Careers360 Logo
ask-icon
share
    UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी : upmsp.edu.in पर हाईस्कूल परिणाम ऐसे करें चेक
    • लेख
    • UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी : upmsp.edu.in पर हाईस्कूल परिणाम ऐसे करें चेक

    UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी : upmsp.edu.in पर हाईस्कूल परिणाम ऐसे करें चेक

    Mithilesh KumarUpdated on 18 Aug 2026, 08:48 AM IST
    Trusted Source Image

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 17 अगस्त 2026 को यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 घोषित किया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का परीक्षाफल 17 अगस्त 2026 को 11:30 बजे परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया। इस परीक्षा में पंजीकृत/सम्मिलित/उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों के परीक्षाफल लॉगिन विंडो में उम्मीदवार का जिला, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर और सुरक्षा कोड डालकर चेक कर सकते हैं।
    यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कहां देखें?
    3. यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
    4. SMS के जरिए यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
    5. DigiLocker से यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    6. यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स 2026
    UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी : upmsp.edu.in पर हाईस्कूल परिणाम ऐसे करें चेक
    UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट

    1786947781301

    हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्ष 2026

    • हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में 15,705 बालक तथा 5,150 बालिका, कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।

    • 14,616 बालक तथा 4,778 बालिका, कुल 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

    • 14,456 बालक तथा 4,735 बालिका, कुल 19,191 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए।

    • बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.10 है।

    • सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 है।

    यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। 28 जुलाई, 2026 को हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक कुल 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। हाईस्कूल के अन्तर्गत 20,851 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19,290 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 1,561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

    इससे पहले, यूपीएमएसपी ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं।

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कहां देखें?

    छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं :

    • results.upmsp.edu.in

    • upmsp.edu.in

    • upresults.nic.in

    • indiaresults.com

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

    1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

    2. 'U.P. Board High School (Class X) Examination - 2026 Results' लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

    4. Submit बटन पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

    6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

    UP बोर्ड 10वीं रिजल्ट विंडो की सैंपल इमेज:

    1776947133101


    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    SMS के जरिए यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

    यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट नहीं खुल रहा है, तो छात्र SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

    • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में UP10<स्पेस>ROLL_NUMBER टाइप करें।

    • इसे यूपीएमएसपी द्वारा निर्धारित नंबर पर भेजें।

    • कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के रूप में आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

    DigiLocker से यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।

    2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन से लॉग इन करें।

    3. SSC Marksheet सेक्शन में जाएं।

    4. UP State Board of High School and Intermediate Education का चयन करें।

    5. अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

    ध्यान दें: ऑनलाइन उपलब्ध रिजल्ट और मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होगी। मूल अंकतालिका प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने विद्यालय से संपर्क करना होगा।

    यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स 2026

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रत्येक विषय 100 अंकों का होता है। सामान्यतः इसमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन दोनों शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    AP Intermediate 1st year Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP Intermediate Board Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here:

    Hello student!

    You can check the UP Board Class 10 English Question Paper 2026 and the Class 10 question papers with solutions using the links below. These resources will help you practise previous exam questions and review your preparation.

    UP Board Class 10 English Question Paper 2026:
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-english-question-paper-2026

    UP Board

    Hello Prince

    In the UP Board Class 10 curriculum, "Business and Office Organisation" is not a standalone subject; instead, it is a major and vital component of the core Commerce syllabus. You can download the question paper from the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27

    Hope it helps