उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) इंप्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड के अनुसार, हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित की गई। परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी शामिल हो सके जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
This Story also Contains
28 जुलाई, 2026 को हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक कुल 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। हाईस्कूल के अन्तर्गत 20,851 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19,290 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 1,561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इण्टरमीडिएट के अन्तर्गत 21,227 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,253 सम्मिलित एवं 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा तथा इण्टरमीडएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु पंजीकृत कुल 42,078 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 2,535 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई।
यदि आप यह सर्च कर रहे हैं कि यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी 2026 और उसका समय क्या होगा तो हम बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 की कम्पार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित हुई। परीक्षा राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गई।
| यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 | यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 का समय |
यूपी बोर्ड कक्षा 10 इंप्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक |
| यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 कक्षा 10 | 28 जुलाई 2026 |
यूपी बोर्ड कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परीक्षा | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक |
| यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 कक्षा 12 | 28 जुलाई 2026 |

Get your results instantly with our calculator!
यूपीएमएसपी परीक्षा से पहले कम्पार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किया। नियमित विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र अपने विद्यालय से प्राप्त होंगे, जबकि निजी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र भी साथ रखना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
बोर्ड द्वारा जारी सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करें।
कम्पार्टमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में निर्धारित पात्रता के अनुसार किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं। वहीं, हाईस्कूल के कुछ पात्र विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। पात्रता संबंधी विस्तृत नियम यूपीएमएसपी द्वारा जारी अधिसूचना में दिए गए हैं।
कम्पार्टमेंट परीक्षा संपन्न होने के बाद यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित करेगा। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद जारी किया जाता है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 जारी कर दी गई है। वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट /कम्पार्टमेन्ट तथा इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं दिनांक 28 जुलाई 2026 (दिन मंगलवार) को निम्नांकित कार्यक्रमानुसार सम्पादित करायी गई :-
1-हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट /कम्पार्टमेन्ट परीक्षाएं - दिनांक-28-07-2026, प्रातः पाली में 08:30 से 11:45 बजे तक।
2-इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षाएं - दिनांक 28-07-2026, सायं पाली में 02:00 से 05:15 बजे तक ।
यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2026 के अनुसार हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट / कम्पार्टमेन्ट तथा इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केन्द्रों पर निम्नांकित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे:-
1. परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी / केन्द्र व्यवस्थापक/ अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त वाह्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
2. केन्द्र व्यवस्थापक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे, जिससे कि परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये। इसी प्रकार परीक्षा समाप्ति के पश्चात् भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय।
3 परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा।
4. परीक्षा के दौरान कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सी०सी०टी०बी० कैमरे एवं राउटर आदि पूर्णतया क्रियाशील रहेंगे।
5. परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की समग्र व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भाँति निर्धारित स्ट्रांग रूम के डबल लाक युक्त आलमारी में ही की जायेंगी। स्ट्रांग रूम 24×7 क्रियाशील वाइस रिकार्डर युक्त सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में रहेगा। प्रश्नपत्रों के पैकेटों को केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में ही खोले एवं वितरित किये जायेंगे।
सम्बन्धित प्रधानाचार्य परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर प्रतिहस्ताक्षरित करते हुये सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध करायेंगे।
परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुँच जाये, जिससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी बोर्ड कक्षा 10 इंप्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 इंप्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। कक्षा 10 की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
नियमित छात्र अपने विद्यालय से और निजी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the UP Board Class 10 Social Science 2022 question paper PDF, refer to the article given below:
Hello student,
Please mention your class, subject, and board so I can help you find relevant previous-year question papers and important questions for your upcoming exam. These can help you prepare for the exam.
Please check the relevant resources shared below.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Hi Ananya Gupta
For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers
Hello Student,
Could you please specify your class and board name? You can check the relevant article below
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27
Hope it helps!
Hello Student,
You can refer to the relevant article link given below