Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें (JNVST Class 6 Correction Window 2027), करेक्शन विंडो (ओपन)
    • लेख
    • नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें (JNVST Class 6 Correction Window 2027), करेक्शन विंडो (ओपन)

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें (JNVST Class 6 Correction Window 2027), करेक्शन विंडो (ओपन)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 13 Aug 2026, 10:17 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन में त्रुटि सुधार (JNVST Class 6 Correction Window 2027): नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करेक्शन विंडो 11 अगस्त को ओपन हुई और 12 अगस्त को बंद हो गई। जिन बच्चों का आवेदन हो चुका है और उनके आवेदन में लिंग (Gender), श्रेणी (Category), दिव्यांगता संबंधी जानकारी या क्षेत्र में कोई त्रुटि हो गई थी, वे जेएनवीएसटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से आवेदन सुधार कर सकते थे। आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 12 अगस्त थी। इस दौरान अनुमति प्राप्त विवरणों में आप सुधार कर सकते थे। इससे पहले नवोदय आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 किया गया था। जेएनवीएसटी आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से आरंभ थी। जेएनवी आवेदन में त्रुटि सुधार कैसे करें, यह जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    ये भी पढ़ें : जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आवेदन त्रुटि सुधार करने का डायरेक्ट लिंक
    ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय आवेदन फॉर्म 2027

    1786106678815
    1786106731893

    This Story also Contains

    1. JNVST 2027 आवेदन सुधार की महत्वपूर्ण तिथियां
    2. नवोदय आवेदन त्रुटि सुधार
    3. जेएनवी आवेदन सुधार विंडो
    4. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें?
    5. नवोदय विद्यालय आवेदन में किन विवरणों में सुधार कर सकते हैं?
    6. जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन में सुधार करते समय रखें इन बातों का ध्यान
    7. जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन में सुधार करते समय आवश्यक दस्तावेज
    8. JNVST 2027 परीक्षा कब होगी?
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें (JNVST Class 6 Correction Window 2027), करेक्शन विंडो (ओपन)
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए कक्षा 6 प्रवेश आवेदन में सुधार (Correction Window) की सुविधा शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती कर दी है, उन्हें निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेगी।
    1786418515817


    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि करेक्शन विंडो खुलने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, क्योंकि इसके बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।

    JNVST 2027 आवेदन सुधार की महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन प्रक्रिया शुरू

    6 जुलाई 2026

    नवोदय विद्यालय कक्षा 4 आवेदन की अंतिम तिथि

    31 जुलाई 2026
    7 अगस्त 2026

    10 अगस्त 2026

    जेएनवीएसटी आवेदन सुधार (Correction Window)

    11 और 12 अगस्त 2026

    JNVST कक्षा 6 परीक्षा तिथि

    28 नवंबर 2026

    नोट: करेक्शन विंडो की सटीक तिथि नवोदय विद्यालय समिति अलग से अधिसूचित की गई है। तिथि जारी होने के बाद इस लेख में अपडेट किया गया है।

    नवोदय आवेदन त्रुटि सुधार

    नवोदय विद्यालय समिति ने जारी सूचना विवरणिका में कहा है कि चूंकि सभी आवेदकों का डेटा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्राप्त और संसाधित किया जाता है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंतिम रूप से जमा की गई जानकारी को अंतिम माना जाएगा। आवेदन जमा करने से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की पूर्ण शुद्धता, संपूर्णता और सत्यता सुनिश्चित करने की पूरी कानूनी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। हालांकि, एहतियाती उपाय के रूप में अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction Window) की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

    ऑनलाइन आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा किए जाने के बाद दर्ज की गई जानकारी आधिकारिक, लॉक (अपरिवर्तनीय) एवं बाध्यकारी रिकॉर्ड मानी जाएगी। अंतिम सबमिशन के बाद अभ्यर्थी के व्यक्तिगत (Demographic) अथवा शैक्षणिक विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन करने का कोई प्रशासनिक प्रावधान उपलब्ध नहीं है। इसलिए, अंतिम सबमिशन के बाद व्यक्तिगत या शैक्षणिक विवरण में परिवर्तन के लिए भेजे गए किसी भी आवेदन, अनुरोध, अभ्यावेदन अथवा कानूनी नोटिस पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें सीधे अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    जेएनवी आवेदन सुधार विंडो

    ऑनलाइन आवेदन पत्र में चयनित विवरणों (लिंग, क्षेत्र, श्रेणी, दिव्यांगता तथा परीक्षा का माध्यम) में संशोधन करने के लिए सुधार (Correction) विंडो उपलब्ध कराई गई है। करेक्शन विंडो खोले जाने संबंधी सूचना केवल नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट और पंजीकरण (Registration) पोर्टल पर जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि चयन परीक्षा से संबंधित करेक्शन विंडो के नोटिस और अन्य नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर NVS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    महत्वपूर्ण: कृपया अपने निवास जिले के ब्लॉक (Block) का विवरण सावधानीपूर्वक जांचें और आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें, क्योंकि ग्रामीण (रूरल) ओपन श्रेणी की सीटों का आवंटन ब्लॉक-वार किया जाता है।

    सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि परिणाम घोषित होने के बाद अस्थायी रूप से चयनित (Provisionally Selected) सभी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निवास जिले, आयु, पात्रता, निवास/अध्ययन का जिला, श्रेणी (ग्रामीण/शहरी, ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग आदि) से संबंधित प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों के पास अपने दावों के समर्थन में वैध प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने चाहिए। इनमें मुख्य रूप से जन्मतिथि (DOB), सामाजिक श्रेणी (Social Category), दिव्यांगता का प्रतिशत (यदि लागू हो), तथा कक्षा 3, 4 और 5 में अध्ययन किए गए विद्यालय के क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी) से संबंधित प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें?

    आवेदन में संशोधन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें–

    1. आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर Class VI Registration Correction Window लिंक पर क्लिक करें।

    3. पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

    4. आवेदन फॉर्म में जिन विवरणों में त्रुटि है, उन्हें संशोधित करें।

    5. सभी जानकारी दोबारा जांचें।

    6. Submit बटन पर क्लिक करें।

    7. भविष्य के लिए संशोधित आवेदन का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।

    नवोदय विद्यालय आवेदन में किन विवरणों में सुधार कर सकते हैं?

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में केवल निर्धारित विवरणों में ही सुधार कर सकते हैं। कक्षा 6 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के डेटा में निम्नलिखित जानकारी को संशोधित किया जा सकता है:

    • लिंग (Gender): Male या Female

    • श्रेणी (Category): General, OBC, SC या ST

    • क्षेत्र (Area): Rural या Urban

    • दिव्यांगता (Disability): दिव्यांगता से संबंधित विवरण

    • परीक्षा का माध्यम (Medium of Examination): परीक्षा के लिए चुना गया भाषा माध्यम

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे करेक्शन विंडो के दौरान अपने आवेदन में दर्ज इन विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें और आवश्यकता होने पर ही संशोधन करें।

    ये भी पढ़ें :

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन में सुधार करते समय रखें इन बातों का ध्यान

    • सभी विवरण प्रमाणपत्रों के अनुसार ही दर्ज करें।

    • अंतिम सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

    • गलत जानकारी के कारण दस्तावेज सत्यापन के समय आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

    • करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन में सुधार करते समय आवश्यक दस्तावेज

    आवेदन में सुधार के दौरान निम्न दस्तावेज अपने पास रखें :

    • छात्र का जन्म प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

    • कक्षा 5 का विद्यालय प्रमाण पत्र

    • निवास प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    ये भी पढ़ें :

    JNVST 2027 परीक्षा कब होगी?

    नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को करने की घोषणा की है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें : नवोदय सिलेबस 2027 कक्षा 6

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कहां से करें?
    A:

    उम्मीदवार navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर लॉगिन करके आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। 

    Q: क्या नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सभी विवरण बदले जा सकते हैं?
    A:

    नहीं। केवल उन्हीं विवरणों में संशोधन की अनुमति होगी, जिन्हें NVS करेक्शन विंडो के दौरान संपादित करने की अनुमति देगा। 

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .