उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 17 अगस्त 2026 को यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 घोषित किया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट लिंक results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का परीक्षाफल 17 अगस्त 2026 को 11:30 बजे परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया। इस परीक्षा में पंजीकृत/सम्मिलित/उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों के परीक्षाफल लॉगिन विंडो में उम्मीदवार का जिला, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर और सुरक्षा कोड डालकर चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्ष 2026
हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में 15,705 बालक तथा 5,150 बालिका, कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।
14,616 बालक तथा 4,778 बालिका, कुल 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
14,456 बालक तथा 4,735 बालिका, कुल 19,191 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए।
बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.10 है।
सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 है।
यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। 28 जुलाई, 2026 को हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक कुल 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। हाईस्कूल के अन्तर्गत 20,851 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19,290 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 1,561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इससे पहले, यूपीएमएसपी ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं।
विवरण | तिथि |
18 फरवरी से 12 मार्च 2026 | |
23 अप्रैल 2026, शाम 4 बजे | |
6 जून से 30 जून 2026 | |
28 जुलाई 2026 | |
अगस्त 2026 का पहला सप्ताह |
छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं :
results.upmsp.edu.in
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
indiaresults.com
Get your results instantly with our calculator!
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :
यूपी बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
'U.P. Board High School (Class X) Examination - 2026 Results' लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
UP बोर्ड 10वीं रिजल्ट विंडो की सैंपल इमेज:

यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट नहीं खुल रहा है, तो छात्र SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में UP10<स्पेस>ROLL_NUMBER टाइप करें।
इसे यूपीएमएसपी द्वारा निर्धारित नंबर पर भेजें।
कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के रूप में आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन से लॉग इन करें।
SSC Marksheet सेक्शन में जाएं।
UP State Board of High School and Intermediate Education का चयन करें।
अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
ध्यान दें: ऑनलाइन उपलब्ध रिजल्ट और मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होगी। मूल अंकतालिका प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने विद्यालय से संपर्क करना होगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रत्येक विषय 100 अंकों का होता है। सामान्यतः इसमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन दोनों शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
On Question asked by student community
Hi Ananya Gupta
For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers
Hi Student!
Given below is the link to access the UP Board Class 10 Question Paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
You can check the link below,apply relevant filters, find suitable resources:
https://school.careers360.com/download/ebooks-and-sample-papers
Hi!
Given below is the link to access the Class 10th UP Board Question Papers:
Hi Rohit!
Given below are the links for UP Board Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Hope it helps!
Hello Student,
You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs