Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 (Bihar Scholarship 2026-27 in hindi) - नई छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में यहां जानें
    • लेख
    • बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 (Bihar Scholarship 2026-27 in hindi) - नई छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में यहां जानें

    बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 (Bihar Scholarship 2026-27 in hindi) - नई छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में यहां जानें

    Mithilesh KumarUpdated on 31 Jul 2026, 05:19 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 (Bihar Scholarship 2026-27 in Hindi) - बिहार सरकार हायर एजुकेशन कर रहे स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल मदद देने के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप देती है। बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 खास तौर पर क्लास 10 और 12 के स्टूडेंट्स के अलावा ग्रेजुएशन व पीजी के लिए है। पिछड़े वर्ग (BC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग (PWD) के स्टूडेंट्स प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल हैं।

    This Story also Contains

    1. बिहार प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2026-27
    2. मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्राेत्साहन योजना 2026
    3. मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 25 मई से शुरू
    4. मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 25 मई से
    5. बिहार सरकार की ओर से दी जाने वाली महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप
    6. बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 तिथि (Bihar Scholarship 2026-27 Dates)
    7. बिहार छात्रवृत्ति राशि 2026-27 (Bihar Scholarship Amount 2026-27)
    8. बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 का नवीनीकरण (Renewal of Bihar Scholarship 2026-27)
    9. बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 स्टेटस (Status of the Bihar Scholarship 2026-27)
    10. ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण – शैक्षणिक सत्र 2025-26
    बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 (Bihar Scholarship 2026-27 in hindi) - नई छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में यहां जानें
    बिहार स्कॉलरशिप 2025-26

    योग्य छात्र बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmsonline.bih.nic.in या अपने स्कूल के ज़रिए अप्लाई कर सकते हैं। बिहार स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 के बारे में ज़्यादा जानने के लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

    बिहार सरकार अपने राज्य के छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा में आर्थिक मदद करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान करती है। बिहार छात्रवृत्ति 2025 (Bihar Scholarship 2026-27 in hindi) विशेष रूप से बिहार बोर्ड कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए है। पिछड़े वर्ग (बीसी), एससी, एसटी, अल्पसंख्यक समुदाय और विकलांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के छात्र प्री और पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। छात्र बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bih.nic.in या अपने स्कूलों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बिहार छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।

    बिहार प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2026-27

    बिहार में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    SC, ST, BC एवं EBC वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित पोर्टल पर समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन करें और छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाएं।

    ऑनलाइन आवेदन पोर्टल:

    • SC/ST छात्र-छात्राओं के लिए: sccstpmsonline.bihar.gov.in

    • BC/EBC छात्र-छात्राओं के लिए: pmsonline.bihar.gov.in

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    शैक्षणिक संस्थानों के लिए पोर्टल:

    • instpmsonline.bihar.gov.in

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    HOJ8zYRbUAAThlI

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्राेत्साहन योजना 2026

    बिहार में मुख्यमंत्री बालिका (इंटर पास) प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि समय पूर्व आवेदन करें।

    5878

    मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 25 मई से शुरू

    बिहार के शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026–27 में मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत लाभान्वित होने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र / छात्राओं द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन तिथि की घोषणा कर दी है। आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 25.05.2026 है।

    उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं छात्र / छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत निम्न योजनाओं हेतु लाभान्वित किया जाना है।

    क्र सं0

    योजना का नाम

    पात्रता

    कोटि

    प्रोत्साहन राशि

    1

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

    सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग की छात्राएँ

    प्रथम श्रेणी– रु 10,000/-

    2

    मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

    सामान्य वर्ग के छात्र

    प्रथम श्रेणी– रु 10,000/-

    3

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्र / छात्राएँ

    प्रथम श्रेणी– रु 10,000/-द्वितीय श्रेणी– रु 8,000/-

    4

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट)

    इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राएँ

    प्रथम श्रेणी– रु 15,000/-द्वितीय श्रेणी– रु 10,000/-

    5

    मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

    पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र / छात्राएँ

    प्रथम श्रेणी– रु 10,000/-

    6

    मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक)

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

    अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र / छात्राएँ

    प्रथम श्रेणी– रु 10,000/-

    CM-bihar

    1. यह राशि सीधे पात्र लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से अन्तरित की जायेगी।

    2. पात्र लाभुकों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि उनके खाते में अन्तरित करने हेतु NIC द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्र / छात्राओं की जिलावार एवं संस्थानवार विवरण अपलोड कर दिया गया है।

    3. तदालोक में सभी पात्र छात्र / छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे NIC के द्वारा विकसित मेधासॉफ्ट पोर्टल www.medhasoft.bihar.gov.in के माध्यम से Login कर स्वयं से संबंधित सभी सूचनाओं की सत्यता की जाँच कर लें। ज्ञातव्य हो कि संबंधित पोर्टल दिनांक–25.05.2026 से खुला रहेगा। इसके अलावा उक्त पोर्टल में Login करने के पश्चात रिक्त कॉलम में वांछित सूचनाएँ यथा अपना बैंक खाता नं0, बैंक शाखा का नाम, आईएफएससी कोड एवं आधार संख्या से संबंधित सूचना आदि को अंकित किया जाना है।

    4. NIC के द्वारा विकसित मेधासॉफ्ट पोर्टल पर Login करने के लिए छात्र / छात्राओं को संबंधित परीक्षा का पंजीयन संख्या तथा जन्म-तिथि अथवा माध्यमिक परीक्षा 2026 में हासिल किये गये कुल प्राप्तांक की आवश्यकता पड़ेगी।

    5. ध्यान रहे कि बैंक खाता आधार से Seeded हो तथा पात्र छात्र / छात्राओं के अपने नाम से बैंक खाता खुला होना चाहिए तथा यह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बिहार में अवस्थित किसी शाखा में संचालित होना चाहिए।

    6. इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं को अंकित किये जाने क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्रयास किया जाय कि सूचनाओं को अंकित किये जाने का कार्य निजी अथवा स्कूल मोबाइल / लैपटॉप / कम्प्यूटर आदि के माध्यम से किया जाय।

    7. किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए मोबाइल नं0–8986294256, 9534547098, 8298406704 एवं ईमेल–mkuyinter2022@gmail.com पर सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

    8. उक्त योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन मेधासॉफ्ट पोर्टल (www.medhasoft.bihar.gov.in) के माध्यम से ही किया जायेगा। अन्य किसी पोर्टल / माध्यम से किये गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    JEE Main Important Mathematics Formulas

    As per latest syllabus. Maths formulas, equations, & theorems of class 11 & 12th chapters

    9Un

    विस्तृत सूचना www.state.bihar.gov.in/prdbihar पर भी देखी जा सकती है।

    मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 25 मई से

    बिहार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 25 मई से आरंभ किया है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने के लिए बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं द्वारा NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल पर पंजीकरण / सूचनाओं के अंकित किये जाने के संबंध में सूचना जारी की है।

    उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी कोटि के अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में एकमुश्त ₹ 25,000/- (पच्चीस हजार) मात्र दिया जाना है। यह राशि सीधे पात्र लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से अन्तरित की जायेगी।

    1. पात्र लाभुकों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि उनके खाते में अन्तरित करने हेतु NIC द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमें बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण सभी कोटि के अविवाहित छात्राओं की जिलावार एवं संस्थानवार विवरण अपलोड कर दिया गया है।

    2. तदालोक में सभी पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे NIC के द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल को www.medhasoft.bihar.gov.in के माध्यम से Login कर, स्वयं से संबंधित सभी सूचनाओं की सत्यता की जाँच कर लें। ज्ञातव्य हो कि संबंधित पोर्टल दिनांक–25 / 05 / 2026 से खुला रहेगा। इसके अलावा उक्त पोर्टल में Login करने के पश्चात रिक्त कॉलम में वांछित सूचनाएँ यथा अपना बैंक खाता नं0, बैंक शाखा का नाम, आईएफएससी कोड एवं आधार संख्या से संबंधित सूचना आदि को अंकित किया जाना है। साथ ही बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्राओं को अपने अविवाहित होने का प्रमाण पत्र NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

    3. NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल को Login करने के लिए छात्रा / लाभुक के पास संबंधित परीक्षा का पंजीयन संख्या के साथ जन्म-तिथि अथवा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में हासिल किये गये कुल प्राप्तांक की आवश्यकता पड़ेगी।

    4. ध्यान रहे कि बैंक खाता आधार से Seeded हो तथा पात्र छात्रा के अपने नाम से खुला होना चाहिए तथा यह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बिहार में अवस्थित किसी शाखा में संचालित होना चाहिए।

    5. इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं को अंकित किये जाने क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने पर विशेष ध्यान रखा जाये। प्रयास किया जाय कि सूचनाओं को अंकित किये जाने का कार्य निजी अथवा स्कूल मोबाइल / लैपटॉप / कम्प्यूटर आदि के माध्यम से किया जाय।

    6. किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए मोबाइल नं0– 8986294256, 9534547098, 8298406704 एवं ईमेल–mkuyinter2022@gmail.com पर सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

    7. उक्त योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन मेधासॉफ्ट पोर्टल (www.medhasoft.bihar.gov.in) के माध्यम से ही किया जायेगा। अन्य किसी पोर्टल / माध्यम से किये गये आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

    प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना

    लेटेस्ट अपडेट : प्रवेशोत्तर छात्रवृति योजना (2024-25 एवं 2025-26)अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना" एवं "अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृति योजना", "मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृति योजना", "मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशोत्तर छात्रवृति योजना" के अंतर्गत जिन आवेदनों में दस्तावेज़ या सूचना त्रुटिपूर्ण होने के कारण Defect कर दिया गया है, उसे आवेदक द्वारा स्वयं सुधार किया जाना है। सुधार एवं Finalize करने की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026 है। निर्धारित तिथि के बाद Defected आवेदन Permanently Reject कर दिए जाएंगे। विस्तृत दिशा-निर्देश PMS पोर्टल (https://scstpmsonline.bihar.gov.in) एवं https://pmsonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।

    1771903673725


    बिहार सरकार की ओर से दी जाने वाली महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यान एवं मुख्यमंत्री बालक/बालिका वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है।

    शिक्षा विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री एवं बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना से संबंधित छात्र/छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत निम्न योजनाओं हेतु आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

    क्र.सं.

    योजना का नाम

    पात्रता

    कोटि

    प्रोत्साहन राशि

    1

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना

    इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण

    सभी कोटि के अभ्यर्थी

    ₹ 25,000/-

    2

    मुख्यमंत्री अनु जाति एवं जनजाति मेधावृति योजना

    इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण अनु जाति एवं अनु जनजाति की छात्राएँ

    अनु जाति एवं अनु जनजाति की छात्राएँ

    ₹ 15,000/- (प्रथम श्रेणी) ₹ 10,000/- (द्वितीय श्रेणी)

    3

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

    सामान्य वर्ग की छात्राएँ

    ₹ 10,000/-

    4

    मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

    अनु जाति एवं अनु जनजाति की छात्र/छात्राएँ

    ₹ 10,000/-

    5

    मुख्यमंत्री जनजाति मेधावृति योजना

    मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण अनु जाति/जनजाति के छात्र/छात्राएँ

    अनु जाति/जनजाति के छात्र/छात्राएँ

    ₹ 10,000/- (प्रथम श्रेणी) ₹ 8,000/- (द्वितीय श्रेणी)

    6

    मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रोत्साहन योजना

    मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राएँ

    पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राएँ

    ₹ 10,000/-

    7

    मुख्यमंत्री विधार्थी प्रोत्साहन योजना (अनाथ/असहाय)

    मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

    अनाथ/असहाय छात्र/छात्राएँ

    ₹ 10,000/-

    यह राशि सीधे पात्र छात्रों के खाते में DBT के माध्यम से अंतरित की जायेगी।

    1. पात्र छात्रों को आवंटित प्रोत्साहन राशि खाते में अंतरित करने हेतु वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्रा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से माध्यम से प्राप्त किया गया है।

    2. संबंधित छात्र/छात्रा को अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे 28.02.2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

    3. जिन छात्र/छात्राओं ने medhasoft पोर्टल पर Login नहीं किया है, उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

    4. Login करने के पश्चात छात्र/छात्रा अपनी बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, आधार संख्या आदि की जानकारी अपडेट करें।

    5. आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है। इसके पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

    संपर्क हेतु:

    • ईमेल: mukhyamantri.kanya.utthan2022@gmail.com

    • हेल्पलाइन: 8988629456, 9543547098

    पोर्टल: www.medhasoft.bihar.gov.in

    biharsबिहार स्कॉलरशिप 2026

    शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु छात्रवृत्ति/शैक्षणिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 25.08.2025 से 25.09.2025 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्र/छात्राएं निर्धारित तिथि के भीतर PMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
    मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति के आवेदन के लिए सीधा लिंक

