Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : योग्यता, सीटों का आरक्षण और चयन के बाद आवश्यक दस्तावेज
    • लेख
    • नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : योग्यता, सीटों का आरक्षण और चयन के बाद आवश्यक दस्तावेज

    नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : योग्यता, सीटों का आरक्षण और चयन के बाद आवश्यक दस्तावेज

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 25 Aug 2026, 10:11 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : यदि आप अपने बच्चे का जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले पात्रता (Eligibility), आरक्षण (Reservation) और चयन के बाद जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNVST 2027 के लिए इन सभी नियमों को स्पष्ट किया है। आइए इन्हें सरल भाषा में समझते हैं।
    ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें
    जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आवेदन त्रुटि सुधार करने का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कौन पात्र है? (Eligibility)
    2. नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ग्रामीण एवं शहरी अभ्यर्थियों के नियम
    3. चयन के बाद कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे?
    4. महत्वपूर्ण बातें
    नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : योग्यता, सीटों का आरक्षण और चयन के बाद आवश्यक दस्तावेज
    नवोदय विद्यालय

    जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पूरी तरह निर्धारित पात्रता, आयु सीमा, अध्ययन, निवास और आरक्षण नियमों के आधार पर दिया जाता है। इसलिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। सही जानकारी और समय पर आवेदन करने से प्रवेश प्रक्रिया सरल और सफल हो सकती है।

    ये भी पढ़ें : जेएनवी आवेदन 2027 सबमिट करने से पहले जरूरी गाइडलाइंस

    नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कौन पात्र है? (Eligibility)

    1. प्रवेश जिला-विशिष्ट (District Specific) है

    जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश केवल जिले के आधार पर दिया जाता है। सामान्यतः छात्र उसी जिले के नवोदय विद्यालय में आवेदन कर सकता है—

    • जहाँ वह स्थायी (बोना फाइड) निवासी हो।

    • और जहाँ वह वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययन कर रहा हो।

    यदि कोई छात्र अपने जिले का निवासी है लेकिन किसी पड़ोसी जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 पढ़ रहा है, तो भी वह अपने निवास वाले जिले के JNV में आवेदन कर सकता है, बशर्ते

    • विद्यालय उसके घर से अधिकतम 10 किलोमीटर की दूरी पर हो।

    • इस दूरी का सत्यापन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा किया जाएगा।

    • आवेदन केवल निवास वाले जिले के नवोदय विद्यालय के लिए ही किया जाए।

    गलत जिले में आवेदन करने पर चयन होने के बाद भी अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    2. नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयु सीमा

    JNVST 2027 के लिए अभ्यर्थी का जन्म–

    • 1 मई 2015 से पहले नहीं होना चाहिए।

    • 31 जुलाई 2017 के बाद नहीं होना चाहिए।

    दोनों तिथियाँ शामिल (Inclusive) हैं।

    प्रवेश के समय सरकारी जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    विवरण

    जन्म-तिथि

    अनुमानित आयु (2027 में)

    अधिकतम आयु

    01 मई 2015

    लगभग 12 वर्ष

    न्यूनतम आयु

    31 जुलाई 2017

    लगभग 9 वर्ष 9 माह

    3. नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कक्षा 5 में अध्ययन

    अभ्यर्थी को पूरे शैक्षणिक सत्र 2026–27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।

    साथ ही, उसे 31 जुलाई 2026 तक कक्षा 5 में प्रवेश मिल चुका होना चाहिए।

    जो छात्र पहले किसी वर्ष कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 पढ़ रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

    4. कक्षा 3, 4 और 5 नियमित रूप से पढ़ी हो

    अभ्यर्थी ने कक्षा 3, 4 और 5 किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय से नियमित रूप से पूरी की हो।

    यदि किसी छात्र ने कक्षा 3 या 4 को छोड़कर सीधे अगली कक्षा में प्रवेश लिया है, तो वह आवेदन नहीं कर सकता।

    5. NIOS के विद्यार्थी भी पात्र

    राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से 'B' प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, यदि–

    • उनकी आयु निर्धारित सीमा के भीतर हो।

    • वे 31 मई 2027 तक 'B' प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें।

    ग्रामीण कोटा का लाभ लेने के लिए उन्हें ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

    6. नवोदय में दूसरी बार परीक्षा देने की अनुमति नहीं

    जिस छात्र ने पहले कभी JNVST परीक्षा दी है, वह दोबारा आवेदन नहीं कर सकता।

    यदि जांच में यह पाया गया कि अभ्यर्थी पहले भी परीक्षा दे चुका है, तो उसकी अभ्यर्थिता किसी भी चरण में रद्द कर दी जाएगी।

    आवेदन के लिए आधार संख्या देना आवश्यक है।

    7. एनवीएस आवेदन के लिए आधार कार्ड आवश्यक

    यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी आधार पंजीकरण कराकर आवेदन कर सकता है। ऐसे मामलों में आवेदन अस्थायी (Provisional) माना जाएगा और चयन होने पर प्रवेश के समय आधार कार्ड जमा करना होगा।

    ये भी पढ़ें :

    नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ग्रामीण एवं शहरी अभ्यर्थियों के नियम

    ग्रामीण (Rural) अभ्यर्थी

    ग्रामीण कोटा का लाभ लेने के लिए–

    • कक्षा 3, 4 और 5 ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ी हो।

    • कक्षा 5 उसी जिले के ग्रामीण विद्यालय में पढ़ी हो जहाँ प्रवेश लेना है।

    NIOS विद्यार्थियों को जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार या बीडीओ द्वारा जारी ग्रामीण प्रमाणपत्र देना होगा।

    शहरी (Urban) अभ्यर्थी

    यदि किसी छात्र ने कक्षा 3, 4 या 5 में एक दिन भी शहरी क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी श्रेणी का माना जाएगा।

    ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी

    JNVST में ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए अलग आरक्षण नहीं है। उन्हें विभिन्न श्रेणियों (ग्रामीण, शहरी, SC, ST, OBC, दिव्यांग) के अंतर्गत बालक (Boys) श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

    नवोदय विद्यालय में सीटों का आरक्षण

    नवोदय विद्यालय समिति विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण प्रदान करती है।

    ग्रामीण क्षेत्र के लिए 75% सीटें

    प्रत्येक जिले की कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं।

    शेष सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के विद्यार्थी मेरिट के आधार पर चयनित होते हैं।

    अनुसूचित जाति (SC)

    SC वर्ग को जिले की जनसंख्या के अनुसार आरक्षण दिया जाता है।

    यह किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय औसत 15 प्रतिशत से कम नहीं होगा।

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    ST वर्ग को न्यूनतम 7.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

    SC और ST का कुल आरक्षण अधिकतम 50 प्रतिशत तक सीमित रहेगा।

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    केंद्रीय OBC सूची के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

    केवल वही अभ्यर्थी OBC आरक्षण का लाभ ले सकते हैं जिनके पास आवेदन/परीक्षा की तिथि से पहले जारी वैध केंद्रीय OBC प्रमाणपत्र हो।

    राज्य OBC सूची वाले अभ्यर्थी सामान्य (UR) श्रेणी में आवेदन करेंगे।

    बालिकाओं के लिए आरक्षण

    कुल सीटों में कम से कम एक-तिहाई (33%) सीटें बालिकाओं के लिए सुनिश्चित की जाती हैं।

    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण

    भारत सरकार के नियमों के अनुसार दिव्यांग विद्यार्थियों को आरक्षण दिया जाता है।

    इसमें शामिल हैं–

    • दृष्टिबाधित (Blindness)

    • श्रवण बाधित (Hearing Impaired)

    • चलने-फिरने में दिव्यांग (Locomotor Disability)

    • सेरेब्रल पाल्सी

    • बौनापन (Dwarfism)

    • एसिड अटैक पीड़ित

    दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत प्रमाणित होनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    चयन के बाद कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे?

    यदि अभ्यर्थी का चयन हो जाता है, तो प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे–

    1. सरकारी जन्म प्रमाणपत्र

    2. पात्रता से संबंधित सभी प्रमाणपत्र

    3. यदि UDISE और आवेदन पत्र की जानकारी में अंतर हो, तो उसका प्रमाण

    4. ग्रामीण कोटा के लिए ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र

    5. माता-पिता का निवास प्रमाणपत्र (उसी जिले का जहाँ JNV स्थित है)

    6. अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति

    7. विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा जारी कक्षा 3, 4 और 5 का अध्ययन प्रमाणपत्र, जिसमें विद्यालय का ग्रामीण/शहरी क्षेत्र स्पष्ट हो

    8. माइग्रेशन अंडरटेकिंग (यदि लागू हो)

    9. दिव्यांगता प्रमाणपत्र या UDID कार्ड (यदि लागू हो)

    10. SC/ST जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    11. केंद्रीय OBC प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    12. पूर्व विद्यालय का ट्रांसफर सर्टिफकेट (TC)

    महत्वपूर्ण बातें

    • आवेदन में दी गई जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए।

    • गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज मिलने पर किसी भी चरण में अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • सभी प्रमाणपत्र आवेदन या परीक्षा की निर्धारित तिथि से पहले जारी होने चाहिए।

    • प्रवेश अंतिम रूप से दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय आवेदन फॉर्म 2027


    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .