Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: upmsp.edu.in पर इंटरमीडिएट परिणाम, लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: upmsp.edu.in पर इंटरमीडिएट परिणाम, लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया

    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: upmsp.edu.in पर इंटरमीडिएट परिणाम, लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया

    Mithilesh KumarUpdated on 17 Aug 2026, 12:00 PM IST

    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 28 जुलाई 2026 को आयोजित हुई यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र रोल नंबर (और जहां आवश्यक हो, स्कूल कोड) दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    1786948084606

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?
    3. यूपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2026 में उपलब्ध जानकारी
    4. यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: आंकड़े
    5. यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2026
    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: upmsp.edu.in पर इंटरमीडिएट परिणाम, लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया
    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का परीक्षाफल 17 अगस्त 2026 को 11:30 बजे परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया। इस परीक्षा में पंजीकृत/सम्मिलित/उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों के परीक्षाफल लॉगिन विंडो में उम्मीदवार का जिला, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर और सुरक्षा कोड डालकर चेक कर सकते हैं।

    इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2026

    • इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में 11,256 बालक तथा 9,971 बालिका, कुल 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।

    • 10,839 बालक तथा 9,701 बालिका, कुल 20,540 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

    • 8,388 बालक तथा 7,898 बालिका, कुल 16,286 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए।

    • बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.41 है।

    • सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.29 है।

    इससे पहले यूपीएमएसपी ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 12वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया था। तब 24,86,072 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 19,98,317 छात्र सफल हुए। कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा।

    28 जुलाई, 2026 को हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक कुल 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। इण्टरमीडिएट के अन्तर्गत 21,227 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,253 सम्मिलित एवं 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

    रिजल्ट के बाद ऑनलाइन उपलब्ध यूपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होगी। मूल अंकतालिका और प्रमाणपत्र छात्रों को अपने संबंधित विद्यालय से प्राप्त करना होगा।

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: मुख्य जानकारी

    उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12 की आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक 25 मार्च 2026 तक जमा करने के निर्देश दिए थे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक किया गया था।

    नीचे यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है :

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026

    परिणाम का नाम

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

    बोर्ड

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि

    18 फरवरी से 12 मार्च 2026

    यूपी बोर्ड मुख्य परीक्षा परिणाम

    23 अप्रैल 2026, शाम 4 बजे

    कंपार्टमेंट आवेदन

    6 जून से 30 जून 2026

    यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड

    18 जुलाई 2026

    कंपार्टमेंट परीक्षा

    28 जुलाई 2026

    कंपार्टमेंट रिजल्ट

    17 अगस्त 2026

    रिजल्ट मोड

    ऑनलाइन

    आवश्यक विवरण

    रोल नंबर एवं स्कूल कोड

    आधिकारिक वेबसाइट

    upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in

    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?

    स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट के बारे में लेटेस्ट जानकारी ऑनलाइन देखते रहें और ऑफिशियल वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करते रहें। वे रोल नंबर से यूपी बोर्ड क्लास 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के तरीके के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

    छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर "UP Board 12th Class Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

    4. Submit बटन पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

    6. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट लॉगिन विंडो इसप्रकार दिखेगा

    UP Board 12th Intermediate Compartment Result 2026

    ये भी पढ़ें :

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2026 में उपलब्ध जानकारी

    स्टूडेंट्स को मार्कशीट में दी गई सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करनी होंगी। जानकारी में कोई भी गड़बड़ी या गलती होने पर, कैंडिडेट्स को तुरंत बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

    रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य करें:

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • माता का नाम

    • पिता का नाम

    • जिला एवं स्कूल कोड

    • ग्रुप कोड

    • विषयवार थ्योरी एवं प्रैक्टिकल अंक

    • कुल प्राप्तांक

    • ग्रेड

    • पास/फेल (योग्यता स्थिति)

    यदि मार्कशीट में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो तुरंत संबंधित विद्यालय या यूपीएमएसपी से संपर्क करें।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 की मार्कशीट इस प्रकार दिखेगी

    UP Board Class 12 Marksheet 2026


    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: आंकड़े

    यूपी बोर्ड ने मुख्य परीक्षा परिणाम के साथ सफलता प्रतिशत और टॉपर्स की सूची भी जारी की थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद, UPMSP टॉपर्स की लिस्ट के साथ क्लास 12 के रिजल्ट के आंकड़े जारी करता है। यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स और आंकड़ों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।

    विवरण

    आंकड़े

    परीक्षा में शामिल छात्र

    24,86,072

    सफल छात्र

    19,98,317

    कुल पास प्रतिशत

    80.38%

    लड़कों का पास प्रतिशत

    75.04%

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    86.32%


    यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2026

    रैंक

    छात्र का नाम

    प्रतिशत

    प्रथम

    शिखा वर्मा

    97.60%

    द्वितीय

    श्रिया वर्मा, नंदनी गुप्ता

    97.20%

    तृतीय

    सुरभि यादव, पूजा पाल

    97.00%


    यह भी पढ़ें

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026