट पर अपलोड/प्रकाशित परीक्षा केन्द्रों (वित्तरहित धन आबंटन सहित) के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति/शिकायत हो तो इस सम्बन्ध में छात्र/अभिभावक/प्रधानाचार्य/प्रबन्धक यथास्थिति कारणों/साक्ष्यों सहित सम्बन्धित जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर दिनांक 22-12-2025 तक प्रेषित कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन ग्राह्य नहीं होगा।


    1766039266861


    यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की परीक्षा यूपी के 10 मंडलों में 24 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी वहीं द्वितीय चरण की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से 9 फरवरी, 2026 तक 8 मंडलों में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षाएं निम्नांकित कार्यक्रमानुसार दो चरणों में उनके सामने अंकित मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में संचालित की जाएंगी-

    प्रथम चरण-

    24 जनवरी, 2026 से 01 फरवरी, 2026

    (दिनांक 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को छोड़कर क्योंकि इन तिथियों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) की लिखित परीक्षा होने के दृष्टिगत अन्य परीक्षा का आयोजन न करने एवं विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश घोषित किये जाने के निर्देश हैं)

    मण्डल का नाम-

    आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती

    द्वितीय चरण-

    02 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026

    मण्डल का नाम-

    अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर

    यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में निर्देश जारी

    हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पन्न करायी जायेंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किये जायेंगे। प्राप्तांकों को अपलोड किये जाने हेतु दिनांक 10 जनवरी, 2026 से वेबसाइट क्रियाशील हो जायेगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2026 के द्वितीय सप्ताह में तथा कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के अन्तिम सप्ताह व फरवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की, 4 दिसंबर तक आपत्ति

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए चयनित 7,448 केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी है। इनमें 910 राजकीय, 3,484 सहायता प्राप्त और 3,054 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन चयनित परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति या शिकायत हो तो विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय के प्रबंधक अपना ऑनलाइन अभ्यावेदन निर्धारित प्रारूप में समुचित साक्ष्यों के साथ 4 दिसम्बर तक यूपी बोर्ड पोर्टल पर जिला केन्द्र निर्धारण समिति को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    बिहार बोर्ड एग्जाम डेटशीट कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जारी

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दिया है। बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2026 टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से और कक्षा 12 की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। बीएसईबी बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 10वीं कक्षा के छात्र 8 से 15 जनवरी, 2026 तक और 12वीं कक्षा के छात्र 16 से 31 जनवरी, 2026 तक अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

    झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है। जेएसी 2026 डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 3 से 17 फरवरी, 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 3 से 23 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2026 पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएसी 10वीं, 12वीं डेट शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    बीबोस कक्षा 10 जून और दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

    बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने जून और दिसंबर एग्जाम के लिए क्लास 10 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीबोस क्लास 10 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bboseonline.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। क्लास 10 के लिए प्रथम माध्यमिक (जून 2025) और द्वितीय माध्यमिक (दिसंबर 2025) बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम 6 से 9 दिसंबर तक होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीबोस क्लास 10 के थ्योरी एग्जाम 15 से 23 दिसंबर तक होंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम तय डिस्ट्रिक्ट एग्जाम सेंटर पर होंगे। थ्योरी एग्जाम के लिए, हर डिविजनल हेडक्वार्टर डिस्ट्रिक्ट में एग्जाम सेंटर तय किए गए हैं।

    एचपी बोर्ड 10वीं, 12वी का टाइम टेबल जारी, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट 2026 जारी कर दी है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डेटशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें नियमित स्कूलों और राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) दोनों के छात्र शामिल होंगे। एचपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

    एचपी बोर्ड 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बार बोर्ड एग्जाम कराएगा

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने अधिसूचना जारी कर 2026 से क्लास 10 के लिए साल में दो बार बोर्ड एग्जाम कराने की घोषणा की है। यह कदम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) 2020 की गाइडलाइंस के मुताबिक है। बोर्ड के मुताबिक, पहला एग्जाम फरवरी-मार्च में होगा, जबकि दूसरा जून-जुलाई में होगा। इस बदलाव से स्टूडेंट्स को अपने कमजोर सब्जेक्ट्स को सुधारने का मौका मिलेगा, जिससे ड्रॉपआउट रेट कम होगा।

    एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 घोषित

    हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सितंबर सेशन के लिए 12 नवंबर, 2025 को एचबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। एचबीएसई क्लास 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा अक्टूबर 2025 में हुई थी। इस साल अक्टूबर परीक्षा का पास परसेंटेज 64.26% रहा।

    प्रदेश की जेलों में बंद 297 बंदी और कैदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, 64 ट्रांसजेंडर भी होंगे परीक्षा

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परिषद ने परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। इस बार प्रदेश भर से कुल 52,30,156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 297 बंदी और कैदी भी बतौर वैयक्तिक परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। इसके अलावा 64 ट्रांसजेंडर छात्र हाईस्कूल में और 15 ट्रांसजेंडर छात्र इंटरमीडिएट में परीक्षा देंगे। जेलों से परीक्षा देने वाले बंदियों की संख्या पर गौर करें तो बरेली से 37, आगरा 31, गाजियाबाद 26, गोरखपुर 25, वाराणसी 21, गौतम बुद्धनगर से 18 और अन्य जिलों से शेष परीक्षार्थी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर इच्छुक परीक्षार्थी, चाहे वह जेल में हो या विशेष श्रेणी का हो, शिक्षा से वंचित न रहे।

    कुल परीक्षार्थियों का विवरण

    • हाईस्कूल : 27,50,826 परीक्षार्थी
    • बालक : 14,38,615
    • बालिका : 13,12,147
    • ट्रांसजेंडर : 64

    इंटरमीडिएट: 24,79,330 परीक्षार्थी

    • बालक : 13,02,999
    • बालिका : 11,76,316
    • ट्रांसजेंडर : 15

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2026 जारी

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा 5 नवंबर 2025 को कर दी है। हालांकि संशोधित कार्यक्रम 12 नवंबर को जारी किया गया। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षा का समय पूरी परीक्षा अवधि के दौरान एक समान रहेगा। पहला सत्र सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा। यूपी बोर्ड समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए परीक्षा बुधवार, 18 फरवरी, 2026 से शुरू होगी, जिसमें सामान्य हिंदी और हिंदी की परीक्षा होगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए निर्देश जारी

    यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटर के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने संबंधी निर्देश और तिथि जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची हर जिले में 24 नवंबर तक फाइनल हो जाएगी। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति की अभ्युक्ति सहित आख्या को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड अपडेट कराये जाने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 है। इस परीक्षा केंद्रों पर यदि किसी को आपत्ति हो तो 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक दे सकेंगे। आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

    1762235149974

    1762235173918

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2025 के परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इंटरमीडिएट (12वीं) की उत्प्रेषण (Sent-up)/जांच परीक्षा के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 19 नवंबर.2025 से 26 नवंबर 2025 तक और प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 27 नवंबर .2025 से 29 नवंबर .2025 तक संचालित होगी। गोपनीय एजेंसी द्वारा परीक्षा के बीच प्रश्न-पत्र (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक) 10 नवंबर .2025 से 15 नवंबर 2025 तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह परीक्षा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्र/छात्राओं को ही वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर परीक्षा के पूर्व प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता भंग होने या प्रश्न-पत्र लीक होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक/प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    1761970714909बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा के संबंध में सूचना

    यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए त्रुटि सुधार का मौका

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने शैक्षणिक विवरणों में हुई त्रुटि को 31 अक्टूबर तक सुधार सकते हैं। यूपी बोर्ड ने इस संदर्भ में सूचना जारी की है। यूपी बोर्ड के शैक्षिक सत्र 2025-26 परीक्षा वर्ष 2027 के परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 9 और कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। इस दौरान बोर्ड को ज्ञात हुआ है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विवरण में त्रुटियां हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को 28 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक विवरण सुधार का मौका दिया है। इस दौरान छात्र-छात्रा का नाम, उनके माता-पिता का नाम, जेंडर, जाति, जन्मतिथि, फोटो, विषय, वर्ग आदि में हुई त्रुटि में सुधार कर सकते हैं।

    1761733114606

    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की संशोधित डेटशीट जारी

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी की है। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक होंगी। सभी विषयों की सैद्धांतिक परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर एमपीबीएसई डेटशीट 2026 जारी की है। हाई स्कूल परीक्षा कार्यक्रम वही रहेगा, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा में थोड़ा बदलाव किया गया है - 3 मार्च की परीक्षा अब 5 मार्च, 2026 को होगी। बोर्ड द्वारा स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा कार्यक्रम नोटिस बोर्ड पर लगाएं।

    आरबीएसई कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 20 नवंबर से एग्जाम

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधानों की होगी। कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शैक्षणिक विवरण में 25 अक्टूबर तक सुधार का मौका

    यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि हो गई हो तो सुधार का मौका प्रदान किया है। विद्यार्थी अपने नाम, माता-पिता के नाम, जेंडर, जाति, फोटो या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि का सुधार 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक करा सकते हैं। इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव है। परीक्षा अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर त्रुटि सुधार करा सकते हैं।


    1760328580015

    छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जारी, डाउनलोड करें

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। सीजी ओपन स्कूल कक्षा 10 परीक्षा 2025 27 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि छत्तीसगढ़ एसओएस कक्षा 12 परीक्षा 2025 का आयोजन 26 मार्च से 21 अप्रैल तक किया गया। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर जाकर सीजीएसओएस 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजीएसओएस रिजल्ट 2025 में परीक्षा सत्र, छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) और डिवीजन जैसे विवरण जांच सकते हैं। सीजीएसओएस एग्जाम 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    एमपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल ने एमपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 9वीं और 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 3 नवंबर 2025 से 11 नवंबर 2025 तक और एमपी बोर्ड 11वीं और 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र secondary.biharboardonline.com (कक्षा 10वीं के लिए) और seniorsecondary.biharboardonline.com (कक्षा 12वीं के लिए) पर उपलब्ध हैं। बीएसईबी ने 2027 की माध्यमिक परीक्षा के लिए भी आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। बीएसईबी ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने छात्रों की ओर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

    एनआईओएस 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, एग्जाम 14 अक्टूबर से

    राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर 19 सितंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर 2025 की सैद्धांतिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की। इसके अनुसार, एनआईओएस 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 14 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेंगी। इस बीच, एनआईओएस प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कर रहा है, जो 12 से 27 सितंबर, 2025 तक निर्धारित हैं।

    सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 75% उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन अनिवार्य

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नया निर्देश जारी किया है। सीबीएसई के अनुसार, परीक्षार्थियों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी, यदि छात्र स्कूल में नियमित रूप से नहीं आते हैं तो आंतरिक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा है कि इंटरनल मार्क्स (आंतरिक मूल्यांकन) समग्र मूल्यांकन का “अनिवार्य हिस्सा” है। आंतरिक मूल्याकन में छात्र का रिकॉर्ड मौजूद नहीं होने पर उनका बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति की शिकायत के चलते यह कदम उठाया है।

    1758369480092सीबीएसई की ओर से जारी सूचना

    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2026 में होंगी, कैलेंडर जारी

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 अप्रैल 2025 से नया सत्र आरंभ हाे गया है। अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा अक्टूबर 2025 के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी। जनवरी 2026 तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में होगी। कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह में ली जाएंगी। कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी जनवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित होंगी। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक तक आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में ली जाएंगी।

    1743679547789


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान बोर्ड अजमेर रिजल्ट 2026 कब जारी किया जाएगा?
    A:

    राजस्थान बोर्ड द्वारा जून में आरबीएसई 5वीं रिज़ल्ट 2026 (RBSE 5th result 2026 in hindi) जारी किया जाएगा। आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा मई में होगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 भी मई में जारी किया जाएगा।

    Q: बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़ा ताजा अपडेट क्या है?
    A:

    बोर्ड परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट की जानकारी इस पेज पर देख सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Manipur board 12th Admit Card Date

    17 Dec'25 - 20 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha CHSE Admit Card Date

    19 Dec'25 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Aspen Plus Simulation Software a Basic Course for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Introduction to Biomedical Imaging
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Edx
     1071 courses
    Coursera
     816 courses
    Udemy
     394 courses
    Futurelearn
     264 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hi Student

    The UP Board exams are being held. Check out the UP Board Class 10 Social Science question paper 2026 to learn more about the exam pattern and marks distribution.