अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 मेधावी छात्रों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना होगा। परीक्षा दो राउंड में होगी। पहले राउंड की परीक्षा 18 अक्टूबर को है, और दूसरा राउंड 25 अक्टूबर, 2026 को है।
This Story also Contains
इससे पहले इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हुई। सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्र 20 अगस्त 2026 तक इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते थे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर जाना होगा। परीक्षा और इंटरव्यू के कई चरणों के बाद कक्षा 9वीं और 10वीं के 23 छात्रों तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के 23 छात्रों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा।
लेटेस्ट : अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। पहले राउंड की परीक्षा 18 अक्टूबर को है, और दूसरा राउंड 25 अक्टूबर, 2026 को है।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 की परीक्षा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के 95 शहरों में आयोजित की जाएगी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:
कार्यक्रम | तिथि |
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 जुलाई 2026 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अगस्त 2026 |
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा तिथि | राउंड 1 : 18 अक्टूबर 2026 राउंड 2 : 25 अक्टूबर 2026 |
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परिणाम तिथि | घोषित की जाएगी |
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह | घोषित की जाएगी |
छात्रों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करना होगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:
छात्र राज्य सरकार के बोर्ड से कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहे हों।
छात्रों ने पिछली अंतिम परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हों।
छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित होने चाहिए।
उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है:
पिछली अंतिम परीक्षा की मार्कशीट
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
पहचान/पते का प्रमाण (आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल आईडी)
परिवार की वार्षिक आय का विवरण
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर जाएं।
होम पेज पर Login/Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और पूरा नाम दर्ज करके Continue पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परिवार की आय से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें और Submit पर क्लिक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की पुष्टि पेज को सेव या डाउनलोड कर लें।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के विभिन्न चरणों के बाद कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 46 छात्रों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा। इनमें कक्षा 9वीं और 10वीं के 23 छात्र तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के 23 छात्र शामिल होंगे। चयनित छात्रों में दो दृष्टिबाधित छात्र भी शामिल होंगे—एक कक्षा 10वीं और एक कक्षा 12वीं से।
कक्षा | छात्रवृत्ति राशि |
कक्षा 9वीं और 10वीं | ₹50,000 प्रति छात्र |
कक्षा 11वीं और 12वीं | ₹75,000 प्रति छात्र |
On Question asked by student community
Hello student!
You can refer to the CBSE Class 10 Mathematics Question Paper 2026 to practise questions and prepare for the Mathematics examination.
https://school.careers360.com/boards/cbse/cbse-class-10-maths-question-paper-2026
Hope it helps!
Hi Smriti Lama
The CBSE Class 10 Board Exam 2026-27 question paper pattern includes the latest exam structure, subject-wise marking scheme and question types. You can check the detailed pattern on Careers360:
Hi Somshiv Rath
If you mean a CBSE Class 8 Science question paper, Careers360 has a sample paper section where you can check the available Class 8 papers.
https://learn.careers360.com/school/cbse-8-class-preparation-material/
Hey there,
If you mean CBSE Class 10 rechecking/re-evaluation results 2026, CBSE has already completed the main post-result process for 2026. The Class X second-board results were declared on 18 July 2026, and CBSE has also issued the post-result facilities notice.
For verification/re-evaluation, CBSE says the result/status is uploaded online
Please mention important details like your school board, exam, and class to get the exact papers.
You can explore the useful resources here: