Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 जारी, नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड करें
    • लेख
    • जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 जारी, नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड करें

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 जारी, नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 31 Oct 2026, 12:28 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 (JNVST Class 6 Admit Card 2027-28) 28 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 की चरण 1 की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करें

    This Story also Contains

    1. नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28: मुख्य जानकारी
    2. नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण
    3. नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 कैसे डाउनलोड करें?
    4. नवोदय कक्षा 6 हॉल टिकट 2027-28 पर दी गई जानकारियां
    5. नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 (JNVST) 2026-27: परीक्षा संबंधी निर्देश
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 जारी, नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड करें
    जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2027-28 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। इसमें विद्यार्थी का नाम, पंजीकरण नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और इसमें दी गई जानकारियों के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

    ये भी पढ़ें : नवोदय सिलेबस 2027 कक्षा 6

    नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28: मुख्य जानकारी

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन जारी किया गया है। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (कक्षा 6)

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

    कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

    28 अक्टूबर 2026

    नवोदय कक्षा 6 परीक्षा की तारीख

    28 नवंबर 2026

    नवोदय कक्षा 6 परिणाम 2027-28

    मार्च/अप्रैल 2027

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (पेन और पेपर)

    परीक्षा की भाषा

    हिंदी/अंग्रेजी

    आधिकारिक वेबसाइट

    navodaya.gov.in

    ये भी पढ़ें :

    नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण

    विद्यार्थियों को अपना जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ लॉगिन विवरणों की आवश्यकता होगी। ये विवरण निम्नलिखित हैं:

    • पंजीकरण नंबर (Registration Number)

    • जन्म तिथि (Date of Birth)

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने पंजीकरण विवरण तैयार रखें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    नवोदय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 कैसे डाउनलोड करें?

    विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027 (JNVST Class 6 Admit Card 2027) के लिंक पर क्लिक करें।

    3. लॉगिन पेज खुलने पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें।

    5. दर्ज की गई जानकारी की जांच करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    6. आपका जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2027-28 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    यह भी पढ़ें -

    नवोदय कक्षा 6 हॉल टिकट 2027-28 पर दी गई जानकारियां

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के हॉल टिकट में विद्यार्थी और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए:

    • विद्यार्थी का नाम

    • पंजीकरण नंबर

    • परीक्षा की तारीख

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • रिपोर्टिंग का समय

    • विद्यार्थी का हस्ताक्षर और फोटो

    • परीक्षा के दिन के लिए आवश्यक निर्देश

    यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो विद्यार्थी को सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों या नवोदय विद्यालय समिति से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

    महत्वपूर्ण लिंक :

    पिछले वर्ष के जेएनवी कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड करें 

    नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 (JNVST) 2026-27: परीक्षा संबंधी निर्देश

    परीक्षा की तिथि एवं समय: 28 नवंबर 2026, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

    रिपोर्टिंग समय: सुबह 10:30 बजे

    नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग सेंटर पर पहुंचना हाेगा। जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड पर दिए गए जगह पर अभ्यर्थी को एग्जाम हॉल में अपना हस्ताक्षर करना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड पर परीक्षा निरीक्षक भी हस्ताक्षर करेंगे। एडमिट कार्ड को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक संभाल कर रखना होगा।

    अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    1. किसी भी परिस्थिति में प्रवेश पत्र (Admit Card) के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    2. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के प्राचार्य को ईमेल के माध्यम से दें। ईमेल आईडी: jnvsaran1@gmail.com

    3. परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।

    4. अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र और काले/नीले बॉल पेन के अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु लेकर न आएं।

    5. अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक) होगी।

    • दिव्यांग अभ्यर्थियों (विशेष आवश्यकता वाले अभ्यर्थियों) को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    • परीक्षा के निर्देश पढ़ने के लिए सुबह 11:15 बजे से 11:30 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    6. उत्तर लिखने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न पुस्तिका में क्रमवार 1 से 80 तक कुल 80 प्रश्न दिए गए हैं। यदि प्रश्न पुस्तिका में कोई त्रुटि या विसंगति हो, तो तुरंत निरीक्षक को सूचित करें, ताकि प्रश्न पुस्तिका बदली जा सके।

    7. ओएमआर (OMR) उत्तर पुस्तिका पर केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग करें। पेंसिल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    8. प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर A, B, C और D दिए गए होंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर का चयन करके ओएमआर उत्तर पुस्तिका में संबंधित गोले को पूरी तरह भरना होगा। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।

    9. अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र में उल्लिखित परीक्षा माध्यम के अनुसार ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्न पत्र के माध्यम में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

    10. अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक खंड के सभी प्रश्नों का प्रयास करना अनिवार्य है। प्रत्येक खंड में अलग-अलग उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    11. अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र, दोनों पर अपना रोल नंबर भरना अनिवार्य है।

    12. एक बार उत्तर चिह्नित करने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिका पर ओवरराइटिंग, काटने या मिटाने की अनुमति नहीं है।

    13. ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर व्हाइटनर, करेक्शन फ्लुइड या इरेजर का उपयोग करना प्रतिबंधित है। ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर कोई अनावश्यक निशान न बनाएं।

    14. अभ्यर्थियों को अपनी पहचान और निवास सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड/सरकारी निवास प्रमाण पत्र तथा दी गई जन्मतिथि की पुष्टि के लिए जन्मतिथि का प्रमाण साथ लाना होगा।

    15. अभ्यर्थी दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकते। परीक्षा कक्ष छोड़ने से पहले ओएमआर उत्तर पुस्तिका निरीक्षक को सौंपना अनिवार्य है।

    16. परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए या किसी अन्य अभ्यर्थी से सहायता लेते/देते हुए पाए जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    17. किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देने (प्रतिरूपण/Impersonation) का प्रयास करने पर भी अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

    18. संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में अभ्यर्थी का अनंतिम चयन (Provisional Selection) नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही होगी।

    19. यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में दोबारा शामिल हुआ पाया जाता है, तो उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    AP Intermediate 1st year Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP Intermediate Board Application Date

    24 Sep'26 - 10 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hi Vaibhavi

    You can download previous years’ Jawaharlal Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) question papers with answers using the links below.

    For Class 6:

    https://school.careers360.com/download/jnvst-ebooks-and-sample-papers

    For Class 9:

    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-9-question-paper

    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-9-answer-key

    Please specify whether you need the Class 6 or Class 9 question papers so I can guide you to the

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.