Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027 Hindi) - यूपीएमएसपी परीक्षा तिथि
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027 Hindi) - यूपीएमएसपी परीक्षा तिथि

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027 Hindi) - यूपीएमएसपी परीक्षा तिथि

    Mithilesh KumarUpdated on 26 Aug 2026, 10:44 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027 Hindi) - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा नवंबर 2026 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं समय सारणी 2027 जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र यूपी कक्षा 12 समय सारणी 2027 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा फरवरी 2027 से यूपी 12वीं की थ्योरी (सैद्धांतिक) परीक्षाएं आयोजित करने की संभावना है। प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा जनवरी 2027 और फरवरी 2027 में दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं समय सारणी 2027: मुख्य बिंदु (Highlights)
    2. यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पाली और समय (Exam Shift and Timings)
    3. यूपी बोर्ड 12वीं संभावित विषय-वार समय सारणी 2027 (Tentative Date Sheet)
    4. यूपी बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा समय सारणी 2027 (Practical Exam Schedule)
    5. यूपी बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
    6. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to download UP Board 12th Time Table 2027 in hindi)
    7. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल 2027 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on UP Board Class 12th Time Table 2027)
    8. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की तैयारी 2027
    9. यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स और हेल्पलाइन नंबर जारी
    10. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र 2027 (UP Board Intermediate Exam Centres 2027)
    11. यूपी बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा समय सारणी 2027 (संभावित)
    12. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026 in Hindi)
    13. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026) - हाईलाइट
    14. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026)
    15. यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026)
    16. यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा समय सारणी 2026 (UP Board 12th Practical Exam Time Table 2026 in hindi)
    17. इण्टरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी
    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027 Hindi) - यूपीएमएसपी परीक्षा तिथि
    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th Time Table 2027 in Hindi)

    पिछले साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 5 नवंबर, 2025 को यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की तारीखें जारी की थीं और 11 नवंबर, 2025 को उन्हें संशोधित किया था, जबकि परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड 12वीं समय सारणी 2027 में वे सभी महत्वपूर्ण विवरण और दिशा-निर्देश शामिल हैं जो छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान जानने आवश्यक हैं। यह उन परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी भी प्रदान करता है जहां यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 2027 बोर्ड परीक्षा तिथि, कक्षा 12 UPMSP, तैयारी के टिप्स आदि के बारे में अधिक जानने के लिए लेख पढ़ें।

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं समय सारणी 2027 (UP Board Class 12 Time Table 2027) से संबंधित संपूर्ण विवरण हिंदी में नीचे दिया गया है:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं समय सारणी 2027: मुख्य बिंदु (Highlights)

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा

    समय सारणी जारी होने की तिथि

    नवंबर 2026

    प्रायोगिक परीक्षा की तिथि (Practical Exams)

    चरण 1: जनवरी 2027



    चरण 2: फरवरी 2027


    सैद्धांतिक परीक्षा की तिथि (Theory Exams)

    फरवरी - मार्च 2027

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पाली और समय (Exam Shift and Timings)

    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों (सुबह और दोपहर/शाम) में आयोजित की जाएंगी:

    • प्रथम पाली (सुबह): प्रातः 8:30 बजे से पूर्वाहन 11:45 बजे तक

    • द्वितीय पाली (दोपहर/शाम): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    Illinois Tech Mumbai

    Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं संभावित विषय-वार समय सारणी 2027 (Tentative Date Sheet)

    परीक्षा तिथि

    प्रथम पाली (सुबह 8:30 से 11:45)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से 5:15)

    फरवरी 2027

    -

    हिंदी, सामान्य हिंदी

    फरवरी 2027

    फल एवं खाद्य संरक्षण, सिलाई, बुनाई, परिधान रचना, कुकिंग, कमर्शियल वर्ग के व्यावसायिक विषय (प्रथम प्रश्न पत्र) आदि

    नागरिक शास्त्र (Civics)

    फरवरी 2027

    कृषि इंजीनियरिंग (चतुर्थ प्रश्न पत्र), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (नवम प्रश्न पत्र - कृषि भाग 2 के लिए)

    अंग्रेजी (English)

    फरवरी 2027

    व्यावसायिक विषय (द्वितीय प्रश्न पत्र)

    इतिहास (History)

    फरवरी 2027

    व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्न पत्र)

    जीव विज्ञान (Biology), गणित (Mathematics)

    फरवरी 2027

    सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिए), कृषि शस्य विज्ञान (प्रथम प्रश्न पत्र - कृषि भाग-1), कृषि शस्य विज्ञान (षष्ठ प्रश्न पत्र - कृषि भाग-2)

    अर्थशास्त्र (Economics)

    फरवरी 2027

    संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य कला

    रसायन विज्ञान (Chemistry), समाजशास्त्र (Sociology)

    फरवरी 2027

    कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (भाग-1), कृषि जंतु विज्ञान (भाग-2)

    भूगोल (Geography)

    फरवरी 2027

    व्यावसायिक विषय (चतुर्थ प्रश्न पत्र)

    भौतिक विज्ञान (Physics), सैन्य विज्ञान

    फरवरी 2027

    कृषि इंजीनियरिंग (चतुर्थ प्रश्न पत्र), कृषि पशुपालन (नवम प्रश्न पत्र)

    चित्रकला (आलेखन), चित्रकला (प्राविधिक), रंजनकला

    मार्च 2027

    व्यावसायिक विषय (पांचवां प्रश्न पत्र)

    मानव शास्त्र

    मार्च 2027

    मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र

    उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली

    मार्च 2027

    सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य विज्ञान

    व्यापारिक अध्ययन (Business Studies - वाणिज्य वर्ग), गृह विज्ञान

    मार्च 2027

    लेखाशास्त्र (Accountancy - वाणिज्य वर्ग), एनसीसी (NCC)

    पाली, अरबी, फारसी

    मार्च 2027

    कंप्यूटर (Computer)

    संस्कृत (Sanskrit)

    यूपी बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा समय सारणी 2027 (Practical Exam Schedule)

    • प्रथम चरण (जनवरी 2027):

      • मंडल: आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती।

      • विषय: खाद्य एवं पोषण, सिलाई, बुनाई, नृत्य, संगीत, गृह विज्ञान, कंप्यूटर और चित्रकला।

    • द्वितीय चरण (फरवरी 2027):

      • मंडल: अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर।

      • विषय: विज्ञान वर्ग, कृषि, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भूगोल।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    यूपी बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

    • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना यूपी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।

    • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • जिन विषयों में प्रैक्टिकल शामिल है, उनमें 70 अंक थ्योरी परीक्षा के लिए और शेष 30 अंक प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन के लिए होंगे।

    • प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की जाएंगी और इसकी रिकॉर्डिंग बोर्ड को भेजी जाएगी।

    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to download UP Board 12th Time Table 2027 in hindi)

    12th टाइम टेबल 2027 up board pdf (UP Board 12th timetable 2027 pdf in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2027 क्लास 12 (up board exam date 2027 class 12 in hindi) जानने के इच्छुक छात्रों को कक्षा 12 का टाइम टेबल 2027 up board (UP Board 12th Time Table 2027 in hindi) जरूर डाउनलोड करना चाहिए। यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 कक्षा 12 पीडीएफ (up board time table 2027 class 12 pdf in hindi) डाउनलोड के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    • होमपेज पर "इंपोर्टेंट इन्फॉर्मेशन एंड डाउनलोड" अनुभाग देखें।

    • "यूपी बोर्ड 12वीं योजना 2027" लिंक पर क्लिक करें।

    • यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टाइम टेबल 2027 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th timetable 2027) डाउनलोड करें और इसमें यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2027 क्लास 12 (up board exam date 2027 class 12 in hindi) चेक करें।

    • कक्षा 12 का टाइम टेबल 2027 up board (UP Board 12th Time Table 2027 in hindi) को डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। इसे अंतिम परीक्षा तिथि तक सुरक्षित रखें।

    यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 कक्षा 12वीं - परीक्षा दिवस निर्देश (UP Board Time Table 2027 Class 12th - Exam Day Instructions)

    • यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP board 12th timetable 2027 in hindi) में दिए गए निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।

    • परीक्षा देते समय यूपी बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड (UP Board 12th admit card) और स्कूल आईडी ले जाना अनिवार्य है।

    • परीक्षा देने से पहले, यह बेहद जरूरी है कि सभी छात्र यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP board 12th timetable 2027 in hindi) पर दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

    यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल 2027 पर उल्लिखित विवरण (Details Mentioned on UP Board Class 12th Time Table 2027)

    यूपी बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम के लिए पीडीएफ प्रारूप में टाइम टेबल जारी किया जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी अध्ययन रणनीति को प्रभावी ढंग से बनाने के लिए यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल में दिए गए विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। विवरण में शामिल जानकारी इस प्रकार हैं:

    • बोर्ड का नाम

    • परीक्षा का नाम (हाईस्कूल/इंटरमीडिएट)

    • परीक्षा वर्ष

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा का दिन

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    महत्वपूर्ण लेख :

    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की तैयारी 2027

    छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और सभी तैयारी युक्तियों (Preparation Tips) के साथ अपने दैनिक अध्ययन का समय तय करना चाहिए। छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से भी अच्छी तरह परिचित होना चाहिए। तैयारी के लिए छात्र एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों को पढ़ और समझ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for UP Board Class 12 Exams 2027?)

    छात्रों को एक शेड्यूल तैयार करने के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल 2027 (UP Board Class 12 timetable 2027 in hindi) का संदर्भ लेना चाहिए जो उन्हें सभी विषयों और सामग्रियों को कवर करने में मदद करेगा। यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 कक्षा 12 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board Time Table 2027 class 12 pdf download in hindi) को ध्यान में रखकर बनाई गई समय सारणी छात्रों को समय प्रबंधन करने में सहायता करती है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की तैयारी कैसे करें देखें :

    • सिलेबस से परिचित हों - तैयारी शुरू करने का पहला कदम पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझना है। इससे परीक्षा पैटर्न जानने में मदद मिलेगी और फिर उसके अनुसार योजना तैयार करने में मदद मिलेगी। यूपी बोर्ड 12वीं समय सारिणी 2025 की परीक्षा तिथियों से कम से कम दो महीने पहले पूरा पाठ्यक्रम समाप्त करने का प्रयास करें।

    • एक कुशल अध्ययन योजना तैयार करें - प्रत्येक दिन के लिए एक अध्ययन कार्यक्रम बनाएं और उसका पालन करें। इससे आपकी पढ़ाई में निरंतर प्रगति होगी।

    • सैंपल पेपर्स और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें - बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2027 प्रकाशित करता है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट सैंपल पेपर 2027 प्रकाशित होने के बाद, छात्रों को पूछे जा सकने वाले प्रश्नों, प्रमुख क्षेत्रों और अन्य आवश्यक विषयों से परिचित होने के लिए सैंपल पेपर और पिछले वर्ष के पेपर का अभ्यास करना चाहिए।

    • सर्वोत्तम पुस्तकों का संदर्भ लें - बोर्ड द्वारा सुझाई गई पुस्तकों पर छात्रों को अवश्य विचार करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें अवधारणाओं की बेहतर समझ पाने के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों से संदर्भ लेना चाहिए।

    • परीक्षा के दिन के लिए एक रणनीति तैयार करें - सही दृष्टिकोण और रणनीति का उपयोग करके परीक्षा को सही ढंग से लिखना छात्र के ज्ञान को प्रदर्शित करता है। प्रश्नपत्र को कैसे हल किया जाए, इसके लिए एक रणनीति तैयार करना आवश्यक है। उपयुक्त और प्रासंगिक उत्तर लिखना जो परीक्षक के लिए समझने में आसान हों, बहुत महत्वपूर्ण है।

    यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स और हेल्पलाइन नंबर जारी

    आगामी बोर्ड परीक्षाएँ फरवरी में आरम्भ हो रही हैं। यह विद्यार्थी जीवन का अत्यन्त महत्वपूर्ण पड़ाव है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक नया अनुभव है जबकि कक्षा 12 के विद्यार्थी इस परीक्षा के महत्व तथा इसके लिए कठिन परिश्रम की अनिवार्यता से परिचित हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में अनेक प्रकार की जिज्ञासाएँ, संदेह और थोड़ा बहुत भय भी हो सकता है। यह सभी भावनाएँ नितांत स्वाभाविक हैं। एक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा अवधि में कुछ सुझाव अत्यन्त उपयोगी कर हो सकते हैं। यथा-

    1. आप अपना पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके हैं, अब बस उसे एक व्यवस्थित ढंग से दोहराने की जरूरत है। इसलिए आप अपनी अध्ययन शैली और दिनचर्या के अनुरूप समय सारिणी बना लें। ध्यान रखें आप और आपके सहपाठी अलग-अलग व्यक्तित्व हैं। अतः दूसरों के नहीं बल्कि अपने अनुरूप योजना बनाकर पुनरावृत्ति करें। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर पाठ्यक्रम एवं मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, उनसे भी सहायता ले सकते हैं।

    2. पढ़ाई करते समय जिन बिंदुओं पर समस्या आए या कोई जिज्ञासा हो उन्हें विषयवार नोट कर लें, फिर अपने विद्यालय के संबद्धित अध्यापक से समय लेकर उन शंकाओं का समाधान कर लें। आप अपनी इन विषयगत समस्याओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे दो टोल फ्री नंबरों 1800-180-5310 तथा 1800-180-5312 पर संपर्क कर सकते हैं। आप इसका उपयोग सीमित अवधि के लिए और पूरी सावधानी के साथ करें।

    3. इंटरनेट इस समय आपका बहुत अच्छा मित्र हो सकता है लेकिन तभी जब आप इसका उपयोग सीमित अवधि के लिए और पूरी सावधानी के साथ करें। ध्यान रखें कि मनोरंजन के लिए आगे भी आपके पास बहुत समय है परंतु इस समय आपको इंटरनेट का प्रयोग उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए ही करना चाहिए। आप माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आधिकारिक यूट्यूब चैनल तथा दीक्षा ऐप पर उपलब्ध शैक्षिक वीडियो का उपयोग भी अपनी तैयारी के लिए कर सकते हैं।

    4. पर्याप्त नींद लें और स्वास्थ्यप्रद भोजन लें। इस समय किसी भी प्रकार का अनियमित आपका स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

    5. अपनी दिनचर्या नियमित रखें और पर्याप्त भोजन लें। इसलिए किसी भी प्रकार का अनियमित आपका स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

    6. पढ़ाई के बीच ब्रेक लेना भी पढ़ाई करने जितना ही जरूरी है। इसलिए एक व्यवहारिक समय सारिणी बनाएँ और इसमें विश्राम का समय भी निर्धारित करें।

    7. परीक्षा के तनाव को अपने ऊपर कभी हावी न होने दें। कोई भी समस्या आने पर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों से निसंकोच बात करें और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें। यह बिल्कुल न सोचें कि यदि आपके अंक उनकी अपेक्षानुरूप नहीं आए तो आपके माता-पिता या गुरुजन आपके विषय में क्या सोचेंगे? विश्वास रखें कि आपके माता-पिता या गुरु आपसे सिर्फ इतनी अपेक्षा रखते हैं कि आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। उनके लिए आप सबसे महत्वपूर्ण हैं न कि आपके अंक। इसलिए परीक्षा से तनाव किसी भी प्रकार का अनुभव होने पर आप टेलीमानस हेल्पलाइन सेवा की भी सहायता ले सकते हैं यह सेवा टोल फ्री नंबर 14416, 94141-4416 पर 24 घंटे उपलब्ध है।

    8. अपने आप को परीक्षा संबंधी जानकारी के विषय में अपडेट रखें। प्रायोगिक परीक्षाओं, लिखित परीक्षाओं आदि की तिथियों एवं समय की अद्यतन जानकारी रखें। इसके लिए अपने विद्यालय एवं गुरुजनों के संपर्क में बने रहें।

    बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में सम्मानित अभिभावकों से भी यह अपील है कि वे संवेदनशील समय में अपने बच्चों को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान करें। बच्चों के साथ नियमित संवाद करें और उन्हें यह अनुभव होने दें कि आप परिस्थिति में उनके साथ हैं। अपने बच्चों की तुलना किसी भी अन्य बच्चे से न करें बल्कि उसे उसके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करते हुए तैयारी करने में सहयोग प्रदान करें। आपका सहयोग और समर्थन आपके बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी अपना आत्मविश्वास बनाए रखने में सहायता प्रदान करेगा।

    परीक्षा अब कुछ ही दिन शेष हैं। विद्यार्थी सुनियोजित तैयारी एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में सम्मिलित हों। बोर्ड परीक्षा के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ।

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र 2027 (UP Board Intermediate Exam Centres 2027)

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th timetable 2027 in hindi) की घोषणा के हिस्से के रूप में, बोर्ड प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्रों की भी घोषणा करता है। नीचे सूचीबद्ध 75 जिलों में, कक्षा 12 की इंटर परीक्षाएं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2027 क्लास 12 (up board exam date 2027 class 12 in hindi) के दिन छात्रों की परीक्षा इन्हीं परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी।

    यूपी इंटर परीक्षा केंद्र जिले (UP Inter Exam Centre Districts)

    आगरा

    फ़तेहपुर

    महोबा

    अलीगढ

    फिरोजाबाद

    मैनपुरी

    अंबेडकरनगर

    गौतमबुद्धनगर

    मथुरा

    अमेठी

    गाज़ियाबाद

    मऊ

    औरिया

    गाजीपुर

    मेरठ

    अयोध्या

    गोंडा

    मिर्जापुर

    आजमगढ़

    गोरखपुर

    मुरादाबाद

    बागपत

    हमीरपुर

    मुजफ्फर नगर

    बहराईच

    हापुड़

    पीलीभीत

    बलिया

    हरदोई

    प्रतापगढ़

    बलरामपुर

    हाथरस

    प्रयागराज

    बाँदा

    जे पी नगर

    रायबरेली

    बाराबंकी

    जालौन

    रामपुर

    बरेली

    जौनपुर

    संभल

    बस्ती

    झांसी

    संत कबीर नगर

    भदोही

    कन्नौज

    सहारनपुर

    बिजनौर

    कानपुर देहात

    शाहजहांपुर

    बदायूँ

    कानपुर नगर

    शामली

    बुलन्दशहर

    कासगंज

    श्रावस्ती

    चंदौली

    कौशांबी

    सिद्धार्थनगर

    चित्रकूट

    कुशीनगर

    सीतापुर

    देवरिया

    लखीमपुर खीरी

    सोनभद्र

    एटा

    ललितपुर

    सुल्तानपुर

    इटावा

    लखनऊ

    उन्नाव

    फर्रुखाबाद

    महाराजगंज

    वाराणसी

    ये भी पढ़ें :

    यूपी बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा समय सारणी 2027 (संभावित)

    कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह समय सारणी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह शेड्यूल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। नीचे संदर्भ के लिए संभावित समय सारणी दी गई है:

    परीक्षा तिथि

    प्रथम पाली (सुबह 8:30 से 11:45)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से 5:15)

    जुलाई 2027

    सैन्य विज्ञान

    हिंदी, सामान्य हिंदी

    जुलाई 2027

    नागरिक शास्त्र

    सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य विज्ञान (प्रथम एवं षष्ठ प्रश्न पत्र)

    जुलाई 2027

    व्यावसायिक विषय (प्रथम प्रश्न पत्र)

    व्यापारिक अध्ययन (Business Studies), गृह विज्ञान

    जुलाई 2027

    अर्थशास्त्र

    चित्रकला (आलेखन), चित्रकला (प्राविधिक), रंजनकला

    जुलाई 2027

    पाली, अरबी, फारसी

    जीव विज्ञान, गणित

    जुलाई 2027

    उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली

    मानव शास्त्र

    जुलाई 2027

    संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य कला

    अंग्रेजी

    जुलाई 2027

    कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान-द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिए), कृषि अर्थशास्त्र-सप्तम प्रश्न पत्र (कृषि भाग-2 के लिए)

    मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र, भौतिक विज्ञान

    जुलाई 2027

    व्यावसायिक विषय (द्वितीय प्रश्न पत्र)

    भूगोल, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (भाग-1), कृषि जंतु विज्ञान (भाग-2)

    जुलाई 2027

    व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्न पत्र)

    इतिहास, कृषि इंजीनियरिंग (चतुर्थ प्रश्न पत्र), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (नवम प्रश्न पत्र - कृषि भाग 2 के लिए)

    जुलाई 2027

    व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्न पत्र)

    रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

    जुलाई 2027

    व्यावसायिक विषय (चतुर्थ प्रश्न पत्र)

    संस्कृत, कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन


    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026 in Hindi)

    यूपी बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना जारी करते हुए सूचित किया गया है कि जो छात्र वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे थे या शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। तदनुसार, ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 और 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले छूट गई थीं, उनकी परीक्षाएं बोर्ड कार्यालय द्वारा जिला/मंडल स्तर पर निर्धारित किए गए केंद्रों पर आयोजित की गई।
    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 | यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

    1775448764978

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल के अनुसार यूपी बोर्ड थ्योरी परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में थोड़ा संशोधन किया गया। इण्टरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा 12 मार्च 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित की गई। हाईस्कूल की हिन्दी एवं प्रारम्भिक हिन्दी विषय की परीक्षाएं 18 फरवरी.2026 को प्रथम पाली में और इण्टरमीडिएट की हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के समस्त विषयों/प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। टाइम टेबल के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    यूपी बोर्ड 12वीं संशोधित टाइम टेबल डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम

    परीक्षा

    विषय

    संशोधित तिथि

    पाली

    हाईस्कूल

    हिन्दी एवं प्रारम्भिक हिन्दी

    18 फरवरी 2026

    प्रथम पाली

    इण्टरमीडिएट

    हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी

    18 फरवरी 2026

    द्वितीय पाली

    इण्टरमीडिएट

    संस्कृत

    12 मार्च 2026

    द्वितीय पाली

    1763009665445


    यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2026 (UPMSP 12th timetable 2026 in hindi) में सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे- विषयवार परीक्षा तिथियां, परीक्षा का दिन, परीक्षा समय और यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए सामान्य दिशानिर्देश शामिल हैं, जिनकी छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान आवश्यकता होगी। इसमें उन यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची से संबंधित जानकारी भी शामिल होगी जहां यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 2026 बोर्ड परीक्षा की तारीख कक्षा 12 यूपीएमएसपी, तैयारी के सुझाव आदि के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें। पिछले साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 18 नवंबर, 2024 को यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की तारीखें जारी की थीं, जबकि परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।

    यूपी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026 देखें
    यूपी बोर्ड मॉडल पेपर हाईस्कूल और इंटर डाउनलोड करें
    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा केंद्र सूची 2026 देखें

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026) - हाईलाइट

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपनी पढ़ाई की योजना बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य करता है। परीक्षा कार्यक्रम के बारे में कुछ मुख्य बातें और अपडेट इस प्रकार हैं:

    यूपी बोर्ड इंटर का टाइम टेबल 2026 अवलोकन (UP Board Inter Time Table 2026 Overview)

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026

    डेटशीट का नाम

    यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2026 कक्षा 12

    आधिकारिक वेबसाइट

    upmsp.edu.in

    यूपीएमएसपी 12वीं टाइम टेबल 2025 रिलीज की तारीख

    5 नवंबर, 2025 (जारी)

    यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 कक्षा 12 सैद्धांतिक परीक्षा (up board exam date 2025 in hindi )

    18 फरवरी से 12 मार्च, 2026

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2025 (UP Board 12th exam date 2025) प्रैक्टिकल परीक्षा

    24 जनवरी से 9 फरवरी 2026

    24 जनवरी से 13 फरवरी 2026

    यूपीएमएसपी टाइम टेबल 2026 कक्षा 12 रिलीज मोड

    ऑनलाइन

    यूपी बाेर्ड 10वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026)

    यूपी बोर्ड द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में, यूपी बोर्ड 12वीं का थ्योरी पेपर 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित किया गया। नीचे यूपीएमएसपी कक्षा 12 टाइम टेबल 2026 है:

    परीक्षा तिथियां

    सुबह की पाली (सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)

    शाम की पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

    18 फ़रवरी, 2026 बुधवार


    सामान्य हिन्दी, हिन्दी

    19 फ़रवरी, 2026 गुरुवार

    काष्ठ शिल्य, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं भेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा ध्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० /आईटी० ई०एस०, हेल्थ केयरस्वास्थ्य देखमाल) प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    नागरिकशास्र

    20 फ़रवरी, 2026 शुक्रवार

    कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)- प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये)

    कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी -)षष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    अंग्रेज़ी

    21 फ़रवरी, 2026 शनिवार

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, वीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्रापट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखमाल) द्वितीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    इतिहास

    23 फ़रवरी, 2026 सोमवार

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं भेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी०/ आई०टी० ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - तृतीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    जीव विज्ञान, गणित

    24 फ़रवरी, 2026 मंगलवार

    शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि अर्थशास्त्र सप्तम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    अर्थशास्त्र

    25 फ़रवरी, 2026 बुधवार

    संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

    रसायन विज्ञान समाज शास्त्र

    26 फ़रवरी, 2026 गुरुवार

    कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि जन्तु विज्ञान अष्ठम् प्रश्न पत्र कृषि भाग-2 के लिये)

    भूगोल

    27 फ़रवरी, 2026 शुक्रवार

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, पुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल, डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण (हिन्दी), आशुलिपि एवं टंकण (अंग्रेजी), विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कृत्रिम अंग एवं अवयय तकनीक, इम्प्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलीह), धातु शिल्प (मेटल क्रापट)- (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० /आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) चतुर्थप्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

    28 फ़रवरी, 2026 शनिवार

    कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-नवम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

    7 मार्च, 2026 शनिवार

    फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण (हिन्दी), आशुलिपि एवं टंकण (अंग्रेजी), विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, इम्ब्राइडरी, हैण्डब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलौह), धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट)- (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) पंचम् प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

    मानवविज्ञान

    9 मार्च, 2026 सोमवार

    उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

    मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

    10 मार्च, 2026 मंगलवार

    सामान्य आधारिक विषय -व्यावसायिक वर्ग के लिये कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि रसायन विज्ञान दशम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

    व्यवसाय अध्ययन वाणिज्य वर्ग के लिये गृहविज्ञान

    11 मार्च, 2026 बुधवार

    लेखाशास्त्र वाणिज्य वर्ग के लिये एन०सी०सी०

    पालि, अरबी, फारसी

    12 मार्च, 2026 गुरुवार

    कम्प्यूटर

    संस्कृत

    1769580805637

    यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक:

    परीक्षा तिथि 19 जनवरी 2026

    प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक)

    हाईस्कूल कम्प्यूटर एवं इण्टरमीडिएट काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प एवं व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 3,005 (तीन हजार पाँच) परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी, जिसमें हाईस्कूल में 61,663 (इकसठ हजार छः सौ तिरसठ) तथा इण्टरमीडिएट में 34,633 (चौंतीस हजार छः सौ तैंतीस) कुल 96,296 (छियानवे हजार दो सौ छियानवे) परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

    द्वितीय पाली (सायं 2:00 बजे से 5:15 बजे तक)

    हाईस्कूल सिलाई एवं इण्टरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा 7,214 (सात हजार दो सौ चौदह) परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी, जिसमें हाईस्कूल में 2,139 (दो हजार एक सौ उनतालीस) तथा इण्टरमीडिएट में 3,90,135 (तीन लाख नब्बे हजार एक सौ पैंतीस) कुल 3,92,274 (तीन लाख बानवे हजार दो सौ चौहत्तर) परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

    1771490645934

    परीक्षा तिथिः 18—02—2026

    प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक)

    हाईस्कूल में हिन्दी एवं प्रारम्भिक हिन्दी की परीक्षा 8,033 (आठ हजार तैंतीस) परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 27,54,376 (सत्ताईस लाख चौवन हजार तीन सौ छियत्तर) परीक्षार्थी पंजीकृत है।

    द्वितीय पाली (सायं 2:00 बजे से 5:15 बजे तक)

    इण्टरमीडिएट की हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा 7,998 (सात हजार नौ सौ अठ्ठानबे) परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370 (चौबीस लाख निन्यानवे हजार तीन सौ सत्तर) परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

    1771490645966

    यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 (UP Board 12th Time Table 2026)

    यहां यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 में उल्लिखित प्रमुख कार्यक्रम और तिथियां दी गई हैं:

    • 2025-26 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: अप्रैल 2025

    • प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 24 जनवरी से 9 फरवरी, 2026 (दो चरणो में)
      प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 24 जनवरी से 13 फरवरी, 2026 (दो चरणो में)

    • प्रैक्टिकल परीक्षाएं : अप्रैल 2026 (छूटे हुए विद्याार्थियों के लिए)

    • फ़ाइनल थ्योरी एग्जाम डेट्स: 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026

