Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स और वेबसाइट
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स और वेबसाइट

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स और वेबसाइट

    Mithilesh KumarUpdated on 17 Aug 2026, 12:36 PM IST

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंप्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को जारी किया। जो विद्यार्थी 28 जुलाई 2026 को आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग लिए हैं, वे अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    Live | Oct 16, 2026 | 10:55 PM IST

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 की तिथि
    2. यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    3. यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट में उपलब्ध जानकारी
    4. यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
    5. रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?
    6. यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण बातें
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी: रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स और वेबसाइट
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का परीक्षाफल 17 अगस्त 2026 को 11:30 बजे परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया। इस परीक्षा में पंजीकृत/सम्मिलित/उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों के परीक्षाफल लॉगिन विंडो में उम्मीदवार का जिला, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर और सुरक्षा कोड डालकर चेक कर सकते हैं।
    यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

    हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्ष 2026

    • हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में 15,705 बालक तथा 5,150 बालिका, कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।

    • 14,616 बालक तथा 4,778 बालिका, कुल 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

    • 14,456 बालक तथा 4,735 बालिका, कुल 19,191 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए।

    • बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.10 है।

    • सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 है।

    इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2026

    • इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में 11,256 बालक तथा 9,971 बालिका, कुल 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।

    • 10,839 बालक तथा 9,701 बालिका, कुल 20,540 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

    • 8,388 बालक तथा 7,898 बालिका, कुल 16,286 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए।

    • बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.41 है।

    • सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.29 है।

    28 जुलाई, 2026 को हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक कुल 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। हाईस्कूल के अन्तर्गत 20,851 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19,290 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 1,561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इण्टरमीडिएट के अन्तर्गत 21,227 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,253 सम्मिलित एवं 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा तथा इण्टरमीडएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु पंजीकृत कुल 42,078 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 2,535 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई।

    ये भी पढ़ें :

    बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और इसके बाद परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। आधिकारिक रिजल्ट तिथि की घोषणा यूपीएमएसपी अपनी वेबसाइट पर करेगा।

    यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 की तिथि

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूपी बोर्ड 10वीं इंप्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट एवं 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026

    परीक्षा तिथि

    28 जुलाई 2026

    रिजल्ट

    17 अगस्त 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in

    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026

    यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    यूपी बोर्ड 10वीं–12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :

    1. यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. "UP Board Class 10 Improvement/Compartment Result 2026" या "UP Board Class 12 Compartment Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    4. स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड (कैप्चा) भरें।

    5. Submit बटन पर क्लिक करें।

    6. स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

    7. भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट में उपलब्ध जानकारी

    यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे :

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • कक्षा

    • विषयों के नाम

    • विषयवार प्राप्तांक

    • कुल अंक

    • पास/फेल की स्थिति

    • डिवीजन (यदि लागू हो)

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

    यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। सिद्धांत (थ्योरी) और प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा वाले विषयों में दोनों भागों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

    कम्पार्टमेंट परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को संशोधित अंकपत्र (मार्कशीट) बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। नियमित छात्र अपनी मार्कशीट संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे, जबकि निजी परीक्षार्थियों को बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अंकपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी छात्र को परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो वह संबंधित विद्यालय या यूपीएमएसपी से संपर्क कर सकता है।

    यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण बातें

    • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।

    • परिणाम देखने के लिए रोल नंबर आवश्यक होगा।

    • अस्थायी (प्रोविजनल) स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    • मूल मार्कशीट बाद में विद्यालय के माध्यम से प्राप्त होगी।

    • आधिकारिक सूचना केवल यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक :

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello student,

    Please mention your class, subject, and board so I can help you find relevant previous-year question papers and important questions for your upcoming exam. These can help you prepare for the exam.

    Please check the relevant resources shared below.

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-previous-year-question-papers-class-10-pdf-download

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper


    Hi Ananya Gupta

    For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers

    https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers