Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12 @upmsp.edu.in, डायरेक्ट लिंक से चेक करें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12 @upmsp.edu.in, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12 @upmsp.edu.in, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 23 Mar 2026, 09:43 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12- यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 अप्रैल 2026 में जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करना होगा। यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई। फिलहाल यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच चल रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच 18 मार्च से शुरू हुई और 1 अप्रैल 2026 को संपन्न कराने का लक्ष्य है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आ सकता है?
    2. यूपी बोर्ड रिजल्ट में स्टेप मार्किंग
    3. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 10वीं और 12वीं का अवलोकन (UP Board Results 2026 10th and 12th Overview)
    4. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 हाईलाइट्स (UP Board 10th, 12th Results 2026 Highlights)
    5. यूपी बोर्ड परिणाम 2026 तिथियां 10वीं, 12वीं (UP Board Result 2026 Dates 10th, 12th)
    6. 10वीं, 12वीं यूपी बोर्ड परिणाम 2026 तिथि और कार्यक्रम (10th, 12th UP Board Result 2026 Date and Events)
    7. यूपीएमएसपी परिणाम 2026 जांचने के लिए वेबसाइटें (UPMSP Result 2026 Websites to Check)
    8. यूपी बोर्ड पिछले वर्ष के रिजल्ट डेट (UP Board Previous Year Result Dates)
    9. यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (10वीं, 12वीं) कैसे जांचें? (How to Check UP Board Result 2026 (10th, 12th)?)
    10. यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 ऑनलाइन जांचें (UP Board 10th Result 2026 Check Online)
    11. यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देखें (Check UP Board Class 12 Result 2026 Online)
    12. यूपीएमएसपी रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से (UPMSP Result 2026 Via SMS)
    13. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 नाम वार (UP Board Result 2026 Name Wise)
    14. डिजीलॉकर के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे जांचें (How to check UP Board Result 2026 via DigiLocker)
    15. यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12वीं रिजल्ट 2026 उत्तीर्ण अंक (UP Board Class 10, 12th Result 2026 Passing Marks)
    16. यूपी बोर्ड रिजल्ट टॉपर्स 2026 (10वीं, 12वीं)
    17. यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2025 (UP Board 10th Toppers 2025)
    18. यूपी बोर्ड रिजल्ट आंकड़े (10वीं, 12वीं कक्षा)
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12 @upmsp.edu.in, डायरेक्ट लिंक से चेक करें
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

    छात्र उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन मोड में upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। वे अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 अपना रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकते हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। हाई स्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। यश प्रताप सिंह ने 10वीं कक्षा में टॉप किया है। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 10वीं कक्षा में 97.8% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8140 केंद्रों पर आयोजित की गई। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बारे विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2026यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026यूपी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2026यूपी बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2026

    यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आ सकता है?

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर एग्जाम का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। क्योंकि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने 10 से 15 दिन बाद रिजल्ट जारी करता है। 2025 में 19 मार्च से 2 अप्रैल और 2024 में 16 मार्च से 31 मार्च तक कॉपियां चेक हुई थीं। इस बार कॉपी चेकिंग का काम 18 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च या 1 अप्रैल 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद 15 से 20 दिन में रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा। इसतरह से देखें तो बोर्ड 20 अप्रैल 2026 तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि छात्रों को इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए बोर्ड की ओर से जारी होने वाली सूचना का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

    1774002664240

    यूपी बोर्ड रिजल्ट में स्टेप मार्किंग

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMS) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए स्टेप मार्किंग लागू करने का निर्णय लिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों को निर्देश दिया है कि केवल अंतिम उत्तर के आधार पर अंक न देकर, प्रश्न हल करते समय लिखे गए सही फॉर्मूला, स्टेप और मेथड के लिए भी अंक दिए जाएं। इससे छोटी गणना की गलती होने पर भी छात्रों को आंशिक अंक मिल सकेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म होने वाली हैं और 18 मार्च से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए पूरे राज्य में कुल 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें उनके द्वारा किए गए सही प्रयासों के लिए उचित मार्क्स दिलाना है। अब अगर किसी छात्र का अंतिम उत्तर गलत भी हो जाता है, तब भी उसे हल किए गए सही चरणों के लिए मार्क्स दिए जाएंगे।

    बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों से कहा है कि वे सिर्फ भाषा विषयों में भाषा संबंधी त्रुटियों की जांच करें। वहीं, गणित या विज्ञान जैसे विषयों का मूल्यांकन करते समय नरम रवैया अपनाएं। इन विषयों को जांचते समय छात्र द्वारा जवाब में लिखे गए सही स्टेप पर नंबर दें, सिर्फ अंतिम उत्तर के आधार पर मूल्यांकन पर न करें। इसे ही स्टेप मार्किंग कहते हैं, जिसे आमतौर पर सीबीएसई और कई दूसरे बोर्ड इस्तेमाल करते हैं। यह मूल्यांकन का एक तरीका है, जिसमें किसी सवाल को हल करने में इस्तेमाल किए गए हर सही स्टेप, फॉर्मूला या मेथड के लिए आंशिक अंक दिया जाता है। मूल्यांकन का यह तरीका सवाल हल करने के तरीके पर फोकस करता है, इससे परीक्षा का तनाव कम होता है और फाइनल अंसर गलत होने के बावजूद निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करता है।

    क्या है स्टेप मार्किंग और यह कैसे काम करेगी?

    अक्सर गणित और साइंस के सवालों को हल करते समय छात्र अंत में छोटी सी कैलक्युलेशन की गलती कर देते हैं, जिससे पहले उनका पूरा सवाल गलत मान लिया जाता था। लेकिन अब यूपी बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिकयदि कोई छात्र किसी सवाल को हल करने के लिए सही फॉर्मूला लिखता है और शुरुआती चरण सही तरीके से हल करता है, तो उसे उन चरणों के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे।

    साइंस के विषयों में यदि छात्र ने सही बनाया है या सही लेबलिंग की है, तो भले ही उसकी थ्योरी कम हो, उसे अंकों का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था शिक्षकों को मूल्यांकन के दौरान अधिक निष्पक्ष और उदार होने में मदद करेगी।

    स्टेप मार्किंग से प्राप्त अंकों और पास प्रतिशत में सुधार

    यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और मूल्यांकन केंद्रों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं। बोर्ड का मानना है कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्र अक्सर फेल होने के डर से घबरा जाते हैं। स्टेप मार्किंग लागू होने से छात्र अब कठिन सवालों को छोड़ने के बजाय उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। केवल अंतिम उत्तर गलत होने पर अब पूरा जीरो नहीं दिया जाएगा। मूल्यांकनकर्ताओं को एक 'मार्किंग स्कीम' दी जाएगी, जिसमें बताया होगा कि किस स्टेप के लिए कितने नंबर देने हैं।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 10वीं और 12वीं का अवलोकन (UP Board Results 2026 10th and 12th Overview)

    उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी कक्षा 10 और 12 रिजल्ट 2026 एक ही तारीख को जारी करता है। नीचे, हमने छात्रों के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2026 की तारीखों का अवलोकन दिया है :

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 हाईलाइट्स (UP Board 10th, 12th Results 2026 Highlights)

    परीक्षा का नाम

    यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी)

    रिजल्ट का नाम

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP board Result 2026 in hindi)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 वेबसाइट

    upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in

    रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

    रोल नंबर और स्कूल कोड

    यूपी बोर्ड रिजल्ट दिनांक 2026

    अप्रैल 2026

    छात्रों की संख्या

    करीब 58 लाख

    रिजल्ट की स्थिति

    सूचना दी जाएगी

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026 तिथियां 10वीं, 12वीं (UP Board Result 2026 Dates 10th, 12th)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तारीख और समय के बारे में जानना चाह रहे छात्र नीचे दी गई तालिका से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 और 12 की तारीखों का विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए निम्नलिखित तालिका देखें।

    10वीं, 12वीं यूपी बोर्ड परिणाम 2026 तिथि और कार्यक्रम (10th, 12th UP Board Result 2026 Date and Events)

    आयोजन

    तिथि

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा की तारीख

    18 फरवरी से 12 मार्च, 2026

    यूपीएमएसपी कक्षा 12 परीक्षा तिथि

    18 फरवरी से 12 मार्च, 2026

    उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया

    मार्च से अप्रैल 2026

    कक्षा 10 के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तारीख

    अप्रैल 2026

    यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026

    अप्रैल 2026

    कम्पार्टमेंट परीक्षा की तारीखें

    जुलाई 2026

    यूपीएमएसपी परिणाम 2026 स्क्रूटिनी दिनांक

    जुलाई 2026

    यूपीएमएसपी कम्पार्टमेंट रिजल्ट

    अगस्त 2026

    यूपी बोर्ड मार्कशीट

    यूपी बोर्ड के 53 लाख विद्यार्थियों को 2026 में हाई क्वालिटी वाली मार्कशीट मिलेगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसकी जानकारी मीडिया से साझा की।

    1771690863192

    यूपी बोर्ड की मार्कशीट में बड़ा बदलाव हुआ है। यूपी बोर्ड अंक व प्रमाण पत्र अब नॉन-टियरएबल होगें। इस मार्कशीट मे लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होगें, कुछ नंगी आंखों से, कुछ यूवी रेज और कुछ लेंस के जरिए देखे जा सकेंगे। अब नकली मार्कशीट बनाना नामुमकिन होगा। मार्कशीट में क्यूआर कोड की सिक्यूरिटी कोडिंग के साथ होलोग्राम भी होगा जो ओरिजनल मार्कशीट की पहचान होगा।

    1773375832827

    यूपीएमएसपी परिणाम 2026 जांचने के लिए वेबसाइटें (UPMSP Result 2026 Websites to Check)

    बोर्ड कई वेबसाइटों के माध्यम से यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परिणाम 2026 जारी करता है। यहां, हमने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 वेबसाइटें दी हैं:

    • upresults.nic.in

    • upmsp.edu.in

    • results.upmsp.edu.in

    • upmspresults.up.nic.in

    • results.gov.in

    • results.nic.in

    Top 50+ Entrance Exams After 12th
    Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
    Check Now

    यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट

    वर्ष 2025 में 55 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी। इनमें से लगभग 27,32,216 स्टूडेंट्स ने 10वीं के लिए और 27,05,017 ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले साल यानी 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं 2023 में बोर्ड एग्जाम के नतीजे 25 अप्रैल को आए थे। इसके अलावा वे अन्य यूपी बोर्ड परिणाम 2026 वेबसाइटों का भी उल्लेख कर सकते हैं, जिनमें results.upmsp.edu.in 2026, results.gov.in और कई अन्य वेबसाइटें शामिल हैं। बोर्ड यूपीएमएसपी रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए एक एसएमएस सुविधा भी प्रदान करता है। ऑनलाइन रिजल्ट upresult.nic.in 2026 प्रोविजनल होता है। छात्र यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम घोषित होने के बाद मूल मार्कशीट एकत्र कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड पिछले वर्ष के रिजल्ट डेट (UP Board Previous Year Result Dates)

    पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल, 2024 को दोपहर 2 बजे यूपीएमएसपी रिजल्ट जारी किया था। यहां पिछले वर्षों की परिणाम तारीख दी गई है :

    यूपी बोर्ड रिजल्ट वर्ष

    यूपी कक्षा 10 रिजल्ट दिनांक

    यूपी कक्षा 12 रिजल्ट दिनांक

    202525 अप्रैल 2025 (दोपहर 12:30 बजे)25 अप्रैल 2025 (दोपहर 12:30 बजे)

    2024

    20 अप्रैल, 2024 (दोपहर 2 बजे)

    20 अप्रैल, 2024 (दोपहर 2 बजे)

    2023

    25 अप्रैल, 2023 (दोपहर 1:30 बजे)

    25 अप्रैल, 2023 (दोपहर 1:30 बजे)

    2022

    18 जून 2022

    18 जून 2022 (शाम 4 बजे)

    2021

    31 जुलाई 2021

    31 जुलाई 2021 (दोपहर 3:30 बजे)

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (10वीं, 12वीं) कैसे जांचें? (How to Check UP Board Result 2026 (10th, 12th)?)

