Careers360 Logo
ask-icon
share
    पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme 2026-27) - पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप योजना
    • लेख
    • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme 2026-27) - पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप योजना

    पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme 2026-27) - पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप योजना

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 29 Sep 2026, 12:45 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme 2026-27) - पीएम यशस्वी योजना केंद्र सरकार की केंद्रीय सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यार्थी पीएम यशस्वी योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट एनएसपी (NSP), scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएम यशस्वी योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पिछली कक्षा की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। पीएम यशस्वी रजिस्ट्रेशन 1 जून 2026 से शुरू हो चुका है और रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
    पीएम यशस्वी 2026-27 रजिस्ट्रेशन लिंक

    This Story also Contains

    1. पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2026-27 - अवलोकन
    2. पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना महत्वपूर्ण तिथियां 2026-27
    3. पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
    4. विद्यार्थियों और स्कूलों के लिए पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति पात्रता
    5. यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for the YASASVI Scholarship)
    6. पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना एडमिट कार्ड 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme Admit Card 2026-27)
    7. पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना रिजल्ट 2026-27
    पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme 2026-27) - पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप योजना
    पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप (PM YASASVI Scholarship) - पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप योजना

    पीएम यशस्वी योजना के तहत कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए केवल उन टॉप परफॉर्मिंग स्कूलों (Top Performing Schools) को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिनका कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 100 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा है। पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति चयनित टॉप परफॉर्मिंग स्कूलों में पढ़ने वाले ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी। पीएम यशस्वी योजना 2026-27 से संबंधित अधिक जानकारी नीचे देखें।

    पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2026-27 - अवलोकन

    पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है और अब विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पीएम यशस्वी योजना 2026-27 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की सहायता से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत केवल टॉप क्लास स्कूल (TCS) में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। TCS में ऐसे केंद्रीय, राज्य, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त या निजी स्कूल शामिल हैं, जिनका कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 100 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा है।

    विवरण

    जानकारी

    योजना का नाम

    पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम (PM YASASVI)

    आधिकारिक वेबसाइट

    scholarships.gov.in

    आवेदन की अंतिम तिथि

    31 अक्टूबर 2026

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना महत्वपूर्ण तिथियां 2026-27

    एनएसपी द्वारा पीएम यशस्वी योजना 2026-27 से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। विद्यार्थी महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    इवेंट

    तिथियां

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    1 जून 2026

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    31 अक्टूबर 2026

    दोषपूर्ण आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि

    15 नवंबर 2026

    संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि

    15 नवंबर 2026

    DNO/SNO/MNO सत्यापन की अंतिम तिथि

    30 नवंबर 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

    विद्यार्थी एनएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म भरकर पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की सामान्य प्रक्रिया नीचे दी गई है:

    • एनएसपी की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

    • अपने एनएसपी अकाउंट में लॉगिन करें। यदि पंजीकरण नहीं किया है, तो नया अकाउंट बनाएं।

    • "PM Yasasvi Central Sector Scheme of Top Class Education in Schools for OBC, EBC and DNT Students" विकल्प पर जाएं।

    • आवश्यक विवरण भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

    • अब एनएसपी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

    विद्यार्थियों और स्कूलों के लिए पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति पात्रता

    • पीएम यशस्वी योजना 2026-27 के लिए ऐसे टॉप क्लास स्कूल (TCS) चुने जाएंगे, जिनका कक्षा 10वीं और 12वीं में पास प्रतिशत 100% रहा है।

    • पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति में कम से कम 30% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।

    • TCS में पढ़ने वाले ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) वर्ग के विद्यार्थी एनएसपी के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • छात्रवृत्ति के लिए राज्यवार मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

    • चयन विद्यार्थी द्वारा पिछली कक्षा की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for the YASASVI Scholarship)

    नीचे, हमने पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों का उल्लेख किया है। छात्रों को आवश्यक फ़ील्ड में सही दस्तावेज़ जांचना और जमा करना होगा।

    • आधार कार्ड

    • मोबाइल नंबर

    • आधार से जुड़ा बैंक खाता

    • आय प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र

    • कक्षा 8/कक्षा 10 की मार्कशीट

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना एडमिट कार्ड 2026-27 (PM YASASVI Scholarship Scheme Admit Card 2026-27)

    इस वर्ष कोई यशस्वी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। पीएम यशस्वी योजना मेरिट आधारित होगी। छात्र पीएम यशस्वी पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदनों का सत्यापन स्कूल नोडल अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी।

    पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना रिजल्ट 2026-27

    पहले पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा रिजल्ट में विद्यार्थी का नाम, प्राप्त अंक और अन्य विवरण शामिल होते थे। हालांकि, अब पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों का चयन पिछली कक्षा की अंतिम परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस योजना के तहत छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा (वाईईटी) का पूरा नाम क्या है?
    A:

    पीएम यशस्वी का मतलब है, पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप (PM young achievers scholarship) अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (YASASVI)।

    Q: पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना क्या है?
    A:

    प्रधान मंत्री छात्रवृत्ति योजना वाईईटी हर साल 15,000 छात्रों को 75,000 रुपये से लेकर 1,25,000 रुपये प्रति वर्ष तक की छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए है।

    Q: मैं यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    यशस्वी छात्रवृत्ति आवेदन 1 जून 2026 को जारी किया गया। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

     

    Upcoming School Exams