    महत्वपूर्ण लेख :

    यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा समय सारणी 2026 (UP Board 12th Practical Exam Time Table 2026 in hindi)

    नए घोषित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, यूपी कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई। ये प्रैक्टिकल मूल्यांकन स्कूल परिसर में ही आयोजित किए जा रहे हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के बारे में मुख्य जानकारी यहाँ दी गई है:

    चरण

    तिथियां

    क्षेत्र

    चरण 1

    21 जनवरी - 5 फरवरी 2025

    24 जनवरी - 9 फरवरी 2025

    24 जनवरी - 13 फरवरी 2025


    अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, गोरखपुर

    आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आज़मगढ़, देवीपाटन, बस्ती

    प्रथम चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 4 फरवरी तक

    यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन 1 फरवरी, 2026 के बाद कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण छात्रहित में प्रथम चरण की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अन्तिम तिथि 13 फरवरी, 2026 तक विस्तारित की गई।

    इण्टरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की परीक्षा यूपी के 10 मंडलों में 24 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जा रही थी लेकिन 1 फरवरी तक परीक्षा पूरी न हो पाने के कारण इसे 13 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है वहीं द्वितीय चरण की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से 9 फरवरी, 2026 तक 8 मंडलों में संपन्न कराई जानी थी लेकिन यह परीक्षा पूरी नहीं हो सकी है इसलिए इसकी अंतिम तिथि 9 फरवरी से बढ़ाकर 13 फरवरी तक की गई। परीक्षाएं निम्नांकित कार्यक्रमानुसार दो चरणों में उनके सामने अंकित मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में संचालित की गई-

    प्रथम चरण-

    24 जनवरी, 2026 से 01 फरवरी, 2026

    24 जनवरी, 2026 से 04 फरवरी, 2026

    24 जनवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026

    (बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के मुताबिक पहले चरण के मंडलों में 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन न करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 का आयोजन अन्य तिथियों 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 के लिए प्रस्तावित किया गया है। लिहाजा 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का आयोजन न होने के कारण इन तिथियों में भी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।)

    मण्डल का नाम-

    आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती

    द्वितीय चरण-

    02 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026

    02 फरवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026

    मण्डल का नाम-

    अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर

    1765957058305

    यूपी बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि विस्तारित करने की सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएँ प्रथम चरण में दिनांक 24 जनवरी, 2026 से 01 फरवरी, 2026 तक तथा द्वितीय चरण में दिनांक 02 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026 तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। किन्तु निर्धारित समयावधि के उपरान्त कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएँ अवशेष रहने/ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के दृष्टिगत, छात्रों में प्रथम एवं द्वितीय चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक विस्तारित की गई।


    1770697417430यूपी प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधी निर्देश

    इससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 5 नवंबर 2025 को 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई, जबकि थ्योरी परीक्षाएं परीक्षा संचालन प्राधिकरण द्वारा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया। छात्र यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन प्रकाशित की है।

    इन्हें भी देखें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएमएसपी 12वीं कक्षा 2027 की परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगी?
    A:

    यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 की सैद्धांतिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित की जाएगी। पिछले सत्र में एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। 

    Q: मैं यूपी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2027 कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    छात्र इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से या आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP Board 12th time table 2027) तक पहुंच सकते हैं।

    Q: यदि कोई यूपी 12वीं की परीक्षा एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं कर पाता है तो उसे क्या करना चाहिए?
    A:

    जो छात्र एक या अधिक विषयों में असफल होते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

    Q: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए यूपी 12वीं टाइम टेबल 2027 (UP 12th timetable 2027 for compartment) कब उपलब्ध कराया जाएगा?
    A:

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2027 जारी होने के बाद, कंपार्टमेंट परीक्षाओं की समय सारिणी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई, 2027 में किया जाएगा। 

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?
    A:

    यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 जनवरी-फरवरी में होगी। पिछले सत्र में प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 13 फरवरी, 2026 तक दो चरणों में आयोजित की गई। छूटे हुए विद्यार्थियों की अप्रैल में प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 31 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TS Intermediate 1st Year Application Date

    12 May'26 - 31 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hello Ankush,
    Please click on the link provided below for the chemistry question paper: https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-chemistry-question-paper-2026
    If you need any other resource, do let us know.