    1758174309771सीएम पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति का पोर्टल

    बिहार छात्रवृत्ति योजना (Bihar Scholarship 2025-26) के अनुसार पात्रता, छात्रवृत्ति पुरस्कार और बिहार छात्रवृत्ति (Bihar scholarship) की अंतिम तिथि अलग-अलग होगी। बिहार छात्रवृत्ति 2025-26 आवेदन (Bihar scholarship applications) ऑनलाइन और विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध होंगे। छात्रों को पोस्ट मैट्रिक बिहार छात्रवृत्ति 2025-26 (post matric Bihar scholarship 2025-26) के लिए pmsonline.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 तिथि (Bihar Scholarship 2026-27 Dates)

    छात्रों की जानकारी के लिए निम्नलिखित तिथियां बिहार 2026-27 छात्रवृत्ति योजना (Bihar 2026-27 scholarship schemes) से संबंधित हैं -

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 अंतिम तिथि और अन्य संभावित तिथियां (Bihar Scholarship 2026-27 Last Date and Other Tentative Dates)

    आयोजन

    बिहार 2027 छात्रवृत्ति तिथि (Bihar 2027 Scholarship Date)

    एससी/एसटी के लिए पोस्ट मैट्रिक बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 की अंतिम तिथि (Post-Matric Scholarship Closing date for SC/ST)

    28 फरवरी 2027

    बीसी/ईबीएस के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 की अंतिम तिथि28 फरवरी 2027

    अन्य जरूरी लेख :

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 की कौन सी योजनाएं उपलब्ध हैं? (Which Bihar Scholarship 2026-27 Schemes are available?)

    यहां बिहार के छात्रों के लिए विभिन्न स्कॉलरशिप की सूची दी गई है, जिसके लिए वे आवेदन कर सकते हैं, यदि वे अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं -

    • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) बीसी-ईबीएस के लिए

    • अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS)

    • अनुसूचित जाति के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस)

    • विकलांग छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति

    • अल्पसंख्यकों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

    • अल्पसंख्यकों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

    • विकलांग छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

    • नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस)

    • ईबीसी / बीसी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी योजना, बिहार

    • बिहार प्रतिभा खोज परीक्षा (BTSE)

    • राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा

    छात्रों को बिहार छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के अलावा भारत में सर्वश्रेष्ठ छात्रवृत्ति के सूची की भी जांच करनी चाहिए।

    बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पाएं

    प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति :

    बिहार सरकार की ओर से प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 10 तक के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 600 रुपए से 1800 रुपए तक वार्षिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है।

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना

    वर्ष 2008-09 से शुरू इस योजना के अंतर्गत 10वीं कक्षा के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर छात्र-छात्राओं को क्रमश: 10 हजार एवं 8 हजार तथा वर्ष 2016-17 से 12वीं कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर क्रमश: 15 हजार रुपए एवं 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।

    1758777631851

    ये भी पढ़ें :

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for the Bihar Scholarship 2026-27)

    बिहार स्कॉलरशिप पोर्टल 2026-27 (Bihar scholarship portal 2026-27) पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा। यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति के लिए अपात्र पाया जाता है, तो उसका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। परिणामस्वरूप, छात्रों को प्रत्येक योजना के लिए अपनी पात्रता सत्यापित करने के लिए नीचे दी गई तालिका की जांच करनी चाहिए।

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 - पात्रता मानदंड (Bihar Scholarship 2026-27 in hindi - Eligibility Criteria)

    पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) बीसी-ईबीएस के लिए

    डोमिसाइल : बिहार

    श्रेणी: बीसी-ईबीसी

    10वीं उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो

    परिवार की वार्षिक आय - 1.5 लाख के बराबर या उससे कम

    माता-पिता के केवल दो बच्चे ही बिहार स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं।

    पहले से ही किसी संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाला छात्र इस छात्रवृत्ति को प्राप्त नहीं कर सकता है।

    एसटी के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस)।

    डोमिसाइल : बिहार

    श्रेणी: अनुसूचित जनजाति

    10वीं उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो

    परिवार की वार्षिक आय: 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

    अनुसूचित जाति (एससी) के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस)

    डोमिसाइल : बिहार

    श्रेणी: अनुसूचित जाति

    10वीं कक्षा उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान से पोस्ट-मैट्रिक या पोस्ट-सेकेंडरी कोर्स का अध्ययन कर रहा/रही हो।

    परिवार की वार्षिक आय - 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    छात्र किसी अन्य छात्रवृत्ति के साथ इस छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

    विकलांग छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति

    विकलांग व्यक्ति अधिनियम, 2016 में परिभाषित 40% और उससे अधिक विकलांग छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

    एक ही माता-पिता के अधिकतम दो बच्चों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

    वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और इंटरमीडिएट/डिप्लोमा/ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स में अध्यायनरत हो।

    ओपन छात्र भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    अल्पसंख्यकों के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

    श्रेणी : अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी)

    10वीं उत्तीर्ण हो।

    पिछली फाइनल परीक्षा में 50% अंक प्राप्त किया हो।

    परिवार की वार्षिक आय : 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    डोमिसाइल : बिहार (भारत)

    अल्पसंख्यकों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

    सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 1 या 10 का छात्र होना चाहिए।

    उसने पिछली फाइनल परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।

    डोमिसाइल : बिहार

    वार्षिक पारिवारिक आय: 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    अल्पसंख्यक श्रेणी (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी)

    विकलांग छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति

    छात्रों को सरकार द्वारा अनुमोदित स्कूल में कक्षा 9 या 10 में नियमित छात्र होना चाहिए।

    वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    डोमिसाइल : बिहार

    नेशनल-मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप

    8वीं कक्षा में पढ़ता हो।

    वार्षिक पारिवारिक आय सीमा - 1.5 लाख रुपये।

    जेएनवी, केवी, और सैनिक स्कूल के छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

    केवल वे छात्र जो एनएमएमएस परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं, उन्हें यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

    राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा

    छात्र को 10वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।

    एनटीएसई बिहार परीक्षा में जिनका चयन किया गया है वे छात्र ही इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे।

    ईबीसी / बीसी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी योजना बिहार

    अपनी बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र इसके लिए पात्र हैं।

    वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    श्रेणी - ईबीसी / बीसी

    बिहार प्रतिभा खोज परीक्षा (BTSE)

    इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 7वीं से 10वीं तक के बिहार के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

    अन्य महत्वपूर्ण लेख :

    बिहार छात्रवृत्ति राशि 2026-27 (Bihar Scholarship Amount 2026-27)

    बिहार 2026-27 छात्रवृत्ति (Bihar 2027 scholarship) की राशि छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के कारकों जैसे अध्ययन स्तर, योग्यता आदि पर निर्भर करती है। प्रमुख योजना के लिए बिहार छात्रवृत्ति राशि (Bihar scholarship amount) निम्नलिखित हैं -

    बिहार छात्रवृत्ति/पुरस्कार 2026-27 (Bihar Scholarship/Awards 2026-27)

    पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) - बीसी-ईबीएस, एसटी, एससी के लिए

    मध्यवर्ती अवधि के दौरान: ₹2000 प्रति वर्ष

    स्नातक/स्नातकोत्तर अध्ययन/आईटीआई के दौरान - ₹5000 प्रति वर्ष

    तीन साल के डिप्लोमा कोर्स या पॉलिटेक्निक के दौरान - ₹10,000 प्रति वर्ष

    ₹15000 प्रति वर्ष जब छात्र किसी औद्योगिक / तकनीकी संस्थान में इंजीनियरिंग / चिकित्सा / कानून / प्रबंधन अध्ययन में नामांकित हो।

    विकलांग छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति

    मासिक रखरखाव भत्ता - ₹550 से लेकर ₹1600 तक

    विकलांगता के लिए भत्ता - ₹2000 से लेकर ₹4000 तक

    गैर-वापसी शुल्क की प्रतिपूर्ति

    पुस्तक भत्ता - ₹1500 प्रति वर्ष

    अल्पसंख्यकों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

    इंटरमीडिएट के दौरान - ₹7000 प्रति वर्ष + ₹380 / माह (हॉस्टलर के लिए) और ₹230 / माह (डे स्कॉलर के लिए)

    11वीं और 12वीं स्तर के तकनीकी / डिप्लोमा पाठ्यक्रम - ₹10000 प्रति वर्ष + ₹380 / माह (हॉस्टलर के लिए) और ₹230 / महीना (डे स्कॉलर के लिए)

    यूजी और पीजी स्तर के दौरान ₹3000 प्रति वर्ष के साथ रखरखाव भत्ते के तौर पर ₹570/माह (हॉस्टलर) और रु. एक शैक्षणिक वर्ष में 10 महीने की अवधि के लिए तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 300 / माह (दिन विद्वान)।

    एम.फिल और पीएचडी के लिए - ₹1200/माह (हॉस्टलर) और ₹550/माह (डे स्कॉलर) एक वर्ष में 10 महीनों के लिए।

    अल्पसंख्यकों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

    कक्षा 1 से 5 - ₹100 प्रति माह दस महीनों तक (डे स्कॉलर के लिए)।

    कक्षा 6 से 10 - ₹850 प्रति वर्ष एडमिशन और शिक्षण शुल्क के लिए + ₹600 प्रति माह (हॉस्टलर) और ₹100 प्रति माह (डे स्कॉलर) 10 महीनों तक।

    विकलांग छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति

    रखरखाव भत्ता - ₹500 डे स्कॉलर और ₹800 हॉस्टलर के लिए

    पुस्तक अनुदान - ₹1000 प्रति वर्ष

    विकलांगता भत्ता - ₹2000 से ₹4000

    नेशनल-मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप

    ₹1000 प्रति माह

    राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई)

    इंटरमीडिएट स्तर पर ₹1250 प्रति माह

    यूजी और पीजी स्तर पर ₹2000 प्रति माह

    पीएचडी स्तर पर यूजीसी के मानदंडों के अनुसार

    बिहार में ईबीसी/बीसी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी योजना

    वित्तीय सहायता के रूप में एक बार के लिए प्रत्येक स्कॉलर को ₹10000 की छात्रवृत्ति

    बिहार प्रतिभा खोज परीक्षा (BTSE)

    छात्रवृत्ति/पुरस्कार बीटीएसई परीक्षा में छात्रों के अंकों के आधार पर निम्नलिखित दरों पर दिए जाते हैं -

    91% से 100% - एंड्रॉइड टैबलेट और ₹10000

    81% से 90% - एंड्रॉइड टैबलेट और ₹8000

    71% से 80% - एंड्रॉइड टैबलेट और ₹5000

    61% से 70% - एंड्रॉइड टैबलेट और ₹2000

    51% से 60% - डिजिटल राइटिंग टैबलेट

    नोट- सरकार की योजनाओं और बजट के अनुसार पुरस्कार राशि आदि में परिवर्तन हो सकता है

    यह भी पढ़ें:

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Bihar Scholarship 2026-27 Application)

    • आधार कार्ड

    • जन्म प्रमाणपत्र

    • पिछली कक्षा की मार्कशीट

    • शुल्क रसीद

    • जाति प्रमाणपत्र

    • विकलांगता प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज

    बिहार स्कॉलरशिप 2027-27 फॉर्म कैसे भरें? (How to Fill Bihar Scholarship 2026-27 Form?)

    बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन पत्र (Bihar Scholarship 2026-27 application forms) प्री और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2027 के लिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 ऑनलाइन फॉर्म (Bihar Scholarship 2026-27 Application Form) भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें -

    बिहार छात्रवृत्ति पंजीकरण 2026-27 (Bihar Scholarship Registration 2026-27)

    • आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर 'नया पंजीकरण' विकल्प खोजें और क्लिक करें।

    • यह आपको कुछ दिशानिर्देशों के एक नए पेज पर ले जाएगा। कृपया उन्हें अच्छी तरह से पढ़ें और डिस्क्लेमर बॉक्स को चेक करें।

    • इसके बाद 'proceed' के विकल्प पर क्लिक करें, जो आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर ले जाएगा।

    • अधिवास की सूची से बिहार का चयन करें, फिर बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 (Bihar scholarship 2026-27) के लिए आवेदन करने के लिए श्रेणी का चयन करें।

    • छात्र का नाम दर्ज करें और योजना प्रकार सूची से 'छात्रवृत्ति योजना' चुनें।

    • अपने संपर्क विवरण, बैंक विवरण, आईडी विवरण और कैप्चा कोड को रिक्त स्थान में भरें।

    • सभी डिस्क्लेमर को स्वीकार करने के बाद 'register' बटन पर क्लिक करके इसे सबमिट करें।

    • जनरेट हुए आवेदन संख्या को नोट कर लें।

    • इसके बाद 'continue' बटन पर क्लिक करें, आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

    बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 में लॉग इन करें (Login to Bihar Scholarship 2026-27)

    • पंजीकरण के बाद छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

    • लॉग इन विंडो में, उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

    • इसके बाद पासवर्ड डालें, जो छात्र की जन्मतिथि होगी।

    • अब, स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को दर्ज करें और लॉग इन बटन पर क्लिक करें।

    • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा; इसे दर्ज करें और पासवर्ड परिवर्तन विंडो खोलने के लिए 'कंफर्म ओटीपी' बटन पर क्लिक करें।

    • एक नया पासवर्ड दर्ज करें और इसे दोबारा दर्ज करके इसकी पुष्टि करें। फिर, इसे सबमिट करें और यह छात्र डैशबोर्ड खोल देगा।

    बिहार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 2026-27 (Bihar Scholarship Application Form 2026-27)

    • डैशबोर्ड पर आवेदन पत्र का लिंक खोलें, जो आपको बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 फॉर्म (Bihar Scholarship 2026-27 form) पर ले जाएगा।

    • मांगी गई सामान्य जानकारी भरें।

    • फिर अपनी वर्तमान शैक्षणिक जानकारी, पिछली कक्षा/पाठ्यक्रम की जानकारी और अनुरोध की गई अन्य जानकारी प्रदान करें।

    • प्रपत्र जमा करने के लिए, 'Save and Continue’ विकल्प पर क्लिक करें।

    अन्य जरूरी लेख - आईएएस आईपीएस सिलेबस, यूपीएससी की तैयारी कैसे करें?

    दस्तावेज अपलोड करना (Document Uploading)

    • छात्रों को फिर उस विंडो में अपनी संपर्क जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। आपको सलाह दी जाती है कि इसे ध्यान से भरें।

    • उपलब्ध योजनाओं को तब उम्मीदवार की पात्रता के आधार पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    • जिन छात्रों को ₹50,000 से अधिक की छात्रवृत्ति मिलती है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करना होगा। दूसरों को अपने दस्तावेज़ अपने संबंधित स्कूलों / कॉलेजों / संस्थानों में जमा करने होंगे।

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 का नवीनीकरण (Renewal of Bihar Scholarship 2026-27)

    जिन छात्रों को पिछले वर्ष बिहार छात्रवृत्ति राशि प्राप्त हुई है, उन्हें एनएसपी में नए सिरे से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 के नवीनीकरण (Renewal of Bihar Scholarship 2026-27) के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है। इसके लिए वे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद, चालू वर्ष के लिए नवीनीकरण लिंक पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या और पासवर्ड डालें।

    • कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • डैशबोर्ड पर, 'Apply for Renewal' के विकल्प पर क्लिक करें।

    • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा। छात्रों को यहाँ नवीनीकरण के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

    • फिर 'Final Submit' बटन पर क्लिक करें और बिहार छात्रवृत्ति 2025-26 नवीनीकरण के लिए आवेदन ( application for Bihar scholarship 2025-26 renewal) जमा हो जाएगा।

    • बाद में उपयोग करने के लिए बिहार स्कॉलरशिप फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 स्टेटस (Status of the Bihar Scholarship 2026-27)

    विद्यार्थियों को अपने आवेदन की प्रगति को देखने के लिए अपने बिहार स्कॉलरशिप स्टेटस 2026-27 (Bihar scholarship status 2026-27) पर लगातार नजर रखनी चाहिए। नतीजतन, उन्हें पता चल जाएगा कि उनका आवेदन प्रगति पर है या किसी विसंगति के कारण किसी चरण में रुका हुआ है।

    एक छात्र को अपने बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 फॉर्म (Bihar scholarship 2026-27 form) की प्रगति की जांच करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स के साथ एनएसपी में लॉग इन करना होगा। फिर, जैसा कि नीचे दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें चेक एप्लीकेशन स्टेटस लिखा होगा। बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 स्टेटस (Bihar Scholarship 2026-27 status) स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा -

    1679318654858

    यह भी पढ़ें:

    ऑनलाइन आवेदन संशोधन – शैक्षणिक सत्र (2024-25, 2025-26)

    अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 हेतु PMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 15.11.2025 निर्धारित थी।
    उक्त तिथि के अन्तर्गत कई आवेदकों द्वारा पंजीकरण किया गया है, परंतु आवेदन को अंतिम रूप से Finalize नहीं किया गया है।
    ऐसे आवेदकों हेतु आवेदन को अंतिम रूप से Finalize करने के लिए 25.12.2025 तक की तिथि निर्धारित की जाती है।
    इस तिथि के उपरांत आवेदन को अंतिम रूप से Finalize करने हेतु विचार नहीं किया जायेगा।

    जिन विद्यार्थियों ने अपना आवेदन अंतिम रूप दे दिया है और जिनके आवेदन की स्थिति Defected है, या जिनका आधार (Aadhaar) अथवा प्रमाण पत्र (Certificate) रिजेक्ट हो गया है, वे डिफेक्ट लॉगिन में जाकर आवश्यक सुधार करके पुनः सबमिट करें।

    ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण – शैक्षणिक सत्र 2025-26

    सभी संबंधित छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु छात्रवृत्ति/शैक्षणिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15.09.2025 से 25.12.2025 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्र/छात्राएं निर्धारित तिथि के भीतर PMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।
    नोट: वर्तमान में PMS पोर्टल सभी प्रकार के पात्र कोर्स में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए खोल दिया गया है।

    ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण – शैक्षणिक सत्र 2024-25

    सभी संबंधित छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु छात्रवृत्ति/शैक्षणिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 25.08.2025 से 15.11.2025 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्र/छात्राएं निर्धारित तिथि के भीतर PMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।

    नोट: वर्तमान में PMS पोर्टल सभी प्रकार के पात्र कोर्स में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए खोल दिया गया है।

    1. सभी छात्र एवं छात्राओं से अनुरोध है कि वो अपना SMS, Email तथा PMS Portal पर अपने आवदेन की स्थिति निरंतर देखते रहें तदनुसार आवश्यकता पड़ने पर जरुरी संसोधन अवश्य करें।

    2. आपके द्वारा अपलोड किए गए जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के सफल सत्यापन के बाद ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की राशि दी जाएगी।

    3. सभी छात्र / छात्राओं यदि आप कोई भी दस्तावेज प्रदान करने में विफल रहते हैं या आपके द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेज गलत पाए जाते हैं, तो लॉग इन कर फिर से सही दस्तावेज संख्या एवं दस्तावेज अपडेट करे।

    4. सभी छात्र एवं छात्राओं से अनुरोध है कि अपने आधार संख्या एवं जन्म तिथि के माध्यम से आवदेन की स्थिति निरंतर जाँच करते रहें, यदि आपका रिकॉर्ड उपलब्ध ना हो तो पुनः आवेदन करें।

    5.सभी छात्र एवं छात्राओं से अनुरोध है कि अपने आधार संख्या को अपने बैंक खाते से DBT के लिए Seeded करवायें तथा सुनिश्चित करे की बैंक द्वारा आधार के साथ सही अकाउंट Seed किया गया है अन्यथा Scholarship की राशि नहीं मिलेगी।

    6. छात्र को संस्थान में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यकता है।

    7. आधार के साथ बैंक खाता सीडिंग की स्थिति UIDAI की साइट से जांच कर लें | (Check your Aadhaar Seeding Status {UIDAI})

    BC-EBC (2022-23, 2023-24) के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

    SC-ST (2022-23, 2023-24) के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

    (2019-20, 2020-21, 2021-22) के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मुझे मेरी बिहार छात्रवृत्ति राशि कैसे प्राप्त होगी?
    A:

    दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बिहार छात्रवृत्ति की राशि छात्र के खाते में जमा कर दी जाएगी।

    Q: बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र है?
    A:

    बिहार के छात्र बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कर सकते हैं, यदि वे इससे संबंधित सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं।

    Q: बिहार स्कॉलरशिप 2026-27 फॉर्म की फीस कितनी है?
    A:

    बिहार छात्रवृत्ति 2026-27 आवेदन करने हेतु छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना होता है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    BBOSE 10th Application Date

    23 Jun'26 - 17 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BBOSE 12th Application Date

    23 Jun'26 - 17 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?