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026 को ऑनलाइन मोड में चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 10वीं, 12वीं की जांच करने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर होना चाहिए। 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में और एसएमएस के माध्यम से जांचने के चरण नीचे दिए गए हैं:

    यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 ऑनलाइन जांचें (UP Board 10th Result 2026 Check Online)

    10वीं कक्षा के लिए यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन जांचने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें :

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट 2026 : upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।

    • यह यूपीएमएसपी परिणाम 2026 के होमपेज पर ले जाएगा।

    • 'यूपी बोर्ड परिणाम 2026 कक्षा 10 रोल नंबर द्वारा जांचें' पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नई परिणाम विंडो खुलेगी जहां छात्रों को अपना रोल नंबर और उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

    • फिर ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए 'परिणाम देखें' बटन पर क्लिक करके सबमिट करें।

    • यूपी बोर्ड 2026 10वीं कक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

    • बाद में देखने के लिए यूपी बोर्ड मार्कशीट 2026 का प्रिंट आउट ले लें।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देखें (Check UP Board Class 12 Result 2026 Online)

    12वीं कक्षा के यूपीएमएसपी रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए यहां कुछ सरल चरण दिए गए हैं :

    • आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

    • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • छात्र का रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।

    • 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन upnic.in परिणाम 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • बाद में उपयोग करने के लिए 12वीं कक्षा के लिए यूपीएमएसपी 2026 रिजल्ट का प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट लें।

    यह भी पढ़ें:

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 विंडो निम्न छवि की तरह दिख सकती है:

    1721967974847

    यूपीएमएसपी रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से (UPMSP Result 2026 Via SMS)

    छात्र कक्षा 10 और 12 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को नीचे दिए गए निर्दिष्ट नंबर पर एक विशिष्ट प्रारूप में एक टेक्स्ट संदेश भेजकर एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं :

    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।

    • अब इस प्रारूप में एक संदेश बनाएं:
      10वीं के लिए: UP10<स्पेस>रोल_नंबर
      12वीं के लिए: UP12<स्पेस>रोल_नंबर

    • फिर, इसे 56263 पर भेजें।

    • कुछ समय बाद, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 10वीं या 12वीं उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 नाम वार (UP Board Result 2026 Name Wise)

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 को नाम के अनुसार जांचने के लिए, छात्रों को कुछ तृतीय-पक्ष वेबसाइटों का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। उन्हें अपना नाम-वार यूपी बोर्ड परिणाम 2026 कक्षा 10 और कक्षा 12 देखने के लिए अपना नाम दर्ज करना होगा। इंडिया रिजल्ट यूपी बोर्ड नाम-वार परिणाम 2026 प्रदान करता है, जिसे दिए गए चरणों का पालन करके देखा जा सकता है:

    • इंडिया रिजल्ट की साइट पर जाएं और 'उत्तर प्रदेश' पर क्लिक करें।

    • यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का लिंक खोलें।

    • नाम फ़ील्ड में छात्र का नाम दर्ज करें और सबमिट करें।

    • किसी छात्र को उसके माता-पिता के नाम से खोजकर चुनें।

    • संबंधित 'परिणाम प्राप्त करें' बटन पर क्लिक करें।

    • यूपी बोर्ड 2026 का परिणाम नाम के अनुसार स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • इसका एक प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट लें और इसे आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in 2026 से क्रॉस-चेक करें।

    डिजीलॉकर के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे जांचें (How to check UP Board Result 2026 via DigiLocker)

    यूपी बोर्ड द्वारा प्रदान की गई आधिकारिक वेबसाइटों और एसएमएस विकल्प के अलावा, छात्रों के पास अपने स्कूल या डिजिलॉकर से अपने यूपी बोर्ड परिणाम दस्तावेज़ तक पहुंचने का विकल्प भी है। डिजीलॉकर के माध्यम से अपने परिणाम तक पहुंचने के लिए इन चरणों का पालन करें:

    • वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

    • मोबाइल नंबर या सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करें। यदि उनके पास कोई खाता नहीं है, तो वे एक खाता बना सकते हैं।

    • छात्र अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर खाता बना सकते हैं।

    • एक बार पंजीकृत होने के बाद, डिजीलॉकर खाते में लॉग इन करें।

    • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट देखने के लिए एचएससी/एचएसएससी मार्कशीट पर जाएं।

    • नई विंडो पर, यूपी स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का चयन करें।

    • रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से उम्मीदवार द्वारा यूपी बोर्ड से स्नातक करने का वर्ष चुनें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2026 कक्षा 10, 12 को सहेजें।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 के महत्वपूर्ण लिंक देखें:

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10वीं, 12वीं में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in UP Board Result 2026 Class 10th, 12th)

    नीचे, हमने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में उल्लिखित कुछ सामान्य विवरण दिए हैं।

    • कक्षा (10वीं, 12वीं)

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • मां का नाम

    • पिता का नाम

    • जिला/स्कूल कोड

    • समूह कोड

    • विषयवार सिद्धांत अंक

    • विषयवार प्रैक्टिकल अंक

    • कुल अंक

    • अधिकतम अंक

    • रिजल्ट/श्रेणी

    ऑनलाइन यूपी बोर्ड मार्कशीट 2026 निम्नलिखित छवि की तरह दिखेगी:

    1721967975405

    यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12वीं रिजल्ट 2026 उत्तीर्ण अंक (UP Board Class 10, 12th Result 2026 Passing Marks)

    यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। किसी भी अनिवार्य विषय में 33% से कम अंक पाने वाले असफल हो जायेंगे। अपने परिणामों से नाखुश छात्र पूरक परीक्षा के माध्यम से अपने अंक बढ़ाने का विकल्प चुन सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी कक्षा 10 यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद प्रदान की जाएगी।

    यूपी बोर्ड पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 (UP Board Revaluation Result 2026 in hindi)

    यूपी बोर्ड पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू होगी। छात्रों को मई 2026 के पहले सप्ताह तक पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना के लिए आवेदन जमा करना होगा या अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी का अनुरोध करना होगा।

    जांच प्रक्रिया के दौरान, यूपी बोर्ड छात्रों को अंकन में त्रुटियों के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने या पूरी तरह से पुनर्मूल्यांकन करने का अवसर प्रदान करता है। यदि छात्रों को लगता है कि उन्होंने यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें सही ग्रेड नहीं मिला है, तो वे इस विकल्प को चुन सकते हैं। नए नियमों के तहत, एक विषय के पेपर के पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क पिछले 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

    सुधार परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP Board Result 2026 for Improvement Exams)

    यूपी बोर्ड यूपी बोर्ड पूरक परिणाम 2026 की घोषणा अगस्त 2026 में करेगा । उम्मीदवार अपने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in 2026 पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मई 2026 में शुरू होगी।

    छात्रों को जून 2026 तक यूपीएमएसपी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अपने आवेदन जमा करने होंगे। जो छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने में असमर्थ हैं, उनके पास यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं में भाग लेने का अवसर है। राज्य बोर्ड अपने छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने का दूसरा मौका प्रदान करता है।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट टॉपर्स 2026 (10वीं, 12वीं)

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ, बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के टॉपर्स सूची भी घोषित करेगा। यूपी बोर्ड टॉपर सूची 2026 में छात्रों द्वारा प्राप्त अंक और प्रतिशत शामिल होंगे। यहां, हमने पिछले वर्ष की यूपी बोर्ड मेरिट सूची दी है:

    यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2025 (UP Board 10th Toppers 2025)

    यूपी बोर्ड ने परिणाम घोषित होने के बाद यूपीएमएसपी 10वीं टॉपर्स की सूची जारी की। नीचे, हमने छात्रों के लिए टॉपर्स की सूची प्रदान की है।

    रैंक

    विद्यार्थी का नाम

    जिले का नाम

    प्राप्त प्रतिशत

    1

    यश प्रताप सिंह

    जालौन

    97.83

    2

    अंशी

    इटावा

    97.67

    2

    अभिषेक कुमार यादव

    बाराबंकी

    97.67

    3

    रितु गर्ग

    मुरादाबाद

    97.50

    3

    अर्पित वर्मा

    सीतापुर

    97.50

    3

    सिमरन गुप्ता

    जालौन

    97.50

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 टॉपर्स 2025 सूची (UP board Class 12 toppers list 2025)

    यूपी बोर्ड 12th टॉपर की रैंक

    यूपी बोर्ड 12th टॉपर का नाम

    प्राप्त अंक/प्रतिशत (कुल अंक -500)

    1

    महक जायसवाल

    97.20 %

    2

    साक्षी, आदर्श, शिवांगी और अनुष्का

    96.80

    3

    मोहिनी

    96.40

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 टॉपर्स 2024 (UP Board Class 12 Toppers 2024 in hindi)

    रैंक

    टॉपर का नाम

    अंक

    1

    शुभम वर्मा

    489

    2

    विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे

    488

    3

    शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा, पलक सिंह

    487

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स 2024 (UP Board Class 10 Toppers 2024 in hindi)

    रैंक

    टॉपर का नाम

    600 में से मिले अंक

    1

    प्राची निगम

    591

    2

    दीपिका सोनकर

    590

    3

    नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर

    588

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 टॉपर्स 2023 (UP Board Class 12 Toppers 2023)

    रैंक

    नाम

    अंकों का प्रतिशत

    ज़िला

    1

    शुभ छापरा

    97.80%

    महोबा

    2

    सौरभ गंगवार

    97.20%

    पीलीभीत

    2

    अनामिका

    97.20%

    इटावा

    3

    प्रियांशु उपाध्याय

    97%

    फ़तेहपुर

    3

    खुशी

    97%

    फ़तेहपुर

    3

    सुप्रिया

    97%

    सिद्धार्थनगर

    4

    शिव

    96.80%

    इटावा

    4

    पीयूष तोमर

    96.80%

    कन्नौज

    4

    सुभाषना

    96.80%

    प्रयागराज

    4

    बिक्रम सिंह

    96.80%

    फ़तेहपुर

    4

    निखिल तिवारी

    96.80%

    फ़तेहपुर

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स 2023 (UP Board Class 10 Toppers 2023)

    रैंक

    टॉपर्स का नाम

    प्राप्त अंक (600 में से)

    प्रतिशत %

    1

    प्रियांशी सोनी

    590

    98.33

    2

    कुशाग्र पांडे, मिश्कात नूर

    587

    97.83

    3

    कृष्णा झा, अर्पित गंगवार, श्रेयशी सिंह

    586

    97.67

    4

    अंशिक दुबे, सक्षम तिवारी, पीयूष सिंह, नमन गुप्ता, शुभ्रा मिश्रा

    585

    97.50

    5 वीं

    क्षितिज सक्सैना, आस्था मिश्रा, अंशिका दीक्षित, श्रीयम त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा, मुस्कान भारती, अर्चना

    584

    97.33

    छात्र पिछले वर्ष की यूपी बोर्ड टॉपर्स निम्नलिखित तालिकाओं में जान सकते हैं :

    यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2022 (UP Board 12th Toppers 2022)

    रैंक

    छात्र का नाम

    अंकों का प्रतिशत

    ज़िला

    1

    दिव्यांशी

    95.40%

    फ़तेहपुर

    2

    योगेश प्रताप सिंह

    95%

    बाराबंकी

    2

    अंशिका यादव

    95%

    प्रयागराज

    3

    बालकृष्ण

    94%

    फ़तेहपुर

    3

    प्रखर पाठक

    94%

    कानपुर

    3

    दीया मिश्रा

    94%

    प्रयागराज

    3

    अंचल यादव

    94%

    प्रयागराज

    3

    अभिमन्यु वर्मा

    94%

    बाराबंकी

    यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2022 (UP Board 10th Toppers 2022)

    रैंक

    छात्र का नाम

    अंकों का प्रतिशत

    स्कूल का नाम

    1

    प्रिंस पटेल

    97.67

    कानपुर

    2

    संस्कृति ठाकुर

    97.50

    मुरादाबाद

    2

    किरण कुशवाह

    97.50

    कानपुर

    3

    अनिकेत शर्मा

    97.33

    कन्नौज

    यूपीएमएसपी रिजल्ट 2026 (10वीं, 12वीं) के बाद क्या? (What After UPMSP Result 2026 (10th, 12th)?)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई के लिए जाएंगे।

    • 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए एक स्ट्रीम चुनने की आवश्यकता होगी।

    • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार 12वीं के बाद का कोर्स में विभिन्न पाठ्यक्रमों में से सर्वश्रेष्ठ पाठ्यक्रम चुनने की आवश्यकता है।

    असंतुष्ट छात्र अपने कक्षा 10 और 12 परिणाम 2026 यूपी बोर्ड के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट आंकड़े (10वीं, 12वीं कक्षा)

    पिछले साल 10वीं कक्षा में छात्रों की कुल संख्या 2,455,041 थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% था, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05% था।

    वर्ष

    कक्षा 12वीं के आंकडे़

    कक्षा 10वीं के आंकड़े

    कुल छात्र

    उत्तीर्ण %

    कुल छात्र

    उत्तीर्ण %

    2025

    25,98,56081.15%25,45,81590.11%

    2024

    25,77,997

    82.60%

    2,455,041

    89.55%

    2023

    25,71,002

    75.52

    28,63,621

    89.78

    2022

    24,10,971

    85.33%

    25,20,634

    88.18%

    2021

    26,10,247

    97.88

    29,82,055

    99.53

    2020

    24,84,479

    74

    27,72,656

    83

    2019

    2577887

    70.06

    3195602

    80.06

    2018

    2604093

    72.43

    3655691

    75.16

    2017

    2624681

    82.5

    3404571

    81.18

    2016

    3071892

    87.99

    3749977

    87.66

    2015

    2924768

    83.5

    3498430

    89.19


    यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

    यूपी बोर्ड द्वारा यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 अगस्त में जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करना होगा। पिछले शैक्षणिक सत्र में यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 6 अगस्त 2025 को जारी किया गया। यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 26 जुलाई 2025 को आयोजित की गई।
    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 | यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

    इससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड स्क्रुटिनी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परिषद ने क्षेत्रवार यूपी सन्निरीक्षा रिजल्ट अनुक्रमांकवार जारी किया है। प्रत्येक क्षेत्र के केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर दिए गए हैं जिनके अंकों में वृद्धि हुई है। सभी संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को यूपी सन्निरीक्षा परिणाम 2025 के लिए जिस विद्यालय में पंजीकृत हैं उसके प्राचार्य से संपर्क करना होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी किया गया।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट कब आएगा?
    A:

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अप्रैल में जारी किया जाएगा।

    Q: मैं यूपी बोर्ड 2026 में अपना 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकता हूं
    A:

    छात्र अपना परिणाम देखने के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट (results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in) पर जा सकते हैं।

    Q: 2026 में यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट कब आएगा (inter ka result kab nikalega)?
    A:

    inter ka result kab nikalega जानने को उत्सुक छात्रों को बता दें कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 फाइनल डेट अप्रैल है।  

    Q: यूपी बोर्ड 2026 का रोल नंबर कैसे देखें?
    A:

    यूपी बोर्ड 2026 का रोल नंबर छात्रों के प्रवेश पत्र में उल्लिखित होता है। छात्र प्रवेश पत्र के माध्यम से अपना यूपी बोर्ड 2026 का रोल नंबर देख सकते हैं।

    Q: यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट कैसे देखा जाता है?
    A:

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 2026 आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से देख सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए उपरोक्त लेख की सहायता ले सकते हैं।

    Q: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा 2026? (up board result kab aayega 2026)
    A:

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की आधिकारिक घोषणा की गई है। ऐसे छात्र जो ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा डेट एंड टाइम, उन्हें इस लेख पर नजर बनाए रखना चाहिए क्योंकि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट एंड टाइम की आधिकारिक घोषणा होते ही उसे इस लेख में अपडेट किया गया है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Odisha CHSE Admit Card Date

    19 Dec'25 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hello,

    If you are looking for the UP Board Class 12 Hindi question paper for the year 2026, you can download the official PDF from Careers360. Practicing the latest question paper helps me understand the exam pattern, marking scheme, and important questions asked in the board exam.

    You can download

    Dear Student,

    Atal Aawasiy Vidyalaya admisison form 2026 apply krne ke liye aapko kuch steps follow krne hote hai.

    Pehla step hota hai official website (upbocw.in) par jana jaha aapko application form, documents kya-kya chahiye, aur kitne fees hai wo jankari mil jati hai. Sari jankari ke baad aap apna

    Hello Niharika,

    For UP Board Class 12 Hindi medium, the main subjects in the science stream are Biology, Chemistry, Physics, Hindi, and English. Biology includes topics like genetics, ecology, and human physiology. Chemistry covers organic, inorganic, and physical chemistry concepts. Physics focuses on mechanics, electricity, optics, and modern physics. You

    Dear Student,

    Aap 12th UP board ka Pre-Board Question Paper Careers360 par dekh skte hai aur download bhi kar skte hai.

    Link: UP Board Class 12 Pre-Board Question Paper 2026 (PDF) – Download Answer Key

    Generally speaking, the annual fees for class 11 commerce student can be as low as Rs 5000 to as high as 3 Lakhs. It depends on the type of school. Fees of Government schools will be less compared to private schools.