Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027) - एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र
    • लेख
    • जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027) - एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027) - एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र

    #Class 6
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 11 Aug 2026, 10:02 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027 in Hindi) - नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा VI JNVST (शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन सत्र) 2027 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर-नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। जेएनवी कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय विंटर बाउंट 2027 की प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2027 में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ से रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2026 लिंक

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027) - एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027

    पिछले सत्र में नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 18 नवंबर, 2025 को जेएनवीएसटी कक्षा 6 के चरण 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की चरण 1 प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई। जेएनवीएसटी परीक्षा 2027 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 (NVS class 6 admit card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
    डाउनलोड करें : जेएनवीएसटी 6वीं एडमिट कार्ड 2026 (चरण 1)

    जेएनवी चरण 1 प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए एडमिट कार्ड नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा वहीं चरण 2 के लिए जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 मार्च 2027 में जारी किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा के दिन अपना जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 अवश्य ले जाना चाहिए। इसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नवोदय एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 डाउनलोड करने की प्रक्रिया और अन्य प्रासंगिक जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें।

    जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 6 तिथियां (Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2027 Class 6 Dates)

    निम्नलिखित तालिका में हमने एनवीएस कक्षा 6 परीक्षा एडमिट कार्ड 2027 से संबंधित घटनाओं की महत्वपूर्ण तारीखों का उल्लेख किया है। जेएनवीएसटी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को इसे अवश्य देखना चाहिए।

    आयोजन

    तिथियां

    एनवीएस 1 एडमिट कार्ड की तारीख

    नवंबर 2026

    एनवीएस 2 प्रवेश पत्र की तारीख

    मार्च 2027

    जेएनवीएसटी परीक्षा तिथियां कक्षा 6 के लिए

    28 नवंबर 2026 (चरण I)

    अप्रैल 2027 (चरण II)

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट दिनांक

    मार्च 2027 (चरण 1)

    मई 2027 (चरण 2)


    नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download Navodaya Vidyalaya Admit Card 2027 Class 6)

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि नवोदय का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? तो एनवीएस प्रवेश पत्र कक्षा 6 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2027 कक्षा 6वीं ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं :

    • कक्षा 6 के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर 'कक्षा 6 जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2027' लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर दिखाए अनुसार कैप्चा कोड दर्ज करें।

    • 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें। नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र कक्षा 6 2027 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • जेएनवी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

    नवोदय कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 डाउनलोड विंडो इमेज :

    1742388121391

    महत्वपूर्ण लिंक

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    जेएनवी एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on JNV Admit Card 2027 Class 6)

    निम्नलिखित विवरण जेएनवीएसटी 6वीं एडमिट कार्ड 2027 पर उल्लिखित होंगे। छात्रों को उल्लिखित विवरण सत्यापित करना चाहिए और किसी भी विसंगति के मामले में, वे एनवीएस वेबसाइट पर उल्लिखित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 6वीं कक्षा 2027 में उल्लिखित कुछ विवरण देखें :

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • जेएनवीएसटी छठी परीक्षा तिथि 2027

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    नवोदय विद्यालय 6वीं प्रवेश पत्र 2027 - परीक्षा दिवस निर्देश (Navodaya Vidyalaya 6th Admit Card 2027 - Exam Day Instructions)

    एनवीएस 2027 में जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जारी करता है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए :

    • एनवीएस कक्षा 6 की परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है।

    • जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा में बैठने की अनुमति के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कक्षा 6 ले जाएं।

    • 'दिव्यांग' (अलग तरह से सक्षम) छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए अतिरिक्त 30 मिनट दिए जाएंगे।

    • ओएमआर शीट पर लिखने के लिए केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन की अनुमति है।

    • पेंसिल का प्रयोग सख्त वर्जित है।

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न (JNVST Class 6 Exam Pattern in hindi)

    इच्छुक छात्र नवोदय कक्षा 6 में प्रवेश 2027 में एनवीएस कक्षा 6 परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए परीक्षा के सभी पहलुओं में अच्छी तरह से पारंगत होना चाहिए। 2027 के लिए जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न के अवलोकन के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    विषय

    विवरण

    परीक्षा मोड

    ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन

    परीक्षा की तारीखें

    28 नवंबर 2026 (चरण I)

    अप्रैल 2027 (चरण II)

    परीक्षा का समय

    सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक

    प्रश्नों की कुल संख्या

    80

    सेक्शन

    मानसिक योग्यता परीक्षण

    अंकगणित परीक्षण

    भाषा परीक्षण

    कुल अंक

    100

    कुल अवधि

    120 मिनट

    ये भी देखें :

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 अनुभागवार परीक्षा पैटर्न (JNVST Class 6 Section-wise Exam Pattern)

    2027 के लिए विस्तृत जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न देखें जो नीचे दिया गया है। छात्रों को जेएनवीएसटी परीक्षा 2027 में उपस्थित होने से पहले एनवीएस 6वीं परीक्षा पैटर्न से परिचित होना चाहिए।

    सेक्शन

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    समय

    मानसिक योग्यता परीक्षण

    40

    50

    60 मिनट

    अंकगणित

    20

    25

    30 मिनट

    भाषा परीक्षण

    20

    25

    30 मिनट

    कुल

    80

    100

    2 घंटे


    नोट: प्रत्येक उम्मीदवार को एक एकल परीक्षण पुस्तिका दी जाएगी जिसमें सभी तीन खंड शामिल होंगे। दिव्यांग छात्रों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा भाषाएं 2027

    कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 उन भाषाओं में आयोजित की जाएगी जिनका उल्लेख निम्नलिखित तालिका में किया गया है:

    जेएनवीएसटी 6वीं परीक्षा - पेपर का माध्यम

    राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

    भाषा

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, बंगाली

    आंध्र प्रदेश

    हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, मराठी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़

    अरुणाचल प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी

    असम

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बोडो, गारो, बंगाली, मणिपुरी (बोंगियो लिपि), मणिपुरी (मीतेई मायेक)

    बिहार

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    चंडीगढ़

    अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी

    छत्तीसगढ़

    अंग्रेजी, हिंदी

    दिल्ली

    अंग्रेजी, हिंदी

    गोवा

    अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कन्नड़

    गुजरात

    अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी

    हरियाणा

    अंग्रेजी, हिंदी

    हिमाचल प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी

    जम्मू और कश्मीर

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    झारखंड

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, उड़िया

    कर्नाटक

    हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मराठी, उर्दू, मलयालम, तमिल

    केरल

    हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, कन्नड़

    लक्षद्वीप

    हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम

    मध्य प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, गुजराती

    महाराष्ट्र

    अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उर्दू, तेलुगु, गुजराती

    मणिपुर

    अंग्रेजी, हिंदी, मणिपुरी, मैतेई मायेक

    मेघालय

    अंग्रेजी, हिंदी, खोसी, गारो, बंगाली, असमिया

    मिजोरम

    अंग्रेजी, हिंदी, मिज़ो

    नागालैंड

    अंग्रेजी, हिंदी

    ओडिशा

    अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, उड़िया, उर्दू

    पुदुचेरी

    अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी

    पंजाब

    अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी

    राजस्थान

    अंग्रेजी, हिंदी

    सिक्किम

    अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली

    तेलंगाना

    हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उर्दू

    त्रिपुरा

    अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली

    यूटी लद्दाख

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी

    उत्तर प्रदेश

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    उत्तराखंड

    अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, नेपाली, उर्दू


    यह भी देखें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: कक्षा 6 के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होने वाला है? नवोदय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
    A:

    कक्षा 6 चरण 1 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र अक्टूबर-नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा और चरण 2 के लिए मार्च 2027 में जारी किया जाएगा।

    Q: मैं 2027 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    छात्र अपना एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2027 ऑनलाइन navodaya.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: 2027 में जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा की कुल समय अवधि क्या है?
    A:

    कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी 2027 परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।

    Q: क्या जेएनवीएसटी कक्षा 6 हॉल टिकट 2027 के साथ किसी अन्य दस्तावेज़ की आवश्यकता है?
    A:

    जेएनवी कक्षा 6 हॉल टिकट 2027 के साथ किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार अपनी स्कूल आईडी ले जा सकते हैं और उन्हें एडमिट कार्ड और आधिकारिक दिशानिर्देशों पर उल्लिखित निर्देशों का पालन करना होगा।

    Q: क्या आवंटित परीक्षा केंद्र को बदलने का कोई प्रावधान है?
    A:

    नहीं, एनवीएस परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।

    Q: क्या नवोदय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है?
    A:

    नहीं, नवोदय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड पहले चरण की परीक्षा के लिए अक्टूबर-नवंबर में जारी किया जाएगा। वहीं विंटर बाउंट के लिए मार्च 2027 में एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Class 6

    On Question asked by student community

    Have a question related to Class 6 ?

    Dear Student,

    Navodaya Class 6 admission 2027-28 has been closed on August 10, 2026. You can review the admission details here Navodaya Class 6 Admission 2027-28

    Hello Student,

    Yes, Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) provides many facilities under one system because it is a fully residential CBSE school.Students generally get:

    • Education
    • Hostel/boarding and lodging
    • Food
    • Uniform
    • Textbooks and stationery
    • Sports and physical education
    • Computer/digital education
    • Certain travel expenses for official academic activities

    These facilities are provided free

    Hello,
    Sorry, we cannot send question papers directly on WhatsApp. You can download the required question paper PDF from the available link and access it on your device.