Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027: जिलेवार सेंटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027: जिलेवार सेंटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027: जिलेवार सेंटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

    Mithilesh KumarUpdated on 28 Nov 2026, 11:06 AM IST
    Trusted Source Image

    यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027 (UP Board 12th Exam Centre List 2027): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2027 के लिए फाइनल परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी है। यूपीएमएसपी ने 26 नवंबर 2026 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए अंतिम केंद्र सूची प्रकाशित की। इस साल दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए कुल 8,113 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट सेंटर लिस्ट 2027 (UP Board Intermediate Centre List 2027) देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें
    3. यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जिलेवार लिस्ट
    4. यूपी बोर्ड 10वीं सेंटर लिस्ट 2027: जिलेवार PDF डाउनलोड लिंक
    5. यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    6. यूपीएमएसपी फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 में 2,744 आपत्तियों का निस्तारण
    7. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि 2027
    8. यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या
    9. यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा केंद्र 2027 से संबंधित जरूरी निर्देश
    यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027: जिलेवार सेंटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
    यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 जारी

    यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 (UP Board Class 12 Centre List 2027) में प्रदेश के सभी 75 जिलों के परीक्षा केंद्रों का विवरण उपलब्ध है। विद्यार्थी अपने जिले के अनुसार यूपी बोर्ड इंटर एग्जाम सेंटर लिस्ट 2027 पीडीएफ (UP Board Class 12 Centre List 2027 PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर प्राप्त 2,744 आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल सेंटर लिस्ट जारी की है। इस लेख में यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 डाउनलोड करने का तरीका, जिलेवार सूची और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027

    कक्षा

    12वीं

    परीक्षा केंद्र सूची

    फाइनल

    फाइनल सूची जारी होने की तारीख

    26 नवंबर 2026

    कुल निर्धारित परीक्षा केंद्र

    8,113 (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट संयुक्त)

    कुल जिले

    75

    परीक्षा केंद्र सूची का प्रारूप

    पीडीएफ

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in


    यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर फाइनल लिस्ट 2027 पीडीएफ डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जिलेवार जारी की है। विद्यार्थी अपने जिले की यूपी बोर्ड 12वीं फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 (UP Board 12th Final Centre List 2027) देखकर आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र सूची 2027 में स्कूलों को आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण दिया गया है। विद्यार्थी नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से यूपीएमएसपी फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 पीडीएफ (UPMSP Final Centre List 2027 PDF) देख सकते हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जिलेवार लिस्ट

    यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र सूची 2027 (UP Board Intermediate Exam Centre List 2027) प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए उपलब्ध कराई है। विद्यार्थी अपने जिले का नाम खोजकर संबंधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे जिलेवार सूची दी गई है।

    यूपी बोर्ड 10वीं सेंटर लिस्ट 2027: जिलेवार PDF डाउनलोड लिंक

    जिला (District)

    परीक्षा केंद्र सूची डाउनलोड करें  (Download Centre List)

    आगरा

    यहां डाउनलोड करें

    फिरोजाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    मैनपुरी

    यहां डाउनलोड करें

    एटा

    यहां डाउनलोड करें

    मथुरा

    यहां डाउनलोड करें

    अलीगढ़

    यहां डाउनलोड करें

    हाथरस

    यहां डाउनलोड करें

    कासगंज

    यहां डाउनलोड करें

    बुलंदशहर

    यहां डाउनलोड करें

    गाजियाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    गौतम बुद्ध नगर

    यहां डाउनलोड करें

    मेरठ

    यहां डाउनलोड करें

    बागपत

    यहां डाउनलोड करें

    हापुड़

    यहां डाउनलोड करें

    मुजफ्फरनगर

    यहां डाउनलोड करें

    सहारनपुर

    यहां डाउनलोड करें

    शामली

    यहां डाउनलोड करें

    मुरादाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा)

    यहां डाउनलोड करें

    बिजनौर

    यहां डाउनलोड करें

    रामपुर

    यहां डाउनलोड करें

    संभल

    यहां डाउनलोड करें

    बरेली

    यहां डाउनलोड करें

    बदायूं

    यहां डाउनलोड करें

    शाहजहांपुर

    यहां डाउनलोड करें

    पीलीभीत

    यहां डाउनलोड करें

    लखीमपुर खीरी

    यहां डाउनलोड करें

    सीतापुर

    यहां डाउनलोड करें

    हरदोई

    यहां डाउनलोड करें

    लखनऊ

    यहां डाउनलोड करें

    उन्नाव

    यहां डाउनलोड करें

    रायबरेली

    यहां डाउनलोड करें

    कानपुर नगर

    यहां डाउनलोड करें

    कानपुर देहात

    यहां डाउनलोड करें

    फर्रुखाबाद

    यहां डाउनलोड करें

    इटावा

    यहां डाउनलोड करें

    कन्नौज

    यहां डाउनलोड करें

    औरैया

    यहां डाउनलोड करें

    जालौन

    यहां डाउनलोड करें

    झांसी

    यहां डाउनलोड करें

    ललितपुर

    यहां डाउनलोड करें

    हमीरपुर

    यहां डाउनलोड करें

    महोबा

    यहां डाउनलोड करें

    बांदा

    यहां डाउनलोड करें

    चित्रकूट

    यहां डाउनलोड करें

    प्रतापगढ़

    यहां डाउनलोड करें

    प्रयागराज (इलाहाबाद)

    यहां डाउनलोड करें

    फतेहपुर

    यहां डाउनलोड करें

    कौशांबी

    यहां डाउनलोड करें

    सुल्तानपुर

    यहां डाउनलोड करें

    अयोध्या (फैजाबाद)

    यहां डाउनलोड करें

    बाराबंकी

    यहां डाउनलोड करें

    अंबेडकर नगर

    यहां डाउनलोड करें

    अमेठी

    यहां डाउनलोड करें

    बहराइच

    यहां डाउनलोड करें

    श्रावस्ती

    यहां डाउनलोड करें

    गोंडा

    यहां डाउनलोड करें

    बलरामपुर

    यहां डाउनलोड करें

    बस्ती

    यहां डाउनलोड करें

    संत कबीर नगर

    यहां डाउनलोड करें

    सिद्धार्थनगर

    यहां डाउनलोड करें

    गोरखपुर

    यहां डाउनलोड करें

    महाराजगंज

    यहां डाउनलोड करें

    देवरिया

    यहां डाउनलोड करें

    कुशीनगर

    यहां डाउनलोड करें

    आजमगढ़

    यहां डाउनलोड करें

    मऊ

    यहां डाउनलोड करें

    बलिया

    यहां डाउनलोड करें

    जौनपुर

    यहां डाउनलोड करें

    गाजीपुर

    यहां डाउनलोड करें

    वाराणसी

    यहां डाउनलोड करें

    चंदौली

    यहां डाउनलोड करें

    भदोही

    यहां डाउनलोड करें

    मिर्जापुर

    यहां डाउनलोड करें

    सोनभद्र

    यहां डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड फाइनल सेंटर लिस्ट 2027: आधिकारिक जिलेवार परीक्षा केंद्र सूची


    यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट सेंटर लिस्ट 2027 पीडीएफ (UP Board 12th Centre List 2027 PDF) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर वर्ष 2027 की अंतिम परीक्षा केंद्र सूची से संबंधित लिंक खोलें।

    3. इसके बाद जिलेवार यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची का पेज दिखाई देगा।

    4. सूची में अपने जिले का नाम खोजें।

    5. संबंधित जिले के सामने दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।

    6. यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा केंद्र सूची 2027 की पीडीएफ खुल जाएगी।

    7. इसमें अपने स्कूल को आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण जांचें।

    8. भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    University of Liverpool, Bengaluru

    Applications for the 2027 intake is now open

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.

    यूपीएमएसपी फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 में 2,744 आपत्तियों का निस्तारण

    यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए पहले प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची जारी की थी। प्रस्तावित सूची पर स्कूलों, विद्यार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। इस दौरान कुल 2,744 आपत्तियां प्राप्त हुईं।

    बोर्ड ने प्राप्त आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र फाइनल लिस्ट 2027 (UP Board Exam Centre Final List 2027) जारी की। अब विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट फाइनल सेंटर लिस्ट 2027 (UPMSP Intermediate Final Centre List 2027) के माध्यम से जिलेवार परीक्षा केंद्रों का विवरण देख सकते हैं।

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि 2027

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अपनी समय सारिणी और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए।

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027) के माध्यम से विषयवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र (Admit Card) में दिए गए केंद्र के पते की जांच करना भी जरूरी है।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या

    यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए संयुक्त रूप से 8,113 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। पिछले वर्षों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या की तुलना नीचे दी गई है।

    शैक्षणिक सत्र

    कुल परीक्षा केंद्र

    2026-27

    8,113

    2025-26

    8,033

    2024-25

    7,657

    2023-24

    8,265

    ध्यान दें: वर्ष 2026-27 के लिए 8,113 परीक्षा केंद्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के लिए संयुक्त रूप से निर्धारित किए गए हैं। यह केवल यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्रों की संख्या नहीं है।

    यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा केंद्र 2027 से संबंधित जरूरी निर्देश

    • विद्यार्थी अपने जिले की फाइनल सेंटर लिस्ट में स्कूल को आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी जांचें।

    • परीक्षा केंद्र के पते की पुष्टि अपने स्कूल से भी कर लें।

    • प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र के नाम और पते का मिलान करें।

    • परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

    • परीक्षा केंद्र या परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now
    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Research Methodology and Statistical Analysis
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Basic 3D Animation using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Minimal Intervention Dentistry for Paediatric Patients
    Via The University of Hong Kong, Hong Kong
    Effective Business Communication
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here: