KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति योजना 2026 - भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। यह स्कॉलरशिप कमज़ोर वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु एक छात्रवृत्ति योजना है। एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति (LIC Scholarship 2025 Golden Jubilee scheme) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 तक है। भारत के किसी सरकारी या निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति की राशि छात्रवृत्ति की श्रेणी के आधार पर 15,000 रुपये से 50,000 रुपये तक है। इस लेख में एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी गई है।
एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन के संबंध में सूचना
Latest : हिंदी में निबंध- भाषा कौशल, लिखने का तरीका जानें
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 उन नियमित छात्रों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने कक्षा 12 और कक्षा 10 की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, और बालिकाओं के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप भी उपलब्ध है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उनका भविष्य सुरक्षित करना है। विस्तृत पात्रता मानदंड, एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 की अंतिम तिथि, एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें, गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप की दर, नियम और शर्तें आदि जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
इन्हें भी देखें
छात्रवृत्ति का नाम | एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम 2026 (LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 in Hindi) |
गोल्डेन जुबली स्कॉलरशिप शुरू करने वाली संस्था | भारतीय जीवन बीमा निगम |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
एलआईसी छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
15 अक्टूबर 2026 |
वेबसाइट | licindia.in |
इन्हें भी देखें
नीचे दिए गए बिंदुओं से स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति योजना 2026 का लाभ उठाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा निर्धारित आवश्यक पात्रता मानदंडों की जानकारी मिलेगी-
नियमित विद्यार्थियों के लिए
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
स्पेशल गर्ल चाइल्ड स्कॉलर के लिए
बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए, एलआईसी ने बालिकाओं के के लिए विशेष प्रावधान को जगह दी है। जो लड़कियां 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद +2 या वोकेशनल या डिप्लोमा कोर्स या आईटीआई करना करना चाहती हैं, वे एलआईसी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन कर सकती हैं। पारिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Get your results instantly with our calculator!
जो छात्र आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करने में सक्षम हैं और एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - licindia.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 रखी गई है।
एलआईसी गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति 2026 योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
वेबसाइट खोलें - licindia.in
होमपेज पर दिए गए फाउंडेशन (Golden Jubilee Foundation) के लिंक पर क्लिक करें।
यहां दिए गए दिए गए गोल्डेन जुबली स्कॉलरशिप योजना के लिंक पर क्लिक करें।

सभी जरूरी जानकारी जुटाएं और एलआईसी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने के लिए लिंक पर क्लिक करने पर नीचे दी गई नमूना छवि की तरह स्क्रीन पर फार्म प्रदर्शित हो जाएगा:
व्यक्तिगत जानकारी और अन्य पूछे गए विवरण जैसे - परिवार की आय, बैंक विवरण, पाठ्यक्रम की अवधि और कोर्स जो छात्र आगे पढ़ना चाहते हैं उनकी जानकारी भरें।
एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों की फिर से जांच करने के बाद, छात्रों को एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 2026 के अंत में दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करना होगा।
अब, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
ध्यान दें: एलआईसी छात्र छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवार को एक पावती मेल प्राप्त होगी। छात्र के लिए सही डाक पता और संपर्क नंबर प्रदान करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आगे आवश्यक संचार के लिए उनकी आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़ें :
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कालरशिप आवेदन पत्र (LIC Golden Jubilee Application Form) – सक्रिय किया जाएगा
चयनित छात्रों को चिकित्सा (एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीडीएस) के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रति वर्ष 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे और पात्रता के अधीन, पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान प्रति वर्ष 25,000 रुपये की दो किश्तें हस्तांतरित की जाएंगी।
इंजीनियरिंग (बीई, बीटेक, बीआर्क) के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले चयनित छात्रों को प्रति वर्ष 40,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, जिसका भुगतान पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान प्रति वर्ष 20,000 रुपये की दो किश्तों में किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों को, जो किसी भी विषय में स्नातक, एकीकृत पाठ्यक्रम, किसी भी क्षेत्र में डिप्लोमा पाठ्यक्रम या अन्य समकक्ष पाठ्यक्रम, सरकारी मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों/संस्थानों के माध्यम से व्यावसायिक पाठ्यक्रम या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पाठ्यक्रम कर रहे हैं, प्रति वर्ष 20,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी और पात्रता के अधीन, पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान 10,000 रुपये की दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।
चयनित विशेष बालिका स्कॉलर को प्रति वर्ष 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान प्रति वर्ष 7,500 रुपये की दो किस्तों में भी हस्तांतरित की जाएगी।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के लिए कुछ नियम और शर्तें निर्धारित की हैं, जिनका पालन ध्यान में रखना चाहिए। नीचे दिए गए बिंदुओं में कुछ महत्वपूर्ण नियम और शर्तों का उल्लेख किया गया है। छात्रों को गहन जानकारी को पढ़ने के लिए एलआईसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी चाहिए।
अंशकालिक या पत्राचार के माध्यम से पाठ्यक्रम करने वाले निजी उम्मीदवार एलआईसी छात्र छात्रवृत्ति 2025 के लिए पात्र नहीं हैं।
एलआईसी गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति एक परिवार के एक ही छात्र को दी जाएगी।
एलआईसी स्कॉलरशिप 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया प्राप्त अंकों के अवरोही क्रम पर आधारित होती है।
यदि 0 - 2,50,000 रुपये वार्षिक आय सीमा में पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो 2,50,001 रुपये - 4,50,000 रुपये आय बैंड के उम्मीदवारों को अंकों के आधार पर अलग से रैंक किया जाएगा और सीटों को भरने के लिए चुना जाएगा।
एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति राशि 2026 उन छात्रों को प्रदान की जाएगी जिन्होंने पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया है और जो आवश्यक आय पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
Also, Read:
Frequently Asked Questions (FAQs)
एलआईसी छात्रवृत्ति 2026 की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तक है।
जो छात्र एलआईसी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति के लिए चुने जाने के बाद अपनी धारा बदलते हैं और उनकी नए पाठ्यक्रम अवधि पुराने कोर्स से यदि अधिक है तो केवल पुराने कोर्स की अवधि, जिसके लिए वे मूल रूप से चुने गए थे, तक ही एलआईसी छात्रवृत्ति 2026 प्राप्त होगी।
ऐसे मामलों में जिस छात्र के माता-पिता की आय सबसे कम है, उसे वरीयता दी जाएगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से बीस छात्रों का चयन नियमित छात्रवृत्ति योजना 2026 के तहत किया जाएगा।
छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 आवेदन पत्र भरकर एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होता है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide