Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 : प्रतिभा पर्व मूल्यांकन समय सारणी
    • लेख
    • एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 : प्रतिभा पर्व मूल्यांकन समय सारणी

    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 : प्रतिभा पर्व मूल्यांकन समय सारणी

    Mithilesh KumarUpdated on 02 Nov 2026, 11:22 AM IST

    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 अर्धवार्षिक परीक्षा : मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (Rajya Shiksha Kendra, Madhya Pradesh) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा पर्व मूल्यांकन समय सारणी जारी कर दी है। जारी किए गए एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 के अनुसार, प्रतिभा पर्व मूल्यांकन की परीक्षाएं 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 : महत्वपूर्ण जानकारी
    2. एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5
    3. एमपी बोर्ड प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2026-27 : महत्वपूर्ण निर्देश
    4. एमपी बोर्ड कक्षा 3, 4 और 5 की परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 : प्रतिभा पर्व मूल्यांकन समय सारणी
    mp-board-time-table-2026-27-class-3-to-5-pratibha-parv

    कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थी इस समय सारणी के माध्यम से विषयवार परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन में प्रथम भाषा, गणित, तृतीय भाषा, पर्यावरण अध्ययन और अतिरिक्त भाषा के विषय शामिल हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे दी गई एमपी बोर्ड प्रतिभा पर्व टाइम टेबल 2026-27 को ध्यानपूर्वक देख लेना चाहिए।

    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5 : महत्वपूर्ण जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2026-27

    बोर्ड/संस्था

    मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र

    कक्षाएं

    कक्षा 3, 4 और 5

    परीक्षा शुरू होने की तिथि

    01 दिसंबर 2026

    परीक्षा समाप्त होने की तिथि

    07 दिसंबर 2026

    परीक्षा का समय

    सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    परीक्षा का माध्यम

    हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी (विषय एवं भाषा चयन के अनुसार)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rskmp.in


    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 3 से 5

    मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी प्रतिभा पर्व मूल्यांकन समय सारणी के अनुसार, कक्षा 3 से 5 की परीक्षाएं दिसंबर 2026 में आयोजित होंगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विषयवार परीक्षा तिथि, दिन और विषय का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

    एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 प्रतिभा पर्व परीक्षा समय सारणी 2026-27

    क्रमांक

    दिनांक

    दिन

    विषय

    1.

    01 दिसंबर 2026

    मंगलवार

    प्रथम भाषा - हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी

    2.

    02 दिसंबर 2026

    बुधवार

    गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए)

    3.

    04 दिसंबर 2026

    शुक्रवार

    तृतीय भाषा - अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

    4.

    05 दिसंबर 2026

    शनिवार

    पर्यावरण अध्ययन

    5.

    07 दिसंबर 2026

    सोमवार

    अतिरिक्त भाषा - हिंदी/उर्दू

    परीक्षा का समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।

    कुल परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट।

    ये भी पढ़ें : 

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2026-27 : महत्वपूर्ण निर्देश

    राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी समय सारणी में विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और संबंधित शिक्षकों को इन निर्देशों का पालन करना होगा।

    1. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधा: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार, निःशक्त विद्यार्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय और लेखक (Scribe) की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    2. प्रथम भाषा का चयन: प्रथम भाषा के रूप में हिंदी, उर्दू या मराठी का चयन करने वाले विद्यार्थियों के लिए तृतीय भाषा अंग्रेजी होगी। वहीं, प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने वाले विद्यार्थियों के लिए तृतीय भाषा हिंदी होगी।

    3. अतिरिक्त भाषा: अतिरिक्त भाषा का विषय वैकल्पिक है।

    4. अवकाश के दिन परीक्षा: यदि परीक्षा अवधि के दौरान स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होता है, तो परीक्षा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

    5. अनुमोदन: यह परीक्षा समय सारणी संचालक महोदय द्वारा अनुमोदित है।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    ये भी पढ़ें : 

    एमपी बोर्ड कक्षा 3, 4 और 5 की परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    प्रतिभा पर्व मूल्यांकन में अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को समय पर अपनी तैयारी पूरी करनी चाहिए। इसके लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

    • विषयवार तैयारी करें: हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के सभी महत्वपूर्ण पाठों का नियमित अभ्यास करें।

    • गणित का अभ्यास करें: गणित के सवालों को हल करने के लिए रोजाना अभ्यास करें। पहाड़े और गणना से जुड़े प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।

    • भाषा विषयों पर ध्यान दें: हिंदी और अंग्रेजी के पाठ, व्याकरण, शब्दार्थ और लेखन का अभ्यास करें।

    • पर्यावरण अध्ययन की तैयारी करें: अपने आसपास के वातावरण, पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और सामान्य जानकारी से जुड़े पाठों को अच्छी तरह पढ़ें।

    • समय का ध्यान रखें: घर पर प्रश्नों का अभ्यास करते समय निर्धारित समय में उत्तर लिखने की आदत डालें।

    यह भी पढ़ें : 

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की प्रतिभा पर्व परीक्षा 2026-27 कब शुरू होगी?
    A:

    एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की प्रतिभा पर्व मूल्यांकन परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

    Q: एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 3 से 5 की परीक्षा का समय क्या है?
    A:

    प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2026-27 की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

    Q: एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की प्रतिभा पर्व परीक्षा में कौन-कौन से विषय होंगे?
    A:

    इस मूल्यांकन में प्रथम भाषा, गणित, तृतीय भाषा, पर्यावरण अध्ययन और अतिरिक्त भाषा के विषय शामिल हैं।

    Q: एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 का टाइम टेबल कहां से प्राप्त करें?
    A:

    विद्यार्थी मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2026-27 की समय सारणी और संबंधित सूचनाएं देख सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    MBSE HSSLC Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Mizoram Board 10th Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Students,

    Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026

    Hi Vivek Saket

    MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus