Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ: अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
    • लेख
    • आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ: अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ: अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान

    Mithilesh KumarUpdated on 04 Sep 2026, 11:00 AM IST

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) नवंबर 2026 में कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए सिलेबस निर्धारित किया जाता है, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करनी होती है। अधिकांश स्कूल अर्धवार्षिक परीक्षाओं तक कक्षा 9वीं का पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लेते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए पूरा सिलेबस पढ़ने की आवश्यकता हो सकती है।

    This Story also Contains

    1. आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27: सभी विषय
    2. आरबीएसई 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27
    3. आरबीएसई 9वीं गणित अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27
    4. आरबीएसई 9वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27
    5. आरबीएसई 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27
    6. आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ
    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ: अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026

    इस लेख में आरबीएसई कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए सभी प्रमुख विषयों का विषयवार सिलेबस दिया गया है। निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर स्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल किए जाने वाले अध्यायों और विषयों की पुष्टि के लिए अपने संबंधित स्कूल से भी संपर्क करें।

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27: सभी विषय

    नीचे दी गई तालिकाओं में राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का प्रमुख विषयों का विषयवार सिलेबस दिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करते समय पूरे सिलेबस को ध्यान से देखना चाहिए। समय से सिलेबस पूरा करने से विद्यार्थियों को रिवीजन और महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

    आरबीएसई 9वीं अंग्रेजी अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27

    सेक्शन

    विषय

    रीडिंग

    दो अपठित गद्यांश, शब्दावली और लघु-उत्तरीय प्रश्न

    राइटिंग

    पत्र लेखन (औपचारिक/अनौपचारिक/ई-मेल), लघु अनुच्छेद, भाषण/वाद-विवाद तथा कहानी/संवाद लेखन

    ग्रामर

    Tenses, Determiners, Prepositions और Relative Pronouns

    पाठ्यपुस्तक (Beehive)

    गद्य एवं पद्य की समझ, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और कविताओं की व्याख्या

    सहायक पाठ्यपुस्तक (Moments)

    लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और बहुविकल्पीय प्रश्न

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    आरबीएसई 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27

    इकाई

    अध्याय/विषय

    1. हमारे आसपास के पदार्थ

    पदार्थ की भौतिक प्रकृति, अवस्थाएं, अवस्था परिवर्तन और वाष्पीकरण

    2. हमारे आसपास के पदार्थों की शुद्धता

    मिश्रण, विलयन, निलंबन, यौगिक और शुद्ध पदार्थों के प्रकार

    3. परमाणु एवं अणु

    रासायनिक संयोजन के नियम, परमाणु संकेत और रासायनिक सूत्र लिखना

    4. परमाणु की संरचना

    थॉमसन, रदरफोर्ड और बोहर के मॉडल, न्यूट्रॉन, संयोजकता और समस्थानिक

    5. जीवन की मौलिक इकाई

    कोशिका की संरचना, कोशिकांग और कोशिका विभाजन

    6. ऊतक

    पादप एवं जंतु ऊतक, उनके प्रकार और कार्य

    7. गति

    गति के प्रकार, चाल, वेग और ग्राफ द्वारा निरूपण

    8. बल तथा गति के नियम

    न्यूटन के नियम, जड़त्व और गणितीय निरूपण

    9. गुरुत्वाकर्षण

    गुरुत्वाकर्षण का नियम, मुक्त पतन, प्रणोद एवं दाब तथा उत्प्लावन

    10. कार्य तथा ऊर्जा

    कार्य की अवधारणा, गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा तथा ऊर्जा का संरक्षण

    11. ध्वनि

    ध्वनि का उत्पादन, संचरण, परावर्तन और ध्वनि तरंगों की विशेषताएं

    12. खाद्य संसाधनों में सुधार

    फसल उत्पादन, सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    आरबीएसई 9वीं गणित अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27

    इकाई

    अध्याय

    1. संख्या पद्धति

    अपरिमेय संख्याएं, वास्तविक संख्याएं और घातांक के नियम

    2. बीजगणित

    बहुपद, गुणनखंड और दो चरों वाले रैखिक समीकरण

    3. निर्देशांक ज्यामिति

    कार्तीय पद्धति और बिंदुओं का आलेखन

    4. ज्यामिति

    यूक्लिड की ज्यामिति, रेखाएं एवं कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज और वृत्त

    5. क्षेत्रमिति

    हीरोन का सूत्र तथा शंकु एवं गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    6. सांख्यिकी

    आंकड़ों का चित्रात्मक निरूपण

    लेटेस्ट : आरबीएसई 12वीं प्रश्न पत्र 2026 | आरबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र 2026 | आरबीएसई 10वीं आंसर की 2026

    आरबीएसई 9वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27

    विषय

    प्रमुख टॉपिक

    इतिहास

    फ्रांसीसी क्रांति, यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति, नात्सीवाद और हिटलर का उदय, वन्य समाज एवं उपनिवेशवाद, आधुनिक विश्व में चरवाहे

    भूगोल

    भारत-आकार एवं स्थिति, भारत के भौतिक स्वरूप, अपवाह, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन, जनसंख्या

    राजनीति विज्ञान

    लोकतंत्र और उसकी आवश्यकता, संवैधानिक निर्माण, चुनावी राजनीति, संस्थाओं का कामकाज और लोकतांत्रिक अधिकार

    अर्थशास्त्र

    पालमपुर गांव की कहानी, लोग एक संसाधन के रूप में, गरीबी एक चुनौती, भारत में खाद्य सुरक्षा

    ये भी पढ़ें :

    आरबीएसई 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2026-27

    आरबीएसई कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के सिलेबस में अपठित बोध, लेखन कौशल, व्याकरण और निर्धारित साहित्य को शामिल किया गया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी नीचे दिए गए सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

    विद्यार्थी हिंदी के विस्तृत सिलेबस और परीक्षा में शामिल अध्यायों की जानकारी के लिए अपने स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए गए सिलेबस को भी अवश्य देखें।

    RBSE 9th Hindi Syllabus 2025-26

    RBSE 9th Hindi Syllabus 2025-26 PDF

    ये भी पढ़ें :

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2026-27 पीडीएफ

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं के विद्यार्थी अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान समेत सभी विषयों के अर्धवार्षिक सिलेबस की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस की मदद से विद्यार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले अध्यायों और टॉपिक्स की बेहतर तरीके से योजना बनाकर तैयारी कर सकते हैं।

    आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी कैसे करें?

    • सबसे पहले सभी विषयों का सिलेबस ध्यान से पढ़ें।

    • कठिन अध्यायों के लिए अलग से अध्ययन योजना बनाएं।

    • प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • गणित और विज्ञान के संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

    • सामाजिक विज्ञान और हिंदी जैसे विषयों में महत्वपूर्ण तथ्यों और प्रश्नों का रिवीजन करें।

    • परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का कम से कम एक बार रिवीजन जरूर करें।

    • अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल अध्यायों की अंतिम पुष्टि अपने स्कूल से करें।

    ये भी देखें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरबीएसई 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2026 में कब होंगी?
    A:

    आरबीएसई कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

    Q: आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा में कितना सिलेबस आएगा?
    A:

    अधिकांश स्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले पूरा पाठ्यक्रम पूरा करा लेते हैं। हालांकि, परीक्षा में शामिल सिलेबस स्कूल द्वारा निर्धारित किया जा सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल से सिलेबस की पुष्टि करनी चाहिए।

    Q: आरबीएसई 9वीं का अर्धवार्षिक सिलेबस कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री से कक्षा 9वीं का सिलेबस प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: आरबीएसई 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    A:

    विद्यार्थियों को सबसे पहले निर्धारित सिलेबस पूरा करना चाहिए। इसके बाद महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास, पिछले प्रश्नपत्रों को हल करना और नियमित रिवीजन करना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to RBSE 10th ?

    Hello student!

    You can access the RBSE Class 10 Half-Yearly Exam Question Papers from the link below. The page can help you find question papers for subjects such as Hindi, English, Mathematics, Social Science, Sanskrit and Science for exam preparation.

    Given below is the link to access:
    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    Hope it

    Hi Pari Gopalka

    The RBSE Class 10 Social Science Half-Yearly Question Paper 2025-26 is available on Careers360. You can download it from the link below:

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-10-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    HI Vandana,

    You can download the RBSE class 9th question paper from the link given below.

    https://school.careers360.com/boards/rbse/rbse-class-9-half-yearly-maths-question-paper-2025-26

    if you need more resources please let us know.