Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 सुधार सुविधा (शुरू); पात्रता, दस्तावेज, प्रक्रिया
    • लेख
    • नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 सुधार सुविधा (शुरू); पात्रता, दस्तावेज, प्रक्रिया

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 सुधार सुविधा (शुरू); पात्रता, दस्तावेज, प्रक्रिया

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 13 Aug 2026, 11:14 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 जारी : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST) के आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार सुविधा 12 अगस्त को समाप्त हो गई। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उनके आवेदन में लिंग, श्रेणी, क्षेत्र, दिव्यांगता, परीक्षा का माध्यम में गलती हो गई हो, वे आवेदन सुधार सुविधा के दौरान इन गलतियों को ठीक कर सकते थे। इससे पहले आवेदन फॉर्म 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से भरा गया। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन 2027-28 पात्र व इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए 6 जुलाई 2026 से भरा जा रहा है। छात्र व अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन आवेदन (navodaya online form) कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। छात्रों की सुविधा के लिए Navodaya Vidyalaya Class 6 Application Form 2027-28 लिंक नीचे लेख में दी गई है।
    ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें
    जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आवेदन त्रुटि सुधार करने का डायरेक्ट लिंक
    1783571508017

    This Story also Contains

    1. JNV कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 (JNV Class 6 admission form): मुख्य बातें
    2. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 के लिए पात्रता (JNV Class 6 admission form)
    3. JNV कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 के लिए आवेदन कैसे करें?
    4. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज
    5. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन (JNV Class 6 admission form) करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
    6. निर्देश: कृपया निम्नलिखित पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    7. नवोदय विद्यालय आवेदन में किन विवरणों में सुधार कर सकते हैं?
    8. जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) – 2027
    9. JNVST कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 सुधार सुविधा (शुरू); पात्रता, दस्तावेज, प्रक्रिया
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027

    जेएनवी 2027-28 सूचना विवरणिका पीडीएफ पढ़ें और डाउनलोड करें

    jnv online application करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को होगा। वहीं रिजल्ट मार्च/अप्रैल 2027 में घोषित किया जाएगा। इस लेख में navodaya vidyalaya admission 2026, navodaya 6th class admission,navodaya form 2026 pdf, आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

    JNV कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 (JNV Class 6 admission form): मुख्य बातें

    विवरण

    जानकारी

    प्रवेश प्राधिकरण

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

    प्रवेश परीक्षा

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)

    कक्षा

    6

    शैक्षणिक सत्र

    2027-28

    आवेदन शुरू

    6 जुलाई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    31 जुलाई 2026

    7 अगस्त 2026

    10 अगस्त 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    नि:शुल्क

    आधिकारिक वेबसाइट

    navodaya.gov.in

    cbseitms.rcil.gov.in/nvs/

    परीक्षा तिथि28 नवंबर 2026

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 के लिए पात्रता (JNV Class 6 admission form)

    jnv online application करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

    • छात्र/छात्रा का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।

    • अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए, जहां प्रवेश लेना चाहता है।

    • जो विद्यार्थी 2026-27 सत्र से पहले ही कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या रिपीटर (दोबारा पढ़ रहे) हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

    • अभ्यर्थी ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई पूर्ण शैक्षणिक सत्र में की हो।

    • ग्रामीण कोटा के अंतर्गत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का कक्षा 3 से 5 तक का विद्यालय सरकार की श्रेणी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होना चाहिए।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    JNV कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके jnv apply online आवेदन कर सकते हैं—

    1. सबसे पहले cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होमपेज पर JNV Class 6 Admission 2027-28 लिंक पर क्लिक करें।

    3. 1783426731775

    4. आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    5. छात्र की व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पता संबंधी जानकारी भरें।

    6. निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    7. आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी एक बार जांच लें।

    8. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

    9. भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें।

    10. आवेदन की पुष्टि (Confirmation Page) डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज

    jnv apply online आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें

    • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो

    • छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर

    • आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र

    • कक्षा 5 का विद्यालय प्रमाण पत्र

    • जन्म प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), यदि लागू हो

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि ग्रामीण कोटा के अंतर्गत आवेदन कर रहे हों)

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन (JNV Class 6 admission form) करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

    • jnv apply online आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है, इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करें।

    • आवेदन फॉर्म में केवल सही और प्रमाणित जानकारी ही भरें।

    • सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और आकार (Size) में अपलोड करें।

    • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    • आवेदन के बाद एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    निर्देश: कृपया निम्नलिखित पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    1. अभ्यर्थी ने पिछले किसी भी वर्ष/सत्र में JNVST परीक्षा में भाग नहीं लिया है।

    2. अभ्यर्थी कक्षा IV से प्रोन्नत होकर 31 जुलाई 2026 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में विधिवत रूप से प्रवेशित हुआ है।

    3. अभ्यर्थी केवल अपने निवास जिले के लिए आवेदन कर रहा है और कक्षा 5 की पढ़ाई या तो उसी जिले में या फिर 10 किलोमीटर की दूरी (radial distance) के दायरे में किसी पड़ोसी जिले में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से कर रहा है।

    4. अभ्यर्थी एक भारतीय नागरिक है।

    5. माता-पिता/अभ्यर्थी ने JNVST-2027 की आधिकारिक विवरणिका (Prospectus) को ध्यानपूर्वक पढ़ लिया है और उसकी शर्तों से सहमत हैं। जेएनवी 2027-28 सूचना विवरणिका पीडीएफ पढ़ें और डाउनलोड करें

    6. मेरे पास अभ्यर्थी का एक वैध आधार नंबर है, अथवा किसी सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया माता-पिता का एक वैध निवास प्रमाण पत्र है।

    अभ्‍यर्थियों के लिए निर्देश-:

    • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का केवल एक ही चरण है।

    • अन्‍य पिछड़ा वर्ग के अभ्‍यर्थियों को आरक्षण केवल केन्‍द्रीय सूची के अनुसार दिया जाएगा। केन्‍द्रीय सूची के अन्‍तर्गत नहीं आने वाले अन्‍य पिछड़ा वर्ग के अभ्‍यर्थी कृपया सामान्‍य अभ्‍यर्थी के रूप में आवेदन करें।

    • आवेदन प्रारम्‍भ करने से पहले कृपया निम्‍नानुसार छायाप्रति (स्कैन्ड कॉपी) तैयार रखें।

    • अभ्‍यर्थी के हस्‍ताक्षर (हस्‍ताक्षर की इमेज का आकार 10-100 के.बी के बीच होना चाहिए।)

    • अभिभावक के हस्‍ताक्षर (हस्‍ताक्षर की इमेज का आकार 10-100 के.बी के बीच होना चाहिए।)

    • अभ्‍यर्थी का फोटोग्राफ (फोटोग्राफ का आकार 10-100 के.बी के बीच होना चाहिए।)

    • जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग)। अन्य पिछड़ा वर्ग के मामले में, सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी केवल केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र ही स्वीकार किया जाएगा। (प्रमाण पत्र का आकार 50-300 के.बी के बीच होना चाहिए।)

    • यदि अभ्‍यर्थी के पास आधार संख्या नहीं है तो सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र

    • अधिक जानकारी के लिए कृपया विवरणिका देखें।

    नवोदय विद्यालय आवेदन में किन विवरणों में सुधार कर सकते हैं?

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में केवल निर्धारित विवरणों में ही सुधार कर सकते हैं। कक्षा 6 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के डेटा में निम्नलिखित जानकारी को संशोधित किया जा सकता है:

    • लिंग (Gender): Male या Female

    • श्रेणी (Category): General, OBC, SC या ST

    • क्षेत्र (Area): Rural या Urban

    • दिव्यांगता (Disability): दिव्यांगता से संबंधित विवरण

    • परीक्षा का माध्यम (Medium of Examination): परीक्षा के लिए चुना गया भाषा माध्यम

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे करेक्शन विंडो के दौरान अपने आवेदन में दर्ज इन विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें और आवश्यकता होने पर ही संशोधन करें।

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) – 2027

    शैक्षणिक सत्र 2027–28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को एक ही चरण (Single Phase) में ग्रीष्मकालीन (Summer Bound) तथा शीतकालीन (Winter Bound) नवोदय विद्यालयों के लिए किया जाएगा।

    (क) ग्रीष्मकालीन (Summer Bound) नवोदय विद्यालय

    निम्नलिखित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालय इस श्रेणी में आते हैं -

    • आंध्र प्रदेश

    • असम

    • अरुणाचल प्रदेश (दिबांग वैली एवं तवांग जिलों को छोड़कर)

    • बिहार

    • छत्तीसगढ़

    • गोवा

    • गुजरात

    • हरियाणा

    • हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, सोलन तथा शिमला जिलों को छोड़कर)

    • जम्मू एवं कश्मीर (केवल जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा एवं उधमपुर)

    • झारखंड

    • केरल

    • कर्नाटक

    • मध्य प्रदेश

    • महाराष्ट्र

    • मणिपुर

    • ओडिशा

    • पंजाब

    • राजस्थान

    • त्रिपुरा

    • तेलंगाना

    • उत्तर प्रदेश

    • उत्तराखंड

    • पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर)

    केंद्रशासित प्रदेश:

    • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

    • चंडीगढ़

    • दादरा एवं नगर हवेली

    • दमन एवं दीव

    • दिल्ली

    • लक्षद्वीप

    • पुडुचेरी

    (ख) शीतकालीन (Winter Bound) नवोदय विद्यालय

    निम्नलिखित राज्यों एवं जिलों के नवोदय विद्यालय इस श्रेणी में आते हैं-

    • जम्मू एवं कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II एवं सांबा को छोड़कर)

    • मेघालय

    • मिजोरम

    • नागालैंड

    • सिक्किम

    अरुणाचल प्रदेश के जिले:

    • दिबांग वैली

    • तवांग

    हिमाचल प्रदेश के जिले:

    • चंबा

    • किन्नौर

    • मंडी

    • सिरमौर

    • कुल्लू

    • लाहौल एवं स्पीति

    • सोलन

    • शिमला

    पश्चिम बंगाल का जिला:

    • दार्जिलिंग

    केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के जिले:

    • लेह

    • कारगिल

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2026

    JNVST कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से दिया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति एडमिट कार्ड जारी करेगी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का अध्ययन कर अपनी तैयारी पूरी करनी चाहिए।

    ये भी पढें: नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 । जेएनवी आवेदन 2027 सबमिट करने से पहले जरूरी गाइडलाइंस

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 कब जारी हुआ?
    A:

    आवेदन फॉर्म 6 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।

    Q: JNV कक्षा 6 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

    Q: क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
    A:

    नहीं। JNV कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

    Q: आवेदन किस माध्यम से किया जाएगा?
    A:

    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर किया जा सकता है।

    Q: कौन छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं?
    A:

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत तथा निर्धारित आयु और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .