यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 3 जुलाई 2026 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथि जारी की। परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दोनों कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कुल 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। हाईस्कूल के अन्तर्गत 20,851 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19,290 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 1,561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इण्टरमीडिएट के अन्तर्गत 21,227 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,253 सम्मिलित एवं 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा तथा इण्टरमीडएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु पंजीकृत कुल 42,078 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 2,535 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई।
UP बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा की तारीखें 2026 PDF
This Story also Contains

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा क्लास 10 और क्लास 12 के लिए UPMSP कंपार्टमेंट एग्जाम 2026, 28 जुलाई, 2026 को हुआ। UP बोर्ड कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है और स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या compartment.upmsp.edu.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी में आए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) करना चाहने वाले विद्यार्थी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा का टाइमटेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं केवल निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। यूपीएमएसपी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
छात्र-छात्राएं नीचे दी गई तालिका में यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथियां देख सकते हैं। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को एक ही दिन आयोजित की गई।
विवरण | तिथियां |
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथि जारी होने की तारीख | 3 जुलाई, 2026 |
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2026 | 16 से 17 जुलाई, 2026 |
यूपीएमएसपी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 | 28 जुलाई, 2026 (सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
यूपी बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 | 28 जुलाई, 2026 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) |
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/सुधार परिणाम 2026 | अगस्त 2026 |
यूपी बोर्ड की इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 और 17 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। यूपी बोर्ड इम्प्रूवमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की निगरानी में निर्धारित राजकीय और सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों में संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्र और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Get your results instantly with our calculator!
यूपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 को सुचारू और बिना किसी बाधा के आयोजित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश इस प्रकार हैं:
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र में छात्रों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
छात्र परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लेकर नहीं जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे।
प्रधानाचार्य एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें छात्रों को वितरित करेंगे।
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे। इसके बाद हस्ताक्षर कर छात्रों को वितरित किए जाएंगे।
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चाहिए और मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जाने चाहिए।
परीक्षा केंद्र और परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी छात्रों को अपने संबंधित विद्यालयों से प्राप्त करनी होगी। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the UP Board Class 10 Social Science 2022 question paper PDF, refer to the article given below:
Hello student,
Please mention your class, subject, and board so I can help you find relevant previous-year question papers and important questions for your upcoming exam. These can help you prepare for the exam.
Please check the relevant resources shared below.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Hi Ananya Gupta
For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers
Hello Student,
You can refer to the relevant article link given below
Hi Student!
Given below is the link to access the UP Board Class 10 Question Paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
You can check the link below,apply relevant filters, find suitable resources:
https://school.careers360.com/download/ebooks-and-sample-papers