नवोदय विद्यालय (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?: यदि आप जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, तो आवेदन पत्र भरने से पहले नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जारी दिशानिर्देशों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। आवेदन पत्र में छोटी-सी गलती भी भविष्य में आवेदन रद्द होने का कारण बन सकती है। इस लेख में ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस सरल भाषा में दी गई हैं।
ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें
महत्वपूर्ण लेख: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन फॉर्म 2027-28
अपडेट: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST) के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 किया गया था। आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए अब नई अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन (navodaya online form) कर सकते थे।
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आवेदन पत्र भरते समय प्रत्येक जानकारी सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है। गलत जानकारी, गलत श्रेणी का चयन या अधूरे दस्तावेज़ भविष्य में आवेदन या प्रवेश रद्द होने का कारण बन सकते हैं। इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें और केवल सही एवं प्रमाणित जानकारी ही दर्ज करें। इससे प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकेगी। नवोदय विद्यालय (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? से जुड़ी जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है। लेख पढ़ें।
ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय एडमिशन (JNVST 2027) : योग्यता, सीटों का आरक्षण और चयन के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले JNVST 2027 का प्रॉस्पेक्टस (Prospectus) ध्यान से पढ़ें। यदि आपके जिले में दो जवाहर नवोदय विद्यालय हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आपको किस विद्यालय के लिए आवेदन करना है।
जेएनवी 2027-28 सूचना विवरणिका पीडीएफ डाउनलोड करें
विवरण | जानकारी |
प्रवेश प्राधिकरण | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
प्रवेश परीक्षा | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) |
कक्षा | 6 |
शैक्षणिक सत्र | 2027-28 |
आवेदन शुरू | 6 जुलाई 2026 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
10 अगस्त 2026 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | नि:शुल्क |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
ये भी पढ़ें :
आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि अभ्यर्थी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता है, जैसे–
जन्मतिथि निर्धारित सीमा के भीतर हो। 1 मई 2015 से पहले नहीं होना चाहिए। 31 जुलाई 2017 के बाद नहीं होना चाहिए। दोनों तिथियाँ शामिल (Inclusive) हैं।
कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ाई कर रहा हो।
जिस जिले के लिए आवेदन कर रहा है, उसका वास्तविक (Bonafide) निवासी हो।
यदि पात्रता पूरी नहीं होती है, तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Get your results instantly with our calculator!
नवोदय विद्यालय में प्रवेश जिला-विशिष्ट (District Specific) होता है।
इसलिए अभ्यर्थी को उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन करना चाहिए, जहाँ वह स्थायी निवासी है। दस्तावेज़ सत्यापन के समय उसी जिले का माता-पिता का वैध निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले सभी आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखें, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आवेदन पत्र में विद्यालय का ग्रामीण (Rural) या शहरी (Urban) क्षेत्र सही-सही भरना बहुत आवश्यक है।
यदि गलत जानकारी दी गई, तो प्रवेश के समय आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आवेदन करते समय अपनी वास्तविक श्रेणी का ही चयन करें–
सामान्य (General)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
दिव्यांग (Divyang)
यदि दस्तावेज़ सत्यापन के समय यह पाया गया कि अभ्यर्थी ने गलत श्रेणी का चयन किया है, तो उसका चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
यदि अभ्यर्थी SC, ST या OBC श्रेणी से है, तो संबंधित जाति प्रमाणपत्र JPG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
ध्यान रखें–
OBC अभ्यर्थियों के लिए केवल केंद्रीय OBC प्रमाणपत्र (Central OBC Certificate) ही मान्य होगा।
यदि केंद्रीय OBC प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है, तो सामान्य (General/UR) श्रेणी में आवेदन करना होगा।
जन्मतिथि सही भरें
अंकों में
और शब्दों में
दोनों प्रकार से सही-सही लिखें।
जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो जन्म प्रमाणपत्र और विद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज है।
यदि बाद में इनमें अंतर पाया गया, तो अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
ये भी पढ़ें :
आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का ऐसा स्थायी पहचान चिन्ह (Permanent Identification Mark) अवश्य लिखें, जिसे आसानी से पहचाना जा सके।
APAAR ID और PEN नंबर
यदि उपलब्ध हो तो आवेदन पत्र में
APAAR ID
PEN Number
भी दर्ज करें।
हालाँकि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन इससे कक्षा 3, 4 और 5 के अध्ययन रिकॉर्ड का सत्यापन आसान हो जाता है।
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है–
अभ्यर्थी का फोटो
अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर
सभी दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्मेट और आकार में ही अपलोड करें।
JNVST 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।
अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
आवेदन पत्र का प्रत्येक कॉलम ध्यानपूर्वक भरें।
यदि कोई आवश्यक जानकारी अधूरी या खाली छोड़ी गई, तो आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
यदि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी–
गलत,
झूठी,
अधूरी,
या दस्तावेज़ों से मेल नहीं खाती,
तो दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान या चयन के बाद भी अभ्यर्थी का प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी फर्जी प्रमाणपत्र, गलत घोषणा या झूठी जानकारी देकर प्रवेश प्राप्त करता है, तो–
उसका प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
आवश्यकता पड़ने पर नवोदय विद्यालय समिति उसके अध्ययन पर हुए पूरे खर्च की वसूली भी कर सकती है।
पात्रता की सभी शर्तें पूरी करें।
सही जिला चुनें।
जन्मतिथि सही भरें।
सही श्रेणी का चयन करें।
ग्रामीण/शहरी क्षेत्र सही दर्ज करें।
सभी प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें।
फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें।
On Question asked by student community
Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka
Hello Student,
The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.
Hello Student,
Refer to the relevant link provided below:
https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6-mock-test-2027-pdf
Hello there,
If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.
Best wishes!
Dear Student,
The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs