Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 (UK Board Result 2026 in Hindi) : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे क्लास 10वीं और 12वीं के यूबीएसई रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर स्थिति कार्यलय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नतीजे जारी किए। जो छात्र इस साल आयोजित यूके 10वीं या यूके 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे uaresults.nic.in पर उत्तराखंड रिजल्ट देख सकते हैं। यूबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक और यूबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक ubse.uk.gov.in पर भी उपलब्ध किया जा रहा है। छात्र इस पेज पर दिए लिंक से भी यूके बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
उत्तराखंड यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 98.20 फीसदी रहा। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.09% रहा। 10वीं में अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। 12वीं में गीतिका और सुशीला ने 98 - 98 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है।
यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 । उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करें
इस साल छात्रों के लिए अंक सुधार परीक्षा का भी प्रावधान रखा गया है। अगर किसी छात्र के 1-2 विषयों में कम अंक आते हैं, तो वे इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। खास बात यह है कि यह परीक्षा इसी साल आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को अपना एक साल खराब नहीं करना पड़ेगा।
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने रोल नंबर के अनुसार यूबीएसई हाई स्कूल परीक्षा 2026 के रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए मुख्य रूप से छात्र का रोल नंबर आवश्यक है; इसलिए, उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखना चाहिए ताकि ऑनलाइन रिजल्ट देखते समय वे इसे आसानी से देख सकें। अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
यूके बोर्ड परीक्षा रिजल्ट पोर्टल uaresults.nic.in पर जाएंं
उत्तराखंड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए, लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
उसके बाद, ‘रिजल्ट प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
UBSE कक्षा 10 का रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
uaresults.nic.in की 10वीं कक्षा के रिजल्ट स्कोरकार्ड 2026 को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
यूबीएसई के सालाना क्लास 10 और 12 के बोर्ड रिजल्ट रिजल्ट लॉगिन विंडो में रोल नंबर जैसी जानकारी डालकर देखे जा सकते हैं। पिछले एकेडमिक साल में, उत्तराखंड बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे 19 अप्रैल, 2025 को घोषित किए गए थे। ऑनलाइन यूके बोर्ड क्लास 10 और 12 की मार्कशीट में सब्जेक्ट के हिसाब से मिले नंबर, कुल स्कोर, परीक्षा पास करने का स्टेटस और स्टूडेंट्स की दूसरी जानकारी होती है। नीचे, हमने यूबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 के बारे में और जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें : यूके बोर्ड 12वीं टॉपर 2026 | यूके बोर्ड 10वीं टॉपर 2026
यूके बोर्ड डेट शीट 2026 (UK board date sheet 2026 in hindi) में यूके बोर्ड 10वीं परीक्षा (UK board 10th exam in hindi) की तारीखें, समय, परीक्षा के दिन और विषय के नाम के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होती है। छात्र यूबीएसई 10वीं रिजल्ट (UNSE 10th result in hindi) और यूबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (UBSE 12th result 2026 in hindi) की घोषणा से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तालिका देख सकते हैं।
विवरण | तारीख |
23 फरवरी- 20 मार्च 2026 | |
यूके बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026 तारीख | 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे |
यूके बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 | जुलाई 2026 |
21 फरवरी- 20 मार्च 2026 | |
यूके बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2026 डेट | अप्रैल 2026 |
यूके बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 | जुलाई 2026 |
यूके बोर्ड पूरक परिणाम तिथि 2026 | सितंबर 2026 |
वेबसाइट और एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने के अलावा छात्र मोबाइल एप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपना यूबीएसई रिजल्ट 2026 (UBSE Result 2026) प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
चरण 1 - यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 (UK Board Result 2026 in hindi) (10वीं, 12वीं) ऐप इंस्टॉल करें।
चरण 2 - अब ऐप को ओपन करें और अपने गूगल अकाउंट से लॉगइन करें।
चरण 4 - ड्रॉप-डाउन सूची से कक्षा 12 या कक्षा 10 चुनें।
चरण 5 - यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 (UK Board Result 2026 in hindi) के लिए रोल नंबर दर्ज करें और फिर कैप्चा कोड भरें।
चरण 6 - अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 (UK Board Result 2026 in hindi) मोबाइल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
Get your results instantly with our calculator!
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को चेक करें।
चरण 1 - यूके बोर्ड 2026 रिजल्ट वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं। वैकल्पिक रूप से, छात्र ubse.uk.gov.in पर भी जा सकते हैं।

चरण 2 - उत्तराखंड हाई स्कूल रिजल्ट 2026 या उत्तराखंड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 देखने के लिए, संबंधित लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 3 - यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 (UK Board Result 2026 in hindi) कक्षा 12 तथा 10 प्राप्त करने के लिए स्क्रीन पर दिया गया अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 4 - सबमिट बटन पर क्लिक करें। यूके बोर्ड 2026 का रिजल्ट (UK Board 2026 Result in hindi) आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5 - सभी विवरणों को ध्यान से देखें और उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 (Uttarakhand Board Result 2026 in hindi) का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।
यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 इस तरह दिखेगा:

जो छात्र दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे हैं, या फिर किसी को ऑनलाइन यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 (UK Board Result 2026 in hindi) चेक करने में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वे 10वीं और 12वीं का अपना यूबीएसई रिजल्ट 2026 (UBSE Result 2026 in hindi) एसएमएस के जरिए ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
चरण 1 - अपने फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें तथा नया मैसेज करने की ओर बढ़ें।
चरण 2 - यूके बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए UK10<space>ROLL NUMBER (यूके10<स्पेस>रोल नंबर) टाइप करें।
चरण 3 - कक्षा 12 के रिजल्ट के लिए UT12<space>Roll number (UT12<स्पेस>रोल नंबर) टाइप करें।
चरण 4 - अब इस एसएमएस को 5676750 पर भेजें। इसके बाद यूबीएसई परिणाम 2026 आपको अपने फोन पर मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें :
यूके बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26 को नाम के अनुसार जाँचने की सुविधा प्रदान नहीं करता है। ऑनलाइन मोड में अपने परिणाम देखने के लिए छात्रों के पास अपना यूबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड नंबर या यूबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड नंबर होना चाहिए। यदि छात्र अपना उत्तराखंड बोर्ड रोल नंबर खो देते हैं, तो वे इसके लिए अपने स्कूल प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। छात्र कुछ तृतीय-पक्ष वेबसाइटों का भी पता लगा सकते हैं यदि वे 2026 के नाम के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की जाँच करने का विकल्प प्रदान करते हैं।
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
जन्म की तारीख
विद्यालय का नाम
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल प्राप्त अंक
अंतिम परिणाम
डिवीजन
रिमार्क
ये भी पढ़ें :
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा यूके बोर्ड रिजल्ट के साथ यूके बोर्ड हाई स्कूल टॉपर्स 2026 और यूके बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स 2026 के नाम घोषित किए जाएंगे। यूबीएसई 10वीं टॉपर्स सूची और यूबीएसई 12वीं टॉपर्स सूची परिणाम घोषणा के दिन uaresults.nic.in पर उपलब्ध करा दी जाती है। बोर्ड टॉपर्स के नाम के साथ उनके कुल अंक और उनके द्वारा प्राप्त प्रतिशत का उल्लेख करता है। पिछले वर्ष के टॉपर्स के नाम और उनके द्वारा प्राप्त अंक जानने के लिए निम्नलिखित तालिकाएं देखें।
रैंक | रोल नंबर | छात्र/छात्रा का नाम | पिता/माता का नाम | लिंग | अंक | प्रतिशत | विद्यालय का नाम |
01 | 26082464 | अक्षत गोपाल | गोपाल राम / ममता गोपाल | पु | 491/500 | 98.20% | एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर नैनीताल |
02 | 26040952 | ईशांत कोठारी | सुनील कोठारी / प्रियंका कोठारी | पु | 490/500 | 98.00% | एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालिसौर उत्तरकाशी |
02 | 26080572 | भूमिका | देवेंद्र सिंह / कुसुमलता जलाल | स्त्री | 490/500 | 98.00% | जी.बी. पंत जी.आई.सी., खैरना नैनीताल |
03 | 26079483 | योगेश जोशी | भुवन चंद्र जोशी / मीनाक्षी जोशी | पु | 489/500 | 97.80% | विवेकानंद वी एम आई सी, मंडालसेरा बागेश्वर |
04 | 26051273 | शशांक पुरोहित | राजेंद्र प्रसाद पुरोहित / बिमला देवी पुरोहित | पु | 486/500 | 97.20% | — |
रैंक | नाम | विद्यालय | ज़िला | अंक | प्रतिशत |
प्रथम (संयुक्त) | कमल सिंह चौहान | विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा | बागेश्वर | 496/500 | 99.20% |
प्रथम (संयुक्त) | जतिन जोशी | एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेड़ा | हल्द्वानी, नैनीताल | 496/500 | 99.20% |
2 | कनकलता | एसवीएम आईसी नई टिहरी | टिहरी गढ़वाल | 495/500 | 99.00% |
तीसरा (संयुक्त) | दिव्यम | गोस्वामी गणेश दत्त एसवीएमआईसी | उत्तरकाशी | 494/500 | 98.80% |
तीसरा (संयुक्त) | प्रिया | सीएआईसी अगस्त्यमुनि | रुद्रप्रयाग | 494/500 | 98.80% |
तीसरा (संयुक्त) | दीपा जोशी | पीपी एसवीएमआईसी नानकमत्ता | ऊधम सिंह नगर | 494/500 | 98.80% |
रैंक | यूके बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के नाम | कुल प्राप्त अंक | प्रतिशत |
1st | अनुष्का राणा, राजकीय इंटर कॉलेज, देहरादून | 493/500 | 98.60% |
2 | केशव भट्ट, एस.पी.आई.सी. कारबारी ग्रांट, देहरादून, कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त, सरस्वती विद्या मंदिर, आईसी, उत्तरकाशी | 489/500 | 97.80% |
3 | आयुष सिंह रावत, एसवीएमआईसी आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून | 484/500 | 96.80% |
यूके बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा व ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया। वहीं यूके बोर्ड हाई स्कूल टॉपर्स 2024 में पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में टॉप किया। दूसरे स्थान पर शिवम मलेथा और तीसरे स्थान पर आयुष रहे। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए।
रैंक | यूबीएसई कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम | कुल अंक/प्रतिशत |
1 | सुशांत चंद्रवंशी | 495/500 (99%) |
2 | आयुष सिंह रावत | 494/500 (98.80%) |
3 | शिल्पी | 493/500 (98.60%) |
रैंक | यूबीएसई कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम | कुल अंक/प्रतिशत |
1 | तनु चौहान | 488/500 (97.60%) |
2 | हिमानी | 485/500 (97%) |
3 | राज मिश्रा | 483/500 (96.60%) |
यूके बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10 - पिछले वर्षों के आंकड़े
वर्ष | कुल शामिल हुए छात्र | बालिका पास % | बालक पास % | कुल पास % |
2026 | अपडेट किया जाएगा | |||
2025 | 1,13,690 | 93.25% | 88.20% | 90.77% |
2024 | 1.1 लाख | 92.54 | 85.59 | 89.14 |
2023 | 1,27,000 | 88.94% | 81.48% | 85.17% |
2022 | 1,27,895 | 84.06% | 71.12% | 77.47% |
2021 | 1,47,725 | 98.86 | 99.30 | 99.09 |
2020 | 1,47,155 | 82.65 | 71.39 | 76.91 |
2019 | 1,49,950 | 82.47 | 70.6 | 76.43 |
2018 | 1,46,166 | 80 | 68.96 | 74.57 |
2017 | 1,50,573 | 78.51 | 68.76 | 73.67 |
2,016 | 1,78,045 | 76.54 | 70.48 | 73.47 |
2,015 | 1,694,81 | 76.5 | 65.1 | 70.7 |
2014 | 1,70,401 | 73.7 | 61.5 | 67.4 |
2013 | 1,76,823 | 76.7 | 66.7 | 71 |
यूके बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट - पिछले वर्षों के आंकड़े (Previous Year’s Statistics of UK Board Class 12th Result)
वर्ष | कुल विद्यार्थी संख्या | बालक पास % | बालिका पास % | पास % |
2026 | अपडेट किया जाएगा | |||
2025 | 1.6 लाख | 80.10% | 86.20% | 83.23% |
2024 | 92,020 | 78.97% | 85.96% | 82.63% |
2023 | 1,32,000 | 78.48% | 83.49% | 80.98% |
2022 | 1,11,688 | 79.74% | 85.38% | 82.63% |
2021 | - | - | - | 99.56 |
2020 | 1,19,164 | 76.68 | 83.63 | 80.26 |
2019 | 1,24,867 | 76.29 | 83.79 | 80.13 |
2018 | 1,32,381 | 75.03 | 82.83 | 78.97 |
2,017 | 1,311,90 | 75.56 | 82.07 | 78.89 |
2,016 | 1,356,45 | 73.55 | 83.14 | 78.41 |
करियर से संबंधित अन्य लेख पढ़ें
यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12 की घोषणा के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, एक या एक से अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश लेना होगा। छात्र 10वीं के बाद के कोर्स कर सकते हैं और अपने कॅरियर के बारे में जानकारी के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।
कक्षा 12 परीक्षा पास करने के बाद, छात्र 12वीं के बाद किए जा सकने वाले कोर्स के उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में से अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
कक्षा 10वीं परिणाम 2026 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। पिछले सत्र में यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया।
यूके बोर्ड परिणाम uaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।
छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा। पिछले शैक्षणिक सत्र में 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी हुआ। वर्ष 2024 में भी यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम एक ही दिन में घोषित किए गए थे।
On Question asked by student community
Hy,
In Uttarakhand, as in many other regions in India, a three-year diploma obtained after completing 10th grade is often considered equivalent to the 12th class for certain purposes, especially in terms of eligibility for higher education or employment. This equivalency can vary depending on the specific institution or organization.
Enrol for Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch at Rs. 99 only. Batch start 16th May.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.